
#Police~Official Twitter account of DIG Range Aligarh Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Aligarh, India
Joined May 2016
- Tweets67.9K
- Following142
- Followers60.3K
- Likes16.9K
Pinned Tweet
45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ में आयोजित 04 दिवसीय “27वीं अन्तरवाहिनी पीएसी, पश्चिमी जोन, क्रिकेट प्रतियोगिता-2026” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि #DIGRangeAligarh द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
परिक्षेत्रीय जनपद-एटा-थाना राजा का रामपुर तथा ए0एन0टी0एफ0 आप0 यूनिट मेरठ के संयुक्त प्रयास से अवैध मादक पदार्थ तस्करी में 02 तस्करों को 145 किलो 610 ग्राम गांजा (अनु0 कीमत 75 लाख रू), 01 मोबाइल, 5,000 रू0 व घटना में प्रयुक्त केन्टर सहित किया गिरफ्तार।
#GoodWorkUPP
#WellDoneCops
22.11.2026
परिक्षेत्रीय जनपद एटा की पुलिस टीम एवं अभियोजन विभाग द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें।
#OperationConviction #ConvictionUP #UPPInNews
575
22-11-2026
परिक्षेत्र अलीगढ़ के जनपदों की पुलिस टीमों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य, घटनाओं के अनावरण, बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें।
#UPPInNews #GoodWorkUPP
परिक्षेत्रीय जनपद हाथरस,एटा व कासगंज की पुलिस टीमों द्वारा #ऑपरेशन_मुस्कान के तहत बिछड़ी मासूमों को उनके परिजनों से मिलाकर परिवारों की खुशियां लौटाईं।
#UPPCares #UPPInNews
तकनीक की ताकत, खाकी का समर्पण!
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा लगभग 05 वर्ष से लापता महिला की AI तकनीक की सहायता से पहचान एवं राजस्थान से सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना बभनी, सोनभद्र में नियुक्त आरक्षी विजय पाण्डेय को उत्कृष्ट कार्य हेतु ₹5,000/- नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आरक्षी विजय पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र एवं ₹2,100/- नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आरक्षी विजय पाण्डेय ने महिला की बचपन की फोटो एवं परिजनों की तस्वीरों के आधार पर ChatGPT एवं Google Gemini AI की सहायता से उसकी वर्तमान उम्र के अनुरूप संभावित तस्वीर तैयार की, जिससे पहचान में महत्वपूर्ण मदद मिली। इसके आधार पर राजस्थान के जनपद चूरू स्थित थाना हमीरवास क्षेत्र से लगभग 05 वर्ष से लापता महिला को सकुशल बरामद किया गया।
AI तकनीक का अभिनव उपयोग, पुलिस की संवेदनशीलता और संकल्प—गुमशुदा की तलाश को मिली नई दिशा।
#UPPolice #AIinPolicing #UPPCares
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
कंबोडिया से संचालित 'डिजिटल अरेस्ट' व फर्जी सिम-OTP सिंडिकेट का @muzafarnagarpol द्वारा पर्दाफाश कर 3,648 फर्जी सिम और OTP बेचने वाले 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा लोगों को राशन, बीमा, सरकारी योजनाओं एवं NGO के नाम पर सहायता दिलाने का लालच देकर उनकी KYC से सिमकार्ड जारी कराए जाते थे। इन सिमकार्डों को अलग-अलग मोबाइल फोन में एक्टिवेट कर आगे साइबर अपराधियों को बेचा जाता था। जांच में लगभग 49 IMEI में 8,223 सिमकार्ड का डाटा तथा कुल 3,648 यूनिक सिमकार्ड का इस्तेमाल पाया गया। इन सिमकार्डों के माध्यम से विभिन्न प्लेटफॉर्म के OTP प्राप्त कर लगभग ₹300 प्रति OTP की दर से साइबर अपराधियों को बेचे जाते थे। इसके लिए WhatsApp पर अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे। इन OTP का उपयोग डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग, हनी ट्रैप एवं इन्वेस्टमेंट फ्रॉड जैसी साइबर धोखाधड़ी में किया जाता था।
इसके अतिरिक्त Amazon, Flipkart, Myntra, Blinkit, Zomato एवं Swiggy जैसी कंपनियों को भी फर्जी ऑर्डर कैंसिलेशन एवं रिफंड के माध्यम से निशाना बनाया जाता था। जांच में संबंधित WhatsApp नंबरों का संचालन कंबोडिया से तथा सिमकार्डों का उपयोग जनपद अमरोहा से होना पाया गया है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को @bulandshahrpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 20 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा बिना वैध लाइसेंस एवं अनुमति के अवैध और प्रतिबंधित शस्त्रों एवं कारतूसों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं अवैध परिवहन कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @maharajganjpol द्वारा 101 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹25 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
विगत 08 माह में लगभग ₹2.31 करोड़ के कुल 844 मोबाइल फोन महराजगंज पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
थाना मंझनपुर अन्तर्गत जिला अस्पाताल परिसर स्थित चिकित्सक के आवास से हुई चोरी की घटना का @kaushambipolice द्वारा अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से ₹03 लाख नकद, आभूषण एवं अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा संगठित होकर कार से विभिन्न कॉलोनियों एवं मकानों की रेकी की जाती थी। सुनसान एवं बंद मकानों को चिह्नित कर अगले दिन ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। दिनांक 13.11.2026 को जिला अस्पताल मंझनपुर, कौशाम्बी स्थित डॉक्टरों की सरकारी कॉलोनी के एक आवास से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अन्तर्राज्यीय मानव तस्करी रैकेट का @azamgarhpolice द्वारा पर्दाफाश कर पश्चिम बंगाल से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 01 पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं मंदिरों के आसपास घर से भागी हुई अथवा परेशान लड़कियों को नौकरी एवं काम दिलाने का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद अलग-अलग एजेंटों के माध्यम से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर उनकी खरीद-फरोख्त की जाती थी।
इसी क्रम में पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर गोरखपुर बुलाया गया तथा वहां से बिहार ले जाया गया। इसके बाद एक महिला एजेंट के माध्यम से पीड़िता को पश्चिम बंगाल में एक युवक को करीब ₹01 लाख में बेच दिया गया तथा पीड़िता को पहुंचाने वाले दलालों को कमीशन दिया गया। इसके बाद पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म एवं जबरन देह व्यापार कराया गया तथा विरोध करने पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
आज की तैयारी, कल की सुरक्षा!
