PK retweeted
महाराज जी, आपको भी पता है कि चुनाव आयोग तो उन दोनों के इशारे पर काम करता है। मैंने आपको पहले भी चेताया था। ये दोनों आपको निपटाने में लगे हैं।
अखिलेश जी को एडवांस में बधाई।
PK retweeted
दिल्ली के व्यापारियों को UP के व्यापारियों से सीखना चाहिए। गाजियाबाद में BJP ने आज "लोकतंत्र बचाओ" पदयात्रा निकाली। CM योगी शामिल हुए। पुलिस ने लकड़ी की बल्लियां लगाकर दुकानों पर जाने के रास्ते बंद कर दिये। कई जगह रूट डायवर्ट किया गया। लेकिन एक भी व्यापारी ने व्यापार प्रभावित होने का खत नहीं लिखा।
PK retweeted
ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।
ग्राम हरौला संदीप पेपर मिल से लेकर हरौला लेबर चौक तक,किसी केबल डालने वाली कंपनी ने 8 से 10 फुट गहरे गड्ढे खोद कर खुले छोड़ रखे है,ताकि कोई बड़ा हादशा हो जाए
@noida_authority
@CeoNoida
@noidapolice
@Uppolice
Dear @letsblinkit @blinkitcares main aapka regularly blinkit app consumer hu,aapke yahan se kal portniks company ke airport mangwaya,jo ki defective tha,par aapki aap se koi help nahi mili,use sirf isliye return nahi liya gaya kyuki open box delivery me box glfat gaya tha 👇
2
39
PK retweeted
अदम्य शौर्य और पराक्रम के प्रतीक गुर्जर प्रतिहार वंशीय सम्राट प्रातः स्मरणीय मिहिर भोज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
अपने पराक्रम और सुशासन से उन्होंने राष्ट्र की सीमाओं और गौरव की रक्षा की। उनका जीवन साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी गाथा है। सम्राट मिहिर भोज जी का गौरवशाली जीवन और उनकी राष्ट्रसेवा सदैव हमारी प्रेरणा बनी रहेगी।
#MihirBhoj
Official @Uppolice ka koi kaam nahi hai ab,ab ye sanghtan hi law n order follow karwayenge
📍 गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
इंदिरापुरम डी-मॉल में कैफ़े चलाने वाली महिला हरलीन कौर ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ लोगों सौरभ पंडित, दक्ष चौधरी, अक्कु पंडित और अमित पहलवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला का आरोप है कि फ़्री का खाना, गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ के बाद उनसे ₹50,000 महीना मांगा गया। उन्होंने इसे “गुंडा टैक्स” बताते हुए कहा कि उनके पास पेमेंट के स्क्रीनशॉट, वीडियो फ़ुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग समेत सारे साक्ष्य हैं।
हरलीन कौर ने योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की गुहार लगाते हुए कहा कि वह इतनी परेशान हैं कि आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रही हैं।
23
PK retweeted
अलीगढ़ में बीमार बेटी को लेके निकले
2 घंटे तक जाम में फंसे रहे, बेटी मर गई।
समाचार समाप्त हुए!
माननीय @myogiadityanath जी नोएडा की हाल में बनी ये सड़के ऐसी क्यों हो रही है कृपया एक बार जांच करवा लीजिए,ओर ये हाल कई जगह हुआ है।
@CeoNoida @noida_authority
1
17
PK retweeted
“सिर्फ 2 एयरलाइंस ही क्यों हैं? सिर्फ 2 मोबाइल कंपनियां ही क्यों हैं?
10 साल पहले 12-15 मोबाइल कंपनियां और करीब 10 एयरलाइंस थीं।
आज कुछ ही कंपनियों का दबदबा क्यों है? कोई न कोई ताकत इन कंपनियों का एकाधिकार बना रही है।
भारत जैसे बड़े देश के लिए इससे बुरी बात और कुछ नहीं हो सकती।”
— सचिन पायलट 🔥
PK retweeted
उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल की अव्यवस्थाएं दिखाने पर जेल भेजने का पहला मामला !!
