16,500 फीट ऊंची चोटी फतह कर महाराष्ट्र पुलिस की महिला जवान ने रचा इतिहास! पल्लवी नरवडे ने माउंट रेनॉक पर लहराया सफलता का परचम
वसई, मुंबई : हौसले और दृढ़ संकल्प के दम पर महाराष्ट्र पुलिस बल की महिला कर्मचारी पल्लवी नरवडे ने हिमालय की 16,500 फीट ऊंची माउंट रेनॉक चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस कामयाबी से महाराष्ट्र पुलिस बल का गौरव बढ़ा है।पल्लवी नरवडे ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में 21 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक आयोजित एक महीने का बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। इस प्रशिक्षण में देशभर के 94 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया था। खास बात यह रही कि महाराष्ट्र पुलिस बल से भाग लेने वाली वह एकमात्र महिला कर्मचारी थीं।प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने सिक्किम स्थित माउंट रेनॉक शिखर को कठिन मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच फतह किया। दीक्षांत समारोह में संस्थान के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के हाथों उन्हें कोर्स पूर्ण करने का आधिकारिक बैच प्रदान किया गया।
41
विरार, मुंबई: मनोज पाटील (BJP नगरसेवक व विरोधी पक्ष नेता) ने कहा कि,जनवरी में इस महानगरपालिका का कामकाज शुरू हुआ। पिछले नौ से दस महीनों से हम वसई-विरार की विभिन्न समस्याओं को लेकर विपक्ष और सत्तापक्ष के नगरसेवकों के रूप में अलग - अलग तरीकों से मांग कर रहे हैं।हमारी मांग है कि लोगों के लिए फुटपाथ खाली होने चाहिए, स्टेशन परिसर अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए। फेरीवालों के संबंध में 150 मीटर की जो नीति है और हाईकोर्ट का जो आदेश है, उसे लागू किया जाए। फुटपाथ और स्टेशन परिसर खाली कराने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।इस संबंध में करीब छह महीने पहले माननीय महापौर ने आदेश दिया था और कहा था कि आठ......
विरार, मुंबई: वसई विरार शहर महानगर पालिका महापौर के आदेशों को ही प्रशासन नहीं दे रहा तवज्जो,'महापौर को न्याय दो' की मांग को लेकर विरोधी पक्ष नेता मनोज पाटील के नेतृत्व में 27 नवंबर को VVCMC मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर अपने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदर्शन किया।
474
विरार, मुंबई: वसई विरार शहर महानगर पालिका महापौर के आदेशों को ही प्रशासन नहीं दे रहा तवज्जो,'महापौर को न्याय दो' की मांग को लेकर विरोधी पक्ष नेता मनोज पाटील के नेतृत्व में 27 नवंबर को VVCMC मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर अपने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदर्शन किया।
वसई - विरार, मुंबई: BJP विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि,आज पीसीपीएनडीटी कमेटी की पालघर जिला, ठाणे जिला (ग्रामीण), वसई-विरार महानगरपालिका, मीरा-भायंदर महानगरपालिका, कल्याण महानगरपालिका, उल्हासनगर महानगरपालिका, नवी मुंबई महानगरपालिका और ठाणे महानगरपालिका—इन सभी महानगरपालिका क्षेत्रों की समिति और ठाणे व पालघर ग्रामीण के सभी अधिकारियों के साथ पीसीपीएनडीटी की एक महत्वपूर्ण बैठक वसई में हुई है।इस बैठक में पीसीपीएनडीटी के माध्यम से जो भी काम किए जाने अपेक्षित हैं, उन सभी कार्यों का जायजा (आढावा) लिया गया है और आगे आने वाले एक महीने में इन सभी से क्या-क्या काम करना अपेक्षित है, इस पर बात हुई है। पीसीपीएनडीटी यानी जो लिंग निदान परीक्षण होता है—जिसमें पहले ही सोनोग्राफी से लड़का या लड़की के लिंग का परीक्षण....
