Joined May 2018
मिशन प्रभाकिरण, जिला प्रशासन, बक्सर प्रधानमंत्री सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना को मिशन मोड में जन-जन तक पहुँचाने की पहल ! जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत घर-घर संपर्क, योजना की जानकारी, पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया में सहायता पर विशेष जोर दिया जाएगा। आइए, स्वच्छ ऊर्जा अपनाएँ, बिजली बिल में बचत करें और हर घर को सौर ऊर्जा से सशक्त बनाएँ। मिशन प्रभाकिरण सशक्त परिवार, समृद्ध बक्सर ! आवेदन एवं अधिक जानकारी: pmsuryaghar.gov.in/ @IPRDBihar @officecmbihar @EnergyBihar
1
103
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 अक्टूबर 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर दिया गया जोर आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, आमजन को सुलभ, सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के कार्यों, स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का अनुपालन करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की नियमित समीक्षा, योजनाओं की प्रगति का अनुश्रवण तथा सामने आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ करें, ताकि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
1
3
165
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 अक्टूबर 2026 एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बक्सर जिले में एनीमिया की पहचान, जाँच एवं उपचार पर विशेष जोर जिले में एनीमिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष एनीमिया अभियान, बच्चों एवं विद्यालयी विद्यार्थियों को आयरन-फोलिक एसिड (IFA) की खुराक उपलब्ध कराने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में एनीमिया की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है। दिनांक 21 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध अभियान पोर्टल के आँकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 1,86,931 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई है। यह तीन माह के निर्धारित अभियान लक्ष्य का 91 प्रतिशत तथा निर्धारित अवधि तक के लक्ष्य का 120 प्रतिशत है। स्क्रीनिंग के दौरान 137 व्यक्ति गंभीर, 8,991 मध्यम तथा 23,582 हल्के एनीमिया से प्रभावित पाए गए, जबकि 1,54,221 व्यक्ति गैर-एनीमिक पाए गए। प्रखंडवार उपलब्धि में डुमराँव ने 141 प्रतिशत तथा सदर पीएचसी ने 118 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। गंभीर एनीमिया से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उनके समुचित उपचार एवं नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिए छह से 59 माह तक के बच्चों को IFA सिरप उपलब्ध कराने की समीक्षा में अप्रैल से अगस्त 2026 तक 5,71,189 बच्चों को सिरप दिए जाने की उपलब्धि दर्ज की गई, जो अनुमानित लक्ष्य का 46 प्रतिशत है। सितंबर माह में 1,33,805 बच्चों को IFA सिरप दिए जाने की उपलब्धि दर्ज हुई, जो निर्धारित लक्ष्य का 54 प्रतिशत है। सितंबर में इटाढ़ी प्रखंड में 97 प्रतिशत, नावानगर में 71 प्रतिशत तथा चक्की एवं राजपुर में 69 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। वहीं ब्रह्मपुर में 19 प्रतिशत और बक्सर में 42 प्रतिशत उपलब्धि रही। विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को IFA पिंक टैबलेट उपलब्ध कराने के मामले में अप्रैल से अगस्त 2026 तक 2,42,300 विद्यार्थियों की उपलब्धि दर्ज की गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 46 प्रतिशत है। सितंबर माह में कुल 29,579 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने की उपलब्धि दर्ज हुई, जो लक्ष्य का 28 प्रतिशत है। इस अवधि में चक्की में 119 प्रतिशत, डुमराँव में 77 प्रतिशत तथा नावानगर में 72 प्रतिशत उपलब्धि रही। दूसरी ओर, ब्रह्मपुर में उपलब्धि शून्य रही तथा इटाढ़ी और राजपुर में भी सितंबर माह की उपलब्धि शून्य दर्ज की गई। इसी प्रकार, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को IFA ब्लू टैबलेट देने के मामले में अप्रैल से अगस्त 2026 तक 4,26,895 विद्यार्थियों की उपलब्धि दर्ज की गई, जो लक्ष्य का 61 प्रतिशत है। सितंबर माह में 51,326 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने की उपलब्धि दर्ज हुई, जो निर्धारित लक्ष्य का 37 प्रतिशत है। सितंबर में चौगाईं में 232 प्रतिशत, चक्की में 100 प्रतिशत तथा डुमराँव में 76 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। इटाढ़ी एवं राजपुर में सितंबर माह की उपलब्धि शून्य रही। बच्चों एवं किशोर-किशोरियों में एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित IFA अनुपूरण तथा विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की स्थिति की समीक्षा में कुल 16,457 गर्भवती महिलाओं में 24 गंभीर, 1,259 मध्यम तथा 