मेरठ में एडवोकेट संयम पांचाल और उनके दोस्त अयान मिर्जा ने स्कूल की Video बनाई। कमरे के अंदर लाखों रुपए की सरकारी किताबें यूँ ही पड़ी थीं। सीलन से तमाम किताबें खराब भी हो चुकी थीं।
शिक्षा विभाग ने भ्रामक Video बनाने की FIR कराई। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। 24 घंटे बाद जमानत हुई। सरकारी ऑर्डर के बाद इंस्टाग्राम ने भी इस Video को हटा दिया है। आप पूरा Video यहां X पर देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में बदहाल सरकारी स्कूलों की Video दिखाने पर हाथरस, बुलंदशहर, देवरिया, मेरठ, अमेठी, नोएडा, गाजीपुर जिलों में FIR हुई हैं।
CJP, यूथ कांग्रेस, AAP से जुड़े लोग स्कूलों में जाकर वहां की वास्तविकता दिखा रहे हैं। इसके साथ ही छोटे–छोटे इंफ्लुएंसर भी सक्रिय हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश में ज्यादातर BSA ने ऑर्डर जारी कर दिए हैं कि यूट्यूबर को BSA की बिना परमिशन एंट्री नहीं दी जाए। इसे में अब गाँव–देहात के जागरूक लोग स्कूल की छुट्टी के बाद दीवार फांदकर अंदर घुसकर Video से सच्चाई दिखा रहे हैं। धीरे धीरे यह एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।
कोई इंसान किसी मजबूरी में कही जा रहा हो, हर किसी के पास जरूरी नहीं गाड़ी हो, बहुत सी बार मजबूरी में ट्रिपलिंग करनी पड़ती है , पर @Uppolice के इन जनाब को अपनी खुन्नस निकालनी है आम जनता पर, गजब है @mathurapolice
यदि आप मोटर साइकिल पर 3 सवारी जा रहे हैं तो टायर में छेद कर दिए जाएँगे - मथुरा पुलिस (Uttar Pradesh)
1
53
ग्राम हरौला में 3 दिन से सफाईकर्मी नहीं आ रहे है पूरे गांव का गंदगी से बुरा हाल है। @myogiadityanath @noida_authority
1
18
PK retweeted
प्रिय कलाकारों-रचनाकारों
भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार एक मजबूर और बेबस कलाकार की प्रतिभा का दुरुपयोग अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए किया वो बेहद निंदनीय है। सबको मालूम है कि कुछ दिनों पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर, उनके रथ के आगे एक कलाकार को हनुमान जी के रूप में नृत्य करवाया गया था। जिससे संपूर्ण विश्व के बजरंगबली जी के उपासकों में आज तक गहरा आक्रोश है।
इसमें किसी ग़रीब कलाकार का कोई दोष नहीं है क्योंकि भाजपा सरकार में कलाकारों के लिए कोई स्थान नहीं है, इसीलिए वो अपने परिवार को चलाने के लिए विवश हैं। नकारात्मक भाजपाई सदैव सृजनात्मकता के विरोधी रहे हैं क्योंकि सृजनात्मकता रूढ़ियों और रूढ़िवादिता के विरुध्द ही अपना नया रास्ता निकालती है, जो भाजपा की पुरातनपंथी-दक़ियानूसी सोच को तनिक भी रास नहीं आता है क्योंकि उनके अंदर रचनात्मकता की अभिव्यक्ति से ‘सत्ता विरोधी लहर’ के और भी बलवती होने का डर समाया रहता है। इसीलिए चाहे साहित्यकार हो, ईमानदार पत्रकार हो या कोई भी कलाकार, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी चाहते ही नहीं हैं कि वो मुखर हो या उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति को किसी भी तरह का कोई मंच मिले। अगर भाजपाई कलाकारों को कभी मौका देते भी हैं तो अपने सम्मान के लिए, न कि कलाकारों के सम्मान के लिए।
आज हम सबने मिलकर आर्थिक तंगी झेल रहे कलाकार की सहायता की और आगे भी करेंगे जिससे वो अपने परिवार में चल रही बीमारी और बदहाली का सामना कर सके।
