
कलमकार ✍ ,राय निजी है, RT मतलब सहमति नही, ब्यूरो चीफ @RJNews_Ncr, @RJMediaGroups #Divyang #Gujju
India
Joined February 2015
- Tweets35.1K
- Following1K
- Followers1.6K
- Likes12.4K
Pinned Tweet
🚨 #BreakingNews: दिल्ली की सड़कें लाशें गिन रही हैं, DUSIB सो रहा है!
बीती रात 10 बजे से सुबह 3:30 बजे 21 रेस्क्यू की शिकायतें, 50+ बेघरों की लोकेशन, सिर्फ 1 को बचाया गया, रैन बसेरा पहुंचाया गया,
बाकी का हिसाब:
- “Call not pick up by rescue team” → 8 बार
- “Person not found” → 4 बार
- “Refuse” → 5 बार
- 11 शिकायतें अभी भी OPEN, कोई गया ही नहीं!
कई संस्था की रेस्क्यू टीम DUSIB कंट्रोल रूम का फोन तक नहीं उठाते!
तिलक नगर रैन बसेरा रात में मुख्य गेट पर ताला, बेघर को id प्रूफ नही होने पर सोने से किया मना !
5 दिन में ,10 बेघर ठंड से मरे,
हर लाश पर लिखी है जिम्मेदारों की लापरवाही की कहानी
कब तक चलेगा ये खेल?
#बेघर_की_लाश_पर_झूठ #DUSIBFail #DelhiHomelessCrisis #शर्म_सरकार
@LtGovDelhi @gupta_rekha @ashishsood_bjp @NULM_MoHUA @dusib_delhi @DelhiPolice
दिल्ली पुलिस का चोरों पर बड़ा प्रहार, चार जिलों से घोषित बदमाश व नाबालिग समेत सात आरोपी दबोचे, 11 मामले सुलझे
17
लाजपत नगर की चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत और दूसरा गंभीर रूप से झुलसा
16
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 55 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत पांच गिरफ्तार
12
वर्षों से फरार कुख्यात गैंगस्टर मुकेश का सबसे करीबी गुर्गा प्रदीप गिरफ्तार; दिल्ली और गाजियाबाद स्थित संपत्तियां जांच के घेरे में
16
मोदी बोले- किसानों-कारोबारियों को गाली देने से देश नहीं बढ़ताः हमने 12 साल में इकोनॉमी बदली, राहुल ने कहा था- भारत आर्थिक संकट की ओर
11
𝐁𝐡𝐚𝐯𝐞𝐬𝐡 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐮𝐬𝐭𝐚𝐧𝐢 🇮🇳 retweeted
Today's @RJMediaGroups news paper pages..
#JointOperation: दिल्ली पुलिस और नोएडा STF के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी बुलंदशहर में मुठभेड़ के दौरान ढेर
➡ दो दिन पहले सोनिया विहार में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर समीर नामक युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था नसीम दुर्रानी
➡ हत्या की वारदात के बाद से पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं; बुलंदशहर में छिपे होने की पुख्ता सूचना पर दिल्ली पुलिस और नोएडा STF की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की
➡ मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में नसीम दुर्रानी मारा गया; पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट समेत करीब 25 संगीन मामले दर्ज थे
➡ जांच एजेंसियों के मुताबिक, नसीम दुर्रानी अंडरवर्ल्ड से जुड़ा था और कुख्यात गैंगस्टर छोटा राजन की हत्या की सुपारी व साजिश में भी शामिल रहा था; मुठभेड़ से जुड़े विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा
#DelhiPolice #NoidaSTF #Encounter #Bulandshahr #GangsterKilled #CrimeUpdate #LawAndOrder #DelhiNCR #BreakingNews
@DelhiPolice | @CPDelhi | @uppstf | @Uppolice | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
82
#SouthEastDistrict: क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर ₹55 लाख की बहु-स्तरीय ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साउथ-ईस्ट जिला स्पेशल स्टाफ ने किया भंडाफोड़; सरगना समेत 5 शातिर ठग गिरफ्तार
