India's biggest rural media platform. Gaon Radio. Video. Audio. Ground Reports. Surveys. Rural Insights. Founder: @neeleshmisra

Lucknow, India
Joined November 2011
Include

Only show posts containing:

Exclude

Hide posts containing:

Time range
-
Minimum likes
आज दुनिया में तरह-तरह के हेल्थ ड्रिंक्स हैं, जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। कितना अच्छा हो कि हमारे शरीर को ऐसा हेल्थ ड्रिंक मिले जो सेहत के लिए फायदेमंद हो और पीना भी आसान हो। सत्तू हमारे घरों में बहुत से पहले से खाया जाता था। लेकिन धीरे-धीरे ये हमारे घरों से गायब सा हो गया। इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू को बरकरार रखते हुए बिहार के दो दोस्तों ने कई फ्लेवर लांच किए हैं। आप कहीं भी हों, रास्ते में, आफिस में या फिर घर पर, शैशे खोलिए और पानी में डालिए और इंस्टैंट एनर्जी ड्रिंक तैयार। जलजीरा, चॉकलेट और फ्रूट फ्लेवर बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय भी है। सत्तू बिहार की पहचान रहा है, आज इन दो दोस्त मिलकर इसे नई पहचान दे रहे हैं। Full video : youtu.be/W_xZSjmUe1g?si=9rRz… #sattu #healtydrink #sattuz @sattuz @sattuzsachin @sattuzcafe #Bihar #vocalforlocal #healthydiet #healthydrink #HealthyLiving
🤖 Made with AI
454
क्या दीवारों पर देसी गाय के गोबर का लेप तपती गर्मी से बचा सकता है? ऐसी प्रयोग किया है प्रगतिशील किसान शैलेन्द्र सिंह ने। उनका दावा है कि दीवारों पर गोबर के लेप के बाद एसी और कूलर तक की जरूरत नहीं पड़ती। क्या आप ने कभी ऐसा घर देखा है? #climatechange #climatefriendlyhouse #cowdung @ClimateReality @UNFCCC #globalwarning
1
1
735
किसी गाँव या शहर की तस्वीर सिर्फ़ उसकी सड़कों और इमारतों से नहीं बनती। उसकी असली तस्वीर बनती है उन लोगों की ज़िंदगी से, जो हर रोज़ इन जगहों पर आते हैं, अपने सपने सँजोते हैं और बेहतर कल की उम्मीद करते हैं। बाज़ार की साफ़-सुथरी गलियाँ, आँगनबाड़ी में खिलखिलाते बच्चे, स्कूल की लाइब्रेरी में किताबों के बीच अपना भविष्य तलाशते छात्र और अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर पहुँचे परिवार। ये सिर्फ़ सार्वजनिक सुविधाएँ नहीं हैं। ये आम लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा हैं। इन्हीं ज़िंदगियों को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ बिहार में शुरू हुआ है सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान। कायाकल्प की यह कोशिश बिहार की सार्वजनिक जगहों को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है। बिहार सरकार का यह अभियान 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलेगा। इसका मक़सद है पुरानी सार्वजनिक संपत्तियों को दुरुस्त करना, नई आधारभूत संरचनाएँ बनाना और लोगों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना। इसी सोच के तहत पंचायत स्तर पर स्कूलों की रंगाई-पुताई, आँगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों और छात्रावासों को संवारा जा रहा है। @dmpurnea @samrat4bjp @IPRDBihar @BJP4Bihar @PMOIndia @narendramodi #kayakalpabhiyan #Basiceducation @BiharPHED @BiharEducation_
बिहार के हर जिले में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की पहल पर सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत राज्यभर में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने और सरकारी परिसरों की व्यवस्थाओं में सुधार लाकर आमजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। @samrat4bjp @GaonConnection #KayakalpAbhiyan #samratchoudhary #CMSamrat
1
2
503
किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती में खाद व कीटनाशकों का संतुलित इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करने के लिए आज करनाल से शुरू हो रहा है देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान-रबी 2026’। तीस नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना, कृषि संसाधनों का बेहतर उपयोग और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से ‘खेत बचाओ अभियान’ में भाग लेने की अपील की है। #rabiseason2026 #khetbachaoabhiyan #soilhealth @AgriGoI @ChouhanShivraj @OfficeofSSC
522
किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती में खाद व कीटनाशकों का संतुलित इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करने के लिए आज करनाल से शुरू किया गया देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान-रबी 2026’। तीस नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना, कृषि संसाधनों का बेहतर उपयोग और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से ‘खेत बचाओ अभियान’ में भाग लेने की अपील की है। @ChouhanShivraj @OfficeofSSC #KhetBachaoAbhiyan #Rabiseason2026
348
Agri Business : गाँव में खेती के साथ कोई छोटा काम शुरू करने का सपना बहुत लोगों का होता है। सरकार की योजनाएँ भी हैं और बैंक भी लोन देते हैं। फिर भी बहुत से लोग बीच रास्ते में हार मान जाते हैं। कोई बैंक के चक्कर काटता रह जाता है, कोई मशीन लगाकर ख़रीदार ढूँढता है, तो कोई पहले साल का ख़र्च नहीं निकाल पाता। जानिए वो सात कारण, जिस वजह से लोग फँसते हैं: gaonconnection.com/rural-new… #Agriculture #agribusiness #farmerincome #farming #startup #agritech
1
1
620
अब आप अपने खेत के लिए अगली फसल कौन सी करें कि उसमें ज्यादा मुनाफा हो? खेत में बोरिंग कहां कराएं जिससे सफल होने के चांस ज्यादा हों। इतनी ही नहीं, फसल में रोग कब लग सकता है? फसल का रेट कहां अच्छा मिलेगा? किसान अपने मोबाइल से AI से पूरी मदद पा सकते हैं। #AI #artificialintelligence #hightechfarming #innovation Full video : youtu.be/eqeIz0pIF9I?si=6yI7…
718
त्योहारी सीजन में लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर में दो कांदा एक्सप्रेस से पहली बार प्याज भेजा गया। लगभग 440 मीट्रिक टन बफर प्याज की खेप 18 अक्टूबर 2026 तक अगरतला पहुंचने की उम्मीद है। @jagograhakjago @AgriGoI @ChouhanShivraj @tripura_cmo @tripura_cmo #Kandaexpress #onionprice
1
2
402
एआई से हर क्षेत्र में काफी कुछ बदल रहा है। कृषि में भी एआई ने काफी बदलाव कर दिए हैं। अब आप खेत की मेड़ पर खड़े होकर या कहीं से भी मिट्टी की जांच कर सकते हैं। खेत में खड़ी फसल का उत्पादन कितना होगा ये भी बता सकते हैं। ज़मीन की पैमाईश और नक्शा भी आसानी से निकाला जा सकता है। इस वीडियो में जानें कि कैसे AI से खेती में क्या-क्या बदलाव आ रहे हैं? youtu.be/eqeIz0pIF9I?si=LT5N… #AI #AIinagriculture #smartfarming #hightechfarming #innovativefarming
397
क्या आप जानते हैं, अगर समय से गेहूं की बुआई न की गई, तो हर रोज करीब 40 किलो प्रति हेक्टेयर उत्पादन घट जाता है? वैज्ञानिकों का मानना है कि फसल को समय कम मिलने से पैदावार पर सीधा असर होता है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया गेहूं की बुआई और सिंचाई का सही समय। #wheatfarming #climatechange #AgricultureNews @AgriGoI @icarindia @ChouhanShivraj @OfficeofSSC @spshahibjp youtu.be/iGeqZrbhewk?si=RUgE…
738
नई दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 600 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द की गई हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। #CJPprotest #jantarmantarprotest #Delhipolice
1
3
1,354
यूपी में 31 दिसंबर तक मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद होगी। बाजरा 2.20 लाख टन, ज्वार 50 हजार और मक्का 15 हजार मीट्रिक टन खरीदा जाएगा। बाजरा 2900 रुपये, मक्का 2410रुपये प्रति कुंतल खरीदा जाएगा। ज्वार (मालदांडी) का 4073 व ज्वार (हाईब्रिड) का 4023 रुपये प्रति कुंतल खरीद मूल्य। यूपी कैबिनेट का फैसला, 48 घंटे के भीतर किसानों को किया जाए भुगतान। @myogiadityanath @UPGovt #agriculture @AgriGoI @spshahibjp
