निरर्थक retweeted
मसला पहली या आख़िरी मोहब्बत का नहीं होता दुनिया में बेहतर लोग मिल जाते हैं,बेहतर विकल्प भी टकरा ही जाते हैं बस दिल मानता नहीं क्योंकि हम किसी शख्स को नहीं,उस गुज़रे हुए वक़्त को मिस करते हैं वो मासूम भरोसा,वो सहज हँसी,वो बेफ़िक्र दिन जो अब लौटते नहीं रिश्ते बदले हों या लोग,असल में हम अपने ही खोए हुए एहसास की तलाश में भटकते रहते है...!
निरर्थक retweeted
इस आभासी दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं,जो चले तो गए मगर अपनी एक पहचान यहीं छोड़ गए कभी-कभी यूँ ही उनकी प्रोफ़ाइल खोलकर देख आता हूँ मालूम है कि अब वे कभी लौटकर नहीं आएँगे,फिर भी मन जाने क्यों वहाँ चला जाता है और कुछ लोग ऐसे भी हैं,जो जाते-जाते अपनी सारी निशानियाँ भी मिटा गए अब उन्हें ढूँढ़ना नामुमकिन है,लेकिन अजीब बात है कि सालों गुजर जाने के बाद भी वे हमारे शब्दों में कहीं न कहीं मिल जाते हैं...!
निरर्थक retweeted
स्वयं से लड़ाई में हम कभी नहीं जीता करते,हम अपनों से हार जाते हैं जब हमारे पास हारने को कुछ नहीं बचता,तो हम अपना मन हार जाते हैं यह स्थिति सबसे खराब है आपको हँसी नहीं आती,दुःख भी नहीं होता,प्रतिक्रिया देना बंद हो जाता है ऐसा लगता है जैसे माथे पर कोई बोझ-सा बैठ गया हो दिल खाली हो जाता है झूठी हँसी,झूठी बातें और झूठी तसल्ली दुनिया में सबसे ज्यादा दर्द महसूस कराती हैं सर्दी में अंगूठे का किसी चीज़ से चोट लग जाने वाला दर्द या कभी अचानक पैर की हड्डी खिसक जाने का दर्द,इनसे भी ज्यादा दर्द इस बात में है कि मुस्कुराकर यह कह देना कि सब ठीक है... कहने का दर्द...!
निरर्थक retweeted
सब कुछ वैसा ही है,जैसा पहले था और आगे भी हमेशा वैसा ही रहेगा हालात चाहे कितने ही बदल जाएँ,वक्त चाहे कोई भी मोड़ ले ले,लेकिन तुम्हारे लिए मेरे भीतर कुछ नहीं बदलेगा चाहे कुछ भी हो जाए मैं हमेशा तुम्हारे लिए वैसा ही रहूँगा,जैसा आज हूँ मेरा अपनापन,मेरा प्यार और तुम्हारे प्रति मेरी भावनाएँ कभी कम नहीं होंगी...!
निरर्थक retweeted
कितना कुछ है यहाँ पढ़ने के लिए,लेकिन एक शब्द भी ऐसा नहीं, जहाँ मन ठहरना चाहे यहाँ तक कि खुद के लिखे शब्द भी अब अपनी ही नज़रों में नहीं उतरते इतने खूबसूरत,खुशियों से भरे लेख हैं,लेकिन जैसे अब मन उन्हें छू भी नहीं पा रहा...!
निरर्थक retweeted
पहले मैं बहुत नकारात्मक इंसान हुआ करता था जो लोग पिछले कुछ वर्षों से मुझसे जुड़े हैं,वे मेरे उस स्वभाव को अच्छी तरह जानते हैं फिर जबसे तुम मेरी जिंदगी में आए,जैसे बहुत कुछ बदल गया,मेरी सोच और जिंदगी को देखने का नजरिया भी बदलने लगा फिर भी कहते हैं न कि नकारात्मकता कभी पूरी तरह अपना अस्तित्व नहीं खोती,वह कहीं न कहीं भीतर मौजूद रहती है और कभी-कभी कुछ ख्याल इतने हावी होने लगते हैं कि चाहकर भी उनसे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है...!
निरर्थक retweeted
तुम कहाँ हो? इतने समय से दिखाई क्यों नहीं दे रहे? तुम्हारी कोई खबर नहीं मिलती,न कोई आवाज सुनाई देती है,कभी-कभी मन बेचैन होकर बस यही पूछता है कि आखिर कहाँ हो तुम? सब ठीक तो है ना? तुम्हारी खामोशी और यह लंबा इंतज़ार अब कुछ ज्यादा ही महसूस होने लगा है...!
निरर्थक retweeted
अंतर्मन की पीड़ा जब न तो बोलकर और न ही शब्दों के माध्यम से लिखकर बाहर निकल पाती है,तो धीरे-धीरे नासूर बन जाती है शायद इसलिए लिखना जरूरी है,ताकि भीतर जमा दर्द कहीं तो अपना रास्ता खोज सके,खैर!... इस दूर तलक फैले अंधकार में कुछ शब्दों का ही तो सहारा है...!
निरर्थक retweeted
जीवन के हर मोड़ पर हमारे निर्णय सबको समझ आएँ,यह जरूरी नहीं है,हर किसी की दृष्टि,अनुभव और समझ अलग होती है इसलिए हमारे उठाए गए कदम किसी को सही तो किसी को गलत लग सकते हैं,लेकिन अंततः मायने सिर्फ इतना रखता है कि हमें स्वयं स्पष्ट हो कि हम क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं क्योंकि जो फैसले अपने भीतर की सच्चाई और विश्वास के आधार पर लिए जाते हैं,वही हमें आगे बढ़ने का साहस देते हैं और अपनी राह पर भरोसा करना सिखाते हैं...!
