Surendra Sharma Shivpuri retweeted
धन्य है 'राहुल गाँधी' में प्रधानमंत्री देखने वाले लोग
पत्रकार ने सिंपल सवाल किया था, की 850 सीटें होने से मतदाताओं पर क्या असर पड़ेगा?
इस पर राहुल गांधी कहते है, मुझे नहीं पता, लेकिन कुछ हो सकता है
अरे भई जब तुम्हे कुछ नही पता, तो विरोध किस बात का कर रहे हो? 😂
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
धर्मो रक्षति रक्षितः
Karthigai Deepam: A Divine Flame, Hearts Spellbound!
#KarthigaiDeepam #Thiruparankundram
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ‘छात्र दैनंदिनी - 2027’ का विमोचन भाग्यनगर, तेलंगाना में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. @DrVirendraSS , राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री @AshishSainram , राष्ट्रीय मंत्री टोली एवं केंद्रीय कार्यालय मंत्री व सचिवालय सचिव द्वारा किया गया।
इस वर्ष की छात्र दैनंदिनी में भारत की स्वतंत्रता का 80वाँ वर्ष, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती, महान जनजातीय नायक कोमाराम भीम की 125वीं जयंती, महात्मा ज्योतिबा फुले जी एवं क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की 200वीं जयंती तथा अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (SEIL) के 60वें वर्ष को विशेष स्थान दिया गया है।
साथ ही राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’, भारतीय सांस्कृतिक विरासत तथा आधुनिक भारत की वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति को भी दर्शाया गया है। राष्ट्रीय एकात्मता, विज्ञान एवं तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान, AI, रोबोटिक्स और आधुनिक भारत की उपलब्धियों को भी इसमें समाहित किया गया है।
#72ndABVPConf
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर बने दीपस्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाया गया...इसी पहाड़ी पर स्तंभ से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक दरगाह है...जिसकी वजह से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने कार्तिगई दीपम पर रोक लगा दिया था...कार्तिगई दीपम तमिलनाडु का प्रमुख हिंदू प्रकाश पर्व है.. इसे दक्षिण भारत का दीपोत्सव भी कह सकते हैं..श्रद्धालु इसे भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप का प्रतीक मानते हैं...कार्तिगई (कार्तिक) नक्षत्र और पूर्णिमा के संयोग पर इसका आयोजन होता है..लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी तमिलनाडु सरकार ने कार्तिक पूर्णिमा पर इस आयोजन पर रोक लगा दी...जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने विजय सरकार को फटकार लगाई...और CRPF की तैनाती और पूर्व जज की मौजूदगी में इस भव्य और अद्भुत दीपोत्सव का आयोजन कराया...
देखिए..आस्था और परंपरा की इस अद्भुत तस्वीर को...
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
पहाड़ी पर जलती ये आग सिर्फ तमिलनाडु के
उन नेताओं के मुँह पर तमाचा है जो तुष्टिकरण
के लिए हिन्दुओं की आस्था को कुचल रहे थे...
और जीत का एक मात्र हीरो
The One And Only @jsaideepak ✊
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
शीशमहल अब जनता के दर्शनार्थ खुल गया है, टिकट मात्र ₹20! 😂
23 लाख का झूमर, 4 लाख का सोफा, 6 लाख के रिमोट वाले पर्दे, ढाई लाख की कॉफी मशीन और खाने के लिए लिफ्ट तक!
वाह रे आम आदमी की झोपड़ी! 🤣
केजरीवाल के वोटरों के लिए तो यही सबसे बड़ी खुशी है, अंदर जाकर अपने वोट की शाही चमक देख आएँ! बाहर से ही खुश हो लियो भाई! 😂
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
जनता के लिए खुला अरविंद केजरीवाल का #शीशमहल... मात्र 20रु का टिकट...
