
Journalist | Views are personal. building @zingabad and @NewsLeaderLive
New Delhi, India
Joined February 2016
- Tweets8K
- Following22
- Followers13.3K
- Likes20.4K
Pinned Tweet
शुरू हो रहा है उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ग्राउंड सर्वे और हम आ रहे हैं आपके शहर… आपके गाँव!
चुनाव से पहले सुनेंगे जनता के असली मुद्दे खुद जनता से. पूछेंगे उन नेताओं और उम्मीदवारों का विजन भी जिन्हें चाहिए आपके वोट.
छूटेगा कुछ नहीं और गारंटी के साथ पूछे जाएंगे सारे सवाल.
तो चलिए मेरे साथ विजय तिलक एक्सप्रेस पर यूपी के हर कोने तक....
सिर्फ @NewsLeaderLive पर, कल 21 नवंबर शाम 6 बजे से।
तो जल्दी टाइमर सेट कर लीजिए।
#VijayTilakExpress #UPElections2027 #NewsLeader
राजा भैया ने पहली ही लिस्ट से BJP-NDA को दे दिया सियासी संदेश?
जनसत्ता दल ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कुंडा से खुद राजा भैया चुनाव लड़ेंगे, बाबागंज से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल को मैदान में उतारा गया है।
सबसे ज्यादा चर्चा विश्वनाथगंज सीट की है, जहां 2022 में NDA की सहयोगी अपना दल (एस) ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में राजा भैया का इस सीट पर प्रत्याशी उतारना कई सियासी सवाल खड़े कर रहा है।
खास बात यह है कि पिछले दिनों BJP नेताओं के राजा भैया से मुलाकात और कुंडा में आयोजित कथा में भाजपा नेताओं की मौजूदगी के बाद गठबंधन की चर्चाएं तेज हुई थीं।
#RajaBhaiya #JansattaDal #BJP #ApnaDal #UPPolitics #UPElection2027 #Pratapgarh #NewsLeader
80
UP में सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच खींचतान की चर्चाओं के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने लखनऊ से बड़ा संदेश दे दिया!
खरगे ने इमरान मसूद को मंच से ही नसीहत देते हुए कहा कि जोश के साथ बोलना अच्छी बात है, लेकिन बातों से ज्यादा काम पर ध्यान देना होगा। साथ ही साफ कर दिया कि गठबंधन में किसी को अहंकार नहीं दिखाना चाहिए और सभी को मिलकर चुनाव लड़ना है।
खरगे ने कहा कि BJP को हराने के लिए सपा-कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा और जीत के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
सवाल यही है- क्या खरगे की इस नसीहत के बाद यूपी में सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी पर लगाम लगेगी?
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#MallikarjunKharge #ImranMasood #AkhileshYadav #Congress #SamajwadiParty #UPPolitics #UPElection2027 #NewsLeader
73
लखनऊ की रैली से ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव को सीधी चुनौती दे दी!
रमाबाई अंबेडकर मैदान में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रैली के मंच से ओवैसी ने सपा पर जातिवाद और मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने करहल से किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देने का सवाल उठाया और कहा कि मुस्लिम समाज को सिर्फ दरी बिछाने तक सीमित रखा जा रहा है।
वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान किया कि अब दलित का बेटा दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि डिप्टी सीएम बनेगा। उन्होंने सपा और कांग्रेस को गठबंधन के लिए आखिरी न्योता भी दिया।
ओवैसी ने BJP और सपा दोनों पर निशाना साधा, तो चंद्रशेखर ने भी यूपी में सत्ता परिवर्तन का दावा किया।
क्या ओवैसी और चंद्रशेखर का यह साथ 2027 में अखिलेश यादव के लिए नई चुनौती बनेगा?
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर!
#AsaduddinOwaisi #ChandrashekharAzad #AkhileshYadav #UPPolitics #UPElection2027 #BhimArmy #AIMIM #NewsLeader
3
186
आजम खान का दर्द छलका तो भावुक हो गए समर्थक!
