मेरी सही गिनती करो !
रामलीला मैदान महा रैली
28 नवंबर 2026 (शनिवार) |
सुबह 11 बजे
रामलीला मैदान, नई दिल्ली
हमारी मुख्य मांगें
♟️जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम हो।
♟️सभी जातियों की गिनती ड्रॉप-डाउन मेन्यू के माध्यम से हो।
आयोजकः
अखिल भारतीय जाति जनगणना समन्वय समिति
#Census2027
प्रेस विज्ञप्ति
जाति जनगणना-2027 में ओबीसी का अलग कॉलम, राज्यवार ड्रॉपडाउन सूची सुनिश्चित करे केंद्र सरकार : ओबीसी महासभा.
28 नवंबर को दिल्ली चलो का आह्वान - ओबीसी महासभा
लखनऊ, 22 नवंबर 2026। ओबीसी महासभा द्वारा आज यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जातिगत गणना को लेकर केंद्र सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। वक्ताओं ने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया में ओबीसी के लिए अलग कॉलम सुनिश्चित नहीं किया गया है। साथ ही, जातियों की पहचान और गणना के लिए राज्यवार ड्रॉपडाउन सूची का विकल्प भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह स्थिति ओबीसी समुदाय की वास्तविक जनसंख्या के आंकड़े जुटाने और उनके सामाजिक-आर्थिक प्रतिनिधित्व का आकलन करने में गंभीर समस्या पैदा कर सकती है।
डॉ. गौड़ किरण कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, All India OBC Students Association (AIOBCSA) ने कहा कि जाति जनगणना का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब ओबीसी समुदाय की वास्तविक संख्या और उसकी जातिवार स्थिति स्पष्ट रूप से सामने आएगी। जनगणना के प्रपत्र में ओबीसी का अलग कॉलम नहीं होना एक बड़ी विसंगति है। केंद्र सरकार को तत्काल ओबीसी कॉलम जोड़ना चाहिए और सभी राज्यों के लिए अलग-अलग ड्रॉपडाउन सूची की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि कोई भी जाति गणना से छूटे नहीं।
ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. विश्वजीत रतोनिया ने कहा कि ओबीसी की गणना के लिए केवल सामान्य जाति सूची पर्याप्त नहीं है। भारत के अलग-अलग राज्यों में ओबीसी की जातिगत संरचना और जातियों के नाम अलग-अलग हैं। ऐसे में राज्यवार ड्रॉपडाउन विकल्प के बिना जातियों की सही पहचान और गणना सुनिश्चित करना मुश्किल होगा। सरकार को ऐसी तकनीकी व्यवस्था करनी चाहिए, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपनी वास्तविक जाति का नाम दर्ज कर सके।
AIPMM के राष्ट्रीय महासचिव एड. मारुफ अंसारी ने कहा कि जातिगत जनगणना का सवाल केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समान अवसर और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़ा हुआ विषय है। यदि ओबीसी की वास्तविक आबादी का आंकड़ा ही स्पष्ट नहीं होगा, तो नीतियों और योजनाओं में उनकी भागीदारी तथा प्रतिनिधित्व का सही आकलन कैसे होगा? सरकार को इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए ओबीसी की गणना की स्पष्ट व्यवस्था करनी चाहिए।
कांग्रेस नेता जितेंद्र पटेल ने कहा कि जातिगत जनगणना में सभी सामाजिक वर्गों की सही भागीदारी और पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक है। ओबीसी के लिए अलग कॉलम और राज्यवार जातियों की सूची उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। जनगणना के आंकड़े भविष्य की नीतियों और सामाजिक प्रतिनिधित्व का आधार बनते हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की अस्पष्टता नहीं रहनी चाहिए।
ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि ओबीसी समाज लंबे समय से अपनी वास्तविक जनसंख्या और जातिवार हिस्सेदारी के आंकड़ों की मांग करता रहा है। यदि जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम नहीं होगा और ड्रॉपडाउन सूची में सभी जातियों का विकल्प नहीं मिलेगा, तो गणना की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोगों की जातिगत पहचान प्रभावित हो सकती है। सरकार को ओबीसी समाज की इस मांग को गंभीरता से लेना चाहिए।
अर्जक संघ के जिलाध्यक्ष एड. रविंद्र वर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समाज के सभी वर्गों की वास्तविक स्थिति का आंकड़ों के आधार पर मूल्यांकन जरूरी है। जातिगत जनगणना में ओबीसी की स्पष्ट पहचान और जातिवार गणना सुनिश्चित करना आवश्यक है। जनगणना की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिसमें किसी भी जाति या समुदाय की पहचान छूटने अथवा गलत तरीके से दर्ज होने की गुंजाइश न रहे।
ओबीसी महासभा के प्रदेश पदाधिकारी डा. अनूप पटेल ने बताया कि 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'चलो रामलीला मैदान, दिल्ली' रैली को लेकर भी व्यापक आह्वान किया गया। वक्ताओं ने देशभर के ओबीसी संगठनों, सामाजिक न्याय के आंदोलनों, युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की।
रैली के माध्यम से प्रमुख रूप से दो मांगें उठाई जाएंगी—
1. जनगणना-2027 में ओबीसी के लिए अलग कॉलम सुनिश्चित किया जाए।
2. सभी जातियों की सही पहचान और गणना के लिए राज्यवार ड्रॉपडाउन सूची का विकल्प उपलब्ध कराया जाए।
ओबीसी महासभा ने सभी सामाजिक संगठनों और न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व में विश्वास रखने वाले नागरिकों से 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर इस मांग को मजबूत करने की अपील की।
- डा. अनूप पटेल
-प्रदेश प्रभारी ओबीसी महासभा उत्तर प्रदेश
मो. 9415455820
"झलकारी बाई के अदम्य साहस और वीरता के लिए भारत सरकार से उन्हें परमवीर चक्र और भारत रत्न मिलना चाहिए, अपर कास्ट के इतिहासकारों ने झलकारी बाई की जगह लक्ष्मीबाई को इतिहास की नायिका बनाया जबकि असली हकदार झलकारी बाई हैं।"
प्रोफेसर विक्रम
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
@ProfvikramAU
6
208
"जातिवार जनगणना के नाम पर मोदी सरकार का एक और धोखा!