#Sheeshmahal
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
27 नवम्बर/इतिहास-स्मृति
कोटली के अमर बलिदानी
‘हंस के लिया है पाकिस्तान, लड़ के लेंगे हिन्दुस्तान’ की पूर्ति के लिए नवनिर्मित पाकिस्तान ने 1947 में ही कश्मीर पर हमला कर दिया। देश रक्षा के दीवाने संघ के स्वयंसेवकों ने उनका प्रबल प्रतिकार किया। उन्होंने भारतीय सेना, शासन तथा जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरिसिंह को इन षड्यन्त्रों की समय पर सूचना दी। इस गाथा का एक अमर अध्याय 27 नवम्बर, 1948 को कोटली में लिखा गया, जो इस समय पाक अधिकृत कश्मीर में है।
युद्ध के समय भारतीय वायुयानों द्वारा फेंकी गयी गोला-बारूद की कुछ पेटियां शत्रु सेना के पास जा गिरीं। उन्हें उठाकर लाने में बहुत जोखिम था। वहां नियुक्त कमांडर अपने सैनिकों को गंवाना नहीं चाहते थे, अतः उन्होंने संघ कार्यालय में सम्पर्क किया। उन दिनों स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंधक श्री चंद्रप्रकाश कोटली में नगर कार्यवाह थे। उन्होंने कमांडर से पूछा कि कितने जवान चाहिए ? कमांडर ने कहा - आठ से काम चल जाएगा। चंद्रप्रकाश जी ने कहा - एक तो मैं हूं, बाकी सात को लेकर आधे घंटे में आता हूं।
चंद्रप्रकाश जी ने जब स्वयंसेवकों को यह बताया, तो एक-दो नहीं, 30 युवक इसके लिए प्रस्तुत हो गये। कोई भी देश के लिए बलिदान होने के इस सुअवसर को गंवाना नहीं चाहता था। चंद्रप्रकाश जी ने बड़ी कठिनाई से सात को छांटा; पर बाकी भी जिद पर अड़े थे। अतः उन्हें ‘आज्ञा’ देकर वापस किया गया। सबने अपने आठों साथियों को सजल नेत्रों से विदा किया।
सैनिक कमांडर ने उन आठों को पूरी बात समझाई। भारतीय और शत्रु सेना के बीच में एक नाला था, जिसके पार वे पेटियां पड़ी थीं। शाम का समय था। सर्दी के बावजूद स्वयंसेवकों ने तैरकर नाले को पार किया तथा पेटियां अपनी पीठ पर बांध लीं। इसके बाद वे रेंगते हुए अपने क्षेत्र की ओर बढ़ने लगे; पर पानी में हुई हलचल और शोर से शत्रु सैनिक सजग हो गये और गोली चलाने लगे। इस गोलीवर्षा के बीच स्वयंसेवक आगे बढ़ते रहे।
इसी बीच श्री चंद्रप्रकाश और श्री वेदप्रकाश को गोली लग गयी। उस ओर ध्यान दिये बिना बाकी छह स्वयंसेवक नाला पारकर सकुशल अपनी सीमा में आ गये और कमांडर को पेटियां सौंप दी। अब अपने घायल साथियों को वापस लाने के वे फिर नाले को पार कर शत्रु सीमा में पहुंच गये। उनके पहुंचने तक उन दोनों वीर स्वयंसेवकों के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। स्वयंसेवकों ने उनकी लाश को अपनी पीठ पर बांधा और लौट चले। यह देख शत्रुओं ने गोलीवर्षा तेज कर दी। इससे एक स्वयंसेवक और मारा गया।
उसकी लाश को भी पीठ पर बांध लिया गया। तब तक एक अन्य गोली ने चौथे स्वयंसेवक की कनपटी को बींध दिया। वह भी मातृभूमि की रक्षा हित बलिदान हो गया। इस दल के वापस लौटने का दृश्य बड़ा कारुणिक था। चार बलिदानी स्वयंसेवक अपने चार घायल साथियों की पीठ पर बंधे थे। जब उन्हें चिता पर रखा गया, तो ‘भारत माता की जय’ के निनाद से आकाश गूंज उठा। नगरवासियों ने फूलों की वर्षा की।
इन स्वयंसेवकों का बलिदान रंग लाया। उन पेटियांे से प्राप्त सामग्री से सैनिकों का उत्साह बढ़ गया। वे भूखे शेर की तरह शत्रु पर टूट पड़े। कुछ ही देर में शत्रुओं के पैर उखड़ गये और चिता की राख ठंडी होने से पहले ही पहाड़ी पर तिरंगा फहराने लगा। सेना के साथ प्रातःकालीन सूर्य ने भी अपनी पहली किरण चिता पर डालकर उन स्वयंसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
(संदर्भ : पांचजन्य 28.2.2010)
हर दिन पावन
#कोटलीकेअमरबलिदानी
#इतिहासस्मृति
#27नवम्बर
#बलिदानदिवस
#अमरबलिदानी
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
कभी हनुमान चालीसा के लिखे जाने की कहानी पढ़ना-
जब संत तुलसीदास जी को अकबर ने जेल में क़ैद किया, तब वो उन्होंने लिखी थी और उसके बाद वानरो ने क्या हाल उस जेल का किया था वो जानकर हैरान हो जाओगे।
आज ताज महल में सैकड़ो वानर एक साथ अंदर घुसे, प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।
क्या बजरंग बली कोई इशारा कर रहे है, वैसे भी महादेव अवतार है - तेजो महालय 🙏
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
हाथ में संविधान लेकर घूमने वालों, 15 मिनट समय निकालकर संविधान की मूल प्रति भी पढ़ लो!
