Pinned Tweet
इस सर्वे पर मुझे गालियाँ देने वालों कहाँ हो?
हरियाणा का एक लोकल न्यूज़ ये👇 आँकलन बता रहा है अपना। और अपने सर्वे पर काफ़ी कॉंफिडेंट है।
उनका कहना है की चुनाव साइलेंट वोटर ही पलटता है चुनाव और साइलेंट वोटर बीजेपी की तरफ़ है।
#HaryanaElection2024
पहले हर आँगन में एक नीम का पेड़ हुआ करता था। कड़वा ज़रूर था, मगर उसकी छाँव में पूरा परिवार पलता था।
उसके पत्तों से लेकर टहनियों तक और निंबोलियों तक, सब कुछ परिवार के काम आता था। बीमारी हो या मुश्किल वक़्त, वह हर तरह से परिवार की ढाल बनता था।
उसने कभी अपने लिए कुछ नहीं माँगा। उम्र भर छाँव देता रहा और जब सूखकर खड़ा रहने लायक भी नहीं रहा, तब भी लकड़ी बनकर परिवार के काम आया।
मगर अब किसी को कड़वे नीम के पेड़ नहीं चाहिए। शायद इसलिए कि अब लोगों को उसकी छाँव से ज़्यादा उसकी कड़वाहट दिखाई देती है।
नोट: यह ट्वीट पेड़ के बारे में नहीं है। 🙏🏽
गरीब आदमी इधर देखने आयेगा की अच्छा ऐसी ऐसी और इतनी महंगी भी चीज होती हैं🤔 ऐसी भी घर होते हैं🤔
और अमीर आदमी इंटीरियर आईडिया और प्रोडक्ट्स का आइडियाज़ लेने आयेंगे अपने घरों के लिए 😜
सोशल मीडिया की इस चकाचौंध दिखावे की ज़िंदगी से प्रभावित होकर हम लोग अपना मानसिक सुकून बर्बाद कर रहे हैं। हमे भी उस सब चकाचौंध को हासिल करना है, जबकि वो सच्चाई से कहीं दूर है। असली जीवन को जीना छोड़ इस नक़ली भागदौड़ के चक्कर में हम भागे जा रहे हैं।
हम किसी और के जीवन की और भाग रहे हैं, कोई हमारे जीवन की और भाग रहा है। असल में हम सब भाग रहे हैं, ठहर कर जो है उसका लुत्फ नहीं उठा रहे। और बस नक़ली लुत्फ़ का सोशल मीडिया पर दिखावा बिखेर रहे है। मक़सद किसी को दिखाना नहीं, ख़ुद के अंदर देखना होना चाहिए।
खैर, रील और रियल का फ़र्क़ समझ जायेंगे तो समझ आ जाएगा की हम सबका जीवन ही अपने आपमें अच्छा है। किसी में कुछ अच्छा है किसी के पास कुछ और। जो है उसे एंजॉय करना सीखो।
किसी कार की रिलायबिलिटी जाननी हो तो ये चेक कर लेना 5 साल बाद उस कार का इन्शुरन्स प्रीमियम कितना है और उस क़ीमत की बाक़ी कारों का कितना।
1
17
1,307
किसी विषय का एक्सपर्ट होना और उस विषय का सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होना दो बिल्कुल अलग अलग बातें है।
और अक्सर देखा गया है की जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है अपने-अपने फील्ड के, उनकी उस विषय की समझ काफ़ी कम है। बस फॉलोवर है तो सब कुछ है।
इसलिए अगर आपको मनोरंजन करना है इन्फ़्लुएंसर को फॉलो करो, और विषय पर सही जानकारी चाहिए, अपनी सोच डेवलप करनी है तो एक्सपर्ट्स को फॉलो करिये।
FSSAI वाले भैया एक सवाल था आपसे:
जब Bisleri अनसेफ है तो आप लोगो अपनी मीटिंग्स में बिसलेरी की बोतले क्यों रख रहे हो?
या फिर आपके वाली Bilseri या Brisley हैं🤔
FSSAI organised a one day training at NTCFSS, Ghaziabad, on the Food Safety and Standards (Prohibition and Restrictions on Sales) Regulations, 2011, with 1,155 food safety officials participating from Central & State food safety authorities across the country.