निरर्थक retweeted
हम हजारों किलोमीटर दूर हैं,फिर भी जब तुम जिद्द करती हो कि आप आओ,अभी आओ,तो मन एक पल के लिए सारी दूरियाँ भूल जाता है जानता हूँ कि इस वक्त तुम्हारे पास आना संभव नहीं है, फिर भी आँखें बंद करते ही ऐसा महसूस होता है जैसे हम एक-दूसरे के बिल्कुल पास हों जैसे दूरियों का कोई अस्तित्व ही न हो न जाने क्यों,लेकिन तुम्हारे साथ यह एहसास हमेशा बना रहता है कि हम दूर होकर भी कभी एक-दूसरे से दूर नहीं हैं...!
निरर्थक retweeted
मैं अपने जीवन की हर गलती कर लेना चाहता हूँ,हर उस रास्ते पर चल लेना चाहता हूँ जिसे दिल ने कभी चुनना चाहा था ताकि जब जिंदगी का आखिरी पड़ाव आए,तो पीछे मुड़कर देखने पर कोई अधूरी ख्वाहिश,कोई अनकहा एहसास या किसी फैसले का मलाल बाकी न रहे आखिर जिंदगी दोबारा मिलने वाली तो है नहीं...!
निरर्थक retweeted
बिना तुम्हें देखे या आवाज सुने पूरा दिन कितना बोझिल और बोरियत भरा गुजरता है,जैसे किसी चीज़ की कमी लगातार महसूस होती रहती है लेकिन तुम्हारी आवाज कानों में पड़ते ही न जाने कहाँ से शरीर में ऊर्जा और मन में एक अलग-सी ताजगी आ जाती है सच कहूँ तो,तुम्हारा होना ही मेरे साधारण से दिन को खास बना देता है...!
निरर्थक retweeted
बचपन से ही हमें यह यकीन दिलाया जाता है कि हम परिवार और समाज के बिना जीवित नहीं रह सकते शायद इसीलिए अक्सर लोग कहते हैं कि मैं तुम्हारे बिना जिंदा नहीं रह पाऊँगा हम हमेशा से एक डर के साये में पले-बढ़े लोग हैं बचपन में जिन चीजों के बिना जीने की कल्पना तक नहीं करने दी गई,बड़े होते-होते उन्हीं के खोने का डर हमारे भीतर और गहरा होता चला गया उम्र बढ़ती गई और उसके साथ हमारा डर भी...!
निरर्थक retweeted
एक बार कोई फैसला हो जाने के बाद हर रोज उसी बात को दोहराना और उस पर चर्चा करते रहना सिर्फ मन को अशांत करता है कुछ फैसलों को स्वीकार कर आगे बढ़ जाना ही बेहतर होता है, क्योंकि बार-बार उन्हीं बातों में उलझे रहने से न तो कुछ बदलता है और न ही कोई समाधान निकलता है,बस मानसिक शांति भंग होती रहती है...!
निरर्थक retweeted
हमारे अंतर्मन में कितने ज़ख्मों के निशान होते हैं,जो हमें एहसास दिलाते हैं कि ज़िंदगी ने किस कदर हमें तोड़ने की कोशिश की है और कमबख्त हर बार नाकाम ही रही पर साली ज़िंदगी भी हटती नहीं,बार-बार वार करती रहती है समझती ही नहीं कि कोई अंदर से टूट रहा होता है,ख़ैर!... हिम्मत और हौसला भी एक वक़्त के बाद जवाब देने लगते हैं...!
निरर्थक retweeted
कुछ अच्छे शब्द लिख लेने से यदि आप स्वयं को निराशा और ईर्ष्या के अँधेरों से नहीं निकाल पाते,तो व्यर्थ है आपका लिखना अंधे हैं आप और आपका ज्ञान और आपके शब्द भी,खैर!...सिर्फ वाहवाही के लिए लिखी गई लेखनी एक दिन श्रापित हो जाती है...!
निरर्थक retweeted
कभी-कभी लगता है कि इंसान जितना कामयाब होता जाता है, जिंदगी उतनी ही नई जिम्मेदारियाँ और परेशानियाँ उसके हिस्से में डालती जाती है कामयाबी के साथ खुशियाँ तो मिलती हैं,लेकिन कुछ ऐसे दुःख और बोझ भी जुड़ जाते हैं,जिन्हें वह चाहकर भी किसी से बाँट नहीं पाता शायद हर ऊँचाई की अपनी कुछ कीमत होती है,जिसे इंसान को खामोशी से चुकाना पड़ता है...!
निरर्थक retweeted
तुम्हारी सिर्फ आवाज़ भी मानो गर्म धूप की एक किरण जैसी होती है,जो अचानक मन की सारी थकान और बोझ को पिघला देती है दिन कैसा भी बीता हो,मन कितना भी बोझिल क्यों न हो,तुम्हारी आवाज़ सुनते ही सारी थकान कहीं गुम हो जाती है,कुछ बदले न बदले,चेहरे पर मुस्कुराहट ज़रूर आ जाती है...!
निरर्थक retweeted
दुनिया इंसान के शरीर पर तो अपना अधिकार जमा सकती है,लेकिन उसके मन पर कभी काबू नहीं पा सकती मन की अपनी एक दुनिया होती है,जहाँ वह उन्हीं चीज़ों और एहसासों को तलाशता रहता है,जिन्हें हकीकत में पाना शायद मुमकिन नहीं होता शरीर दुनिया के सामने मजबूर हो सकता है,मगर मन अपनी कल्पनाओं में हमेशा वही जीता है,जो वह दिल से चाहता है...!
