जनपद बदायूँ दिनांक 05.11.2026
शासन द्वारा दिनांक 02.11.2026 से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जनपद में गठित पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना अलापुर स्थित कस्बा सखानू में चेंकिग के दौरान वाहन संख्या- डी0एल0 8 सी ए एन 1778 से 14.7 लीटर विदेशी मदिरा (10 हाॅफ, 35 क्वार्टर व 52, 90 एम0एल0) व 9.8 लीटर देशी शराब (49 पौवे) जनपद में बिक्री हेतु अनुमन्य बरामद की गयी। अभियुक्त श्री राजीव कुमार गुप्ता पुत्र रामकिशोर गुप्ता निवासी वार्ड नं0 4 कस्बा सखानू अलापुर जनपद बदायूँ व वाहन को आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अन्तर्गत थाना अलापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 द्वारा संदिग्ध ग्राम कंचनपुर थाना अलापुर में मय स्टाफ दविश की कार्यवाही के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 250 कि0ग्रा0 लहन बरामद करते हुए अज्ञात के विरूद्ध़ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा ग्राम में मौके पर मौजूद व्यक्तियों को अवैध शराब के विषय में जागरूक भी किया गया। अभियान दिनांक 11.05.2026 तक जारी रहेगा।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice
विशेष प्रवर्तन अभियान
जनपद फिरोजाबाद
दिनाँक 05-11-26
-----------------------
आबकारी आयुक्त,उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय फिरोजाबाद के निर्देश के अनुपालन में विशेष प्रवर्तन अभियान के अतर्गत तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त, महोदय आगरा जोन तथा उप आबकारी आयुक्त महोदय, आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, शिकोहाबाद फिरोजाबाद तथा सहयोगार्थ श्री तुषार गौरव, आबकारी निरीक्षक,प्रवर्तन-4 अधीनस्थ स्टाफ सहित थाना शिकोहाबाद क्षेत्रांतर्गत गिहार कालोनी में दबिश देकर लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम1910 के संयुक्त प्रावधानों के अंतर्गत 01अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @firozabaddm
रायबरेली,
05/11/2026।
आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे, अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 4 अमित कुमार श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा सलोन तहसील के थाना- नसीराबाद के अंतर्गत ग्राम राजापुर गड़ा और परैया नमकसार में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 50 kg महुआ लहन बरामद किया गया और 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @dmraebareli
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 05.11.2026 का विवरण*
जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम लोनिया पुरवा थाना खीरी चिमनी थाना कोतवाली सदर खेमसराय बढ़वारी मांग थाना पसगवां ईशरीपुरवा घनश्याम पुरवा थाना पढुवा गजरौरा थाना पलिया देवरिया कैमारा कैमारी थाना हैदराबाद कालीचरणपुर जंगल थाना गोला कुकुर गोती भगवानपुर श्रीपालपुर थाना मैगलगंज लहबड़ी रामपुर व उसके आसपास थाना धौरहरा में दबिश दी गईl जनपद में दबिश के दौरान *कुल 359 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 1800 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया*
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @DmKhiri
*जनपद* **सुल्तानपुर**
आज दिनांक 05.10.2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी- महोदय व उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण मे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4,लंभुआ अरुण कुमार द्वारा थाना चांदा, अंतर्गत संदिग्ध ग्राम बरुआ उत्तरी,गोपिनाथपुर ,शाहपुर जंगल मे दबिश देकर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब व 250kg लहन बरामद की गई।लहन को मौके पर नष्ट करते हुए 02 अभियोग उत्तर प्रदेश आबकारी एक्ट की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ईट भट्ठों की चेकिंग की गई। ईंट भट्टों के मालिकों को इस बात के कड़े निर्देश दिए गये कि उनके यहां किसी भी प्रकार की अवैध शराब नहीं बननी चाहिए अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। टीम द्वारा लोगों से अपील की गयी कि वह किसी भी प्रकार से अवैध शराब का सेवन न करें यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है । टीम द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आबकारी दुकानों की भी चेकिंग की गई l
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @dmsultanpur
आबकारीआयुक्त, उ०प्र० के आदेश के क्रम मे जिलाधिकारी, मेरठ एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन ,उप आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार के कुशल पर्यवेक्षण व जिला आबकारी अधिकारी, मेरठ के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के संबंध में प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक
5. 11.2026 को