#FSSAITraining
सुनने में आया है एक पार्टी 200 सीट मांगने गई थी। मगर ये बोलकर भगा दी गई की अभी शादियों का पीक सीजन है कोई सीट नहीं मिल पाएगी। गोदाम में टूटी हुई नवार की कुछ सीट पड़ी है जो उठा ले जाओ जो मिले। कुल मिलाकर 26 टूटी-फूटी सीट मिली वहाँ से।
कपाल मोचन मेला एक ऐतिहासिक पावन स्थल और पर्व का प्रतीक है। उस से भी ख़ूबसूरत बात ये है की ये हिंदू और सिख समुदाय दोनों के लिए पावन स्थल है। दोनों बड़ी आस्था और भाव के साथ हर वर्ष पावन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहाँ आशीर्वाद ग्रहण करते है।
फिर भी हरियाणा में इसके बारे में एक धरना बना रखी थी की जो मुख्यमंत्री वहाँ जाता है, वो मुखमंत्री नहीं रहता। मगर ये अंधविश्वास बीजेपी के सरकार आने के बाद तोड़ा गया, जब खट्टर साहब वहाँ गए। फिर सैनी साब जा रहे हैं।
और हर वर्ष इस पवन मेले और हमारी संस्कृति की भव्यता और बढ़ा रहे हैं।
आप सभी को पावन कार्तिक पूर्णिमा, देव-दिवाली और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏽
आज के मौसम समाचार:
आज पंजाब में भाजपा कार्यालय में बादल छाए रहने की पूरी उम्मीद है। जिसके चलते कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कार्यालयों पर तूफ़ान और आँसुओं की बारिश की संभावना है।
वो तो अच्छा हुआ Bisleri का ही सैंपल लिया।
कहीं Brisley, Bilseri आदि का ले लेते तो इनकी टेस्टिंग वाली मशीन की के रेंज के ही बाहर चली जाती रीडिंग 😂
देश की सबसे बड़ी पानी की कंपनी बिसलेरी पर बड़ी कार्रवाई हुई है. खाने की सुरक्षा देखने वाली सरकारी संस्था FSSAI ने रविवार को बिसलेरी के खिलाफ कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी दे दी है, क्योंकि उसके पानी का सैंपल दो बार टेस्ट में फेल हो गए हैं. यानी बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं पाया गया है. पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली, जो सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है. कंपनी ने इस पर आपत्ति की तो दूसरी बार जांच हुई, लेकिन उसमें भी पानी असुरक्षित पाया गया. इस बार उसमें PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले. बड़ी बात यह है कि पानी के सैंपल Bisleri कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे, बाजार से नहीं.
#Cancer #HealthRisk #FSSAI #ABPNews
1
5
243
योगी जी गृहस्थ जीवन से सन्यासी जीवन में आ चुके है।
इनपर सूतक-पातक लागू नहीं होते।
आपको शायद ज्ञान की कमी है, या आप जान-बोले बन रहे।
योगी जी जिस हिंदू धर्म के संत होने का आप दावा करते हैं, उसमें एक सूतक का विधान होता है।
अभी तो पुण्यात्मा मां के स्वर्गवास को 3 दिन भी नहीं बीते और आप कैमरे के सामने राम मंदिर में पूजा पाठ करने चले आए!
ये कैमरा बहुत बुरी चीज है योगी जी। इससे बचिए।
गोरखपुर में 14 साल के अपने बच्चे की मौत से बिलखती मां के सामने कैमरे की तरफ देखकर जो आप “हत्या है, हत्या है” बोल रहे थे,
वही आदत यहां भी नजर आ रही है!
आपकी मां महान थीं।
सच्चे हृदय से उनका स्मरण कीजिए। सद्बुद्धि आएगी। रास्ता दिखेगा।
आपको मंत्र नहीं आते हैं। शास्त्र नहीं पता हैं। आप कर्मकांड नहीं जानते। ये सब बातें आम चर्चा का विषय हैं।
मगर इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
एक अच्छा इंसान बनिए। वो सब पर भारी है और इस कैमरा प्रेम से थोड़ा बचिए।
ये एक अजीब सी बीमारी है,
जो न जाने किस-किस पर तारी है!!
जीजा तो 5100 की भी माला पहना दे उसपर भी कम से कम 1100-2100 रुपए ऊपर से रखके लौटानी पड़ती हैं जीजा को।
इसपर तो कम से कम 11 लाख ऊपर से रखके देने पड़ेंगे 😂
खैर, मज़ाक़ अपनी जगह है मगर सच्चाई ये है की भारत हवाबाज़ी के चक्कर में बेवक़ूफ़ी और रीलबाज़ी प्रधान देश बनता जा रहा है।
यूपी के मथुरा में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई. सुरीर क्षेत्र में जीजा ने अपने दोनों सालों को शादी के मौके पर एक-एक करोड़ रुपये की माला पहनाई. कई मीटर लंबी इन मालाओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई!
