Official Twitter Account Of Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh.

Joined September 2021
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
आइची-नागोया, जापान में आयोजित पैरा एशियाई खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, अथक मेहनत और अदम्य जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया और 2023 के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आपकी मेहनत, लगन और अटूट संकल्प ने तिरंगे की शान बढ़ाई है और करोड़ों देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा किया है। आपका यह ऐतिहासिक प्रदर्शन पूरे देश के लिए प्रेरणा है। हमें आप पर गर्व है! #ParaAsianGames #ParaAsianGames2026 #IndiaAtParaAsianGames #TeamIndia #Cheer4Bharat #AichiNagoya
33
142
4
496
18,176
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
झारखंड के पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसना में दलित सहियाकर्मी के साथ दुष्कर्म एवं नृशंस हत्या की घटना अत्यंत दुखद, शर्मनाक और चिंताजनक है। 20 अक्टूबर को हुई इस घटना के बावजूद अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। @JharkhandCMO से हमारी मांग है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SIT गठित कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए तथा सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा, उचित मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात न हो और दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला टीम घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
56
335
10
954
31,393
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
पंजाब में 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों का दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाना इस बात का संकेत है कि सरकार और कर्मचारियों के बीच भरोसे का संकट गहरा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने 18 सितंबर की बैठक में अक्टूबर के पहले सप्ताह में दोबारा बैठक कर कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारी संगठनों के अनुसार, यह बैठक नहीं हुई। 18 फीसदी लंबित महंगाई भत्ता, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और वेतन विसंगतियों के समाधान जैसी अहम मांगें आश्वासन के बावजूद अब तक पूरी नहीं हुई हैं। सरकार की कथनी और करनी का अंतर अब कर्मचारियों के आंदोलन में साफ दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी, खोखले आश्वासन बंद करिए, कर्मचारियों को उनका हक दीजिए। सरकार तत्काल वार्ता कर लंबित मांगें पूरी करे और अपने वादों पर जवाबदेही तय करे।
38
201
3
888
48,347
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
मध्य प्रदेश के जिला दमोह के फुटेरा तालाब की घटना सिर्फ एक अधिकारी के साथ अभद्रता का मामला नहीं, बल्कि सदियों से चली आ रही जातिवादी मानसिकता का आईना है। 20 अक्टूबर की शाम धार्मिक आयोजन के दौरान नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी के साथ हुई अभद्रता और जातिगत अपमान की घटना बेहद चिंताजनक है। इस घटनाक्रम में भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद मामले की निष्पक्ष जाँच कर सच्चाई सामने लाना और जवाबदेही सुनिश्चित करना और भी जरूरी हो जाता है। यही तो जातिवाद है कि इंसान अपनी मेहनत और काबिलियत से ऊँचे पद पर पहुँच जाए, लेकिन जातिवादी सोच उसे आज भी उसकी जाति के आधार पर नीचा दिखाने और अपमानित करने से बाज न आए! हम @CMMadhyaPradesh से माँग करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। @DrMohanYadav51
87
865
21
2,715
59,048
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
“काकोरी अभियान” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर हँसते-हँसते फांसी क़बूल करने वाले, महान क्रांतिकारी अमर शहीद अशफाक उल्ला खां जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
32
214
6
1,027
20,662
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
आप सभी सम्मानित साथियों से अनुरोध है कि इस DP पिक्चर को अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ट्विटर अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर (DP) और स्टेटस पर जरूर लगाएं, ताकि “बहुजन स्वराज संकल्प महारैली” का यह संदेश जन-जन तक पहुँच सके और अधिक से अधिक संख्या में लोग इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकें। ​आइए, इस मुहिम को डिजिटल रूप से भी मजबूत करें और अपनी एकता का परिचय दें! ​जय भीम! जय संविधान! #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
14
72
4
240
9,654
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
9
36
144
1,735