‘कलात्मकता’ मानवता का परिष्कार करती है। कला सहिष्णुता, सद्भाव, सौहार्द, समानता बढ़ाती है, इसीलिए जो लोग बंटवारे की नकारात्मक राजनीति करते हैं वो कलाकारों के विरोधी होते हैं।
आज हम हर कलाकार से वादा करते हैं कि जिस प्रकार हमने अपनी सरकार के दौरान कलाकारों को हर तरह से मान-सम्मान और आर्थिक सहयोग किया था, नई सरकार के आने पर भी रचनात्मकता की उस स्वस्थ परंपरा को और भी आगे बढ़ाएँगे और उप्र से संबद्ध विशेष प्रतिभावानों के सामाजिक योगदान को ‘यश भारती सम्मान’ व 1 लाख रूपये प्रतिमाह देकर उनका आजीवन अभिनन्दन करेंगे।
सकारात्मकता ही सृजनात्मकता का सम्मान करती है।
आपका
अखिलेश
PK retweeted
एक पिता और चार बेटे
( भाग - एक )
पिछले 35-40 वर्षों में मैं न जाने कितनी शोक सभाओं, शांति बैठकों, ग्यारहवीं, तेरहवीं और रस्म पगड़ी का हिस्सा रहा हूँ।लेकिन पिछले दिनों हिसार में जो देखा, वैसा मैंने पहले कभी अनुभव नहीं किया और अब तक वो तस्वीरें ज़ेहन से उतर नहीं रही-
इसलिए आज यह लिख रहा हूँ।
और यह बात 2026 में होना, मुझे और भी असाधारण लगी।
आज जब लोगों के पास अपने सबसे क़रीबी रिश्तों के लिए भी समय नहीं है, ऐसे दौर में परिवार के भीतर इतना भावनात्मक जुड़ाव देखना मेरे लिए एक यक़ीन से परे अनुभव था।
मैं बात कर रहा हूँ श्री नंद किशोर गोयनका के निधन के बाद आयोजित शांति बैठकों की। 96 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। अंतिम संस्कार के बाद प्रतिदिन शांति बैठक ( 11 दिन तक ) आयोजित की गई। रोज़ सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक।
श्री नंद किशोर गोयनका , ज़ी समूह
के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्रा @subhashchandra
के पिता थे। उनके तीन अन्य पुत्र हैं-श्री लक्ष्मी गोयल, श्री जवाहर गोयल और श्री अशोक गोयल।
लक्ष्मी जी और जवाहर जी के साथ मुझे ज़ी न्यूज़ @ZeeNews में वर्षों तक काम करने का अवसर मिला। सुभाष जी के साथ भी मेरे हमेशा आत्मीय संबंध रहे हैं। ज़ी समूह ने मेरे शुरुआती टेलीविजन पत्रकारिता जीवन को बहुत कुछ दिया है। मैं कभी भूल नहीं सकता कि 1999 में जब मैं एक Daily breakfast show “Morning Zee” का प्रोड्यूसर था , तब सुभाष जी को वो शो इस कदर पसंद आया कि बाद में वो शो मुख्य चैनल @ZeeTV पर रोज़ आने लगा। शांति बैठक की सूचना पढ़ी, तो मुझे लगा कि हिसार जाकर अपनी श्रद्धांजलि देना मेरा कर्तव्य है।
रास्ते भर मैं यही सोचता रहा कि ग्यारह दिनों तक चलने वाली शांति बैठक में शायद चारों भाइयों ने अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियाँ बाँट ली होंगी। कोई दो दिन रहेगा, कोई तीन दिन। मुझे यही स्वाभाविक लगा। लेकिन वहाँ कुछ और ही दृश्य था । जैसे ही मैं शांति बैठक स्थल पर पहुँचा, मैंने देखा कि चारों भाई एक ही पंक्ति में बैठे हुए थे। दायीं तरफ़ सबसे किनारे लक्ष्मी जी। उनके बगल में डॉ. सुभाष चंद्रा । फिर जवाहर जी। और सबसे अंत में अशोक जी।
मैंने पहले श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे ही सिर उठाया, दूर बैठे लक्ष्मी जी ने मुझे देख लिया। उन्होंने हाथ हिलाकर अपने पास बुलाया।मैं जाकर उनके पास बैठ गया।बैठते ही उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर कहा,
“तुम इतनी दूर से क्यों आए, विनोद? अपना काम छोड़कर, परिवार छोड़कर? अरे… बाबूजी अच्छा जीवन जीकर गए हैं। तुम्हें इतनी दूर से आने की ज़रूरत नहीं थी।”
मैंने मुस्कुराकर कहा,
“सर, ऐसे समय अगर अपनों के पास नहीं आएँ, तो फिर रिश्तों का मतलब ही क्या रह जाता है?”
