नबी ﷺ फरमाया
जो आदमी जुमे के दिन ग़ुस्ल करे अच्छी तरह पाकसाफ़ हो तेल या खुशबू लगाए मस्जिद जाएदो लोगों के बीच न घुसे जितनी नमाज़ उसके लिए लिखी गई हो पढ़े और इमाम के ख़ुत्बे के समय ख़ामोशी से सुने उसके पिछले जुमे से इस जुमे तक के गुनाह माफ़ कर दिए जाते हैं
(सहीहमुस्लिम हदीस 857)
अल्लाह तआला फ़रमाता है
और उससे बढ़ कर ज़ालिम और कौन होगा जो अल्लाह की मस्जिदों को इससे रोके कि वहाँ अल्लाह के नाम की याद की जाए और उनको उजाड़ने की कोशिश करे,
(सूरह बकर आयत न.114)
रसूल अल्लाह ﷺ ने फरमाया=
ये दोनों (हसन ,हुसैन रजी. )मेरे बेटे और मेरे नवासे हैं। ऐ अल्लाह! मैं इन दोनों से मुहब्बत करता हूँ तू भी इन से मुहब्बत कर और उससे भी मुहब्बत कर जो इनसे मुहब्बत करे।
(जामे तिरमिज़ी हदीस न. 3769 )
रसूल अल्लाह ﷺ ने फरमाया:
अगर मेरे बाद कोई नबी होता तो वह उमर बिन खत्ताब होते।
(जामे तिर्मिज़ी हदीस न. 3686 )
रसूल अल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:-
“अरफा के दिन से बढ़कर कोई दिन ऐसा नहीं जिसमे अल्लाह तआला सबसे ज्यादा बंदों को आग से आजाद फरमाता हो, और अपने बंदे के करीब होता है, और फरिश्तों में अपने बंदों पर फख्र करता है ।"
(सहीह मुस्लिम हदीस न .3288)
#HajjMubark #eid #arfa
अल्लाह तआला फरमाता है -
और लोगों में हज का ऐलान कर दो कि वे तुम्हारे पास पैदल आयें, और दूर-दराज़ के रास्तों से सफ़र करने वाली उन ऊँटनियों पर सवार होकर आयें जो (लम्बे सफ़र से) दुबली हो गयी हों।
(सूरह हज आयत न. 27 )
रसूल अल्लाह ﷺ ने फरमाया:
(जिल हिज्जा के शुरू के 10 दिन के अमाल से) ज्यादा किसी भी दिनों के अमल मैं फजीलत नहीं।लोगों ने पूछा और जिहाद में भी नहीं। हुजूर ﷺ ने फ़रमाया कि हाँ जिहाद में भी नहीं।
(सहीह बुखारी हदीस न. 969)
@_DailyHadith__
रसूल अल्लाह ﷺ ने फरमाया:-
“ दो नेमतें ऐसी है के अक्सर लोग उनकी कदर नहीं करते, सेहत और फरागत (खाली वक्त)।”
(सहीह बुखारी हदीस न. 6412)
Replying to @JioMart_Support
@JioMart_Support Hello sir mene 27 march ko order Kiya tha 1 april ko product milna tha abhi tak nahi mila na cancel hua hai meri help kare order I'd =JM69C6BB4201CFEB5DE1
रसूल अल्लाह ﷺ ने फरमाया:
चाँद ही देख कर रोज़े शुरू करो और चाँद ही देख कर रोज़ा मौक़ूफ़ करो और अगर बादल हो जाए तो तीस दिन पूरे कर लो।
(सहीह बुखारी हदीस न .1909)
अल्लाह के रसूल ﷺ ने फरमाया:-
रोज़ा और क़ुरआन कयामत के दिन बंदे के लिए शिफारिश करेंगे
(मुसनद अहमद हदीस न.8324 )
रसूल अल्लाह ﷺ ने फरमाया:
जिसने रमज़ान के रोज़े रखे, फिर उसके बाद शव्वाल के 6 रोज़े रखे तो ये पूरा साल लगातार रोज़े रखने की तरह है।
(सहीह मुस्लिम हदीस न. 2758)
हज़रत आयशा ने कहा: ऐ अल्लाह के रसूल अगर मुझे मालूम हो जाये की कौन सी रात लैलत-अल-क़द्र है तो में उसमें क्या पढ़ू
फ़रमाया: पढ़ो
अल्लाह हुम्मा इन्नका अफुवुन तुहिब्बुल अफवा फफु अन्नी
ऐ अल्लाह! तू माफ करने वाला है और माफी को पसंद करता है, इसलिए तू मुझे माफ़ कर दे
(तिर्मिज़ी 3513)
अल्लाह तआला फ़रमाता है =
रमज़ान का महीना जिसमें क़ुरआन उतारा गया, हिदायत है लोगों के लिए और खुली निशानियाँ रास्ते की और हक़ व बातिल के बीच फ़ैसला करने वाला, पस तुम में से जो कोई इस महीने को पाए वह उसके रोज़े रखे
(सूरह बकर आयात न. 185 )
हज़रत अबू बकर रज़ियल्लाहु अन्हु बयान करते हैं:
मैने रसूल अल्लाह ﷺ को फरमाते सुना:
शबे कद्र को 21वीं या 23वीं या 25 वीं या 27 वीं या 29 वीं रात में तलाश करो"
(जामे तिरमिजी हदीस न . 794)
@_DailyHadith__
रसूल अल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:-
"जो अल्लाह और उसके रसूल पर ईमान लाया, नमाज़ क़ायम की, रमज़ान के रोज़े रखे, तो अल्लाह पर हक़ है कि उसे जन्नत में दाख़िल करें।
(सहीह बुखारी हदीस नं .7423)
अल्लाह के रसूल ﷺ ने फरमाया:
मैं आया था तुम्हें शब-ए-कद्र बतला दूँ लेकिन दो लोगो में झगड़ा हो गया ,बस इसका इल्म उठा लिया गया उम्मीद यही है तुम्हारे हक़ में ये बेहतर हो
(सहीह बुखारी हदीस न. 2023 )
अल्लाह के रसूल ﷺ
रमज़ान के आखिरी अशरे में एतिकाफ़ करते और फरमाते के आखरी अशरा (रमज़ान के आखिरी 10 रातें) में शबे कद्र को तलाश करो।
(सहीह बुखारी हदीस न. 2020)
रसूल अल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:
तुम्हारे पास ये महीना (रमजान)आ गया और इस में एक ऐसी रात है ( शब ए कद्र ) जो हज़ार महीनों से बेहतर है, जो उस से मेहरूम रहा वो हर तरह के ख़ैर ( भलाई ) से मेहरूम रहा, और उसकी भलाई से मेहरूम वही रहेगा जो (वाक़ई) मेहरूम हो।
(सुनन इब्ने माज़ा हदीस न.1644 )
रसूल अल्लाह ﷺ ने फ़रमाया :
जिस किसी रोज़ेदार को इफ़्तार करा दे तो उसको रोज़ेदार के बराबर सवाब मिलेगा और रोज़ेदार के सवाब में से कोई कमी नहीं होगी -
(सुनन इब्ने हदीस न. हदीस 1746)
@_DailyHadith__ @muwahid_786



