बसावन इंडिया (@BasavanIndia) header
बसावन इंडिया (@BasavanIndia) profile picture

लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, मानवीय गरिमा की स्वतंत्रता और समता के परिपेक्ष में मानवता को प्रभावित करने वाली घटनाओं और कहानियों का विश्लेषण

Lucknow
Joined January 2023
Photo by बसावन इंडिया (@BasavanIndia)Photo by बसावन इंडिया (@BasavanIndia)Photo by बसावन इंडिया (@BasavanIndia)Photo by बसावन इंडिया (@BasavanIndia)Photo by बसावन इंडिया (@BasavanIndia)Photo by बसावन इंडिया (@BasavanIndia)Photo by बसावन इंडिया (@BasavanIndia)Photo by बसावन इंडिया (@BasavanIndia)Photo by बसावन इंडिया (@BasavanIndia)Photo by बसावन इंडिया (@BasavanIndia)
भारतीय इतिहास के पन्नों में दफन कर दिए गये चक्रवर्ती सम्राट प्रियदर्शी अशोक के इतिहास को उजागर करने वाले जेम्स प्रिन्सेप और अलेक्ज़ेंडर कनिंघम जैसे शोधकर्ताओं को आभार जिन्होंने देशभर में फैले अशोक स्तंभ, शिलालेख और स्तूपों का व्यवस्थित अध्ययन करके सम्राट अशोक से जुड़े स्थलों की खोज और पहचान को उजागर किया। सम्राट अशोक को बदनाम करने के लिए कई तरह की धारणाएँ गढ़ी गईं विशेष रूप से '99 भाइयों के हत्यारे' या 'चण्ड अशोक' जैसी छवियाँ मनुवादी इतिहासकारों द्वारा गढ़ कर बदनाम किया गया अशोक के शिलालेखों और अभिलेखों में सम्राट स्वयं को 'देवानंप्रिय पियदस्सी' कहते हैं इन स्रोतों में एक ऐसे शासक की छवि उभरती है जो 'धम्म' आधारित शासन, नैतिकता, करुणा और जनकल्याण को प्राथमिकता देता है कहीं भी उन्हें 'चण्ड अशोक' या किसी पारिवारिक नरसंहार से जोड़ने वाला प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिलता। सम्राट अशोक मौर्य वंश के शक्तिशाली और प्रभावशाली शासक थे उनके शासनकाल में भारतीय उपमहाद्वीप का व्यापक राजनीतिक एकीकरण हुआ, प्रशासनिक ढाँचा मजबूत हुआ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की पहचान सुदृढ़ हुई यही कारण है कि इस कालखंड में अखंड भारत की अवधारणा चरितार्थ हुई, चक्रवर्ती सम्राट प्रियदर्शी अशोक का शासनकाल भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में दर्ज है। सिंधु घाटी सभ्यता, नंदवंश और मौर्य काल की सामाजिक संरचना आज की जटिल जाति-व्यवस्था से भिन्न थी सम्राट अशोक कालीन वर्ण विहीन समाज में धम्मनुशासन शासन व्यवस्था लागू थी। अशोक ने 'धम्म' आधारित प्रशासनिक नीति ने सामाजिक विभाजन के बजाय बुद्ध के नैतिकता, सह-अस्तित्व, करुणा और जनकल्याण को शासन का आधार बनाया। #सम्राट_अशोक
3
43
113
4,287
मेरी सही गिनती करो ! रामलीला मैदान महा रैली 28 नवंबर 2026 (शनिवार) | सुबह 11 बजे रामलीला मैदान, नई दिल्ली हमारी मुख्य मांगें ♟️जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम हो। ♟️सभी जातियों की गिनती ड्रॉप-डाउन मेन्यू के माध्यम से हो। आयोजकः अखिल भारतीय जाति जनगणना समन्वय समिति #Census2027
प्रेस विज्ञप्ति जाति जनगणना-2027 में ओबीसी का अलग कॉलम, राज्यवार ड्रॉपडाउन सूची सुनिश्चित करे केंद्र सरकार : ओबीसी महासभा. 28 नवंबर को दिल्ली चलो का आह्वान - ओबीसी महासभा लखनऊ, 22 नवंबर 2026। ओबीसी महासभा द्वारा आज यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जातिगत गणना को लेकर केंद्र सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। वक्ताओं ने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया में ओबीसी के लिए अलग कॉलम सुनिश्चित नहीं किया गया है। साथ ही, जातियों की पहचान और गणना के लिए राज्यवार ड्रॉपडाउन सूची का विकल्प भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह स्थिति ओबीसी समुदाय की वास्तविक जनसंख्या के आंकड़े जुटाने और उनके सामाजिक-आर्थिक प्रतिनिधित्व का आकलन करने में गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। डॉ. गौड़ किरण कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, All India OBC Students Association (AIOBCSA) ने कहा कि जाति जनगणना का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब ओबीसी समुदाय की वास्तविक संख्या और उसकी जातिवार स्थिति स्पष्ट रूप से सामने आएगी। जनगणना के प्रपत्र में ओबीसी का अलग कॉलम नहीं होना एक बड़ी विसंगति है। केंद्र सरकार को तत्काल ओबीसी कॉलम जोड़ना चाहिए और सभी राज्यों के लिए अलग-अलग ड्रॉपडाउन सूची की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि कोई भी जाति गणना से छूटे नहीं। ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. विश्वजीत रतोनिया ने कहा कि ओबीसी की गणना के लिए केवल सामान्य जाति सूची पर्याप्त नहीं है। भारत के अलग-अलग राज्यों में ओबीसी की जातिगत संरचना और जातियों के नाम अलग-अलग हैं। ऐसे में राज्यवार ड्रॉपडाउन विकल्प के बिना जातियों की सही पहचान और गणना सुनिश्चित करना मुश्किल होगा। सरकार को ऐसी तकनीकी व्यवस्था करनी चाहिए, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपनी वास्तविक जाति का नाम दर्ज कर सके। AIPMM के राष्ट्रीय महासचिव एड. मारुफ अंसारी ने कहा कि जातिगत जनगणना का सवाल केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समान अवसर और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़ा हुआ विषय है। यदि ओबीसी की वास्तविक आबादी का आंकड़ा ही स्पष्ट नहीं होगा, तो नीतियों और योजनाओं में उनकी भागीदारी तथा प्रतिनिधित्व का सही आकलन कैसे होगा? सरकार को इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए ओबीसी की गणना की स्पष्ट व्यवस्था करनी चाहिए। कांग्रेस नेता जितेंद्र पटेल ने कहा कि जातिगत जनगणना में सभी सामाजिक वर्गों की सही भागीदारी और पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक है। ओबीसी के लिए अलग कॉलम और राज्यवार जातियों की सूची उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। जनगणना के आंकड़े भविष्य की नीतियों और सामाजिक प्रतिनिधित्व का आधार बनते हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की अस्पष्टता नहीं रहनी चाहिए। ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि ओबीसी समाज लंबे समय से अपनी वास्तविक जनसंख्या और जातिवार हिस्सेदारी के आंकड़ों की मांग करता रहा है। यदि जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम नहीं होगा और ड्रॉपडाउन सूची में सभी जातियों का विकल्प नहीं मिलेगा, तो गणना की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोगों की जातिगत पहचान प्रभावित हो सकती है। सरकार को ओबीसी समाज की इस मांग को गंभीरता से लेना चाहिए। अर्जक संघ के जिलाध्यक्ष एड. रविंद्र वर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समाज के सभी वर्गों की वास्तविक स्थिति का आंकड़ों के आधार पर मूल्यांकन जरूरी है। जातिगत जनगणना में ओबीसी की स्पष्ट पहचान और जातिवार गणना सुनिश्चित करना आवश्यक है। जनगणना की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिसमें किसी भी जाति या समुदाय की पहचान छूटने अथवा गलत तरीके से दर्ज होने की गुंजाइश न रहे। ओबीसी महासभा के प्रदेश पदाधिकारी डा. अनूप पटेल ने बताया कि 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'चलो रामलीला मैदान, दिल्ली' रैली को लेकर भी व्यापक आह्वान किया गया। वक्ताओं ने देशभर के ओबीसी संगठनों, सामाजिक न्याय के आंदोलनों, युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। रैली के माध्यम से प्रमुख रूप से दो मांगें उठाई जाएंगी— 1. जनगणना-2027 में ओबीसी के लिए अलग कॉलम सुनिश्चित किया जाए। 2. सभी जातियों की सही पहचान और गणना के लिए राज्यवार ड्रॉपडाउन सूची का विकल्प उपलब्ध कराया जाए। ओबीसी महासभा ने सभी सामाजिक संगठनों और न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व में विश्वास रखने वाले नागरिकों से 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर इस मांग को मजबूत करने की अपील की। - डा. अनूप पटेल -प्रदेश प्रभारी ओबीसी महासभा उत्तर प्रदेश मो. 9415455820