वसई-विरार में अवैध लिंग परीक्षण करने वाले सोनोग्राफी सेंटरों पर होगी छापेमारी, PCPNDT एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी
वसई-विरार, मुंबई :बीजेपी विधायक एवं महाराष्ट्र PCPNDT कमिटी व टास्क फोर्स की सदस्य स्नेहा दुबे पंडित ने वसई में महत्वपूर्ण बैठक लेकर अवैध लिंग परीक्षण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बैठक में ठाणे, पालघर, वसई-विरार, मीरा-भायंदर, नवी मुंबई सहित विभिन्न क्षेत्रों के मेडिकल अधिकारी शामिल हुए।बैठक में अवैध लिंग परीक्षण करने वाले सोनोग्राफी सेंटरों पर छापेमारी, अनधिकृत गतिविधियों पर कार्रवाई और शिकायतों पर त्वरित कदम उठाने को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों को अगले एक महीने की कार्ययोजना सौंपी गई है। साथ ही हर महीने समीक्षा बैठक कर अभियान की निगरानी की जाएगी।इस अभियान का उद्देश्य लिंग परीक्षण पर रोक लगाने, जन-जागरूकता बढ़ाने और लड़के-लड़कियों के लिंगानुपात में सुधार करना है।
वसई-विरार में अवैध लिंग परीक्षण करने वाले सोनोग्राफी सेंटरों पर होगी छापेमारी, PCPNDT एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी
वसई-विरार, मुंबई :बीजेपी विधायक एवं महाराष्ट्र PCPNDT कमिटी व टास्क फोर्स की सदस्य स्नेहा दुबे पंडित ने वसई में महत्वपूर्ण बैठक लेकर अवैध लिंग परीक्षण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बैठक में ठाणे, पालघर, वसई-विरार, मीरा-भायंदर, नवी मुंबई सहित विभिन्न क्षेत्रों के मेडिकल अधिकारी शामिल हुए।बैठक में अवैध लिंग परीक्षण करने वाले सोनोग्राफी सेंटरों पर छापेमारी, अनधिकृत गतिविधियों पर कार्रवाई और शिकायतों पर त्वरित कदम उठाने को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों को अगले एक महीने की कार्ययोजना सौंपी गई है। साथ ही हर महीने समीक्षा बैठक कर अभियान की निगरानी की जाएगी।इस अभियान का उद्देश्य लिंग परीक्षण पर रोक लगाने, जन-जागरूकता बढ़ाने और लड़के-लड़कियों के लिंगानुपात में सुधार करना है।
वाढवण तट पर दो विशालकाय डॉल्फिन को मिला जीवनदान
पालघर, मुंबई : पालघर के वाढवण समुद्र तट के पास मछली पकड़ने के जाल में फंसी दो विशालकाय डॉल्फिन को स्थानीय मछुआरों ने सुरक्षित बाहर निकाला। ज्वार के पानी के साथ बहकर आईं दोनों डॉल्फिन को मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए वापस समुद्र में छोड़ दिया। मछुआरों की इस जीवदया की सराहना हो रही है।
2
951
वसई-विरार शहर महानगरपालिका की सर्वसाधारण सभा गुरुवार, दिनांक 27/11/2026 को शाम 4:00 बजे,वसई -विरार शहर महानगरपालिका मुख्यालय, यशवंत नगर, विरार (पश्चिम) स्थित चौथी मंजिल के सर्वसाधारण सभागृह में आयोजित की गई है।
1
113
वसई-विरार में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू, 4 दिसंबर तक चलेगा अभियान
21 स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगा परामर्श, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर*