➡ सोशल मीडिया पर 'कृष्णा अग्रवाल' के फर्जी नाम व अंतरराष्ट्रीय (बांग्लादेशी) व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल कर पीड़ित का 'ट्रस्ट वॉलेट' हैक/एक्सेस किया और नकद ₹55 लाख लेकर वॉलेट से 55,000 USDT वापस निकाल लिए
➡ सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में छापेमारी कर सरगना गौरव राणा (मेरठ), ऋतिक चावला (गाजियाबाद), अमन (रोहिणी), ओमप्रकाश (फरीदाबाद) और सौरभ उर्फ छोटू (मुजफ्फरनगर) को दबोचा
➡ जांच में खुलासा—आरोपियों ने पहले भरोसा जीतने के लिए ₹1.5 लाख का नुकसान उठाकर ₹36 लाख की डील पूरी की और फिर अगली मीटिंग में ₹55 लाख कैश लेकर स्कूटी से फरार हो गए
➡ आरोपियों के कब्जे से ₹3 लाख नकद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी, 16 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड बरामद; थाना अमर कॉलोनी में BNS की धारा 318(4)/3(5) के तहत केस दर्ज कर फरार साथियों की तलाश जारी
#SouthEastDistrict #DelhiPolice #SpecialStaff #CryptoScam #USDTFraud #CyberCrime #AmarColony #CrimeBust #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCPSEastDelhi | @Cyberdost | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#OuterNorthDistrict: मकोका मामले में वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी प्रदीप उर्फ अनिल उर्फ सलामुद्दीन को थाना नरेला पुलिस ने किया गिरफ्तार; संगठित अपराध सिंडिकेट सरगना मुकेश उर्फ पुनीत का है बेहद करीबी सहयोगी
➡ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट और आर्म्स एक्ट जैसे 13 संगीन मामलों में पहले से संलिप्त वांटेड आरोपी प्रदीप उर्फ अनिल उर्फ सलामुद्दीन (36 वर्ष, निवासी बांकनेर, नरेला) को तकनीकी सर्विलांस व निरंतर प्रयासों के बाद दबोचा गया
➡ जांच में आरोपी की करोड़ों की चल-अचल संपत्तियों—बांकनेर (दिल्ली) और लोनी (गाजियाबाद) में रिहायशी मकान, घोघा में 3 बीघा कृषि भूमि तथा 2 रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक व 1 स्कूटी के वित्तीय स्रोतों की गहन जांच शुरू
➡ खुलासा हुआ कि आरोपी लोनी (गाजियाबाद) में एक गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से जुड़ा है, जहां तैयार कपड़ों पर विभिन्न ब्रांडों के फर्जी लेबल लगाकर गांधी नगर मार्केट में बेचा जा रहा था
➡ मकोका कोर्ट (राउज एवेन्यू) ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा; मामले में अब तक कुल 5 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, सिंडिकेट के वित्तीय नेटवर्क की जांच जारी
#OuterNorthDistrict #DelhiPolice #MCOCA #PSNarela #OrganisedCrime #CrimeBust #SwiftAction #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @dcp_outernorth | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#RohiniDistrict: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का थाना विजय विहार पुलिस ने किया भंडाफोड़; टीम लीडर और मैनेजर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
➡ विजय विहार फेज-2 निवासी विकास को कम/जीरो ब्याज दर पर ₹20 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर इंश्योरेंस व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ₹10.15 लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
➡ CDR विश्लेषण, IMEI मैपिंग और Packet Capture व IP Logger जैसी उन्नत साइबर तकनीकों की मदद से पुलिस टीम ने रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में छापेमारी कर अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया
➡ गिरफ्तार आरोपियों में टीम लीडर करिश्मा (32), फ्लोर मैनेजर जतिन (24) और चार टेली-कॉलर—नीरज (39), आकाश (28), सनी (34) व दया प्रसाद (34) शामिल; आरोपी खुद को बजाज कैपिटल फाइनेंस का प्रतिनिधि बताकर पहले से लिखी स्क्रिप्ट के जरिए लोगों को जाल में फंसाते थे