सपा के घोषणा पत्र कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करते हुए आजम खान ने अपने जेल के दिनों की आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि दो ऐसे मौके आए, जब उन्हें लगा कि उनका दिल क्यों नहीं फट गया और वह जिंदा क्यों हैं।
आजम ने बेटे अब्दुल्ला आजम से अलग किए जाने का वह मंजर भी बयां किया, जब दोनों को अलग-अलग गाड़ियों में बैठाकर ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उस वक्त बेटे से आखिरी बार मिलने जैसा एहसास हुआ था।
आजम खान ने नेताओं से उन जख्मों पर मरहम लगाने की उम्मीद भी जताई, जिनसे लोग मायूस हैं।
क्या आजम खान की वापसी और उनके इस भावुक संदेश से मुस्लिम वोटर्स को एकजुट करने में सपा को मदद मिलेगी?
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#AzamKhan #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #UPElection2027 #NewsLeader
1
125
आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग अब खुलकर सामने आ गई है!
आजम खान ने बिना नाम लिए ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा- जब मैं जेल में था, तब सूखी गंगा में कई लोमड़ियां पार कर रही थीं। जवाब में ओवैसी ने भी चेतावनी दी कि उनकी जुबान बहुत लंबी है और वह किसी के गिरेबान तक पहुंच सकती है।
दाढ़ी और हैदराबादी बिरयानी से लेकर मुजफ्फरनगर दंगों तक, दोनों तरफ से एक-दूसरे पर तीखे वार हुए। आजम ने ओवैसी की सियासी हैसियत पर सवाल उठाए, तो ओवैसी ने मुजफ्फरनगर दंगों के बाद पीड़ितों से मिलने का हवाला देकर पलटवार किया।
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ @NewsLeaderLive पर
#AzamKhan #AsaduddinOwaisi #UPPolitics #MuslimPolitics #UPElection2027 #NewsLead
1
160
“हम बहता हुआ दर्द का समंदर हैं, दोस्तों... गंदा नाला नहीं हैं।”
सपा के घोषणापत्र कार्यक्रम में आजम खान ने अपने साढ़े पांच साल के मुश्किल दौर का दर्द बयां किया। जेल में गुजरे वक्त, परिवार की तकलीफों और अपने ऊपर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नफरत के जिस दौर से वे गुजरे, उसमें तो उन्हें मर जाना चाहिए था।
लेकिन आजम खान सिर्फ अपना दर्द बयां करके नहीं रुके। अखिलेश यादव के साथ अपनी वफादारी जताई और भविष्यवाणी भी कर दी कि अखिलेश बार-बार मुख्यमंत्री बनेंगे और शायद उनसे भी आगे जाएंगे।
घोषणापत्र पर भी उन्होंने अखिलेश से वादों को पूरा करने की हामी भरवाई। मंच पर आजम को मिली अहमियत और अखिलेश के बगल में उनकी कुर्सी भी चर्चा का विषय रही।
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#AzamKhan #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #PDA
2
122
25 लाख सरकारी नौकरियां, 3 करोड़ रोजगार और बेरोजगार युवाओं को 5 हजार रुपये महीना! अखिलेश यादव ने 2027 के लिए अपना PDA दांव चला दिया है।
सपा के 'जन-मन का घोषणापत्र' में महिलाओं और बुजुर्ग कारीगरों के लिए 40 हजार रुपये सालाना पेंशन, जातिगत जनगणना और 50 करोड़ तक के सरकारी ठेकों में PDA के लिए 50% आरक्षण का वादा भी है।
दिलचस्प बात यह है कि अखिलेश ने माफियागिरी और जमीन कब्जे पर भी सख्त कार्रवाई का वादा किया है।
अब सवाल है कि PDA के इन वादों का चुनावी गणित पर कितना असर पड़ेगा और इन्हें पूरा करने का रोडमैप क्या होगा?
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#AkhileshYadav #PDA #SamajwadiParty #UPPolitics #UPElection2027
1
103
अखिलेश यादव ने PDA के नाम पर 25 लाख नौकरियों का वादा कर दिया है। युवाओं और महिलाओं के लिए भी घोषणाओं की लंबी फेहरिस्त है। लेकिन सवाल है कि क्या ये वादे चुनावी गणित बदल पाएंगे?