2,519 हल्के एनीमिया से प्रभावित पाई गईं, जबकि 12,655 महिलाएँ गैर-एनीमिक दर्ज की गईं। इसी प्रकार, 17,690 धात्री महिलाओं में 9 गंभीर, 319 मध्यम तथा 2,156 हल्के एनीमिया से प्रभावित पाई गईं, जबकि 15,206 महिलाएँ गैर-एनीमिक थीं। गर्भवती महिलाओं में चौसा में 16 गंभीर तथा 384 मध्यम एनीमिया के मामले दर्ज किए गए। सिमरी में 416 गर्भवती महिलाएँ मध्यम एनीमिया से प्रभावित पाई गईं। धात्री महिलाओं में इटाढ़ी में 6 गंभीर तथा सिमरी में 160 मध्यम एनीमिया के मामले दर्ज हुए। इन महिलाओं को समय पर चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक उपचार तथा नियमित फॉलो-अप उपलब्ध कराना अभियान की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। बिहार में 25 अगस्त 2026 से संचालित विशेष एनीमिया अभियान के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार, जिले में 2,092 CBC जाँच तथा 1,356 सीरम फेरिटिन जाँच दर्ज की गईं। उपचार संबंधी विवरण में FCM के माध्यम से 68 गर्भवती महिलाओं एवं 11 अन्य लाभार्थियों तथा आयरन सुक्रोज (IV) के माध्यम से 136 गर्भवती महिलाओं एवं 18 अन्य लाभार्थियों को उपचार उपलब्ध कराने की प्रविष्टियाँ दर्ज हैं। जिला अस्पताल, बक्सर में 1,356 सीरम फेरिटिन जाँच दर्ज की गईं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
2
172
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 अक्टूबर 2026 सड़क हादसे के पीड़ितों के लिए जीवनरक्षक पहल: प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक का निःशुल्क कैशलेस इलाज बक्सर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा आर्थिक अभाव के कारण इलाज में होने वाली देरी को रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राहत योजना (पी.एम. राहत योजना) की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के बाद के अत्यंत महत्वपूर्ण समय, जिसे 'गोल्डन आवर' कहा जाता है, में घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उसके जीवन की रक्षा करना है। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर ने जिलेवासियों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत तथा योजना के लिए अधिकृत अस्पतालों में 1,50,000 रुपये (डेढ़ लाख रुपये) तक का कैशलेस (निःशुल्क) उपचार अधिकतम सात दिनों की अवधि तक उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत घायल को इलाज के लिए कोई अग्रिम भुगतान नहीं करना होगा। योजना की मुख्य विशेषताएँ एवं प्रावधान: गोल्डन आवर में राहत: दुर्घटना के बाद के 7 दिनों के भीतर मिलने वाली इस सुविधा से घायलों का तुरंत और बिना किसी बाधा के इलाज शुरू हो सकेगा। नेक राहगीरों के लिए पुरस्कार: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले नेक राहगीरों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा 25,000 रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना में घायल की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का मानवीय कर्तव्य है। दुर्घटना के बाद हर मिनट कीमती होता है, इसलिए घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाएँ तथा आपातकालीन सेवा (112 नंबर) या पुलिस को सूचित करें। अस्पताल की प्रक्रिया: अस्पताल द्वारा मरीज को भर्ती कर तुरंत इलाज शुरू किया जाएगा तथा टीएमएस 2.0 पोर्टल पर ट्रीटमेंट आईडी बनाई जाएगी। पुलिस अधिकारी दुर्घटना, वाहन की संलिप्तता व पीड़ित की पहचान का सत्यापन करेंगे, जिसके बाद पीएम राहत के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा सुनिश्चित होगी। बक्सर जिले में योजना के तहत अधिकृत/सूचीबद्ध अस्पताल: सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले के निम्नलिखित सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इस योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। 1. सदर अस्पताल बक्सर। 2. अनुमंडल अस्पताल डुमरांव। 3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर। 4. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर। 5. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी। 6. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर। 7. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चक्की। 8. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटाढ़ी। 9. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौगाईं। 10. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ। 11. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा। 12. दिव्यालोक चिकित्सा केंद्र (निजी अस्पताल), बक्सर। 