Pinned Tweet
पटवारी भर्ती में OBC के वर्गीकरण को सरकार ठीक नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन होगा! @manojmeena
Surendra nitharwal retweeted
प्रदेश की राजधानी में दिनदहाड़े, बीच चौराहे पर कत्लेआम की घटना अत्यंत शर्मनाक एवं निंदनीय हैं। सरेआम हुई इस गैंगवार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राजस्थान अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
आखिर पुलिस-प्रशासन का इकबाल कहां चला गया? जब राजधानी में ही वर्दी का खौफ खत्म हो गया है, तो दूर-दराज के जिलों में आम आदमी की सुरक्षा का क्या हाल होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। आज हालत यह है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और जनता भय के साये में जीने को मजबूर है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, प्रदेश को माफियाओं का नहीं, कानून का राज चाहिए। झोटवाड़ा के विधायक जी जो माफियाओं को नाश्ते में निगलने का दम भरते थे, आज खुद उन्हीं माफियाओं के साथ मेज साझा कर रहे हैं।
लेकिन आप तो हमारी पड़ोसी विधानसभा से विधायक हैं, झोटवाड़ा आपके सरकारी आवास से महज एक कोस की दूरी पर है। यहां गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं और आप एवं आपके मंत्रीजी गहरी नींद में हैं।
प्रदेश में सुशासन दम तोड़ चुका है और जंगलराज अपने चरम पर है।
Surendra nitharwal retweeted
राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर अभिषेक चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। साथ ही, नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौपड़ा जी, उपाध्यक्ष राजकुमार परसवाल जी एवं सभी डेलीगेट्स को भी हार्दिक बधाई।
अभिषेक जी, मुझे पूर्ण विश्वास है कि महादेव की कृपा और युवाओं के विश्वास से आपके संघर्षशील नेतृत्व में राजस्थान युवा कांग्रेस युवाओं के हक, रोजगार और बेहतर भविष्य की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करेगी।
Surendra nitharwal retweeted
राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी जी ने निर्वाचित होने के बाद मुलाकात की। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश युवा कांग्रेस नई ऊर्जा, नए उत्साह और नई बुलंदियों के साथ आगे बढ़ेगी। आप युवाओं की आकांक्षाओं और आवाज़ को मजबूती देंगे, उनके हक़ और मुद्दों की लड़ाई लड़ेंगे एवं कांग्रेस की विचारधारा को युवा शक्ति के माध्यम से प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाएंगे।
युवाओं की उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरते हुए आप नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं, यही मंगलकामना है। आपको सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
@withabhinsui
Surendra nitharwal retweeted
बहन रितु बराला के लिए इंसाफ की आवाज बुलंद कर रहे साथियों और निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों पर किया गया बर्बर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है।
यह घटना साफ तौर पर भाजपा सरकार के तानाशाही और जनविरोधी चरित्र को उजागर करती है। एक बेटी को न्याय देने की जगह जो लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, उन पर लाठियां बरसाना बताता है कि सरकार सच्चाई से कितनी डरी हुई है।
भाजपा सरकार यह समझ ले कि लाठी-डंडे के जोर पर न तो राजस्थान की जनता की आवाज को कुचला जा सकता है और न ही अन्याय के खिलाफ हमारे संघर्ष को रोका जा सकता है।
हमारी स्पष्ट मांग है कि इस अलोकतांत्रिक लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई हो और उनकी जवाबदेही तय की जाए। साथ ही, बहन रितु बराला के प्रकरण में बिना किसी दबाव के नियमानुसार FIR दर्ज कर त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।
@RajGovOfficial @RajCMO @PoliceRajasthan @ajaydara01
Surendra nitharwal retweeted
जयपुर के वैशाली नगर (सारथी मार्ग) स्थित मकान में आग लगने की घटना अत्यंत व्यथित करने वाली है।
सबसे ज्यादा पीड़ादायक और गैर-जिम्मेदाराना पहलू यह है कि प्रदेश की राजधानी में सूचना के आधे घंटे बाद तक दमकल की गाड़ियाँ मौके पर नहीं पहुँच सकीं। आपातकालीन सेवाओं में यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। हमारे क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के साथ यह खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
प्रशासन अविलंब इस लेट-लतीफी की जवाबदेही तय करे और क्षेत्र में फायर ब्रिगेड व आपदा प्रबंधन तंत्र को दुरुस्त करे।
महादेव से प्रार्थना है कि सभी परिवारजन सुरक्षित और सकुशल हों।
@RajCMO
आदरणीय शरत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
@sharatjpr
1
43
Surendra nitharwal retweeted
आभार राजस्थान।
#IYCRAJASTHAN
Surendra nitharwal retweeted
लोक आस्था, सामाजिक समरसता के प्रतीक, आराध्य लोकदेवता बाबा रामदेव जी की दशमी पर आप सभी को शुभकामनाएँ। रामसा पीर की कृपा सभी पर बनी रहे
वीरता, वचनबद्धता, गौरक्षा और जनकल्याण के प्रतीक वीर महाराज तेजाजी के बलिदान दिवस “तेजा दशमी” की सभी को शुभकामनाएँ। तेजाजी महाराज का जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम के इतिहास में अद्वितीय मिसाल कायम करने वाली मां अमृता देवी बिश्नोई सहित 363 प्रकृति प्रेमियों की शहादत को नमन।
झोटवाड़ा विधानसभा के कुल 15 वार्डों में से 5 कांग्रेस, 7 बीजेपी और 3 निर्दलीय जीते हैं. अब ये आंकड़े सामान्य ही हैं लेकिन इसकी तुलना अगर पिछली बार से की जाए तो कांग्रेस की सरकार और लालचंद कटारिया कैबिनेट मंत्री होते हुए भी झोटवाड़ा के 22 वार्डों में 4 वार्ड ही कांग्रेस जीत पाई
जयपुर में कांग्रेस की सियासी गॉसिप
झोटवाड़ा में कांग्रेस को 13 में से सिर्फ तीन वार्ड मिले, अभिषेक चौधरी की रणनीति कारगर नहीं हो सकी, कभी लालचंद कटारिया का...
