The Pressmark is an independent news media organisation. any queries? [email protected].

India
Joined May 2020
ED का दावा: आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 1,170 करोड़ रुपये की जमीन और इमारत कुर्क।
382
बेस्ट हिस्ट्री बुक अवॉर्ड के लिए चयनित हुई युवा लेखक सय्यद अमजद हुसैन की 'बिहार और सूफ़ीवाद’ बिहार के शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के जमुआरा निवासी युवा लेखक एवं इतिहासकार सय्यद अमजद हुसैन की राष्ट्रीय बेस्टसेलर पुस्तक ‘बिहार और सूफ़ीवाद’ का चयन ‘लेगेसी ऑफ लिटरेचर अवॉर्ड’ के चौथे सीज़न के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान नवंबर में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
1
378
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में मोनिश की हत्या के मामले में पांच दोषियों की सात साल की सजा बरकरार रखी। फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान 22 वर्षीय मोनिश की हत्या कर दी गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दोषी ठहराए गए अमन कश्यप, देविंदर कुमार, प्रदीप राय, आशीष उर्फ गोली और अरुण कुमार की सात साल की सजा बरकरार रखी है। अदालत ने कहा कि आरोपी केवल भीड़ में शामिल नहीं थे, बल्कि वे हथियारबंद भीड़ में सबसे आगे थे और उन्होंने अन्य लोगों को मोनिश पर हमला करने के लिए उकसाया था।
383
जामिया प्रदर्शन पर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- 7 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति छात्रों की शिकायतों पर विचार करेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में जारी छात्र प्रदर्शन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि 2006 में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुई हिंसक घटना के बाद से चुनाव बंद हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, हालांकि कुछ गलत लोगों पर भी कार्रवाई होने की बात सामने आई है। जोशी ने बताया कि छात्रों की मांगों और शिकायतों पर विचार करने के लिए वरिष्ठ डीन और प्रोफेसरों वाली सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि समिति शिकायतों की समीक्षा करेगी और इस संबंध में बातचीत जारी है।
491
BJP ने मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार घोषित किया है। पुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अक्टूबर में भाजपा नेता एल. मुरुगन के राज्यसभा सीट खाली करने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है। मुरुगन के राज्यसभा और मंत्री पद से इस्तीफे के बाद केंद्र की एनडीए सरकार में कैबिनेट फेरबदल की अटकलें भी शुरू हो गई हैं।
444
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर 4 से दिल्ली पुलिस ने NSUI नेताओं ज़ीशान और फ़ैज़ान को हिरासत में लिया। दोनों को अज्ञात स्थान पर ले जाने की खबर है। जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन जारी है। इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जामिया आने की खबरों के बीच दोनों NSUI नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना सामने आई है।
10
26
555
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की कीमतों में भारी अंतर को लेकर केंद्र सरकार और निजी अस्पतालों से सवाल किए। अदालत ने पूछा कि 100 रुपये MRP वाली दवा खुदरा विक्रेताओं को 10-20 रुपये में क्यों बेची जाती है और गैर-अनुसूचित दवाओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं है। केंद्र ने बताया कि 30 फीसदी ट्रेड मार्जिन की सीमा MRP पर लागू होती है। इस पर कोर्ट ने कहा कि कीमतों में ऐसा अंतर किसी संतुलन को नहीं दर्शाता। निजी अस्पतालों ने परिचालन खर्च और नकली दवाओं के जोखिम का हवाला दिया, लेकिन अदालत ने इसे दवाओं की अत्यधिक कीमतों का औचित्य मानने से इनकार किया।
1
1
4
811
मैं फक्र के साथ कहता हूं। मैं दिमाग़ी नक्सल हूं। दिमाग़ी नक्सल के अलावा मालूम नहीं क्या-क्या लक़ब दिए हैं चौकीदार ने मुझ जैसे लोगों को एंटी-नेशनल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और मालूम नहीं क्या-क्या। टुकड़े-टुकड़े गैंग अगर कोई है इस मुल्क में, तो वो यह नाजायज़ हुकूमत है। : नसीरुद्दीन शाह (एक्टर)
7
532