13. रेनेफोकेयर डायलिसिस प्राइवेट लिमिटेड (निजी अस्पताल), बक्सर। आम नागरिकों से अपील: जिला पदाधिकारी बक्सर ने अपील करते हुए कहा है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का मानवीय कर्तव्य है। दुर्घटना के बाद का हर मिनट कीमती होता है; इसलिए आम जनता से विशेष अनुरोध है कि दुर्घटना के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को बिना किसी देरी के ऊपर दी गई सूची के 13 अधिकृत अस्पतालों में से किसी एक नजदीकी अस्पताल में तुरंत पहुँचाएँ। समय पर अस्पताल पहुँचाने से ही घायलों के लिए प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा सकेगी और उनकी बहुमूल्य जान बचाई जा सकेगी। इसके साथ ही, सभी नागरिकों से यह भी अपील है कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें और जन-व्यापक स्तर पर इसका प्रसार करें ताकि अन्य लोग भी इसके प्रति जागरूक हों सकें और जरूरत पड़ने पर समय रहते सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ सकें। वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें:- दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल न करें। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
1
2
175
बक्सर के सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीर अब बदल चुकी है। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत साफ-सफाई और रंग-रोगन के कार्यों से अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित स्वरूप मिला है। @IPRDBihar #samratchoudhary @officecmbihar #CMSamrat @Buxarpolice #KayakalpAbhiyan @buxaradmin
1
2
199
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS के 12 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर का शुभारंभ किया गया। साथ ही, ₹10,000 करोड़ के अतिरिक्त निवेश से बिहार में डिजिटल क्रांति, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी। #BiharTechRevolution #BiharDigitalLeap #samratchoudhary #CMSamrat
2
26
5
21
4,356
District Administration Buxar retweeted
राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम जनसमस्याओं की सुनवाई एवं उनके पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध निराकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। यह कार्यक्रम जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। #SahyogKaryakram #samratchoudhary #CMSamrat
21
4
11
3,742
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिल रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक लगभग 10,400 उद्यमियों को लाभ मिला है, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायता मिली है। #MukhyamantriUdyamiYojana #samratchoudhary #CMSamrat
2
23
6
20
3,437
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने, भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान में तेजी लाने तथा उद्योगों की स्थापना एवं विस्तार से जुड़ी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। #IndustrialDevelopment #samratchoudhary #CMSamrat
2
24
5
12
3,826
District Administration Buxar retweeted
बिहार के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई पहल की शुरूआत की गई है। बिहार विद्या साथी के अंतर्गत ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ, सरल और प्रभावी बनाया जा रहा, जिससे विद्यार्थियों को सीखने और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सके। #BiharVidyaSathi #samratchoudhary #CMSamrat
20
5
22
3,571
District Administration Buxar retweeted
जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान की दिशा में सार्थक पहल। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को आयोजित राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान हेतु आवश्यक पहल की जा रही है। @samrat4bjp #SahyogKaryakram #samratchoudhary #CMSamrat
1
20
7
12
3,666
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार एआई नीति 2026 की समीक्षा बैठक की। बैठक में अगले पांच वर्षों तक प्रत्येक वर्ष एक लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने के लक्ष्य पर जोर दिया गया। साथ ही, राज्य में एआई कंपनियों, स्टार्टअप्स और डिजिटल उद्यमों को प्रोत्साहित कर निवेश एवं रोजगार के नए अवसर विकसित करने, आधुनिक एआई तकनीकों और बड़े एआई मॉडल के विकास तथा नवाचार को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार में अगले पांच वर्षों तक प्रत्येक वर्ष एक बड़े एआई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिससे विशेषज्ञों, कंपनियों, स्टार्टअप्स और विद्यार्थियों को एक साझा मंच मिलेगा। #samratchoudhary #CMSamrat
1
19
4
12
3,113
District Administration Buxar retweeted
बक्सर के सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीर अब बदल चुकी है। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत साफ-सफाई और रंग-रोगन के कार्यों से अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित स्वरूप मिला है। #samratchoudhary #CMSamrat #KayakalpAbhiyan @buxaradmin