अधूरी जातिवार जनगणना के खिलाफ 28 नवंबर को रामलीला मैदान चलो!"
योगेंद्र यादव
सामाजिक/राजनीतिक चिंतक
@_YogendraYadav
#census2027 #ramlilamaidan
Replying to @BasavanIndia @narendramodi @AmitShah @AmitShahOffice @BhimArmyChief @RahulGandhi @yadavakhilesh @kharge @mediacellsp @Mayawati @rajkumarbhatisp
जब तक समाज के विभिन्न वर्गों की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति का सही आंकड़ा सामने नहीं आएगा, तब तक समान प्रतिनिधित्व नहीं मिल सकता। 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान से एक मजबूत जनसंदेश जायेगा। जाति जनगणना के बिना सामाजिक न्याय अधूरा है।
दिल्ली रामलीला मैदान चलो।
1
44
Replying to @BasavanIndia @narendramodi @AmitShah @AmitShahOffice @BhimArmyChief @RahulGandhi @yadavakhilesh @kharge @mediacellsp @Mayawati @rajkumarbhatisp
जाति जनगणना से न केवल आंकड़े इकठ्ठा होंगे बल्कि यह जानने का मौका मिलेगा कि देश में कौन जाति व वर्ग के लोग कितनी संख्या में है और शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, राजनीति तथा संसाधनों में उसकी वास्तविक भागीदारी कितनी है।
1
1
65
भारतीय जाति जनगणना समन्वय समिति के सदस्य प्रो0 सूरज मंडल का कहना है कि रामलीला मैदान में 28 नवंबर को आयोजित होने वाली रैली में ओबीसीव सामान्य कॉलम को SC, ST की तरह शामिल करने की मांग को लेकर देश भर से ओबीसी समाज के लोग इकठ्ठा हो रहे हैं।
#CasteCensus
#28NovemberOBCRally
"जनगणना 2027 में अगर ओबीसी कॉलम नहीं तो जनगणना नहीं"
महेंद्र सिंह लोधी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
ओबीसी महासभा
#CasteSensus #Sensus #जातीय_जनगणना
Replying to @BasavanIndia @Uppolice @pratapgarhpol @dgpup @myogiadityanath @yadavakhilesh @RahulGandhi @kharge @SanjayAzadSln @narendramodi @AmitShah
क्या यही योगी सरकार का रामराज्य है एक तरफ अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश का दावा और दूसरी तरफ सत्ता संरक्षित जातिवादी बाहुबल तथा राजनीतिक रसूख वाले चेहरों का जमावड़ा लगा हुआ है।
1
24
Replying to @BasavanIndia @Uppolice @pratapgarhpol @dgpup @myogiadityanath @yadavakhilesh @RahulGandhi @kharge @SanjayAzadSln @narendramodi @AmitShah
• बृजभूषण शरण सिंह
• धनंजय सिंह
• पवन सिंह
• रविंद्र सिंह भाटी
• दिनेश प्रताप सिंह
• राकेश प्रताप सिंह
• अभय सिंह
• बृजेश सिंह
• विनीत सिंह
• शैलेन्द्र सिंह
1
2
35
Replying to @BasavanIndia @Uppolice @pratapgarhpol @dgpup @myogiadityanath @yadavakhilesh @RahulGandhi @kharge @SanjayAzadSln @narendramodi @AmitShah
कुंडा में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा के बहाने जातिवादी बाहुबली अपराधियों की पूरी फौज उतर आई है। रघुराज प्रताप सिंह के यहाँ आयोजित कथा में पहुँचे इन चर्चित चेहरों के नाम देखिए—
1
29
Replying to @BasavanIndia @Uppolice @pratapgarhpol @dgpup @myogiadityanath @yadavakhilesh @RahulGandhi @kharge @SanjayAzadSln @narendramodi @AmitShah
अपराध और अपराधियों से प्रदेश को मुक्त करने का दावा करने वाली योगी सरकार में ये तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। धर्म के नाम पर समाज में नफरत फैलाने वाले इस पाखंडी के दरबार में सत्ता और बाहुबल से जुड़े चेहरे हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
