माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग की समीक्षा बैठक की।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम जनता तक त्वरित, सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाने का निर्देश दिया, ताकि लोग योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उनका लाभ उठा सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने विकास कार्यों, विधि-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की निगरानी तथा नकारात्मक एवं भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय करने पर जोर दिया।
साथ ही, विभागीय, जिला एवं पंचायत स्तर पर आम लोगों के फीडबैक, सुझावों एवं शिकायतों के बेहतर प्रबंधन और प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#samratChoudhary
#CMsamrat
बगहा में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ एक नई ज़िम्मेदारी निभा रही हैं, स्कूलों में जाकर महिला पुलिसकर्मी छात्राओं को सशक्त और जागरूक कर रही हैं। जिससे बच्चियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सराहनीय कदम है।
#kahanibadlavki
#KahaniBiharKeBadlavKi
#samratchoudhary
#CMSamrat
#Policedidi
समस्तीपुर की ललिता भारती ने 'जीविका' से जुड़कर 'बालाहार' निर्माण का कार्य शुरु किया। इस पहल से न केवल वे स्वयं आत्मनिर्भर बनीं, बल्कि अत्यंत निर्धन महिलाओं को भी अपने साथ इस काम में लगाया, जिससे कई महिलाओं को रोज़गार और नियमित आय का साधन मिला।
#kahanibadlavki
#KahaniBiharKeBadlavKi
#samratchoudhary
#CMSamrat
#Jeevika
@DM_Samastipur
बक्सर के सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीर अब बदल चुकी है। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत साफ-सफाई और रंग-रोगन के कार्यों से अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित स्वरूप मिला है।
#samratchoudhary
#CMSamrat
#KayakalpAbhiyan
@buxaradmin
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार एआई नीति 2026 की समीक्षा बैठक की।
बैठक में अगले पांच वर्षों तक प्रत्येक वर्ष एक लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने के लक्ष्य पर जोर दिया गया। साथ ही, राज्य में एआई कंपनियों, स्टार्टअप्स और डिजिटल उद्यमों को प्रोत्साहित कर निवेश एवं रोजगार के नए अवसर विकसित करने, आधुनिक एआई तकनीकों और बड़े एआई मॉडल के विकास तथा नवाचार को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार में अगले पांच वर्षों तक प्रत्येक वर्ष एक बड़े एआई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिससे विशेषज्ञों, कंपनियों, स्टार्टअप्स और विद्यार्थियों को एक साझा मंच मिलेगा।
#samratchoudhary
#CMSamrat
IPRD Bihar retweeted
📍लोकसेवक आवास
सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने एवं जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की समीक्षा बैठक की।
#ViksitBharat #SamriddhBihar
जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान की दिशा में सार्थक पहल।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को आयोजित राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान हेतु आवश्यक पहल की जा रही है।
@samrat4bjp
#SahyogKaryakram
#samratchoudhary
#CMSamrat
IPRD Bihar retweeted
लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में बिहार AI नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, निवेश एवं नवाचार को बढ़ावा देने के संबंध में समीक्षा बैठक की।
#SamriddhBihar #AI #ViksitBharat
बिहार के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई पहल की शुरूआत की गई है। बिहार विद्या साथी के अंतर्गत ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ, सरल और प्रभावी बनाया जा रहा, जिससे विद्यार्थियों को सीखने और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सके।
#BiharVidyaSathi
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने, भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान में तेजी लाने तथा उद्योगों की स्थापना एवं विस्तार से जुड़ी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
#IndustrialDevelopment
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिल रहे हैं।
इस योजना के तहत अब तक लगभग 10,400 उद्यमियों को लाभ मिला है, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायता मिली है।
#MukhyamantriUdyamiYojana
#samratchoudhary
#CMSamrat
राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम जनसमस्याओं की सुनवाई एवं उनके पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध निराकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। यह कार्यक्रम जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन रहा है।
#SahyogKaryakram
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS के 12 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर का शुभारंभ किया गया।
साथ ही, ₹10,000 करोड़ के अतिरिक्त निवेश से बिहार में डिजिटल क्रांति, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।
#BiharTechRevolution
#BiharDigitalLeap
#samratchoudhary
#CMSamrat
पटना के बिहटा (परेव) की जीविका दीदी सोनी देवी ने पीतल के बर्तन निर्माण के पारंपरिक हुनर को अपनाकर न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति बदली, बल्कि अपने पूरे परिवार को आत्मनिर्भर बनाया। जीविका के सहयोग से अब बिहार की महिलाएं स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं।
#Jeevika
#samratchoudhary
#CMSamrat
पटना निवासी राकेश रंजन का मेडिकल रीइंबर्समेंट बिल पिछले तीन वर्षों से लंबित था। राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के समक्ष अपनी समस्या रखने के बाद मुख्यमंत्री जी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
@samrat4bjp
#samratchoudhary
#CMSamrat
#SahyogKarykram
मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल!
दशहरा के पावन अवसर पर बेतिया की पुलिस अधीक्षक ने अनाथ बच्चों और बेसहारा बुजुर्गों को मेले की सैर कराकर उनके उदास चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। इस सराहनीय पहल ने न केवल उन्हें खुशियों के पल दिए, बल्कि यह संदेश भी दिया कि पुलिस की भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशीलता और अपनत्व दिखाने की भी है।
#PoliceWithHumanity
#BiharPolice
#samratchoudhary
#CMSamrat
बिहार के पर्यटन और अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मिला नया आयाम
गया से बैंकॉक के बीच हवाई सेवा की शुरुआत से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा और भगवान बुद्ध की ज्ञानभूमि गया जी का अंतर्राष्ट्रीय संपर्क होगा और मजबूत। यह पहल पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को नई गति देगी।
#AirConnectivity
#samratchoudhary
#CMSamrat
बगहा में पुलिस कर्मी विद्यालयों में पहुँचकर छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षा, अधिकारों और सामाजिक जागरूकता का पाठ पढ़ा रही हैं।
#kahanibadlavki
#KahaniBiharKeBadlavKi
#samratchoudhary
#CMSamrat
#Biharpolice
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री 'बिहार केसरी' स्व० डॉ० श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती के अवसर पर मुख्य सचिवालय में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
#samratChoudhary
#CMsamrat





























