Pinned Tweet
घायल है भोला इंसान, रघुपति राघव राजा राम।
#Alwariya
अच्छा...
भरतपुर जिला परिषद में कांग्रेस का बहुमत...31 सीटों में कांग्रेस ने 21 पर जीत... भाजपा 9 और RLP 1 पर जीत गई।
सांगानेर विधानसभा और सांगानेर पंचायत समिति का अंतर भी पता होना चाहिए
सांगानेर पंचायत समिति का प्रधान बगरू की जनता चुनती है
सांगानेर पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतें सभी बगरू विधानसभा में आती है
1. अजयराजपुरा (Ajairajpura)
2. अवानियां (Awaniya)
3. कलवाड़ा (Kalwara)
4. कपूरावाला (Kapoorawala)
5. खटवाड़ा (Khatwara)
6. जयसिंहपुरा बास नेवटा (Jaisinghpura Bas Neota)
7. ठीकरिया (Thikariya)
8. दहमी कलां (Dahmi Kalan)
9. नृसिंहपुरा (Narsinghpura)
10. नेवटा (Neota)
11. पंवालिया (Panwaliya)
12. पुरूषोतमपुरा उर्फ दादिया (Purshottampura @ Dadiya)
13. बगरू रावाण (Bagru Rawan)
14. बालावाला (Balawala)
15. भम्भौरिया (Bhambhoriya)
16. भांकरोटा खुर्द (Bhankrota Khurd)
17. भापुरा (Bhapura)
18. महापुरा (Mahapura)
19. मोहनपुरा (Mohanpura)
20. रामपुराउती (Rampura Unti)
21. लाखना (Lakhana)
22. सिरानी (Sirani)
23. हरचन्दपुरा उर्फ देवलिया
8 करोड़ जनता का हृदय से आभार...जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को देता हूं- @BhajanlalBjp
(नोट- वीडियो निगम चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम का है।)
राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेताओं ने चुनाव में मारी बाजी
महेश समोता (सीकर)
विजयपाल कुड़ी (सीकर)
श्रवण झांझड़ा (जयपुर)
नीमा वर्मा (जयपुर)
राकेश गड़वाल (सीकर)
रवि सैनी (जयपुर)
मुख्यमंत्री की विधानसभा में RLP का जलवा
जयपुर की पंचायत समिति सांगानेर के परिणाम ने सभी को चौंका दिया। सांगानेर की 12 सीटों का परिणाम में 8 सीटों पर RLP ने जीत की दर्ज, 2 सीट पर कांग्रेस और 2 सीट पर भाजपा ने जीत की दर्ज।
अलवर
गोविन्दगढ़ पंचायत समिति गोविन्दगढ़ 8 वार्डो के आये परिणाम
वार्ड 1 से भाजपा की निर्मला 608 वोट से विजय
वार्ड 2 से कॉंग्रेस की कमलेश 104 वोट से विजय
वार्ड 3 कॉंग्रेस के दर्शन लाल 90 वोट से विजय
वार्ड 4 से निर्दलीय ममता गुर्जर 270 वोट से विजय
वार्ड 5 से भाजपा के कश्मीर 162 वोट से विजय
वार्ड 6 से कॉंग्रेस के साजिद खान 388 वोट से जीते
वार्ड 7 से भाजपा की हुक्मवती 65 वोट से जीती
वार्ड 8 से निर्दलीय प्रीति सैनी 341 वोट से जीती
बाकी आने बाकी ।
#Alwar
1
6
1,368
सवाल गंभीर है...जो मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी निकाय चुनाव में जीत का श्रेय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp के कुशल नेतृत्व को दे रहे थे वो अब पंचायत हार का कारण किसको बताएंगे?
अलवर में भी RLP का जलवा!
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम के विधानसभा क्षेत्र के मालाखेड़ा पंचायत समिति में RLP 3 सीट निकाल ले गई।
2-2 BJP कांग्रेस और 4 निर्दलीय।
कुनाल भटनागर retweeted
Rajasthan's latest police crime report reveals a sharp rise in several serious offences during the first 10 months of 2026.
Abetment of suicide cases among women surged 64%, kidnapping and abduction cases rose 38%, and drug-related offences increased 40%. Murders registered under the SC atrocity category also rose by nearly 12%.