Replying to @BasavanIndia @Uppolice @pratapgarhpol @dgpup @myogiadityanath @yadavakhilesh @RahulGandhi @kharge @SanjayAzadSln @narendramodi @AmitShah
आरएसएस के अघोषित प्रवक्ता भगवान श्रीराम के पाँच बाप और श्रीकृष्ण को टेढ़े-मेढ़े बताने वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कथा में जाति विशेष के खुख्यात अपराधियों, बाहुबलियों और दबंगों का जमावड़ा लगा है।
1
1
63
योगी आदित्यनाथ के रामराज्य में स्वजातीय रघुराज प्रताप सिंह के यहाँ कथा नहीं, बल्कि जाति विशेष के अपराधी गुण्डों, माफियाओं व बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन चल रहा है!
#kunda #Pratapgarh #bababageshwar
1962 में हुए रेज़ांगला युद्ध के 'शौर्य दिवस' के अवसर पर अमर शहीदों को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!
#RezangLa #BattleOfRezangLa
Replying to @BasavanIndia @563Rajendra @AdvRajendraPal @BhimArmyChief @yadavakhilesh @RahulGandhi @Mayawati @bhantesumit @Article19_India @narendramodi @amityadavbharat
इसी प्रकार कई बौद्धिस्ट राजाओं को हिन्दुत्त्व से जोड़कर गलत पढ़ाया जा रहा है गुप्तकाल और मौर्यकाल सारे बौद्धिस्ट राजा थे, गुप्त काल व अनेक बौद्ध शासकों और बौद्ध परंपराओं को बाद के इतिहास-लेखन में हिन्दू परंपरा से जोड़ दिया गया है।
1
63
Replying to @BasavanIndia @563Rajendra @AdvRajendraPal @BhimArmyChief @yadavakhilesh @RahulGandhi @Mayawati @bhantesumit @Article19_India @narendramodi @amityadavbharat
प्रो0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह का कहना है कि सभी वैदिक ग्रन्थ संस्कृत में लिखें गये हैं जबकि ईसा पूर्व संस्कृत के कोई भी पुरातत्विक साक्ष्य अभिलेख, शिलालेख व सिक्के नहीं मिलते हैं। जबकि अशोक के अभिलेखों सहित अनेक प्रारंभिक अभिलेखीय प्रमाण प्राकृत भाषाओं में ही मिलते हैं।
1
1
63
Replying to @BasavanIndia @563Rajendra @AdvRajendraPal @BhimArmyChief @yadavakhilesh @RahulGandhi @Mayawati @bhantesumit @Article19_India @narendramodi @amityadavbharat
दुर्भाग्य यह है कि आर. सी. मजूमदार, रोमिला थापर, हरबंश मुखिया, इरफान हबीब जैसे इतिहासकारों ने भी इतिहास-लेखन में भी वैदिक काल और उत्तर वैदिक काल की अवधारणा को ही माना है।
1
1
63
Replying to @BasavanIndia @563Rajendra @AdvRajendraPal @BhimArmyChief @yadavakhilesh @RahulGandhi @Mayawati @bhantesumit @Article19_India @narendramodi @amityadavbharat
प्रो. राजेन्द्र प्रसाद सिंह का मत है कि प्राचीन भारत में जिस प्रकार वैदिक काल और उत्तर वैदिक काल को अलग-अलग ऐतिहासिक चरणों के रूप में प्रस्तुत किया गया है, वह ऐतिहासिक सत्य नहीं है बल्कि वह सिन्धु घाटी सभ्यता की निरंतरता है।
1
1
66
Replying to @BasavanIndia @563Rajendra @AdvRajendraPal @BhimArmyChief @yadavakhilesh @RahulGandhi @Mayawati @bhantesumit @Article19_India @narendramodi @amityadavbharat
प्राचीन काल के संबंध में सामान्यतः यह बताया जाता है कि पहले वैदिक काल और उसके बाद उत्तर वैदिक काल आया। लेकिन पुरातत्विक साक्ष्यों के दृष्टिकोण से इतिहास लेखन पर इस पूरे काल-विभाजन की पुनः समीक्षा की जानी चाहिए।
1
1
68









