प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव जी एवं पावन कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सत्य, सेवा, करुणा और मानवता का संदेश जन-जन के जीवन को प्रकाशमय बनाए।
SDRF उत्तराखण्ड पुलिस परिवार की ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
31
SDRF वाहिनी उत्तराखण्ड में गढ़वाल परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए 40 होमगार्ड जवानों को आपदा प्रबंधन का मूलभूत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रातः शारीरिक अभ्यास से लेकर राहत एवं बचाव की तकनीकों तक, जवानों को आपदा के समय प्रभावी भूमिका निभाने हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।
73
ऋषिकेश, संत सेवा घाट पर डूबे व्यक्ति की तलाश में SDRF का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी।
SDRF उत्तराखण्ड पुलिस की टीम द्वारा संत सेवा घाट पर डूबे व्यक्ति की तलाश हेतु लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
#sdrfuttarakhandpolice #UttarakhandPolice #searching
44
🚨 मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का शुभारंभ!
सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने पोस्ट का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा जवानों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित रेस्क्यू कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
89
🚨 SDRF उत्तराखण्ड द्वारा 14 से 19 नवंबर तक आपदा मित्रों को भूकंप, बाढ़, CPR, मेडिकल फर्स्ट रिस्पांडर, प्राथमिक उपचार एवं खोज-बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागी पूरे उत्साह एवं शानदार प्रदर्शन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
#UttarakhandPolice #SDRF
60
🚨 रातीघाट के ऊपर जंगल में फंसी बीमार महिला का SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
पोस्ट खैरना की टीम ने करीब 04 किमी दुर्गम पैदल मार्ग तय कर महिला को स्ट्रेचर से सड़क तक पहुंचाया और एम्बुलेंस से अस्पताल रवाना किया।
#SDRFUttarakhand #UttarakhandPolice
62
🏅 अक्टूबर माह में उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सेनानायक SDRF द्वारा आरक्षी 2041 कृष्णपाल सिंह एवं आरक्षी 1401 भगत सिंह को ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दोनों जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 👏
#SDRFUttarakhand #UttarakhandPolice
2
75
🙏 जय बदरीविशाल!
आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिए गए।
बदरीविशाल के जयकारों से गूंज उठा धाम। 🚩
#बदरीनाथधाम #उत्तराखण्ड #जयबदरीविशाल
एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा लाल बहादुर शास्त्री प्राथमिक विद्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, टिहरी गढ़वाल के जनपद स्तरीय शिविर में 170 स्काउट्स, गाइड्स एवं मास्टर्स को प्राथमिक उपचार, CPR, रोप रेस्क्यू, भूकंप बचाव एवं आधुनिक उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
77
🚨 रुद्रप्रयाग के लमेरी गांव से लापता 32 वर्षीय युवक सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में घायल अवस्था में मिला। SDRF एवं DDRF की संयुक्त टीम ने त्वरित रेस्क्यू कर घायल को सुरक्षित बाहर निकाला तथा राफ्ट के माध्यम से रुद्रप्रयाग पहुंचाकर अस्पताल भिजवाया।
113
जनपद नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र से लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF टीम द्वारा उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में विभिन्न संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया।
#UttarakhandSDRF #Nainital #SearchOperation #UttarakhandPolice
गौचर मेले में एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के साथ मिलकर आमजन को आपदा से बचाव, सुरक्षा उपायों एवं प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
#SDRFUttarakhandPolice #GaucharMela2026 #आपदा_जागरूकता
68
🌸 बच्चों की मुस्कान में ही देश का उज्ज्वल भविष्य है।
उत्तराखण्ड SDRF की ओर से समस्त बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और खुशहाल बचपन देने का संकल्प लें। 🇮🇳
#बाल_दिवस #SDRFUttarakhand #UttarakhandPolice
69
प्रशिक्षित युवा, आपदा में बनेंगे मददगार!
सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन में SDRF उत्तराखण्ड द्वारा 57 आपदा मित्रों (34 युवतियां एवं 23 युवक) को 14 से 19 तारीख तक आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार एवं खोज-बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सशक्त युवा, सुरक्षित समाज!
99
❤️ हार्ट अटैक के लक्षण पहचानें, तुरंत 112/108 पर कॉल करें। CPR की जानकारी रखें, क्योंकि सही समय पर दी गई सहायता जिंदगी बचा सकती है।
🚨 SDRF उत्तराखंड पुलिस
#SDRFUttarakhandPolice #CPR #FirstAid
61
🙏 मां यमुना की पावन डोली शीतकालीन प्रवास हेतु खरसाली धाम पहुंची। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत।
🌺 जय मां यमुना!
#मांयमुना #खरसाली #यमुनोत्रीधाम
76
🙏 विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदार के कपाट। अगले वर्ष फिर होंगे दर्शन।
हर हर महादेव! जय बाबा केदार! 🙏
85
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक पावन पर्व भाई दूज की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌸
#भाई_दूज #BhaiDooj #SDRFUttarakhand
मां गंगा की डोली ने गंगोत्री से मुखवा धाम के लिए किया प्रस्थान। जय मां गंगे! 🙏🌺
#GangotriDham #MaaGanga #Uttarakhand
114