#SamvidhanGauravDiwas
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
क्या कसाब के हाथ में कलावा बाँधने का Idea कांग्रेस ने दिया था? 🤔
NEVER FORGET 2611
#MumbaiTerrorAttack
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
गोवा में आज गूंजेगी अटल गाथा!
International Film Festival of India में होगी Panchjanya की फिल्म 'अमिट अटल' की स्क्रीनिंग।
फिल्म में श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्वयंसेवक, प्रचारक, ओजस्वी कवि, प्रखर पत्रकार, दूरदर्शी संपादक और फिर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर के अनछुए पहलुओं को प्रामाणिकता के साथ दिखाया गया है।
समय- शाम 4:30 बजे
स्थान - INOX Panjim Audi-2
एशिया का सबसे पुराना फिल्म महोत्सव है IFFI
इससे पहले 2022 में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पाञ्चजन्य की फिल्म ‘विभाजन की विभीषिका: अनकही कहानियाँ’ की हुई थी स्क्रीनिंग।
#IFFI_अमिट_अटल | IFFI Panchjanya
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
गोवा में आज गूंजी "अमिट अटल" गाथा!
International Film Festival of India में हुई Panchjanya की फिल्म 'अमिट अटल' की स्क्रीनिंग।
INOX Panjim Audi-2 से दर्शकों से खचाखच भरी
फिल्म में श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्वयंसेवक, प्रचारक, ओजस्वी कवि, प्रखर पत्रकार, दूरदर्शी संपादक और फिर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर के अनछुए पहलुओं को प्रामाणिकता के साथ दिखाया गया।
एशिया का सबसे पुराना फिल्म महोत्सव है IFFI
#IFFI_अमिट_अटल | IFFI Panchjanya
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
बाबा साहेब से जुड़े पांच ऐतिहासिक स्थलों का विकास कर पंचतीर्थ के रूप में स्थापित किया ⬇️
• डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन
• बाबा साहेब की विरासत का डिजिटल संरक्षण
• SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम को और मजबूत बनाया
• राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया
मोदी सरकार ने बाबा साहेब को सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि ठोस फैसलों और कार्यों से सम्मान दिया है। देखिए, कैसे उनकी विरासत और विचारों को मिला सच्चा सम्मान!
#SamvidhanGauravDiwas
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
बाबा साहेब ने संविधान इसलिए रचा था, ताकि हर नागरिक सुरक्षित रहे और न्यायपालिका स्वतंत्र बनी रहे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने 1976 में आपातकाल के दौरान 42वें संविधान संशोधन के जरिए अदालतों के अधिकार सीमित कर दिए और संविधान को सत्ता की सुविधा के हिसाब से बदल दिया।
राहुल जी, जिस कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में संविधान की मूल भावना को तार-तार किया, उसके नेता के हाथ में संविधान की किताब लहराना शोभा नहीं देता।
#SamvidhanGauravDiwas
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
किसने स्वप्न में भी सोचा था कि एक दिन पश्चिम बंगाल में ऐसे मनमोहक दृश्य भी देखने को मिलेंगे! ❤️
उत्तर 24 परगना में गंगा आरती का यह अद्भुत दृश्य, मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी और श्रद्धालुओं की आस्था... सचमुच मन भावविभोर हो गया।
गंगा केवल एक नदी नहीं, हमारी सभ्यता, संस्कृति और सनातन आस्था की जीवनधारा हैं।
काश, ऐसे दृश्य बंगाल की धरती पर हमेशा गूंजते रहें। माँ गंगा की कृपा बनी रहे और बंगाल की सांस्कृतिक विरासत फिर से अपनी पूरी गरिमा के साथ निखरे।
हर हर गंगे! जय माँ गंगा! 🙏🚩



















