कोंडागांव के प्रतिष्ठित श्री बृजमोहन प्रसाद अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में कांग्रेस के साथियों के साथ सम्मिलित होकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
1
168
छत्तीसगढ़ पटवारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के दौरान आज धरना स्थल पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @kcvenugopalmp @sukhdeobhagat
MOHAN MARKAM retweeted
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत से ये सिद्ध हो गया है कि जनता भाजपा के डबल इंजन कुशासन को सबक सिखाने के लिए उतारू है !
राजस्थान से लेकर देश के अन्य राज्यों तक, जनता कांग्रेस की ओर आशा और विश्वास से देख रही है।
राजस्थान की जनता का हृदय से आभार। @INCRajasthan के सभी समर्पित नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई, जिन्होंने एकजुट होकर ज़मीनी मुद्दों को उठाया और जनता के विश्वास को मज़बूत किया।
जनता का यह विश्वास हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं।
जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ बम्पर जीत दिलाई है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की तूती बोली है।
ये नतीजे राजस्थान में BJP के भ्रष्टाचार और जंगलराज से निराश लोगों के गुस्से का जीता-जागता सबूत हैं।
जीत की ये लहर अब आंधी बनेगी और BJP की तानाशाह और जनविरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।
जय कांग्रेस - विजय कांग्रेस ✋
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, सशक्त नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रतीक लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
MOHAN MARKAM retweeted
माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं।
सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ।
आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है। ❤️
आज सरगुजा संभाग के तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम के तहत जशपुर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी का स्वागत किया।
@sukhdeobhagat
कलार समाज के आराध्य एवं ईष्टदेव भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती पर समस्त समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस पावन अवसर पर भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी को सादर नमन। उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
श्रद्धा, समर्पण और लोक परंपराओं से जुड़े पावन पर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का प्रकाश बना रहे तथा हर परिवार खुशहाली से परिपूर्ण हो।
लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की उपासना का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
जनजातीय अस्मिता और गौरव के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी ने अपने अदम्य साहस, संघर्ष और क्रांतिकारी विचारों से जनजातीय समाज में स्वाभिमान एवं अधिकारों की नई चेतना जगाई।
#बिरसा_मुंडा_जयंती
आज से हमारे खेतों में धान की कटाई का शुभारंभ हो गया है। इस बार फसल की कटाई की शुरुआत मेरी श्रीमती जी की देखरेख में हुई।
महीनों की मेहनत, धैर्य और उम्मीदों का फल अब घर-आंगन तक पहुंचने को तैयार है।
ईश्वर से कामना है कि हर किसान की मेहनत सफल हो और अन्न के भंडार खुशियों से भर जाएं।
बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनकी मुस्कान, जिज्ञासा और सपनों में एक बेहतर कल की उम्मीद छिपी है।
सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं महान दूरदर्शी नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और आत्मीयता की ऐसी अनमोल डोर है, जो जीवनभर स्नेह और अपनत्व से बंधी रहती है।
सभी प्रदेशवासियों को भाईदूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज परिवारजनों के साथ केशकाल स्थित निवास पहुंचकर अपनी छोटी माँ के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उनकी अस्वस्थता से मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु का आशीर्वाद दें।
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अपने पैतृक गांव टेडमुण्डा जाने का सुअवसर मिला। गांव की मिट्टी से जुड़ाव और खेतों में लहलहाती, पककर तैयार धान की सुनहरी फसल को देखकर मन आनंद और संतोष से भर उठा।
प्रकाश एवं उल्लास के महापर्व दीपावली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
कामना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रकाश समाज के हर कोने तक पहुँचे। शुभ दीपावली!🪔
#HappyDiwali










