वसई-विरार, मुंबई :परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वसई-विरार महानगरपालिका के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक विश्व पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चलाया जा रहा है।इस वर्ष अभियान का नारा है "स्वस्थ और खुशहाल परिवार का सपना, पुरुषों की भागीदारी से ही होगा साकार।" महानगरपालिका के अस्पतालों और 21 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पुरुष नसबंदी को लेकर परामर्श दिया जा रहा है। बिना टांके वाली पुरुष नसबंदी (NSV) की प्रक्रिया मात्र 10 से 15 मिनट में पूरी होती है। इसमें टांके लगाने की जरूरत नहीं होती और लाभार्थी उसी दिन घर लौट सकता है।एएनएम और आशा सेविकाओं के माध्यम से घर-घर जाकर जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों का वितरण भी किया जा रहा है।महानगरपालिका के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इच्छुक पुरुषों से नजदीकी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की अपील की है। साथ ही पुरुष नसबंदी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर परिवार नियोजन में समान जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया है।
अवैध शराब की भट्टियों पर पुलिस का छापा, 3.10 लाख का माल नष्ट
नालासोपारा, मुंबई:वसई-विरार में अवैध देसी शराब बनाने वालों के खिलाफ अपराध शाखा कक्ष-2, वसई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो भट्टियों का पर्दाफाश किया। 25 नवंबर को कामण के मोरेगांव और नालासोपारा पूर्व के सिद्धि चाल इलाके में छापेमारी कर करीब 6,000 लीटर कच्चा मिश्रण और शराब बनाने का सामान नष्ट किया गया। कुल 3.10 लाख रुपये का माल नष्ट किया गया।इस मामले में सतीश घोणे (मोरेगांव, भेंडीपाड़ा) और रविंद्र बुजड (नालासोपारा पूर्व) के खिलाफ नायगांव और तुलिंज पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंदे, पुलिस उपायुक्त संदीप डोईफोडे और सहायक पुलिस आयुक्त नितिन पाटील के मार्गदर्शन में अपराध शाखा कक्ष-2, वसई की टीम ने की।
131
रिश्तों का कत्ल! घर में प्रवेश को लेकर विवाद, बहन ने सगे भाई को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
वसई, मुंबई:वसई पश्चिम के नौपाड़ा स्थित आनंदनगर में घर में प्रवेश को लेकर हुए विवाद में बहन ने सगे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गणपत सिताराम मुकणे (30) और आरोपी बहन की पहचान सुनीता साईनाथ भोईर (34) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर की रात से 26 नवंबर की सुबह के बीच गणपत को घर में प्रवेश से रोका गया, जिस पर उसने बहन के साथ मारपीट की। इसके बाद सुनीता ने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।माणिकपुर पुलिस ने शिकायतकर्ता रत्नी रत्नाकर वांगड (40) की शिकायत पर 26 नवंबर को आरोपी सुनीता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रतापराव कदम कर रहे हैं।
701
विरार में अवैध गांवठी शराब की भट्टी पर क्राइम ब्रांच का छापा, 84,300 रुपये का सामान जब्त
महिला के खिलाफ मामला दर्ज, शराब बनाने की सामग्री मौके पर नष्ट
विरार, मुंबई:विरार पूर्व के बरफपाड़ा, चंदनसार स्थित जंगल में अवैध रूप से चलाई जा रही गांवठी शराब की भट्टी पर अपराध शाखा कक्ष-3 ने छापेमारी की। पुलिस ने इस कार्रवाई में 84,300 रुपये कीमत का सामान जब्त किया और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया।पुलिस हवलदार शिवाजी पाटील को 25 नवंबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से इस अवैध भट्टी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर गांवठी शराब, ड्रम, एल्युमिनियम की टंकी और अन्य सामग्री बरामद की।