हेलीकॉप्टर से उतरते कमांडो, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विशेष ऑपरेशन, आधुनिक तकनीक और सुरक्षा बलों का अद्भुत सामंजस्य... ये केवल रोमांचक प्रदर्शन नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए हमारी तैयारियों और सामर्थ्य की झलक हैं।
दिनांक 18 नवम्बर, 2026 को पुलिस लाइंस, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में @nsgblackcats एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त व्यापक क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित Operational Capability Demonstration की ये विशेष झलकियां हैं।
इस प्रदर्शन में NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने सामरिक कौशल, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, आधुनिक तकनीक एवं आपसी समन्वय का प्रभावशाली परिचय दिया।
यह प्रदर्शन केवल वर्तमान क्षमताओं का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए पुलिस बल को और अधिक सक्षम, सशक्त एवं तैयार बनाने के हमारे संकल्प का प्रतीक है।
#UPPolice #NSG #FutureReadyPolicing
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
वर्ष 2005 में जिला कारागार बहराइच से फरार ₹50,000/- के पुरस्कार घोषित 01 अभियुक्त को @bahraichpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त वर्ष 2005 में थाना नानपारा पर पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार होकर जिला कारागार, बहराइच में निरुद्ध था। निरुद्ध रहने के दौरान अभियुक्त जिला कारागार, बहराइच से फरार हो गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
बिस्कुट सोने के थे, लेकिन किस्मत खोटी निकली!
DRI अधिकारी बनकर व्यापारी से सोना हड़पने वाले गिरोह के एक और अभियुक्त को बरेली की मीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर हावड़ा–इंदौर चंबल एक्सप्रेस में एक व्यापारी से सोना हड़पा था।
बरामदगी:
* 880 ग्राम सोने के बताए गए 8 बिस्कुट, अनुमानित कीमत ₹1.10 करोड़
* एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस
एसओजी एवं मीरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त गिरफ्तार। प्रकरण में तीन अन्य साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
#UPPolice #BareillyPolice
#ZeroTolerance
दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 'वामा खेलोत्सव-2026' का शुभारंभ—
वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह द्वारा 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं चयनित 15 बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 313 बालक एवं 120 बालिकाओं सहित कुल 433 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने-अपने जनपदों से चयनित होकर आए सभी बच्चे पहले से ही विजेता हैं और यह आयोजन उनकी खेल प्रतिभा को पहचानने, निखारने एवं प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना एवं निरंतर प्रयास करने का जज्बा विकसित करते हैं तथा बच्चों को भविष्य में राष्ट्रीय एवं ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. सृष्टि धवन (अध्यक्ष, स्पोर्ट्स समिति, वामा सारथी), डॉ. चारु गाबा (सचिव, वामा सारथी), श्रीमती आकांक्षा सिंह एवं श्रीमती रेनू सिंह (उपाध्यक्ष), पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ श्री के.एस. इमैन्युअल, पुलिस महानिरीक्षक स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड डॉ. प्रीतिंदर सिंह एवं 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सहित वामा सारथी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
वामा सारथी का यह प्रयास पुलिस परिवारों के सर्वांगीण विकास, कल्याण एवं सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
#VaamaKhelotsav2026 #VaamaSaarthi #UPPolice
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं डेटा आधारित पुलिस संगठन के रूप में विकसित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आज पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में देश के तीन प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए—
🔹 IIT कानपुर: साइबर सुरक्षा, साइबर फॉरेंसिक, AI आधारित पुलिसिंग समाधानों एवं उन्नत तकनीकों के अनुसंधान और विकास में सहयोग।
🔹 डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC), भारत सरकार: पुलिस की डिजिटल सेवाओं, तकनीकी प्रणालियों एवं IT अवसंरचना का आधुनिकीकरण तथा नागरिक सेवाओं का सुदृढ़ीकरण।
🔹 Protean eGov Technologies Limited: सुरक्षित डेटा प्रबंधन, विभिन्न डिजिटल प्रणालियों का एकीकरण एवं प्रभावी डेटा आदान-प्रदान।
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से इन तीनों MoUs पर एडीजी तकनीकी सेवाएँ, श्री भगवान स्वरूप ने हस्ताक्षर किए। इनके संपादन एवं निष्पादन में डीआईजी तकनीकी सेवाएँ, श्री आशीष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मेरा विश्वास है कि इन संस्थानों के साथ यह सहयोग पुलिस की कार्यक्षमता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने, डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करने तथा उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
#UPPolice #DigitalPolicing
DIG Range Aligarh retweeted
🚨 एक्सप्रेसवे पर रफ्तार पर रखें नियंत्रण, सुरक्षित सफर को दें प्राथमिकता!
⚠️ निर्धारित गति सीमा का पालन करें। उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प। नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँचें।
🤖 Made with AI
DIG Range Aligarh retweeted
🚗 धीमी रफ्तार, सुरक्षित सफर!
कोहरे के मौसम में एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें। नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई।
आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प! 🚦
🤖 Made with AI


