#Jaipur #RajasthanWithFirstIndia @INCRajasthan @naresh_jsharma
48
15 में से 5
जिसका आप दबदबा बता रहे हो उस दबदबे में ओर मंत्री रहते समय 4 सीट हाथ लगी थी
जयपुर में कांग्रेस की सियासी गॉसिप
झोटवाड़ा में कांग्रेस को 13 में से सिर्फ तीन वार्ड मिले, अभिषेक चौधरी की रणनीति कारगर नहीं हो सकी, कभी लालचंद कटारिया का...
#Jaipur #RajasthanWithFirstIndia @INCRajasthan @naresh_jsharma
46
Surendra nitharwal retweeted
नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बौखलाहट अब तानाशाही में बदल रही है।
विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के अंतर्गत जयपुर नगर निगम के वार्ड नं. 25 और 34 में जहाँ सुबह 3 बूथों पर पुनर्मतदान होना है, वहाँ मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रशासन के दम पर डराया-धमकाया जा रहा है, जो घोर निंदनीय है।
प्रशासन द्वारा कांग्रेस एवं अन्य प्रत्याशियों और उनके परिवारजनों को बेवजह प्रताड़ित करना, लोकतंत्र का गला घोंटने का शर्मनाक प्रयास है।
भाजपा सरकार जितनी तानाशाही करेगी, जनता का प्रतिरोध उतना ही प्रचंड होगा। राजस्थान की जनता भाजपा के इस लोकतंत्र-विरोधी चरित्र को देख रही है।
भाजपा सरकार कान खोलकर सुनले पुलिस और प्रशासन के दम पर आमजन को डराने-धमकाने की कायराना राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
@RajCMO
@RajGovOfficial @INCIndia @INCRajasthan
Surendra nitharwal retweeted
नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का हाथ, जनता के साथ! 🇮🇳
नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत देकर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और वार्ड के विकास, उन्नति एवं खुशहाली के संकल्प को मजबूती प्रदान करें।
जनता की आवाज़, विकास का संकल्प और हर वर्ग के सम्मान के लिए कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाएं।
जनता का विश्वास, कांग्रेस के साथ — विकास की नई शुरुआत!
#निकाय_चुनाव2026
Surendra nitharwal retweeted
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। पिछले ढाई साल में विकास के नाम पर सिर्फ कमीशनखोरी, ठेकेदारी और भाई-भतीजावाद हुआ है।
सड़कें टूटी हैं, नालियां जाम हैं, पानी की सप्लाई ठप है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधियों की जेबें भरी हैं।
गरीब को पट्टा नहीं मिल रहा, आम आदमी को अपने हक के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अब वक्त आ गया है इस कुशासन को उखाड़ फेंकने का, जनता जाग चुकी है और वोट की चोट से जवाब देने को तैयार है।
आप सभी से अपील है - भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए, अपने शहर को साफ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए आगे आइए। नगर निकाय चुनाव 2026 में हाथ के निशान पर बटन दबाकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाइए। आपका एक वोट, आपके शहर का भविष्य बदलेगा।
जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस!
#निकाय_चुनाव2026
Surendra nitharwal retweeted
नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत जोबनेर नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर देवतुल्य महानुभावों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
तत्पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित किया, जयपुर ग्रामीण पश्चिम जिलाध्यक्ष श्री विद्याधर सिंह चौधरी जी एवं सभी प्रत्याशियों के साथ आमजन से संवाद कर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
भाजपा के झूठे वादों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता वोट की चोट से जवाब देगी और कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी।
#निकाय_चुनाव2026
विद्या संबल योजना का पुरजोर विरोध
आज शाम 5 बजे , केवल एक ही हैशटैग को ट्रेंड करना है
👇👇👇
#नहीं_चाहिए_विद्या_संबल
#नहीं_चाहिए_विद्या_संबल
1
41
राजस्थान सरकार द्वारा लाई गई अस्थाई भर्ती विद्या संबल योजना सरकारी नौकरी के सपने देखने वाले युवाओं के सपनों पर प्रहार है!
📢🚫❌ विद्या संबल योजना निरस्त करो 💪
जो भी चाहते हैं यह योजना लागू नहीं होनी चाहिए रद्द करवानी चाहिए !
👉👉 रीट्वीट, कॉमेंट जरूर करें 🫵 🫵
30
Surendra nitharwal retweeted
विद्या संबल योजना को आगामी आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है।
राजस्थान के अधिकतर जिला शिक्षा अधिकारियों ने सीबीईओ को पत्र लिख निरस्त के आदेश दिए है।
#नहीं_चाहिए_विद्या_संबल
#अस्थाई_नहीं_स्थाई_चाहिए