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय (22 से 24 अक्टूबर) प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होना बेहद चिंताजनक है। निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहे बिजली कर्मचारियों को आशंका है कि इससे सरकारी बिजली निगम कमजोर होंगे, उनकी नौकरी की सुरक्षा और भविष्य की सेवा शर्तें प्रभावित होंगी तथा किसानों और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती और जोखिम भत्ते जैसी मांगें भी लंबित हैं। कर्मचारी संगठनों के अनुसार, 10 अगस्त को बिजली मंत्री @anilvijminister जी के साथ बैठक के बाद आंदोलन स्थगित किया गया था, लेकिन मांगों पर ठोस कार्रवाई न होने और निजी कंपनी को लाइसेंस दिए जाने से विरोध तेज हो गया। “निजीकरण की जिद सरकार की, मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर और अंधेरे में जनता बेचारी!” #Haryana #Gurugram #PowerCut #ElectricityCrisis @cmohry @NayabSainiBJP
15
68
2
198
4,891
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी के विचारों, संघर्ष और सामाजिक न्याय के मिशन से प्रेरित होकर जनपद गौतम बुद्ध नगर से (पूर्व अध्यक्ष जनपद दीवानी व फौजदारी बार एसोसियेशन) भाई एडवोकेट उमेश भाटी देवटा जी ने अपने साथियों के साथ दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू सरकारी आवास पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य भाई अमित कसाना जी के नेतृत्व में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का यह निरंतर बढ़ता हुआ परिवार सामाजिक न्याय, समानता एवं भारतीय संविधान की रक्षा के लिए एक सशक्त जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। पार्टी का उद्देश्य एक समतामूलक समाज की स्थापना करना है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और न्याय प्राप्त हो। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भाई एडवोकेट उमेश भाटी देवटा जी एवं उनके सभी नवआगंतुक साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है तथा सामाजिक परिवर्तन, सामाजिक न्याय और और उन्हें सामाजिक बदलाव के इस आंदोलन में सहभागी बनने के लिए बधाई देती है। जय भीम | जय भारत | जय संविधान | जय भाईचारा।
1
45
2
265
5,217
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
आभार @AmarUjalaNews
3
14
81
3,889
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
आभार @Live_Hindustan
4
19
75
2,510
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित इस ऐतिहासिक मस्जिद को इस तरह से ध्वस्त करना है ए संवैधानिक है एनडीएमसी प्रशासन अपने निर्णय पर पूर्ण विचार करें इस तरह के ऐतिहासिक इबादत गा पर इस तरह का फरमान न लागू किया जाए @AmitShah
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 100 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के लिए छह दिन का नोटिस दिए जाने और बिजली-पानी की आपूर्ति बंद किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद हारून साहब के अनुसार, मस्जिद पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है और नमाज़ियों को मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोका जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मस्जिद वक़्फ़ की जमीन पर स्थित है और इसका उल्लेख 1977 के दिल्ली गजट तथा NDMC की विरासत सूची में होने का दावा किया गया है। @KirenRijiju जी, मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल कराई जाए, नमाज़ियों की आवाजाही और नमाज़ अदा करने में आ रही बाधाएं दूर की जाएं तथा किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। मस्जिद के संरक्षण और नमाज़ियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। @mygovindia @PMOIndia @narendramodi @MOMAIndia
1
6
8
219
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि। शहीदों का बलिदान अमर रहे, उनके परिवारों का त्याग सदैव स्मरणीय रहे। #PoliceCommemorationDay
कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि। @mygovindia से मांग है कि कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को औपचारिक रूप से ‘शहीद’ का दर्जा देने हेतु स्पष्ट नीति बनाई जाए, ताकि उनके सर्वोच्च बलिदान को आधिकारिक मान्यता मिल सके। शहीदों का बलिदान अमर रहे, उनके परिवारों का त्याग सदैव स्मरणीय रहे। #PoliceCommemorationDay
10
1
36
645
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा एक ही दिन निर्धारित होने से अभ्यर्थियों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। PET की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित होनी है। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर को एक परीक्षा छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। PET की परीक्षा तिथियां पहले से प्रस्तावित थीं, जबकि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बाद में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि 25 अक्टूबर घोषित की। इतना ही नहीं, PET के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन को भी केंद्र बनाया गया है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसी दिन पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को अभ्यर्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव करना चाहिए, ताकि दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले किसी भी अभ्यर्थी का एक अवसर न छिने। @BUJHSOFFICIAL @Profmukeshpndy