वोटर लिस्ट से नाम हटे, लेकिन लोग अपने घरों में मौजूद मिले! दिल्ली के त्रिलोकपुरी में चार पोलिंग बूथों पर किए गए पब्लिक ऑडिट में 1,236 ऐसे लोगों की जांच की गई, जिनके नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए थे। इनमें से 416 लोग अपने दर्ज पते पर रह रहे थे। ऑडिट में 102 लोगों को मृत श्रेणी में दर्ज पाया गया, जिनमें से 3 लोग जीवित मिले। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अनुपस्थित बताए गए कई लोग अपने घरों में रह रहे थे। इन निष्कर्षों ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की प्रक्रिया, दोबारा सत्यापन और मतदाताओं के नाम फिर से जोड़ने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अगर मतदाता अपने घरों में मौजूद हैं, तो उनके नाम वोटर लिस्ट से क्यों हटे? जवाबदेही किसकी है? पूरी रिपोर्ट के अहम तथ्य स्लाइड्स में पढ़ें। स्रोत: The Hindu की रिपोर्ट | त्रिलोकपुरी पब्लिक ऑडिट
1
3
6
531
दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रसंघ गठन की मांग कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति से प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत करने और छात्रसंघ गठन की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की। आईएएनएस से बातचीत में जंग ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की घोषणा के बाद जामिया में भी छात्रसंघ गठन की मांग को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने करीब 14-15 दिनों से जारी छात्रों की भूख हड़ताल पर चिंता जताते हुए कहा कि छात्रों की सेहत बिगड़ने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। जंग ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की मांगों को सुनना चाहिए और बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए।
17
74
959
आंध्र प्रदेश: YSRCP उम्मीदवारों ने हमले और चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने की शिकायत की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप किया, जबकि राज्य चुनाव आयोग ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किए। ऐसे में उम्मीदवारों की सुरक्षा को चंद्रबाबू नायडू की उदारता बताना घटनाक्रम को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना है। उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनाव व्यवस्था की जिम्मेदारी है।
70
167
692
जामिया प्रदर्शन पर प्रह्लाद जोशी बोले- बातचीत जारी है, कोई भी कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने की कोशिश न करे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी परिसर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
1
8
2
43
1,506
रेस कोर्स मस्जिद 29 अक्टूबर तक नहीं गिराई जाएगी, केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट को दिया आश्वासन. केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को मौखिक आश्वासन दिया है कि 29 अक्टूबर तक रेस कोर्स मस्जिद के खिलाफ कोई विध्वंस कार्रवाई नहीं की जाएगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने रेस कोर्स मस्जिद को संभावित विध्वंस से संरक्षण देने की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र सरकार और दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड को नोटिस जारी किया है।
2
33
112
1,830
‘लीव इंडिया’ नोटिस मामले में अभिनेता इमरान खान को राहत, 2 नवंबर तक भारत छोड़ने से मिली छूट. बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को फिलहाल 2 नवंबर तक भारत छोड़ने की जरूरत नहीं होगी। बॉम्बे हाईकोर्ट में फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन रीजनल ऑफिस (FRRO), मुंबई की ओर से यह जानकारी दी गई।
2
13
808
कर्नाटक में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 99.32 लाख मतदाता घटे; अब 4.55 करोड़ वोटर। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद कर्नाटक में मतदाताओं की संख्या में 99.32 लाख की कमी आई है। मंगलवार को जारी अंतिम मतदाता सूची में 4.55 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं, जबकि SIR शुरू होने से पहले यह संख्या 5.54 करोड़ थी। अंतिम सूची में 2.26 करोड़ पुरुष, 2.29 करोड़ महिलाएं और 2,841 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस तरह शुरुआती मतदाता सूची के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में करीब 17.92% की कमी आई है। 24 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में 4.46 करोड़ मतदाता थे। SIR से पहले की सूची की तुलना में मसौदा सूची में 1.08 करोड़ मतदाता कम थे। दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची में 8.64 लाख मतदाता जोड़े गए।
1
5
525
एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का हलफनामा, कहा- पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने मतदाता सूची से नाम हटाने की अपीलें दाखिल कीं।
1
18
682