These increases come despite a marginal decline in overall BNS/IPC cases. Here's what the data reveals.
धनतेरस पर भी व्यवसायिक शिक्षकों के घर मायूसी! 15 महीने से वेतन नहीं, फोन करने पर अधिकारी भी नहीं उठा रहे कॉल।
ठेका प्रथा पर काम करने वाले लोगों का दर्द! सुनने वाला कौन?
किसको बताए अपनी पीड़ा ?
धनतेरस पर भी व्यवसायिक शिक्षकों के घर मायूसी! 15 महीने से वेतन नहीं, फोन करने पर अधिकारी भी नहीं उठा रहे कॉल
#VocationalTeachers #RajasthanTeachers #SalaryPending #TeacherIssues #RajasthanEducation #Dhanteras #EducationNews #RajasthanNews #TheHunterNews
कुनाल भटनागर retweeted
OMR शीट बदलकर सैकड़ों नहीं, हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप है… लेकिन आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहा है। सरकारी मुलाजिम बना हुआ है!
लखनऊ से जयपुर तक दर्ज FIR सवाल पूछ रही हैं, दस्तावेज सवाल उठा रहे हैं, फिर भी कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा क्यों?
आखिर किसका संरक्षण है? कौन बचा रहा है इस पूरे खेल के किरदारों को?
भर्ती परीक्षाओं में OMR बदलने की कथित धांधली की परतें खुलीं तो मामला सिर्फ कुछ अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। इसके तार बहुत दूर तक जा सकते हैं।
सवाल सिर्फ एक है…युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
कुनाल भटनागर retweeted
आमेर में मनीष सोनी हत्याकांड: 2 महीने बाद भी परिवार को नहीं मिली सरकारी सहायता, आश्वासन अधूरा |
#Amer #ManishSoni #JaipurNews #RajasthanNews #JusticeForManishSoni #GovernmentAssurance #TheHunterNews
ननद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की 🙏
इस लिस्ट में OSD साहब के बच्चे का नाम संभावित...टोंक रोड़ पर स्थिति एक रिसॉर्ट के मालिक का बच्चा और खुद विभाग में तैनात अफसरों के बच्चे और रिश्तेदारों के बच्चों के नाम!
इस पूरे मामले की जांच हो तो कई बड़े नाम सामने आयेंगे। सच में उच्च शिक्षा विभाग में इस योजना का असली लाभ आर्थिक रूप से मजबूत लोग उठा रहे है। बाकी RTI से जानकारी निकालना इस मामले में एक व्यक्ति द्वारा कुआं खोदने जितना मुश्किल है।
राजस्थान की *स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप* गरीब मेधावी बच्चों के सपनों के लिए थी, लेकिन हकीकत ये है कि इसका फायदा IAS-IPS अफसरों के बच्चों ने उठाया! गरीब का बच्चा फॉर्म भरता रह गया और अफसर का बच्चा विदेश के टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ने चला गया।
ये कैसा न्याय है? ये स्कीम जनता के टैक्स के पैसे से गरीबों के लिए बनी थी, उन अफसरों के बच्चों के लिए नहीं जिनकी सालाना आय रिकॉर्ड दर से बढ़ रही है।
क्या अफसरों ने ये योजना अपने ही बच्चों के लिए बनाई थी? इस घोटाले की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
#VivekanandaScholarship #Rajasthan
"शर्म नहीं आती गरीबों के पेट पर लात मारते हुए?"
आंखों में आंसू हैं, आवाज में रुदन है और सामने खड़े प्रशासन से एक मासूम का सवाल है...
"त्योहार पर भी ये बेचने नहीं दे रहे... कचरे वाली गाड़ी आकर हमारे दीये उठा ले जा रही है। ये कचरा हैं क्या? हम भी कूड़ा हैं, हमको भी ले जाओ! चुनाव के समय तो यही सरकार हाथ जोड़कर वोट मांगती है, लेकिन सरकार बन जाने के बाद गरीबों की तरफ देखती तक नहीं!"
