Pranjan Prakash retweeted
ये कोई उत्तर प्रदेश या हरियाणा का दृश्य नहीं बल्कि पंजाब के फिल्लौर जिले का है जहां संविधान दिवस के मौके पर बसपा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसपा के राष्ट्रीय संयोजक @AnandAkash_BSP जी उपस्थित हुए थे जहाँ उनके आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल पूरी तरह लबालब भर गया था।
जिस तरह वहाँ की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें दलित समाज को दिखाकर उनका वोट लूटकर सरकार बनाई थी और उसके बाद राज्यसभा में एक भी दलित समाज के व्यक्ति को सदन में नहीं भेजा है इससे पंजाब का दलित समाज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और इस बार एक संकल्प के साथ बसपा के हाथों को मजबूत कर वर्तमान की सरकार को उखाड़ फेंकना का मन बना लिया है।
आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले हुए पंचायत चुनावों में इसी फिल्लौर जिले में बसपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और कई समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।
Pranjan Prakash retweeted
सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की होगी बात,
2027 की मास्टर चाबी है बीएसपी के हाथ।
@Mayawati
@bspindia
#BSP4GenZ
#बहन_जी_का_संदेश #6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
1. यूपी में समाजवादी पार्टी द्वारा ’जन-मन का मेनिफेस्टो’ के नाम से कल जारी किया गया इनका यह ’प्रण-पत्र’ इनके कथित पीडीए की तरह ही कोरा हवाहवाई तथा ’थोथा चना बाजे घना’ की कहावत को ही चरितार्थ करने वाला ज़्यादा है।
2. वैसे भी इस पार्टी का स्वभाव जग जा़हिर तौर पर ग़रीबों, दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों आदि के वास्तविक हित, कल्याण, उनका मान-सम्मान व सुरक्षा आदि के विरुद्ध अधिकतर संकीर्ण व जातिवादी तथा धन्नासेठ-समर्थक भी रहा है, जिसका एक ताज़ा उदाहरण यूपी से राज्यसभा हेतु हाल ही में हुये द्विवार्षिक चुनाव में पीडीए को प्रश्रय देने के बजाय बड़े धन्नासेठ को प्राथमिकता देना है। ऐसी नीतियों एवं कार्यकलापों से प्रदेश की अपार ग़रीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन व पलायन आदि की गंभीर समस्या क्या कभी दूर हो पायेगी। कभी नहीं।
3. इन बातों से से यह भी साबित है कि इनका ’जन-मन घोषणापत्र’ वास्तव में ’धन-मन वादी’ अधिक है तथा समाज के अच्छे लोगों के बजाय ऐसे ही धनी एवं बाहुबलियों आदि को चुनाव मैदान में भी उतारेगी जो देश, समाज व जनहित की चिन्ता कम व अपने खुद के लाभ व स्वार्थ में ही लगातार डूबे रहते हैं।
4. वैसे भी ’हर हाथ को काम’ तथा ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ आदि विशुद्ध रूप से बी.एस.पी. की नीति व सिद्धान्त हैं तथा जिस सर्वसमाज व सर्वजन-हितैषी एजेण्डा पर बी.एस.पी. की यूपी में अब तक रही चारों सरकारों में पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अमल करके भी दिखाया गया है, जो कि विरोधी पार्टियों में भी खा़सकर सपा, कांग्रेस व भाजपा आदि के बलबूते की बात नहीं है, यह सभी जानते/मानते हैं।
5. इसके साथ ही, सपा के दामन पर भी ख़ासकर एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण विरोधी रवैया तथा यूपी को जातिवादी द्वेष व दंगा-युक्त प्रदेश बनाने सहित जनहित व जनकल्याण के अहम् मुद्दों पर लगे धब्बों को जनता भला कैसे भुला पायेगी? कुल मिलाकर, सपा की बातें, वादे, दावे व घोषणायें आदि चुनावी छल व छलावा हैं, लोग ज़रूर सावधान रहें।
Pranjan Prakash retweeted
आज रामगढ़ विधानसभा में संविधान दिवस पर बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रमुख पिंटू यादव के द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया
Pranjan Prakash retweeted
आज संविधान दिवस के अवसर पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव के नेतृत्व में विशाल जुलूस निकाला गया और एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें भारी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के विचारों और संघर्षों को याद किया।
Pranjan Prakash retweeted
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
आज दिनांक 26-11-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद अमेठी की विधानसभा अमेठी में बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा छोड़कर भादर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख श्री प्रवीण सिंह जी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के कुशल नेतृत्व एवं बहुजन समाज पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सिद्धांतों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर श्री प्रवीण सिंह जी एवं उनके साथ आए सभी समर्थकों का बहुजन समाज पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में आगामी 6 दिसंबर को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस ऐतिहासिक अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगी।
