
Official Twitter account of Madhya Pradesh Congress Committee. @INCMP
Joined June 2015
- Tweets97.5K
- Following291
- Followers1.3M
- Likes30.1K
राजगढ़ में “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान को लेकर AICC ऑब्जर्वर व CWC सदस्य श्री बाळासाहेब थोरात जी ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
इस दौरान सभी कांग्रेसजनों ने अभियान को सफल बनाने और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का दृढ़ निश्चय किया।
इस अवसर पर सह-पर्यवेक्षक विधायक श्री रजनीश सिंह जी, जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री हनी बघेल जी, जिला अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह जी सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
सीहोर में “वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान” के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक को AICC ऑब्जर्वर व CWC सदस्य श्री बाळासाहेब थोरात जी ने संबोधित कर अभियान को प्रभावी बनाने और 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली में जिले से अधिकतम सहभागिता के संदर्भ में चर्चा की.
इस अवसर पर सह-पर्यवेक्षक विधायक श्री रजनीश सिंह जी, पूर्व मंत्री श्री राजकुमार पटेल जी, प्रदेश महासचिव श्री शैलेन्द्र पटेल जी, जिला प्रभारी श्रीमति जयश्री हरिकीरण जी एवं जिला अध्यक्ष श्री राजीव गुजराती जी सहित नेतागण उपस्थित रहे.
मंदसौर में “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत AICC ऑब्जर्वर एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चरण सिंह सपरा जी ने जिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित किया।
बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली की तैयारियों एवं मंदसौर जिले से कांग्रेसजनों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। तत्पश्चात प्रेस वार्ता एवं पैदल मार्च आयोजित किया गया।
इस दौरान जिला कांग्रेस प्रभारी श्री सदाशिव यादव जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर जी, पूर्व विधायकद्वय श्री दिलीप सिंह गुर्जर जी, श्री नवकृष्ण पाटील जी, श्रीमति पुष्पा भारती जी सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
सागर एवं देवास शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री जी, आपने SP और कलेक्टर को तो हटा दिया, लेकिन आपके मित्र आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना पर कार्रवाई क्यों नहीं की?
आखिर कैसी मित्रता निभा रहे हैं आप, कि इतनी मौतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हो रही है?
मुख्यमंत्री जी, जनता को जवाब चाहिए, आखिर आबकारी आयुक्त को कब तक बचाते रहेंगे?
: नेता प्रतिपक्ष श्री @UmangSinghar जी.
कांग्रेस के दबाव के आगे आखिरकार मोहन सरकार को झुकना ही पड़ा!
⦿ चहेते अफसरों को बचाने में जुटी मोहन सरकार पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने चौतरफा दबाव बनाया, जिसके बाद सागर और देवास के कलेक्टर-एसपी को हटाने के आदेश जारी हुए।
⦿ सरकार ने हर हथकंडा अपनाया, लेकिन कांग्रेस ने जनता की आवाज़ नहीं दबने दी और न ही जवाबदेही से सरकार को बचने दिया।
⦿ यह सरकार जनता नहीं, बल्कि माफिया और लापरवाह अफसरों के प्रति जवाबदेह नज़र आती है।
👉 मोहन सरकार कान खोलकर सुन ले - जनता के साथ अन्याय होगा तो कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
वोट चोरी करने वाले नरेंद्र मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार के अंदर है। जननायक राहुल गांधी जी देश के युवाओं की आवाज़ उठा रहे हैं और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
देश की जनता को भीड़ कहने वाले तानाशाह को जाना होगा।
: नेता प्रतिपक्ष श्री @UmangSinghar जी.
📍प्रेस वार्ता, धार
यदि मोहन सरकार आँखें खोलकर देखे,
तो सच्चाई सबूतों के साथ सामने खड़ी है!
📍 देवास | @DrMohanYadav51
शराब माफिया के इशारों यह सरकार चलेगी तो जहरीली शराब बिकेगी और जनता की जान जाती रहेगी!
: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी.
📍देवास
देवास जिले के चंदाना और बिंजाना गांवों में जहरीली शराब से हुई मौतों के वास्तविक जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस द्वारा पीड़ित परिवारों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया।
इस दौरान पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी, जिला कांग्रेस प्रभारी श्री सुरेन्द्र सिंह शेरा जी, श्री विनय बाकलीवाल जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री मनीष चौधरी जी, शहर जिला अध्यक्ष श्री प्रयास गौतम जी सहित नेतागण उपस्थित रहे।
वोट चोरी के सबूत और लोकतंत्र को कुचलकर सरकार बनाने के हथकंडों की पोल अब भाजपा के ही जनप्रतिनिधि खोल रहे हैं!
आष्टा के भाजपा विधायक गोपाल इंजीनियर ने जिला पंचायत सदस्यों को खरीदने का दावा किया है!
भाजपा यदि सच में लोकतंत्र में विश्वास करती हो तो प्रकरण दर्ज कर विधायक को लोकतंत्र विरोधी कृत्य के लिए जेल भेजा जाना चाहिए!
CM हों, DM हों या SDM जवाबदेही सबकी तय होगी!
देवास में जहरीली शराब से हुई मौतों पर हर जिम्मेदार व्यक्ति को जवाब देना होगा!
: नेता प्रतिपक्ष श्री @UmangSinghar जी
जहरीली शराब, जहरीला पानी,
जहरीली दवाइयों के बाद अब नकली खाद!
मोहन सरकार में जनता की जान से लेकर किसानों की फसल तक, कुछ भी सुरक्षित नहीं!
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन श्रीमति सुप्रिया श्रीनेत जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
कांग्रेस परिवार आपके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ की कामना करता है।
@SupriyaShrinate | @INCIndia





