3
3
1,392
किसानों की आमदनी कैसे बढ़े? किन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा किसान पा सकते हैं? इसका जवाब बता रहे हैं राजस्थान के प्रगतिशील किसान राकेश चौधरी। जिन्होंने राज्य में औषधीय फसलों की खेती को पहचान दी है। राकेश चौधरी बता रहे हैं कि औषधीय फसलों की खेती में भी कौन सी फसलें हैं जिनसे किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। #AromaticPlantsCultivation #aromaticplantsfarming #CIMAP @ChouhanShivraj #farmer #FarmerIncome #FarmerCrisis #farmersmarket @AgriGoI @icarindia @CSIRCIMAP
2
3
650
यूपी में बारिश और बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का डिजिटल क्रॉप सर्वे 12 अक्टूबर तक पूरा करके किसानों को सहायता पहुंचाई जाएगी। फसल नुकसान का आकलन केवल लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट के आधार पर नहीं होगा। उप जिलाधिकारी और तहसीलदार डिजिटल क्रॉप सर्वे का क्रॉस-वेरिफिकेशन भी करेंगे। हर स्थिति में 12 अक्टूबर तक राहत पोर्टल पर डिजिटल क्रॉप सर्वे के अनुसार फसल नुकसान की फीडिंग पूरी कर ली जाएगी। सर्वे रिपोर्ट रोज गूगल शीट और पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। बजट की मांग भी पोर्टल पर दर्ज वास्तविक आंकड़ों के आधार पर की जाएगी। नुकसान का आकलन अधिक वैज्ञानिक और तथ्यपरक बनाने के लिए आईएमडी और एडब्ल्यूएस-एआरजी की रिपोर्ट व आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्रों में वास्तव में कितनी बारिश हुई, इसका सही आकलन किया जा सकेगा। बारिश के वास्तविक आंकड़ों और डिजिटल सर्वे को आधार बनाकर फसल नुकसान का निर्धारण किया जाएगा। #cropsurvey #cropdamage #farmercrisis @UPGovt @myogiadityanath @rahat_up #climatechange
🤖 Made with AI
1
2
1,296
नदियों और तालाबों में प्रदूषण करने वाली जलकुंभी से क्या साड़ियां बनाई जा सकती हैं? ऐसा ही अनोखा प्रयोग किया जमशेदपुर, झारखंड के गौरव आनंद ने। तालाबों से जलकुंभी साफ हो रही है, और उसे प्रोसेस करके साड़ियां बना रहे हैं। #waterpollution #CPCB #goodstory @CPCB_OFFICIAL #waterhyacinth
2
4
940
रबाब कश्मीर की पहचान है। भारत में रबाब अफगानिस्तान से आया। आज कश्मीर की पहचान रबाब को बचा रहे हैं कुछ युवा। जानिए कैसे बनता है रबाब? क्या हैं इसकी विशेषताएं? #traditionalmusic #MusicLovers #Rabab #Kashmirimusic
2
6
1,161
किसानों की कमाई का बड़ा हिस्सा बिचौलियों के पास चला जाता है, और किसानों को उचित दाम नहीं मिलता। किसानों को बेहतर दाम मिलें, इसके लिए किसानों को प्रोसेसिंग शुरू करनी होगी। किसान उत्पादन के साथ-साथ बेचना भी सीखें, इसके लिए उन्हें FPO बनाकर प्रोसेसिंग करके बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज कई एफपीओ का टर्नओवर करोड़ों में है। जानें कैसे फूड प्रोसेसिंग के बाद किसानों के उत्पादों की कीमत दोगुनी हो जाती है। किसान प्रोसेसिंग से कैसे आमदनी बढ़ा सकते हैं ? एफपीओ से एक्सपोर्ट तक कर सकते हैं। @AgriGoI @Agribih @icarindia @ChouhanShivraj @myogiadityanath #FPO @NABARDOnline #FPC #foodprocessing @chiragpaswan Full video : youtu.be/OoRHpx94Nbc?si=0C-8…
5
5
1,602
किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पॉलिसी में किस तरह के बदलाव सरकार को करने चाहिए? जेट्टा फार्म्स के फाउंडर ऋतुराज शर्मा का मानना है कि सब्सिडी को बढ़ावा न देकर, इंफ्रास्ट्रक्चर और एग्रीगेशन पर जोर देना चाहिए। अगर ये दो चीजें सरकार अच्छे से व्यवस्थित कर दे, तो किसान बाकी चीजें अपने आप ही कर लेगा। @icarindia @AgriGoI @ZettaFarms #farming #sustainablefarming #profitablefarming
🤖 Made with AI
1
2
972