ये व्यापारी दिल्ली से हजारों रुपये खर्च करके मिट्टी के दीये, खिलौने, खेल, मखाने और दीपावली की सजावट का सामान लेकर आए हैं। उम्मीद थी कि त्योहार पर दुकानदारी होगी, कुछ कमाई होगी और घर में भी दीपावली खुशियों से मनेगी। लेकिन अब सामान सामने रखा है, ग्राहक नहीं हैं और घर ले जाने के लिए भी कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा।
एक तरफ @narendramodi सरकार 'लोकल फॉर वोकल' का नारा देती है। देशवासियों से स्थानीय सामान खरीदने और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने की अपील करती है। दूसरी तरफ जो लोग मिट्टी के दीये, खिलौने और स्थानीय बाजार का सामान बेचकर अपना परिवार पालना चाहते हैं, उनकी ऐसी दुर्दशा @BhajanlalBjp क्यों?
इन व्यापारियों को कोई खैरात नहीं चाहिए। इन्होंने अपनी मेहनत की कमाई लगाई है, दिल्ली से सामान खरीदकर लाए हैं। इन्हें सिर्फ ऐसी जगह चाहिए जहां ग्राहक पहुंचे और इनका सामान बिक सके।
अलवर शहर के मुख्य बाजार से हटाकर इन फुटकर व्यापारियों को कंपनी बाग में जगह दे दी गई। लेकिन बाजार से दूर इस जगह पर ग्राहक पहुंच ही नहीं रहे। व्यापारियों का कहना है कि सुबह से शाम तक बैठने के बावजूद महज 10 रुपये की बोहनी हो रही है। अब बताइए, हजारों रुपये का सामान खरीदकर लाए इन लोगों की लागत कैसे निकलेगी? इनके घर का चूल्हा कैसे जलेगा?
तस्वीर भाजपा सांसद @byadavbjp के संसदीय क्षेत्र और प्रदेश के वन मंत्री @Sanjay4India1 के विधानसभा क्षेत्र की है। नगर निगम में भी भाजपा का बोर्ड है।
'Get Out From Here'.... शिक्षा विभाग में लगे व्यावसायिक शिक्षकों को दिवाली की शुभकामनाएं!
राज्य की @BhajanlalBjp सरकार ने दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को उपहार देने की खबरों पर खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन शिक्षा विभाग में व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत काम कर रहे संविदा शिक्षकों की दिवाली कैसी गुजर रही है, इसकी सुध लेने वाला शायद कोई नहीं है।
ये शिक्षक 11 महीने तक के वेतन का इंतजार कर रहे हैं। दिवाली से पहले जब जयपुर में उस निजी कंपनी के कार्यालय पहुंचे, जिसे सरकार ने इस योजना का ठेका दे रखा है, तो वेतन मांगने पर कथित तौर पर जवाब मिला- 'Get Out From Here'!
सोचिए, 11 महीने तक का वेतन नहीं मिला। घर में परिवार है, बच्चे हैं, जिम्मेदारियां हैं और त्योहार भी है। ऐसे में वेतन मांगना इनका गुनाह कैसे हो गया? क्या अपने ही मेहनताने के लिए आवाज उठाने वालों को इसी तरह अपमानित किया जाएगा?
विडंबना देखिए, यह वही व्यावसायिक शिक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल सिखाकर रोजगार के काबिल बनाना है। प्रधानमंत्री @narendramodi की महत्वाकांक्षी योजना के मंचों से कौशल विकास और रोजगार की बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, लेकिन जमीन पर उसी योजना को संचालित करने वाले शिक्षकों को 11 महीने से उनका मेहनताना तक नहीं मिल रहा।
राज्य सरकार और शिक्षा विभाग को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। शिक्षकों का बकाया वेतन जारी करवाया जाए और यदि ठेका देने के बाद निजी कंपनियां अपनी जिम्मेदारी से बच रही हैं या कर्मचारियों के साथ मनमाना व्यवहार कर रही हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
कम से कम दिवाली पर तो इन परिवारों के घरों में खुशियों का दीया जलने दीजिए!
पूरा वीडियो- youtu.be/lXuEa3lgQOI?si=Ek6h…
@RajCMO @PMOIndia @AmitShah @madandilawar
कुनाल भटनागर retweeted
खबर का असर APO
‘पहले में काम करवाया, अब पैसे नहीं दे रहे’ PWD अधिकारी पर ठेकेदार के गंभीर आरोप
#PWD #ContractorsProtest #PaymentDispute #RajasthanNews #PWDDepartment #GroundReport #TheHunterNews #HunterNews