45
272
5
1,257
77,236
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि। @mygovindia से मांग है कि कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को औपचारिक रूप से ‘शहीद’ का दर्जा देने हेतु स्पष्ट नीति बनाई जाए, ताकि उनके सर्वोच्च बलिदान को आधिकारिक मान्यता मिल सके। शहीदों का बलिदान अमर रहे, उनके परिवारों का त्याग सदैव स्मरणीय रहे। #PoliceCommemorationDay
34
173
5
693
20,862
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
अशोक विजयादशमी एवं धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ
568
430
110
2,087
348,253
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
उत्तर प्रदेश में शिक्षा और रोजगार की हकीकत देखिए! सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के 2,647 पदों पर भर्ती 13 साल बाद भी लंबित है। अब भर्ती की तैयारी की खबरें आ रही हैं, लेकिन सवाल यह है कि विज्ञापन और नियुक्ति की प्रक्रिया आखिर कब पूरी होगी? अगर भर्ती अब शुरू भी हो जाती है, तो आशंका है कि दो महीने बाद चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाए और भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर पुराने ढर्रे पर अटक जाए। आखिर कब तक प्रदेश के युवा भर्ती की तारीखों और अनिश्चितताओं के बीच अपना भविष्य तलाशते रहेंगे? हमारी सरकार आने पर एक वर्ष के भीतर सभी विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए व्यापक भर्ती अभियान चलाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा। जो अधिकारी अपने पद की जिम्मेदारी निभाने में बाधा बनेगा, उसे पद से हटाकर उस पद को भी रिक्त मानते हुए उस पद के लिए भी शीघ्र नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सरकार का मतलब — बेरोजगारी मुक्त उत्तर प्रदेश। #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad
30
204
4
672
33,138
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
IIT-बॉम्बे के विद्यार्थी साहिल वोकाडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की CBI जांच कराने एवं न्याय की मांग कर रहे विद्यार्थियों के साथ पुलिस के बर्बरतापूर्ण व्यवहार के संबंध में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री @AmitShah जी को पत्र लिखा। @mygovindia @HMOIndia @iitbombay
76
701
21
2,437
54,856
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 100 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के लिए छह दिन का नोटिस दिए जाने और बिजली-पानी की आपूर्ति बंद किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद हारून साहब के अनुसार, मस्जिद पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है और नमाज़ियों को मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोका जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मस्जिद वक़्फ़ की जमीन पर स्थित है और इसका उल्लेख 1977 के दिल्ली गजट तथा NDMC की विरासत सूची में होने का दावा किया गया है। @KirenRijiju जी, मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल कराई जाए, नमाज़ियों की आवाजाही और नमाज़ अदा करने में आ रही बाधाएं दूर की जाएं तथा किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। मस्जिद के संरक्षण और नमाज़ियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। @mygovindia @PMOIndia @narendramodi @MOMAIndia
458
1,683
72
5,691
181,997
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
📢 संगठनात्मक नियुक्ति | ASP(K) दिल्ली प्रदेश ✊ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), दिल्ली प्रदेश की ओर से शशि कमल जी को दिल्ली प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी, नजफगढ़ ज़ोन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं साधुवाद। 💐 हमें पूर्ण विश्वास है कि आप परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। आपकी सक्रिय भागीदारी, समर्पण एवं नेतृत्व से नजफगढ़ ज़ोन में संगठनात्मक विस्तार को नई मजबूती मिलेगी और “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” का संकल्प और अधिक सशक्त होगा। 🙏 नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 📞 संपर्क नंबर: 9560230887 ✊ मिशन बहुजन | लक्ष्य सामाजिक परिवर्तन 💙 जय भीम! जय भारत @BhimArmyChief @VinayRatanSingh @BalakRamASP @HimanshuValmi13 #ASPKDelhi #AzadSamajParty #ShashiKamal #JaiBhim #BahujanEkta #सामाजिकन्याय #संगठनात्मकनियुक्ति
1
15
77
2,207