जांच में बेबी पागी नामक महिला का नाम सामने आया है। उसके खिलाफ विरार पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 794/2026 के तहत महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम 1949 की धारा 65(ई)(एफ) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंदे, संदीप डोईफोडे और पुलिस उपायुक्त नितीन पाटील के मार्गदर्शन में हुई। अभियान में सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध), प्रभारी पुलिस निरीक्षक समीर शेख, सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल तळेकर, पुलिस उपनिरीक्षक मंगेश वडणे सहित अपराध शाखा कक्ष-3 की टीम शामिल रही।
"अभय योजना": वर्षों से OC के इंतजार में बैठे इमारत धारकों को मिलेगी राहत: विधायक स्नेहा दुबे पंडित
वसई-विरार,मुंबई: बीजेपी विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि वसई-विरार महानगरपालिका के आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. साहब ने कल 'अभय योजना' लागू करने के संबंध में एक बड़ी घोषणा की। मैं उनका अभिनंदन करना चाहती हूं। पिछले दो वर्षों से हम लगातार शासन स्तर पर इस अभय योजना को लागू करने के लिए प्रयास और फॉलो-अप कर रहे थे। अब इस योजना पर गंभीरता से विचार करते हुए आयुक्त इसे लागू करने जा रहे हैं, यह बहुत ही स्वागत योग्य बात है।पिछले दो वर्षों में हमने कई बार विधानसभा में विभिन्न विषयों के माध्यम से 'ओसी' (ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट) का मुद्दा उठाया और सदन के पटल पर रखा कि जिन इमारतों को बने हुए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन उन्हें ओसी नहीं मिली है। कुछ बिल्डर बिना ओसी लिए ही भाग गए हैं, जबकि कुछ बिल्डर ओसी लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन तकनीकी कठिनाइयों के कारण उन्हें ओसी नहीं मिल पा रही है। ऐसे सभी इमारत धारकों को अब अभय योजना के तहत ओसी देने का अनुरोध हमने मुख्यमंत्री महोदय से किया था।16 जुलाई 2025 को सम्माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी ने वसई-विरार महानगरपालिका के लंबित प्रश्नों के संबंध में एक बैठक ली थी। उस बैठक में...
803
नालासोपारा, मुंबई: सोपारा फाटा के घरत कंपाउंड में कंपनी के वेस्ट मटेरियल में भीषण आग लगी। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल कूलिंग जारी है, कोई जनहानि नहीं हुई।
2
497
वसई-विरार, मुंबई:BJP विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि,अभी हमारे पास 40 नई इलेक्ट्रिक बसें आई हैं। इससे पहले भी 40 बसें हमारे पास आई थीं, लेकिन उनका चार्जिंग स्टेशन केवल नालासोपारा या विरार में ही था। इसके कारण उन बसों को वसई विधानसभा और बोईसर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर चलाने में दिक्कत होती थी।अभी नई 40 बसें आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के तहत महानगरपालिका को कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इन बसों का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए चार्जिंग स्टेशनों की बहुत जरूरत है।इसीलिए आज हमारी महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत सर के साथ हमने सातिवली के चार्जिंग स्टेशन और नवघर के चार्जिंग स्टेशन का दौरा किया। यहां चल रहे कार्यों की प्रगति कैसी है, इसका आज हमने निरीक्षण किया.....
