छोटी दीपावली के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का संचार हो तथा हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो।
#ChotiDiwali #HappyChotiDiwali
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तेलघी में माननीय मंत्री श्री @Ershailendrabjp जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय डॉ. के.एन. सिंह जी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित होकर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।🙏
#Shraddhanjali #OmShanti #Bhagalpur #Bihar
धनतेरस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि का संचार हो।
यह शुभ पर्व हर घर में खुशहाली, सकारात्मकता और नई ऊर्जा लेकर आए।
#Dhanteras #HappyDhanteras #Dhanteras2026
आज, दिनांक 5 नवंबर 2026 को प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो-2026’ से संबंधित समाचारों की झलक।
#Bihar #GreenEnergy #RenewableEnergy #BiharReady #BiharDevelopment #EnergyForFuture
“बिहार निवेश के लिए हाई ग्रोथ और हाई रिटर्न वाला राज्य है। निवेशक बिहार आएं, सरकार हरसंभव सहयोग देने के लिए पूरी तत्परता से तैयार है।”
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026 में आज अपने संबोधन के दौरान मैंने बिहार की ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्धियों, नवीकरणीय ऊर्जा की अपार संभावनाओं और निवेश के व्यापक अवसरों को रेखांकित किया।
मैंने बताया कि वर्ष 2005 में बिहार की बिजली की मांग लगभग 700 मेगावाट थी, जो आज बढ़कर 9,400 मेगावाट से अधिक हो गई है। ‘हर घर बिजली’ के संकल्प को साकार करते हुए राज्य के प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचाई गई है।
मैंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा बिहार के लिए कोई नई अवधारणा नहीं है। छठ महापर्व और सूर्य उपासना की सदियों पुरानी परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में संचालित पीएम सूर्य घर एवं पीएम कुसुम जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए सौर ऊर्जा, फ्लोटिंग सोलर तथा बिजली वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
मैंने निवेशकों एवं उद्योग जगत को आश्वस्त किया कि बिहार सरकार नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने और हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुझे विश्वास है कि निवेश, आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से बिहार नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान स्थापित करेगा।
मैं देश-विदेश के निवेशकों एवं उद्योग जगत से बिहार आने, यहां की अपार संभावनाओं को समझने और बिहार की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान करता हूं।
#BharatRES2026 #Bihar #RenewableEnergy #GreenEnergy #InvestmentInBihar #BiharEnergy #SolarEnergy
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026 के तीसरे दिन आज बिहार पवेलियन का भ्रमण किया तथा वहाँ प्रदर्शित बिहार की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्धियों, नवाचारों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर ऊर्जा सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD), BSPHCL श्री अजय यादव (भा.प्र.से.), बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के प्रबंध निदेशक श्री विशाल राज (भा.प्र.से.) सहित वरीय अधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
2 से 5 नवंबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित चार दिवसीय आयोजन में बिहार का स्टेट पार्टनर के रूप में सहभागिता करना राज्य की स्वच्छ, हरित एवं अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिबद्धता और अपार संभावनाओं को दर्शाता है।
हरित ऊर्जा, समृद्ध बिहार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर अग्रसर।
@EnergyBihar @BiharEnergy
#BharatRenewableEnergySummit2026 #BiharEnergy #RenewableEnergy #GreenEnergy #Bihar #EnergyTransition #Power #Energy
भारत नवीकरणीय ऊर्जा समिट एंड एक्सपो 2026 के दौरान आयोजित बिहार स्टेट एनर्जी सेशन में बिहार के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों को जानें।
“बिहार निवेश के लिए तैयार है। विकास, अवसर और भरोसे की नई राह।
बिहार स्टेट एनर्जी सेशन में निवेशकों का हार्दिक स्वागत।”
स्थान: भारत मंडपम, नई दिल्ली
@mnreindia @CMOBihar @MinOfPower @JoshiPralhad @KumarBulo @IPRDBihar @EnergyBihar @BharatRESummit
#Bihar #power #energy #renewableenergy
‘फरक्का जल संधि पर आयोजित नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के उपरांत @Jduonline के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी के साथ राघोपुर मार्जिनल बांध पर गंगा नदी के कटाव प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान कटाव की स्थिति का जायजा लिया तथा क्षेत्र की सुरक्षा एवं कटाव निरोधक कार्यों को लेकर आवश्यक पहल पर चर्चा की। गंगा कटाव से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनता की सुरक्षा, क्षेत्र का संरक्षण और समस्याओं का समाधान ही हमारा संकल्प है।
#GangaErosion #Raghopur #Bhagalpur #Bihar #JDU #JanSeva
आज भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में @Jduonline के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सहभागिता की तथा कार्यक्रम को संबोधित किया।
हमारे सर्वमान्य नेता एवं विकासपुरुष माननीय श्री @NitishKumar जी ने सदैव बिहार के हितों और अधिकारों की आवाज बुलंद की है। फरक्का बैराज से जुड़ी समस्याओं, गाद के जमाव और बिहार में बाढ़ की विभीषिका के स्थायी समाधान के लिए अब ठोस एवं निर्णायक पहल आवश्यक है।
