India's biggest rural media platform. Gaon Radio. Video. Audio. Ground Reports. Surveys. Rural Insights. Founder: @neeleshmisra

Lucknow, India
Joined November 2011
आज दुनिया में तरह-तरह के हेल्थ ड्रिंक्स हैं, जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। कितना अच्छा हो कि हमारे शरीर को ऐसा हेल्थ ड्रिंक मिले जो सेहत के लिए फायदेमंद हो और पीना भी आसान हो। सत्तू हमारे घरों में बहुत से पहले से खाया जाता था। लेकिन धीरे-धीरे ये हमारे घरों से गायब सा हो गया। इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू को बरकरार रखते हुए बिहार के दो दोस्तों ने कई फ्लेवर लांच किए हैं। आप कहीं भी हों, रास्ते में, आफिस में या फिर घर पर, शैशे खोलिए और पानी में डालिए और इंस्टैंट एनर्जी ड्रिंक तैयार। जलजीरा, चॉकलेट और फ्रूट फ्लेवर बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय भी है। सत्तू बिहार की पहचान रहा है, आज इन दो दोस्त मिलकर इसे नई पहचान दे रहे हैं। Full video : youtu.be/W_xZSjmUe1g?si=9rRz… #sattu #healtydrink #sattuz @sattuz @sattuzsachin @sattuzcafe #Bihar #vocalforlocal #healthydiet #healthydrink #HealthyLiving
🤖 Made with AI
454
क्या दीवारों पर देसी गाय के गोबर का लेप तपती गर्मी से बचा सकता है? ऐसी प्रयोग किया है प्रगतिशील किसान शैलेन्द्र सिंह ने। उनका दावा है कि दीवारों पर गोबर के लेप के बाद एसी और कूलर तक की जरूरत नहीं पड़ती। क्या आप ने कभी ऐसा घर देखा है? #climatechange #climatefriendlyhouse #cowdung @ClimateReality @UNFCCC #globalwarning
1
1
735
किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती में खाद व कीटनाशकों का संतुलित इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करने के लिए आज करनाल से शुरू हो रहा है देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान-रबी 2026’। तीस नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना, कृषि संसाधनों का बेहतर उपयोग और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से ‘खेत बचाओ अभियान’ में भाग लेने की अपील की है। #rabiseason2026 #khetbachaoabhiyan #soilhealth @AgriGoI @ChouhanShivraj @OfficeofSSC
522
किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती में खाद व कीटनाशकों का संतुलित इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करने के लिए आज करनाल से शुरू किया गया देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान-रबी 2026’। तीस नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना, कृषि संसाधनों का बेहतर उपयोग और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से ‘खेत बचाओ अभियान’ में भाग लेने की अपील की है। @ChouhanShivraj @OfficeofSSC #KhetBachaoAbhiyan #Rabiseason2026
348
अब आप अपने खेत के लिए अगली फसल कौन सी करें कि उसमें ज्यादा मुनाफा हो? खेत में बोरिंग कहां कराएं जिससे सफल होने के चांस ज्यादा हों। इतनी ही नहीं, फसल में रोग कब लग सकता है? फसल का रेट कहां अच्छा मिलेगा? किसान अपने मोबाइल से AI से पूरी मदद पा सकते हैं। #AI #artificialintelligence #hightechfarming #innovation Full video : youtu.be/eqeIz0pIF9I?si=6yI7…
718
त्योहारी सीजन में लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर में दो कांदा एक्सप्रेस से पहली बार प्याज भेजा गया। लगभग 440 मीट्रिक टन बफर प्याज की खेप 18 अक्टूबर 2026 तक अगरतला पहुंचने की उम्मीद है। @jagograhakjago @AgriGoI @ChouhanShivraj @tripura_cmo @tripura_cmo #Kandaexpress #onionprice
1
2
402
एआई से हर क्षेत्र में काफी कुछ बदल रहा है। कृषि में भी एआई ने काफी बदलाव कर दिए हैं। अब आप खेत की मेड़ पर खड़े होकर या कहीं से भी मिट्टी की जांच कर सकते हैं। खेत में खड़ी फसल का उत्पादन कितना होगा ये भी बता सकते हैं। ज़मीन की पैमाईश और नक्शा भी आसानी से निकाला जा सकता है। इस वीडियो में जानें कि कैसे AI से खेती में क्या-क्या बदलाव आ रहे हैं? youtu.be/eqeIz0pIF9I?si=LT5N… #AI #AIinagriculture #smartfarming #hightechfarming #innovativefarming
397
किसानों की आमदनी कैसे बढ़े? किन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा किसान पा सकते हैं? इसका जवाब बता रहे हैं राजस्थान के प्रगतिशील किसान राकेश चौधरी। जिन्होंने राज्य में औषधीय फसलों की खेती को पहचान दी है। राकेश चौधरी बता रहे हैं कि औषधीय फसलों की खेती में भी कौन सी फसलें हैं जिनसे किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। #AromaticPlantsCultivation #aromaticplantsfarming #CIMAP @ChouhanShivraj #farmer #FarmerIncome #FarmerCrisis #farmersmarket @AgriGoI @icarindia @CSIRCIMAP
2
3
650
यूपी में बारिश और बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का डिजिटल क्रॉप सर्वे 12 अक्टूबर तक पूरा करके किसानों को सहायता पहुंचाई जाएगी। फसल नुकसान का आकलन केवल लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट के आधार पर नहीं होगा। उप जिलाधिकारी और तहसीलदार डिजिटल क्रॉप सर्वे का क्रॉस-वेरिफिकेशन भी करेंगे। हर स्थिति में 12 अक्टूबर तक राहत पोर्टल पर डिजिटल क्रॉप सर्वे के अनुसार फसल नुकसान की फीडिंग पूरी कर ली जाएगी। सर्वे रिपोर्ट रोज गूगल शीट और पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। बजट की मांग भी पोर्टल पर दर्ज वास्तविक आंकड़ों के आधार पर की जाएगी। नुकसान का आकलन अधिक वैज्ञानिक और तथ्यपरक बनाने के लिए आईएमडी और एडब्ल्यूएस-एआरजी की रिपोर्ट व आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्रों में वास्तव में कितनी बारिश हुई, इसका सही आकलन किया जा सकेगा। बारिश के वास्तविक आंकड़ों और डिजिटल सर्वे को आधार बनाकर फसल नुकसान का निर्धारण किया जाएगा। #cropsurvey #cropdamage #farmercrisis @UPGovt @myogiadityanath @rahat_up #climatechange
🤖 Made with AI
1
2
1,296
नदियों और तालाबों में प्रदूषण करने वाली जलकुंभी से क्या साड़ियां बनाई जा सकती हैं? ऐसा ही अनोखा प्रयोग किया जमशेदपुर, झारखंड के गौरव आनंद ने। तालाबों से जलकुंभी साफ हो रही है, और उसे प्रोसेस करके साड़ियां बना रहे हैं। #waterpollution #CPCB #goodstory @CPCB_OFFICIAL #waterhyacinth
2
4
940