13
31
436
"झलकारी बाई के अदम्य साहस और वीरता के लिए भारत सरकार से उन्हें परमवीर चक्र और भारत रत्न मिलना चाहिए, अपर कास्ट के इतिहासकारों ने झलकारी बाई की जगह लक्ष्मीबाई को इतिहास की नायिका बनाया जबकि असली हकदार झलकारी बाई हैं।" प्रोफेसर विक्रम इलाहाबाद विश्वविद्यालय @ProfvikramAU
6
208
"जातिवार जनगणना के नाम पर मोदी सरकार का एक और धोखा! अधूरी जातिवार जनगणना के खिलाफ 28 नवंबर को रामलीला मैदान चलो!" योगेंद्र यादव सामाजिक/राजनीतिक चिंतक @_YogendraYadav #census2027 #ramlilamaidan
36
1
85
1,482
1962 में हुए रेज़ांगला युद्ध के 'शौर्य दिवस' के अवसर पर अमर शहीदों को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि! #RezangLa #BattleOfRezangLa
1
1
12
302
Please explain all about रेज़ांगला युद्ध. @grok
1
14
भारतीय जाति जनगणना समन्वय समिति के सदस्य प्रो0 सूरज मंडल का कहना है कि रामलीला मैदान में 28 नवंबर को आयोजित होने वाली रैली में ओबीसीव सामान्य कॉलम को SC, ST की तरह शामिल करने की मांग को लेकर देश भर से ओबीसी समाज के लोग इकठ्ठा हो रहे हैं। #CasteCensus #28NovemberOBCRally
1
45
88
732
जाति जनगणना से न केवल आंकड़े इकठ्ठा होंगे बल्कि यह जानने का मौका मिलेगा कि देश में कौन जाति व वर्ग के लोग कितनी संख्या में है और शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, राजनीति तथा संसाधनों में उसकी वास्तविक भागीदारी कितनी है।
1
1
65
जब तक समाज के विभिन्न वर्गों की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति का सही आंकड़ा सामने नहीं आएगा, तब तक समान प्रतिनिधित्व नहीं मिल सकता। 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान से एक मजबूत जनसंदेश जायेगा। जाति जनगणना के बिना सामाजिक न्याय अधूरा है। दिल्ली रामलीला मैदान चलो।
1
44
"जनगणना 2027 में अगर ओबीसी कॉलम नहीं तो जनगणना नहीं" महेंद्र सिंह लोधी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी महासभा #CasteSensus #Sensus #जातीय_जनगणना
2
73
160
1,102
योगी आदित्यनाथ के रामराज्य में स्वजातीय रघुराज प्रताप सिंह के यहाँ कथा नहीं, बल्कि जाति विशेष के अपराधी गुण्डों, माफियाओं व बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन चल रहा है! #kunda #Pratapgarh #bababageshwar
1
10
40
510
• बृजभूषण शरण सिंह • धनंजय सिंह • पवन सिंह • रविंद्र सिंह भाटी • दिनेश प्रताप सिंह • राकेश प्रताप सिंह • अभय सिंह • बृजेश सिंह • विनीत सिंह • शैलेन्द्र सिंह
1
2
35
क्या यही योगी सरकार का रामराज्य है एक तरफ अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश का दावा और दूसरी तरफ सत्ता संरक्षित जातिवादी बाहुबल तथा राजनीतिक रसूख वाले चेहरों का जमावड़ा लगा हुआ है।
1
24
वैदिक काल 1500 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व और उत्तर वैदिक काल 1000 ईसापूर्व से 600 ईसा पूर्व को हमारे प्राचीन इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया और लंबे समय तक इसी ऐतिहासिक ढाँचे को इतिहास-लेखन में मान्यता मिलती रही। जोड़ा गया। #IndusValleyCivilization #ancientindia
13
49
2
149
2,323
प्रो0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह का कहना है कि सभी वैदिक ग्रन्थ संस्कृत में लिखें गये हैं जबकि ईसा पूर्व संस्कृत के कोई भी पुरातत्विक साक्ष्य अभिलेख, शिलालेख व सिक्के नहीं मिलते हैं। जबकि अशोक के अभिलेखों सहित अनेक प्रारंभिक अभिलेखीय प्रमाण प्राकृत भाषाओं में ही मिलते हैं।
1
1
63
इसी प्रकार कई बौद्धिस्ट राजाओं को हिन्दुत्त्व से जोड़कर गलत पढ़ाया जा रहा है गुप्तकाल और मौर्यकाल सारे बौद्धिस्ट राजा थे, गुप्त काल व अनेक बौद्ध शासकों और बौद्ध परंपराओं को बाद के इतिहास-लेखन में हिन्दू परंपरा से जोड़ दिया गया है।
1
63