समस्त बहुजन समाज के लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में 6 दिसंबर को लखनऊ पहुंचकर परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करें और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं।
#जयभीम #BSP #मिशन_2027 #बहनजी_का_संदेश #अमेठी #6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
Pranjan Prakash retweeted
फिल्लौर पहुँचते ही माननीय श्री @AnandAkash_BSP जी का हुआ जोरदार स्वागत💐💐
@Mayawati
@ramjigautambsp
@advsureshrao @KarimpuriBsp @KumarSudeshArya
Pranjan Prakash retweeted
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ.प्र. की पूर्व मुख्यमंत्री परम आदरणीय बहन कु. मायावती जी का संविधान दिवस ( 26 नवंबर ) के अवसर पर अति महत्वपूर्ण ट्वीट....
#bspindia
Pranjan Prakash retweeted
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय आकाश आनंद जी ने पंजाब की जनता के समक्ष वर्तमान सरकार की नीतियों, प्रदेश में सामने आ रहे सामाजिक मुद्दों तथा आम जनता से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने सरकार की नीतियों और जनता के साथ हो रहे कथित अन्याय एवं ज्यादतियों के खिलाफ मुखर होकर अपनी बात रखी। साथ ही बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और संवैधानिक अधिकारों के महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर उन्होंने पंजाब में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने और प्रदेश में बहुजन समाज के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के संकल्प को भी सामने रखा।
संविधान हमारा स्वाभिमान है, सामाजिक न्याय हमारा अधिकार है।
Pranjan Prakash retweeted
Just Clicked. Pin drop silence during Akash Anand Speech. Everyone listening with 100 focus. Such disciplined BSP cadres!
Pranjan Prakash retweeted
आज बसपा संयोजक @AnandAkash_BSP मान्यवर कांशीराम जी की धरती पर उनकी विश्वास पात्र शिष्य आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी का संदेश लेकर पहुँचे और जहाँ फिल्लौर जिले में संविधान दिवस के अवसर पर बसपा के नेतृत्व में होने जा रहे विशाल सम्मेलन में हिस्सा बनेंगे।
Pranjan Prakash retweeted
कैमूर,
रामगढ़,बिहार
बसपा के इकलौते विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव ने अपने बलबूते पर संविधान दिवस के मौके पर विशाल रैली आयोजित कर दी।
ये है बसपा की ताकत 💪🔥
#ConstitutionDay
Pranjan Prakash retweeted
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय आकाश आनंद जी ने पंजाब की जनता के समक्ष वर्तमान सरकार की नीतियों, प्रदेश में सामने आ रहे सामाजिक मुद्दों तथा आम जनता से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने सरकार की नीतियों और जनता के साथ हो रहे कथित अन्याय एवं ज्यादतियों के खिलाफ मुखर होकर अपनी बात रखी। साथ ही बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और संवैधानिक अधिकारों के महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर उन्होंने पंजाब में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने और प्रदेश में बहुजन समाज के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के संकल्प को भी सामने रखा।
संविधान हमारा स्वाभिमान है, सामाजिक न्याय हमारा अधिकार है।
Pranjan Prakash retweeted
इससे ज्यादा लोग 9 अक्टूबर को रास्ते में रह गए थे और मैदान नहीं पहुंच पाए थे
ऐसा लोगों का आज की रैली के बारे में कहना है
@asadowaisi के लोग ज्यादा वफादार निकले प्रदेश के हर कोने से आए हैं कम ज्यादा पर बहस हो सकती है मगर आए हर जगह से हैं।
Pranjan Prakash retweeted
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सतीश मिश्र भी सक्रिय हो चुके हैं। बहुत जल्द ब्राह्मण समाज के बीच बीएसपी मिशन-मूवमेंट को लेकर उतरने वाले हैं।
The Constitution of India is the guiding light of the @bspindia . During our four terms of government in Uttar Pradesh under the leadership of Miss @Mayawati ji, she translated the ideals, values, and principles enshrined in the Constitution into action, working towards social justice, equality, dignity, and empowerment for all.