उधर, आजम खान ने कार्यकर्ताओं के सामने अपने दर्द का पूरा समंदर खोल दिया। उनके भाषण की बातें भी सपा की सियासत में कई मायने रखती हैं।
संविधान दिवस पर गठबंधन को लेकर मिली नसीहत और राजा भैया की पार्टी के उम्मीदवारों की एंट्री ने भी यूपी की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
यानी घोषणापत्र से लेकर गठबंधन तक, आज यूपी की सियासत में कई दिलचस्प सवाल हैं।
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#AkhileshYadav #AzamKhan #PDA #RajaBhaiya #UPPolitics #UPElection2027
62
“उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन की 300 सीटें आएंगी और नतीजे चौंकाने वाले होंगे।”
ऐसा दावा कर रहे हैं कांग्रेस के नेता हाजी इकराम कुरैशी। उनका कहना है कि 2024 में गठबंधन ने जो प्रदर्शन किया था, इस बार उससे भी बेहतर नतीजे आएंगे।
उन्होंने बेरोजगारी, कारोबार की मुश्किलों, बच्चों की पढ़ाई और लोगों की आर्थिक परेशानियों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।
चंद्रशेखर आजाद की पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि जनता अब किसी का वोट काटने का जरिया नहीं बनना चाहती और इस चुनाव में उनका कोई खास फैक्टर नहीं रहेगा।
वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के यूपी में दखल पर उन्होंने कहा कि पहले उन्हें अपने राज्य में पार्टी मजबूत करनी चाहिए।
#SamajwadiParty #INDIAAlliance #AkhileshYadav #ChandrashekharAzad #UPPolitics #UPElection2027
“बीजेपी को सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी ही हरा सकती है।”
यह कहना है सपा नेता एसटी हसन का। 2027 की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की परेशानी और मिडिल क्लास के मुद्दे इस चुनाव में अहम रहेंगे। उनका दावा है कि जनता हिंदू-मुसलमान में नहीं बंटेगी, बल्कि देश के लिए वोट करेगी।
कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बड़े नेता गठबंधन चाहते हैं और सम्मानजनक तरीके से सीटों का बंटवारा होगा।
वहीं, 2027 में खुद चुनाव लड़ने के सवाल पर एसटी हसन ने कहा कि वे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं और हाईकमान का जो आदेश होगा, उसका पालन करेंगे।
आजम खान की वापसी पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी।
#STHasan #SamajwadiParty #AkhileshYadav #AzamKhan #UPPolitics #UPElection2027
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
1
101
मुरादाबाद बीजेपी के लिए दुखती रग तो है?
मेरे इस सवाल पर मुरादाबाद के मेयर और बीजेपी नेता विनोद अग्रवाल ने कहा कि मुरादाबाद का आसपास का पूरा माहौल लंबे समय से एक वर्ग विशेष को सपोर्ट करता रहा है, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं।
हम विजयतिलक एक्सप्रेस में ऐसे नेताओं से बात कर रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश की सियासत का गणित गढ़ रहे हैं।
#Moradabad #VinodAgarwal #BJP #UPPolitics #VijaytilakExpress
4
174
बीजेपी MLC गोपाल अंजान का कहना है कि मुरादाबाद मंडल बीजेपी के लिए कोई चुनौती नहीं है। उनके मुताबिक, यहां बीजेपी के लिए मैदान खुला है।
#GopalAnjan #BJP #Moradabad #UPPolitics #VijaytilakExpress
2
168
"BJP बनाम BSP, ये चुनाव होगा!" ऐसा कह रहे हैं बसपा नेता नावेद अयाज।
उनका कहना है कि आज के उत्तर प्रदेश में बीएसपी के बिना किसी भी पार्टी के लिए वोटों का जरूरी आंकड़ा पूरा करना संभव नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि सपा मुकाबले में ही नहीं है।
चंद्रशेखर और ओवैसी के गठबंधन पर नावेद अयाज ने कहा कि बहनजी के सामने ऐसे छोटे-मोटे नेता कहीं नहीं टिकेंगे।
#NavedAyaz #BSP #Mayawati #ChandrashekharAzad #AsaduddinOwaisi #UPPolitics
Rohit Saval retweeted
#VijaytilakExpress | सपा सांसद रुचि वीरा से अनबन से लेकर चुनाव लड़ने और ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन तक...