➡ मौके से वायर्ड लैंडलाइन फोन, फिक्स्ड वायरलेस टर्मिनल, वाई-फाई राउटर, मोबाइल फोन और ठगी की स्क्रिप्ट लिखे नोटपैड बरामद; अन्य पीड़ितों और मनी ट्रेल की जांच जारी
#RohiniDistrict #DelhiPolice #FakeCallCentre #LoanFraud #CyberCrime #PSVijayVihar #CrimeBust #SwiftAction #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @dcprohinidelhi | @Cyberdost | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#NorthEastDistrict: वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर थाना दयालपुर पुलिस ने कुख्यात लुटेरे को किया गिरफ्तार; लूटे गए सोने के झुमके बरामद
➡ 18 नवंबर 2026 को तड़के करीब 01:30 बजे बृजपुरी से यमुना विहार बी-ब्लॉक बस स्टैंड की ओर जा रही 44 वर्षीय महिला सविता के कानों से एक बदमाश ने जबरन सोने के झुमके झपट लिए थे, जिससे महिला के कानों में चोट भी आई थी
➡ थाना दयालपुर में BNS की धारा 309(4) के तहत केस दर्ज कर पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की
➡ त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वारदात के कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी दानिश उर्फ सुहैल उर्फ सुहैल खान (निवासी अल्वी नगर, लोनी, गाजियाबाद) को धर दबोचा
➡ आरोपी के कब्जे से पीड़िता के लूटे गए सोने के झुमके (1 जोड़ी) बरामद; आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर आरोपी झपटमारी व चोरी के 7 मामलों में पहले से संलिप्त पाया गया, आगे की जांच जारी
#NorthEastDistrict #DelhiPolice #PSDayalpur #RobberArrested #SwiftAction #CrimeBust #YamunaVihar #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCPNEastDelhi | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#NorthEastDistrict: जेप्टो डिलीवरी राइडर से झपटमारी करने वाले 2 कुख्यात बदमाशों को थाना नंद नगरी पुलिस ने किया गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद
➡ 16 नवंबर 2026 को तड़के करीब 04:05 बजे दिलशाद गार्डन से नंद नगरी की ओर जा रहे 24 वर्षीय डिलीवरी राइडर मोहम्मद अरमान को रोड नंबर-68 (GTB अस्पताल रेड लाइट के पास) पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने रोककर मोबाइल फोन व पर्स झपट लिया था
➡ थाना नंद नगरी में BNS की धारा 304(2)/3(5) के तहत केस दर्ज कर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से दोनों आरोपियों—अमन उर्फ बंदर (26 वर्ष) और अश्वनी उर्फ पंकज उर्फ सोनू (33 वर्ष, निवासी नंद नगरी) को दबोचा
➡ आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि अमन उर्फ बंदर झपटमारी, चोरी व आर्म्स एक्ट के 18 मामलों में, जबकि अश्वनी उर्फ पंकज उर्फ सोनू लूट, सेंधमारी व आर्म्स एक्ट के 8 मामलों में पहले से संलिप्त है और थाना नंद नगरी का घोषित बदमाश भी है
➡ आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता का छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद; आगे की कानूनी कार्रवाई व विस्तृत जांच जारी
#NorthEastDistrict #DelhiPolice #PSNandNagri #SnatcherArrested #SwiftAction #CrimeBust #NandNagri #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCPNEastDelhi | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
55
पोते ने अपने दोस्त से मिलकर दादा के खाते से उड़ाई जीवनभर की कमाई, बुलंदशहर से दोनों गिरफ्तार, कार जब्त
28
अपनी बाइक से बदमाशों की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर दो कुख्यात स्नैचरों को दबोचा; चोरी के दो वाहन और तीन मोबाइल बरामद
28




