The path to social transformation lies in awareness, unity, and collective action.
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #ConstitutionDay #जयभीम #जयभारत
Pranjan Prakash retweeted
संविधान हमारा गौरव, हमारा स्वाभिमान
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अतुलनीय योगदान,स्वतंत्रता, न्याय, समता और बंधुत्व का महान विधान।
भारत के लोकतंत्र की एकता, अखंडता और प्रगतिशीलता के आधार स्तंभ भारतीय संविधान को नमन।
समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय भीम! जय भारत!
@Mayawati
@bspindia
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #जयभीम #जयभारत #मिशन_2027 #UttarPradesh #लखनऊ #babasahebambedkar #bsp4genz #BSP
#ConstitutionDay2026
Pranjan Prakash retweeted
कल बहुजन समाज पार्टी के फीलोर, पंजाब में होने वाले कार्यक्रम स्थल की तस्वीरें..............कल संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को होने वाली बसपा की रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब की धरती पर पधार रहे है बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक यूथ आइकॉन परम आदरणीय श्री आकाश आनंद जी, साथ ही बसपा के राज्यसभा सांसद इंजी. रामजी गौतम सर ............ स्वागत है सर आप का पंजाब की पावन भूमि पर ............बी. एस.पी. जिंदाबाद बहन कु. मायावती जी जिंदाबाद। एडवोकेट सुरेश राव, केंद्रीय स्टेट प्रभारी, बसपा।
#bspindia
Pranjan Prakash retweeted
कल बहुजन समाज पार्टी के फीलोर, पंजाब में होने वाले कार्यक्रम स्थल की तस्वीरें..............कल संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को होने वाली बसपा की रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब की धरती पर पधार रहे है बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक यूथ आइकॉन परम आदरणीय श्री आकाश आनंद जी, साथ ही बसपा के राज्यसभा सांसद इंजी. रामजी गौतम सर ............ स्वागत है सर आप का पंजाब की पावन भूमि पर ............बी. एस.पी. जिंदाबाद बहन कु. मायावती जी जिंदाबाद। एडवोकेट सुरेश राव, केंद्रीय स्टेट प्रभारी, बसपा।
#bspindia
1. देश में ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व अन्य उपेक्षितों को, जातिवादी तत्वों की दया पर निर्भर अर्थात जातिवादी शोषण व गुलामी आदि के असहाय जीवन से मुक्ति दिलाकर, उन्हें चुनाव व लोकतंत्र द्वारा ’शासक वर्ग’ बनाने के लिये आजीवन कड़ा संघर्ष, ज़बरदस्त त्याग-तपस्या आदि करने वाले उन सबके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का ’आत्म-सम्मान व स्वाभिमान’ का मिशन सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में नहीं ले पाने के कारण आज भी अधूरा है तो इस पर ख़ासकर ’बहुजन समाज’ को आज ’संविधान दिवस’ पर सोच-विचार व गंभीर चिन्तन ज़रूर करना चाहिये।
2. और आज 26 नवम्बर के दिन जब केन्द्र व राज्य सरकारें ’संविधान दिवस’ मना रही हैं तो ’बहुजन समाज’ को, समय-समय पर जन्मे अपने महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के इस अमर संदेश कि, ’सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे तरक़्क़ी/विकास के तमाम बन्द दरवाज़े खुल जाते हैं’, देश की आज़ादी के इतने लम्बे अर्से के बाद तथा उनके द्वारा बनाये गये बहुजन-हितैषी मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के होने के बावजूद भी, मंज़िल यानि कि दिल्ली की सत्ता दूर क्यों है?