बिहार की 14 करोड़ जनता के जनहित, किसानों के अधिकार और सुरक्षित भविष्य से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। बिहार का हित सर्वोपरि है।
#NitishSamvad #FarakkaWaterTreaty #JDU
‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने हेतु भागलपुर की पावन धरती पर @Jduonline के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं सम्मानित पदाधिकारियों के आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया।
आप सभी का अंग प्रदेश की ऐतिहासिक धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।💐💐
#SanjayKumarJha #UmeshKushwaha #JDU #FarakkaPolicyDialogue #Bhagalpur #Bihar #AngPradesh
बीते दिनों गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत इस्माईलपुर निवासी श्री नंदलाल मंडल जी के पुत्र एवं पतोहू की निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।
आज शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
दुःख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएँ पीड़ित परिवार के साथ हैं।
#Shraddhanjali #Ismailpur #GopalpurAssembly #SupportTheFamily #OmShanti
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड एवं इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों के 14वें स्थापना दिवस पर समस्त पदाधिकारियों, कर्मियों एवं उपभोक्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बिहार के ऊर्जा क्षेत्र की निरंतर प्रगति में आप सभी का योगदान सराहनीय है। आइए, मिलकर ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
@EnergyBihar @BiharEnergy
#BiharEnergy #14thFoundationDay #EnergyDepartmentBihar #BiharPower #ShaileshKumar #BuloMandal
गौरवशाली अतीत और विरासत की धरोहर स्वयं में समेटे बिहार संग्रहालय आज विश्व को बिहार के गौरव से परिचित करा रहा है।
ऐतिहासिक साक्ष्यों और जानकारियों का यह संग्रह केंद्र आज विश्व का 9वाँ और एशिया का सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय बन चुका है।
जिस संग्रहालय की आवश्यकता को लेकर कभी सवाल उठाए जाते थे, आज वही वैश्विक मंचों पर बिहार का मान बढ़ा रहा है। ऐतिहासिक समृद्धि और आधुनिकतम सुविधाओं से परिपूर्ण यह संग्रहालय माननीय श्री @NitishKumar जी के सुशासन और विजन का जीवंत प्रमाण है।
#BiharMuseum #PrideOfBihar #BiharHeritage #BiharTourism #IncredibleIndia #CulturalHeritage #IndianHistory #WorldClassMuseum #AsianBestMuseum #NitishKumar #GoodGovernance #DevelopmentWithHeritage #NewBihar #ViksitBihar #Bihar
जिस बिहार म्यूजियम की आवश्यकता पर कभी लोग सवाल उठा रहे थे, आज वही विश्वस्तरीय पहचान का प्रतीक बन चुका है।
आलोचनाओं को दरकिनार कर अपने संकल्पों को साकार करने वाले माननीय श्री @NitishKumar जी की दूरदर्शी सोच और दृढ़ संकल्प ने बिहार की समृद्ध सभ्यता, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच प्रदान किया है।
यह सिर्फ एक संग्रहालय नहीं, बिहार के गौरव, अस्मिता और विरासत को सहेजने की एक ऐतिहासिक पहल है। उनकी इस साहसिक पहल से आज बिहार ही नहीं, पूरा देश गौरवान्वित हो रहा है।
#BiharMuseum #NitishKumar #BiharPride #ProudBihari #BiharHeritage #IndianHeritage #CulturalHeritage #RichHistory #BiharTourism #WorldClassMuseum #VisionaryLeadership #DevelopmentWithHeritage #NewBihar #BiharKiPehchan #IncredibleIndia #BiharDevelopment
फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद को लेकर संगठनात्मक बैठक
आगामी 3 नवंबर 2026 को भागलपुर में आयोजित होने वाले ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ की तैयारियों के क्रम में आज साहू धर्मकांटा, खगड़ा चौक, नवगछिया में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में सहभागिता की।
बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं संगठनात्मक सहभागिता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
#FarakkaWaterTreaty #PolicyDialogue #JDU #Bhagalpur #Navgachia #Bihar #ShaileshKumar #BuloMandal
भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार, भारत के प्रथम गृहमंत्री, लोहपुरुष, भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटी कोटी नमन।🙏
#SardarVallabhbhaiPatel
माननीय केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @iChiragPaswan जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
बिहार और देश के विकास एवं जनकल्याण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
#happybirthday
जद (यू) के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी को जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#SanjayKumarSingh
जनता दल (यूनाइटेड) के 23वें स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी सम्मानित नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सामाजिक न्याय, सुशासन, धर्मनिरपेक्षता और विकास के मूल्यों को आत्मसात करते हुए जद(यू) ने बिहार के विकास एवं जनकल्याण की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
माननीय श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
आइए, इस अवसर पर संगठन की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लें।
जद(यू) के 23वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#JDUFoundationDay #JDU23Years #JDU #ShaileshKumar #BuloMandal #Bihar



