#Mathura #ViralVideo #ABPNews
ज़िला परिषद चुनाव EVM से ही होते हैं और SIR भी हो चुका है।
इन जिला परिषद के रिजल्ट पर एक नजर डालिए, कांग्रेस की बंपर जीत-
जैसलमेर-
टोटल वार्ड-21 वार्ड
कांग्रेस-20
बीजेपी-1
दौसा-
टोटल वार्ड-37
कांग्रेस-35
बीजेपी-2
कोटपुतली-बहरोड़-
टोटल-27
कांग्रेस-20
बीजेपी-5
अन्य-1
टोंक-
टोटल वार्ड-31
कांग्रेस-25
बीजेपी-5
अन्य-1
सवाईमाधोपुर
टोटल वार्ड-31
कांग्रेस-26
बीजेपी-4
अन्य-1
सिरोही
टोटल वार्ड-27
कांग्रेस-21
बीजेपी-5
अन्य-1
हनुमानगढ़
टोटल-37
कांग्रेस-26
बीजेपी 7
अन्य 4
जोधपुर
टोटल-43
कांग्रेस 31
बीजेपी 9
अन्य 3
प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें 🙏🏽 🕉️ शांति।
उत्तरप्रदेश और देश की जनता माता जी की ऋणी रहेगी एक ऐसा सेवक बेटा देने के लिए जिसने अपराध की लकीर मिटा दी, एयर विकास की एक नई लकीर बना दी। 🙏🏽
हरियाणा में गन्ना किसान रेट बढ़ाने को लेकर हड़ताल कर रहे है। अभी कुछ दिन पहले यमुना नगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े शुगर मिल का इस पिराई सीजन का शुभारंभ था। और शायद इतिहास ने पहली बार ऐसा हुआ की मिल को मुहर्त करने को भी किसानों ने गन्ना नहीं दिया।
इस बात को मेरा पूरा समर्थन है की गन्ना घाटे की खेती बनता जा रहा है। और वर्तमान परिस्थितियों में गन्ने की खेती कर पाना समझदारी नहीं रही।
मगर मेरी नज़र में रेट ही इसका मात्र कारण और समाधान नहीं है। गन्ना किसानों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक कटाई और चीनी मिल तक ढुलाई की बढ़ती लागत है। कुछ साल पहले तक गाँव के लोग गन्ने के गोले को चारे के लिए ले जाने को ख़ुद ही मुफ़्त में गन्ना छोल देते थे। फिर लेंट छूने लगी मगर बहुत ही कम दाम में।
हालांकि यही समस्या गेंहू और धान में भी जो जाती अब तक, बस संतोष की बात ये है की उन फसलो के लिए मशीनीकरण हो गया है। हार्वेस्टर कंबाइन और अन्य मशीनरी रक्षक बनकर आ गई। गन्ने में अभी वो मशीनीकरण नहीं है।
सरकार, कृषि यंत्र उद्योगों और चीनी मिलों को मिलकर आधुनिक मशीन उपलब्ध कराने पड़ेंगे। साथ ही खेतों से मिल तक गन्ना पहुंचाने के लिए बेहतर व्यवस्था बननी पड़ेगी।
गन्ने का उचित भाव बढ़ाना भी जरूरी है, लेकिन किसान की लागत घटाना उतना ही महत्वपूर्ण है। क्यूँकि गन्ना आज भी गेंहू और धान दोनो से अधिक आय देता है। और एक बार बोकर 3 साल चल भी जाता है। आखिरकार किसान की समृद्धि का पैमाना घोषित भाव नहीं, बल्कि सभी खर्च निकालने के बाद उसके हाथ में बचने वाली वास्तविक कमाई है ।
वैसे भी इस साल बारीक धान का रेट अच्छा आया है। और लहसुन का भी ठीक चल रह है। इन दोनों बातों को और गन्ने को लेकर किसानों की परेशानियाँ और नाराज़गी को जोड़कर देखें तो इस बार हरियाणा में गन्ना बुवाई में काफ़ी कमी आने की संभावना है।
Kaithal में गन्ने के रेट पर किसानों का प्रदर्शन, ₹600 प्रति क्विंटल की मांग | Haryana News
हरियाणा के कैथल में गन्ने के भाव को लेकर किसानों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से गन्ने के रेट में की गई 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी नाकाफी है। किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग उठाई है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 1 तारीख तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आखिर क्या हैं किसानों की मांगें और सरकार से क्यों नाराज हैं किसान? देखिए ये खास रिपोर्ट।
#kaithal #haryananews #farmersprotest #sugarcaneprice #kisanandolan #sugarcanerate #haryanafarmers #breakingnews #zeedelhincrharyana




















