zingabad (@zingabad) header
zingabad (@zingabad) profile picture

virality se pehle vitality! | gen z • ground reports • podcasts • explainers • documentaries • entertainment • food • travel

Joined October 2025
Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका की फंडिंग को लेकर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि दीपके को अमेरिका में मौजूद कुछ लोगों से, जबकि रांका को पाकिस्तानी नेताओं और उनके मददगारों से आर्थिक सहयोग मिला. मंगलवार को बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सरकार के खिलाफ अभियान चलाने और देश में जनमत को प्रभावित करने के लिए विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं. #JitendraSingh #AbhijeetDipke #AshutoshRanka
1
25
धनतेरस से पहले सोना-चांदी महंगा, खरीदारों की बढ़ी चिंता धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में तेज उछाल आया है. गुरुवार को सोना 4,800 रुपये और चांदी 9,000 रुपये महंगी हो गई. सुबह के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,46,464 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1,92,995 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. ऐसे में त्योहार पर खरीदारी करने वालों को अब ज्यादा बजट रखना पड़ सकता है. #Dhanteras #GoldPrice #SilverPrice
1
12
पंजाब के मानसा में मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार ने उनके पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार के लिए सहमति दे दी है. बुधवार शाम सरकार के प्रतिनिधियों, परिवार और संयुक्त कार्रवाई समिति के बीच पांच घंटे चली बैठक के बाद यह समझौता हुआ. समझौते के तहत सरकार ने झोटा के परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवज़ा और उनकी पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन दिया है. लखा सिधाना समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेकर उन्हें रिहा करने पर भी सहमति बनी है. गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाज़ार में मेडिकल स्टोर के अंदर झोटा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तब से उनका शव मानसा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा था. #PunjabGovernment #ParvinderSinghJhota #Zingabad
36
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति घायल है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. @DelhiPolice @CMODelhi #Delhi #ChawriBazaar #BuildingCollapse
79
ईरान की राजधानी तेहरान में लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर वाले बैनर को आग के हवाले किया. अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को हुए नुकसान के बाद ऐसा किया गया है. #Iran #America #Trump
1
46
राज्यों को अतिरिक्त बिक्री कर लगाने का अधिकार बरकरार सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर और सरचार्ज लगाने के अधिकार को बरकरार रखा है. बुधवार को सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सात जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि 1974 की संविधान पीठ का फैसला अब भी प्रभावी है. साथ ही, करीब 27 साल पुराने कानूनी मामले को अब केवल सैद्धांतिक मुद्दा माना. #SupremeCourt #SalesTax #Zingabad
25
आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर भेजता था ऑडियो मैसेज. मुंबई पुलिस ने अभिनेता आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान वैभव मिश्रा के रूप में हुई है, जो पेशे से आईटी इंजीनियर है. पुलिस ने उसे बुधवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया. मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ दिनों से मुंबई में रहने वाली कई फिल्मी हस्तियों को धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेज रहा था. वह खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताता था. #TussharKapoor #AyushmannKhurrana #ITEngineer
51
वाराणसी में देश की पहली शहरी रोपवे परियोजना तैयार काशी रोपवे परियोजना का करीब 96% काम पूरा हो चुका है. कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक बनने वाली इस परियोजना की आधारशिला पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च 2023 को रखी थी. करीब 807 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना का उद्देश्य शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवागमन आसान करना है. @BJP4UP #KashiRopeway #Varanasi #UttarPradesh
1
80
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 2026 के मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्ध को पार्टी की हार की प्रमुख वजह बताया. वेंस ने लिखा, 'हमारी हार की वजह युद्ध है. हर कोई जानता है कि हम क्यों हारे और आगे हमें क्या करना चाहिए, इस पर होने वाली किसी भी चर्चा की शुरुआत इसी बात से होनी चाहिए.' #JDVance #USElections #IranWar
1
51
इज़राइल की मदद बंद करेगा अमेरिका? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका 2026 के आखिर तक इज़राइल को दी जाने वाली सालाना सैन्य सहायता बंद कर देगा. यह राशि करीब 3.8 अरब डॉलर है. ट्रंप का कहना है कि इज़राइल अब एक समृद्ध अर्थव्यवस्था बन चुका है और उसे अमेरिकी करदाताओं के पैसे की ज़रूरत नहीं है. #Israel #America #Zingabad
4
98
अखिलेश यादव की ओर से देवा शरीफ के लिए भेंट की गई चादर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से देवा शरीफ स्थित सूफी संत हजरत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर लगने वाले वार्षिक मेले के लिए चादर भेंट की गई. दरगाह पर चादरपोशी कर प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की जाएगी. @yadavakhilesh @samajwadiparty #AkhileshYadav #DevaSharif #SamajwadiParty
62
आज 5 नवंबर को विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका क्रिकेट सफर, मेहनत और खेल के प्रति जुनून लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहा है. इस खास मौके पर आप किंग कोहली से क्या कहना चाहेंगे? कमेंट में बताएं. @imVkohli #ViratKohli #KingKohli #HappyBirthdayVirat
2
2
6
286
रामायण पार्ट-1 को लेकर क्या बोलीं कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा? @DharmaMovies @DrKumarVishwas #Ramayana #AgrataSharma #RanbirKapoor
1
589
त्योहारों से पहले लखनऊ में पुलिस का पैदल मार्च उत्तर प्रदेश के लखनऊ में त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस ने शहर में पैदल मार्च किया. #lucknow #uttarpradesh #police
1
87
चक्रवात के बाद ओडिशा के हालात पर अमित शाह से मिले CM मोहन चरण माझी ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान चक्रवात के बाद राहत और बहाली के कामों के साथ आपदा से बचाव के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करने पर चर्चा हुई. माझी ने केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया. @AmitShah @MohanMOdisha #amitshah #mohancharanmajhi #odisha
2
102
भगवंत मान ने उदित राज पर लगाया बड़ा आरोप कांग्रेस नेता उदित राज ने आरोप लगाया कि जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में भगवंत मान को ज्यादा शराब पीने के कारण विमान से उतार दिया गया था. उन्होंने कहा कि पंजाब में असली सरकार अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं और राज्य में भ्रष्टाचार और नशे की समस्या है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की विदाई जल्दी होनी चाहिए. #uditraj #bhagwantmann #arvindkejriwa
1
70
दिवाली से पहले सरोजिनी नगर मार्केट में उमड़ी भीड़ दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में दिवाली से पहले खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और लोगों की आवाजाही बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. #diwali #sarojininagar #delhi
2
164
महादेव बेटिंग ऐप का आरोपी सौरभ चंद्राकर दिल्ली रवाना छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट से CBI अधिकारी महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए. #mahadevapp #saurabhchandrakar #cbi
98
गोरखपुर में BJP की रैली पर बोले रवि किशन, बताया ऐतिहासिक गोरखपुर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली पर सांसद रवि किशन ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रैली के लिए गोरखपुर को चुना और यहां बड़ी रैली हुई. #ravikishan #bjp #gorakhpur
87