फिर मैंने उनसे कहा,
“और मैं कैसे भूल सकता हूँ कि 2003 में, जब मेरी माँ का निधन हुआ था, तब आप अपना सारा काम छोड़कर दिल्ली से ढाई सौ किलोमीटर दूर बरेली आए थे। उस समय आपका वहाँ आना मैं कभी नहीं भूल सकता।”
लक्ष्मी जी अपने चिर परिचित अंदाज़ में मुस्कुराए और बोले,
“अरे… मैं बड़ा हूँ। तुम्हारे पास आना मेरा फ़र्ज़ था।”
मैंने भी मुस्कुराकर कहा,
“सर, छोटे का भी कुछ फ़र्ज़ तो बनता है।”
मेरा इतना कहना था कि लक्ष्मी जी खिलखिलाकर हँस पड़े।शोकसभा के उस गंभीर माहौल में भी वह मुस्कान मुझे आज तक याद है।हम पुरानी बातें करते रहे। ज़ी न्यूज़ के दिनों को याद करते रहे। तभी मैंने उनसे पूछा,
“सर, क्या आप लोग चारों भाई पहले दिन से यहाँ बैठे हुए हैं?”
वह हँस पड़े।
बोले,
“क्यों? तुम्हें क्या लगता है, चारों भाइयों को नहीं बैठना चाहिए?”
मैंने कहा,
“नहीं सर, मेरा वह मतलब नहीं है। मेरा मतलब सिर्फ़ इतना है कि आप चारों इतने व्यस्त रहते हैं। फिर भी रोज़ सुबह दस से एक और शाम चार से सात…वो भी 11 दिन तक लगातार.. आप सब यहाँ बैठे हैं?”
उन्होंने बहुत सहजता से कहा,
“हाँ भाई। यह हमारी परंपरा है। बाबूजी गए हैं, तो इतनी ज़िम्मेदारी तो हमारी बनती ही है। और सच कहूँ तो यह बहुत छोटा-सा योगदान है, जो हम अपने पिता के लिए और अपने लिए कर रहे हैं।”
उनकी यह बात मेरे मन में उतर गई।फिर उन्होंने बताया कि बेटों की अपार सफलता के बावजूद उनके पिता हिसार छोड़कर कहीं और रहना नहीं चाहते थे। दिल्ली या मुंबई बहुत आग्रह करके बुला भी लिया जाता, तो अगले ही दिन वापस हिसार लौटने की ज़िद करने लगते। फिर बाबूजी की उम्र बढ़ी तो चारों भाइयों ने एक नियम बनाया। हर महीने, बारी-बारी से, हर भाई पाँच-छह दिन हिसार जाकर बाबूजी के साथ रहेगा।
यह नियम वर्षों तक चलता रहा।इतना कहकर लक्ष्मी जी ने अपना मोबाइल मेरी तरफ़ बढ़ाया।
( जारी … )
PK retweeted
अंजना ओम कश्यप इसपर मानहानि का मुकदमा करेगी।
जंतरमंतर पर ये लोग बहुत मजे ले रहे है।
#SonamWangchuck #cjp #jantarmantar
PK retweeted
धंधा जितना रिस्की होगा, मुनाफा उतना ही ज्यादा होने की संभावना होगी। मंदिर निर्माण के लिए संघियों ने कई दशकों तक रिस्क उठाया है, डंडे उठाकर गलियों बस्तियों में घूमे हैं, तोड़ फोड़ की है, कईयों की जान ली गई है, कईयों को देनी पड़ी।
अब अगर इतने रिस्क और इन्वेस्टमेंट के बाद चढ़ावे से मुनाफा बना रहे हैं तो इससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जिसको आपत्ति है, वो सड़क पर लड़कर देखे, AC कमरों में बैठकर डोनेशन देने से धर्म युद्ध नहीं जीते जाते। 🌿⛳