3. अर्थात् इसी क्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात तो यही है कि केन्द्र में अब तक रही सरकारों ने, आरक्षण के संवैधानिक दायित्व समेत ग़रीबी, बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व आत्म-सम्मान आदि की अति-महत्वपूर्ण बुनियादी ज़रूरतों को, क्या ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाया है? इस ज़िम्मेदारी को वास्तव में सही से नहीं निभाया है तो उसका हिसाब-किताब अभी क्यों नहीं?
4. वैसे भी दिनांक 26 नवम्बर सन् 1949, दिन शनिवार को तब संविधान की औपचारिक स्वीकृति से ठीक एक दिन पहले, संविधान सभा में अपने समापन भाषण में इन्हीं कुछ ख़ास बातों को लेकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने यही कहा था कि जातियाँ देश-विरोधी हैं, जातिवाद का परित्याग ज़रूरी है तथा भारत को देश से राष्ट्र में बदलने हेतु ठोस उपाय करने होंगे।
5. इतना ही नहीं बल्कि केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिये बल्कि सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र भी देश के सम्पूर्ण व समग्र विकास के लिये ज़रूरी है, जिस समता, समानता एवं बंधुता की बेहतरीन मिसाल बी.एस.पी. ने उत्तर प्र्रदेश में अपने चारों शासनकाल में ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर चलकर यहाँ ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का सुखद सूत्रपात किया, मज़बूत बुनियाद डाली है।
6. और चूँकि ख़ासकर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड व पंजाब राज्य में विधानसभा आमचुनाव अब काफी नज़दीक है तो बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की पवित्र मंशा को सही से ज़मीन पर उतारना ज़रूरी है, जो संकीर्ण, सामंती व जातिवादी पार्टियों की सोच एवं कार्य संस्कृति से नहीं, बल्कि सर्वसमाज का हित एवं उनके जान, माल व मज़हब आदि सुरक्षित रखने की गारण्टी एकमात्र सच्ची अम्बेडकरवादी पार्टी बी.एस.पी., की तरक्की व उसके द्वारा ’बहुजन समाज’ के उत्थान से ही संभव है।
7. और जिसके लिये बी.एस.पी. को, ख़ासकर विरोधी पार्टियों, जातिवादी तत्वों व घोर स्वार्थी संगठनों आदि के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों प्रकार के हथकण्डों का सामना करते हुये सत्ता की मंज़िल तक पहुँचाना ज़रूरी है,
8. ताकि यहाँ यूपी में क़ानून द्वारा क़ानून का आयरन राज तथा जनहित, जनकल्याण व विकास के मामलों में भी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की बेहतरीन हुकूमत यहाँ फिर से स्थापित हो सके और ग़रीबी, बेरोज़गारी, पिछड़ापन, दुखद पलायन आदि से त्रस्त सर्वसमाज के लोग यहाँ सुख-शान्ति के साथ खुशहाल जीवन बसर कर सकें,
9. तभी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान का कल्याणकारी राज्य का सपना काफी हद तक साकार होगा। आज ’संविधान दिवस’ पर लोगों का यही संकल्प हो तो यह देश व जनहित में होगा।
10.साथ ही, आज इस मौके पर बी.एस.पी. पंजाब स्टेट यूनिट द्वारा ज़िला जालंधर के फिल्लौर में संविधान दिवस पर जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें केन्द्रीय यूनिट की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। जय भीम, जय भारत, जय संविधान









































