मुंबई, वसई-विरार में इलेक्ट्रिक बसों (वसई विरार शहर महानगर पालिका) के संचालन की तैयारी तेज,सातिवली और नवघर चार्जिंग स्टेशनों का BJP विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने किया निरीक्षण,मौके पर VVCMC अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत आदि लोग उपस्थित थे।
731
मुंबई, वसई-विरार में इलेक्ट्रिक बसों (वसई विरार शहर महानगर पालिका) के संचालन की तैयारी तेज,सातिवली और नवघर चार्जिंग स्टेशनों का BJP विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने किया निरीक्षण,मौके पर VVCMC अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत आदि लोग उपस्थित थे।
वसई के विकास को मिलेगी रफ्तार ; विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, 7 बड़े मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
वसई, मुंबई: वसई के वर्षों से लंबित विकास कार्यों और नागरिकों की बुनियादी समस्याओं को लेकर विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर सात महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इन प्रस्तावों को जल्द मंजूरी देने और विकास कार्यों को गति देने की मांग की।मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई प्रमुख मांगों में वसई पंचायत समिति की नई इमारत के लिए 15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी, नवघर में 100 बेड के उपजिला अस्पताल के लिए 106 करोड़ रुपये की निधि और वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र की जिला परिषद की 116 स्कूलों का बिना शुल्क हस्तांतरण शामिल है। स्कूलों के संचालन के लिए पांच वर्षों तक 80 प्रतिशत अनुदान देने की भी मांग की गई।इसके अलावा भुईगांव में लगभग 15 किलोमीटर लंबे कोस्टल रोड कनेक्टर को MSRDC के अधीन कर विकसित करने, पुराने मकानों की मरम्मत और पुनर्निर्माण में आ रही कानूनी अड़चनों को दूर करने तथा वसई के प्राकृतिक जलस्रोतों यानी बावखलों के संरक्षण के लिए विशेष नीति और निधि मंजूर करने की मांग रखी गई।विधायक ने वसई-विरार मैराथन के आयोजन में कथित भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं की जांच कराने की मांग भी मुख्यमंत्री से की।स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि वसई के सर्वांगीण विकास और नागरिकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए उनका लगातार प्रयास जारी है।अब इन सात महत्वपूर्ण मांगों पर सरकार क्या निर्णय लेती है, इस पर वसई के नागरिकों की नजरें टिकी हैं।
3
106
विकास कार्यों को लेकर विधायक राजन नाईक की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात, जल्द बैठक बुलाने की मांग
नालासोपारा, मुंबई: नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों को लेकर विधायक राजन नाईक ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर विस्तृत निवेदन सौंपा।इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न लंबित और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इन परियोजनाओं को जल्द मंजूरी दिलाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित विषयों पर अलग से तत्काल बैठक आयोजित करने की मांग भी की।विधायक राजन नाईक ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर जल्द निर्णय लेकर उन्हें आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
4
110
रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर RPF का जागरूकता अभियान, 35 लोगों को किया जागरूक
पालघर ,मुंबई: रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेल हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल ने 25 नवंबर को सफाला रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।दोपहर 1:20 से 1:30 बजे तक चले इस अभियान में करीब 35 लोगों को जागरूक किया गया। RPF जवानों ने यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करने के खतरों, हेल्पलाइन के इस्तेमाल और ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी खतरनाक घटनाओं से बचने की जानकारी दी।RPF ने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने और सुरक्षित रेल यात्रा में सहयोग करने की अपील की।
1
127
मछुआरों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, वसई के समुद्री तटों का भी होगा कायाकल्प, विधायक स्नेहा दुबे पंडित की बड़ी पहल; रो-रो बोट सेवा और तटीय सड़क विकास पर हुई अहम चर्चा
वसई, मुंबई : वसई के मछुआरा समुदाय की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और क्षेत्र के समुद्री तटों को विकास की नई पहचान दिलाने की दिशा में विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने महत्वपूर्ण पहल की है। मछुआरा संस्थाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने से लेकर रो-रो बोट सेवा और तटीय सड़क निर्माण तक कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई।बैठक में वसई की मछुआरा संस्थाओं को बर्फ कारखाने, कोल्ड स्टोरेज और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के विभिन्न लाभ दिलाने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इसका उद्देश्य मछलियों के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता बनाए रखने और मछुआरों के कारोबार को आर्थिक मजबूती देना है। इसके साथ ही वसई–नायगांव पूर्व–घोड़बंदर को जोड़ने वाली रो-रो बोट सेवा शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। वहीं, अर्नाला से सुरुची समुद्र तट तक निरंतर तटीय सड़क विकसित करने और समुद्र तटों की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित रखने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया गया।विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि मछुआरा समुदाय की आजीविका मजबूत करने, आवागमन की सुविधाएं बढ़ाने और वसई के प्राकृतिक समुद्री तटों का संरक्षण करने के लिए वह लगातार प्रयास और संबंधित स्तर पर पाठपुरावा करती रहेंगी।
1
97