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मवाना बेबी चांद खान मय स्टाफ द्वारा थाना बहसूमा के ग्राम अकबरपुर सादात एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश व छापेमारी की गई। दबिश व छापेमारी के दौरान 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा के अन्तर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना बहसूमा एवं हस्तिनापुर अंतर्गत देशी व कंपोजिट दुकानों का आन लाइन आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराया गया। पोस मशीन से स्कैन की बिक्री व रजिस्टर से बिक्री एवं स्टाक का मिलान किया गया तथा विक्रेताओं को 100% पोस मशीन से स्कैन करके बिक्री करने एवं ओवर रेटिंग नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @DmMeerut
*उन्नाव*
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप *आबकारी आयुक्त महोदय* उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत *जिलाधिकारी महोदय* व *पुलिस अधीक्षक महोदय* *संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन* *उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार*के निर्देशन एवं *जिला आबकारी अधिकारी श्री अनुराग मिश्र* के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05–11-2026 को *प्रतिभा सिंह,आबकारी निरीक्षक,क्षेत्र 5 बीघापुर* द्वारा मय हमराह एवं स्थानीय पुलिस स्टाफ के साथ तहसील बीघापुर थाना पुरवा अंतर्गत ग्राम भाट मऊ में दबिश देकर 12 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्ता के विरुद्ध थाना पुरवा अंतर्गत आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्ता –
1– प्रेमवती पत्नी शिवकरन, निवासी,ग्राम – भाट मऊ, थाना –पुरवा।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @dmunnao
जनपद- *बरेली*
दिनांक:- *04-11-26*
सन्निकट दिवाली त्यौहार के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान में अवैध मदिरा की बिक्री एवं निष्कर्षण की रोकथाम हेतु आज दिनांक 04-11-2026 को कृत कार्यवाही:-
टीम-01
क्षेत्र-3 बहेड़ी अंतर्गत संदिग्ध स्थलों भुड़िया कॉलोनी, सिमरिया तथा सिरसा फार्म में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक अजय कुमार तथा प्रवर्तन बरेली प्रभार बरेली की संयुक्त टीम द्वारा मय स्टाफ दबिश दी गयी। दबिश के दौरान कच्ची शराब की दृष्टि से संवेदनशील घरों व घरों के आस पास तलाशी ली गयी। दबिश के दौरान तलाशी मे लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई जिसे कब्जे मे लेकर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया, मौके पर लगभग 100 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।दबिश के उपरांत स्थानीय नागरिकों को त्यौहार के दौरान अवैध अड्डों से विक्रय होने वाली मदिरा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे मेँ बताया गया।
टीम-2
आबकारी निरीक्षक सेक्टर-4 गुलाब सिंह द्वारा संदिग्ध स्थलों भोलापुर हिंडोलिया,रामगंगा की दरी,अंगूरी में मय स्टाफ दबिश देकर तलाशी ली गयी, दबिश के दौरान तलाशी में 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई जिसे कब्जे में लेकर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 आँवला गिरिजेश द्वारा फुटकर आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान दुकानों पर संचित मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए मदिरा की टेट्रा पैक/बोतलों के लेबल, सील, QR कोड की जाँच की गयी।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @dmbareilly
जनपद - *फिरोजाबाद**
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन में आज दिनाँक 04/11/2026 को आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र -4 टूण्डला, फिरोजाबाद मय स्टाफ द्वारा क्षेत्र अंतर्गत फुटकर देशी एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, पोस मशीन से (100%) शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने ,अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @firozabaddm
*अवैध शराब के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान, 520 लीटर अवैध शराब बरामद*
दीपावली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद झांसी में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में *आबकारी विभाग, झांसी* की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज *दिनांक 04.11.2026* को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, प्रवर्तन झांसी व थाना पुलिस रक्सा, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 एवं शिशिर द्विवेदी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी तथा जीत कुमार वर्मा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी व थाना पुलिस गुरसराय द्वारा अधीनस्थ स्टॉफ के साथ *ग्राम रक्सा, ग्राम राजापुर, ग्राम सिंहपुरा, ग्राम लोड़ी, ग्राम पसराई व डेरा दातारनगर परवई, जौरा रोड टांडा, रेव, फरीदा, बिजना, अशोकनगर* में दबिश दी गई। दबिश के दौरान *520 लीटर अवैध कच्ची शराब* बरामद कर *7500 किग्रा लहन* मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में *07 अभियोग* पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में *04 अभियुक्ताओ* को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद झांसी की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @Jhansi_DM


