17
6
10
4,015
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 21 अक्टूबर 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन ज्ञानार्जन, कायाकल्प अभियान, मिशन प्रभाकिरण एवं कला एवं संस्कृति कार्यालय से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में मिशन ज्ञानार्जन, कायाकल्प अभियान, मिशन प्रभाकिरण एवं कला एवं संस्कृति कार्यालय से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मिशन ज्ञानार्जन की समीक्षा मिशन ज्ञानार्जन के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता को विकसित करने तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का समय-समय पर आकलन किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में रचनात्मक एवं नवाचार आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया। कायाकल्प अभियान की समीक्षा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छता, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं रखरखाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित पदाधिकारी विद्यालयों की आवश्यकताओं का आकलन कर कमियों को दूर करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें। विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं विद्यार्थियों के अनुकूल बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। मिशन प्रभाकिरण की समीक्षा बैठक में मिशन प्रभाकिरण के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा योजनाओं की प्रगति का नियमित अनुश्रवण करें। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया। कला एवं संस्कृति कार्यालय से संबंधित समीक्षा कला एवं संस्कृति कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान जिले में कला, संस्कृति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की सांस्कृतिक पहचान को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाए। साथ ही, स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को उपयुक्त मंच उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने पर बल दिया गया। बैठक का उद्देश्य जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, संबंधित मिशनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कला एवं संस्कृति के विकास को गति प्रदान करना रहा। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
2
280
दशहरा/दुर्गापूजा के अवसर पर सुरक्षा को लेकर क्या आपने आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों को पढ़ा? पढ़िए, पढ़ाइए और समाज को जागरूक कीजिए। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें। हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205 आपातकालीन सहायता नंबर- 1070 @IPRDBihar @officecmbihar @BiharDMD
200
District Administration Buxar retweeted
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन जी, नागालैंड के माननीय राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज पटना के गाँधी मैदान में विजयादशमी के पावन अवसर पर आयोजित श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 में शामिल हुए। #samratChoudhary #CMsamrat
1
15
15
4,189
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जाकर विधान पार्षद श्री नीरज कुमार का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित चिकित्सकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और बेहतर इलाज का निर्देश दिया। #samratChoudhary #CMsamrat
14
1
21
5,785
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में 1,000 उद्योगों को जमीन प्रदान कर स्थापित किया जा रहा है। वर्ष 2030 तक बिहार में 10,000 उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य है। बिहार में निवेश और उद्योग से राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होगी और रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। #IndustrialBihar #InvestInBihar #SamratChoudhary #CMSamrat
1
31
6
23
4,082
District Administration Buxar retweeted
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन। #BiharKesari #CMSamrat #samratchoudhary
16
2
25
4,234
District Administration Buxar retweeted
पश्चिम चंपारण के उद्यमी किशन कुमार मर्चा चूड़ा के कारोबार से अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। बिहार सरकार की प्रभावी नीतियों और प्रयासों से मर्चा चूड़ा को जीआई टैग मिलने के बाद इसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और मांग में वृद्धि हुई है। इससे स्थानीय उद्यमियों को अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ-साथ आय बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। #kahanibadlavki #KahaniBiharKeBadlavKi #samratchoudhary #CMSamrat #GITag #MarchaChura
24
5
16
3,592