NEWS LEADER पर सपा नेता एसटी हसन ने खोले कई राज़!
#NewsLeader @SavalRohit @ruchivira1 @samajwadiparty
"PDA का मतलब है- परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी!"
अमरोहा की धानौरा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राजीव तरारा PDA के बारे में ऐसा कह रहे हैं।
यह बातचीत @NewsLeaderLive की विजयतिलक एक्सप्रेस के दौरान हुई।
#PDA #RajivTarara #Amroha #Dhanaura #BJP #VijaytilakExpress
83
क्या यह दिलचस्प नहीं है कि अमरोहा की धानौरा विधानसभा सीट पर, जहां मुस्लिम आबादी करीब एक लाख बताई जाती है, वहां बीजेपी के विधायक कैसे बन रहे हैं?
मैंने यही सवाल धानौरा से बीजेपी विधायक राजीव तरारा से पूछा।
उन्होंने कहा कि सपा धर्म की राजनीति करती है, जबकि उन्होंने सरकारी योजनाओं के बंटवारे में कभी भेदभाव नहीं किया।
आमतौर पर माना जाता है कि मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव बीजेपी के बजाय सपा, कांग्रेस या बसपा की ओर अधिक रहता है। ऐसे में विधायक राजीव तरारा का इस सवाल पर क्या जवाब है, सुनिए।
#Amroha #Dhanaura #RajivTarara #BJP #UPPolitics #VijaytilakExpress
102
मेरा सवाल: मैम, चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या रहने वाला है?
स्थानीय महिला: चुनाव में हम लोग मेहनत कर रहे हैं। जो भी प्रत्याशी होगा, उसके लिए हम काम करेंगे।
दूसरी महिला: हमारे योगी जी ने जितनी सुरक्षा दी है, उतनी तो पहले कभी नहीं रही।
तीसरी महिला: जब से योगी सरकार आई है, सबसे पहले बहनों को सम्मान मिला है।
चौथी महिला: हर महीने दो सिलेंडर समय पर मिलते हैं।
पाँचवीं महिला: सनातन धर्म आगे बढ़े और यही सरकार बनी रहे।
छठी महिला: जी, योगी सरकार।
यह बातचीत मैंने अमरोहा की धानौरा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं से की और रिकॉर्ड की।
@NewsLeaderLive की विजयतिलक एक्सप्रेस के साथ हमने ऐसे कई लोगों से बातचीत की है। आप भी जुड़े रहिए।
#VijaytilakExpress #Amroha #Dhanaura #UPPolitics #UPElection2027
1
3
215
"बस इस बात का सब्र है कि मेरे अल्लाह को हर चीज की खबर है..." पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी ने मेरे उस सवाल के जवाब में यह बात कही, जिसमें उनसे पूछा गया था कि जेल के मुश्किल दौर में किसने उनकी मदद की?
इरफान सोलंकी ने इसके लिए सीधे अखिलेश यादव और अपने परिवार को क्रेडिट दिया।
@NewsLeaderLive की कानपुर सभा में उन्होंने बेबाकी से हर सवाल का जवाब दिया।
#IrfanSolanki #AkhileshYadav #Kanpur #SamajwadiParty #NewsLeader
3
94
"ओपी राजभर आज मंत्री बने हैं, लेकिन उन्हें विधायक किसने बनाया था?" सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने यह तंज कसते हुए यह सवाल उठाया।
जवाब में बीजेपी नेता सलिल विश्नोई ने चुटकी लेते हुए कहा कि सपा के कुछ विधायक बीजेपी में आ चुके हैं, कुछ आने की तैयारी में हैं और कुछ हाथ-पैर मार रहे हैं।
कानपुर में @NewsLeaderLive की सभा में दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
#AmitabhBajpai #SalilVishnoi #OPRajbhar #BJP #SamajwadiParty #UPPolitics
