Shashant Shekhar retweeted
Senior leaders of the INDIA bloc and I are going to Chennai to meet Thiru @mkstalin and request him and the DMK to oppose the delimitation Constitutional amendment bills.
An expansion to 850 seats will finish democracy in India. It will give BJP-RSS unlimited space to redraw India's entire electoral map to their advantage.
Brother Stalin has always stood like a rock against anti-Tamil forces. In the national interest, in Tamil Nadu’s interest and to protect the Constitution, we have to defeat this bill together.
Shashant Shekhar retweeted
हर युवा भारतीय को समझना होगा - 850 का आंकड़ा BJP को सत्ता में रखने और आपके अधिकार छीनने के लिए तैयार किया गया है।
निष्पक्ष delimitation ऐसा दिखता है:
- 850 नहीं, 543 सीटें
- 2011 की जनगणना नहीं, 2027 की जातिगत जनगणना के आधार पर परिसीमन
- ज्ञानेश कुमार का Nexus नहीं, सर्वदलीय और निष्पक्ष परिसीमन आयोग
- 543 सीटों पर OBC सब-कोटा के साथ 33% महिला आरक्षण
LIVE: Special Congress Party Briefing by LoP Shri @RahulGandhi at AICC HQ, New Delhi
xitter.gq/i/broadcasts/2XyMJOLKl…
LIVE: Press Briefing | INDIA Party Leaders | New Delhi
xitter.gq/i/broadcasts/2MENJKLdE…
3
155
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के अपने परिवारजनों के बीच विभिन्न विवाह समारोहों में सम्मिलित होकर नवविवाहित जोड़ों को सुखद, खुशहाल एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उनके परिजनों को भी इस शुभ अवसर पर बधाई दी।
ईश्वर सभी नवदंपतियों के जीवन में प्रेम, सुख, समृद्धि और खुशियों का संचार करें।
आज अपने साथियों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री इंतेखाब आलम जी के छोटे भाई श्री आफताब आलम जी से उनके आवास पर मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। हृदयाघात के बाद अस्पताल से घर लौटने पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
ईश्वर उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वस्थ्य करें और पुनः ऊर्जा एवं उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दें।
भारत का संविधान हमारी आत्मा, लोकतंत्र हमारी ताकत और नागरिक अधिकार हमारी जिम्मेदारी हैं।
आज संविधान दिवस के अवसर पर पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘संविधान रक्षा मार्च’ में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के साथियों के साथ शामिल होकर संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया।
आज जब मोदी सरकार द्वारा सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है, तब संविधान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।
न संविधान झुकने देंगे, न लोकतंत्र मिटने देंगे! संविधान की रक्षा करेंगे, हर नागरिक के अधिकार के लिए लड़ेंगे। ✊
Shashant Shekhar retweeted
Attended the marriage of our youngest Karnataka Congress MLA, Darshan Dhruvyanarayana at Ramanagara, Karnataka today.
Darshan always reminds all of us of his father, Late Sh. R.Dhruvanarayana, a friend, Ex MP, Ex MLA and former Working President, who left us very early.
Darshan has carried on the battle ably. Wish both him and Dr. Shrinidhi a happy and blissful married life.
कुछ अवसर केवल सम्मान या पद के कारण विशेष नहीं होते, बल्कि उनसे जुड़ी यादें और भावनाएँ उन्हें अविस्मरणीय बना देती हैं।
अपने विद्यालय इन्फैंट जीसस स्कूल, पटना सिटी लौटना मेरे लिए ऐसा ही एक भावुक और यादगार अनुभव रहा।
मुझे विद्यालय द्वारा आयोजित IJS Youth Parliament 2026–27 में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस वर्ष का विषय था – “विकसित भारत @ 2047 – एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की तैयारियों का आकलन।”
युवा सांसदों के उत्साह, उनके विचारों, तर्कों और देश के भविष्य को लेकर उनकी चिंताओं एवं अपेक्षाओं को सुनना बेहद सुखद अनुभव रहा। लोकतंत्र, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नई पीढ़ी की भागीदारी देखकर विश्वास और मजबूत हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के आदरणीय प्राचार्य रंजन जोसेफ सर एवं विद्यालय प्रशासक शुभदा रंजन मैम द्वारा मिले स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार। साथ ही, सुचित्रा मैम के साथ इस आयोजन की सह-अध्यक्षता करना मेरे लिए विशेष अनुभव रहा।
मैंने वर्ष 1993 के आसपास इसी विद्यालय में नर्सरी से अपनी शिक्षा की शुरुआत की थी। आज इतने वर्षों बाद उसी विद्यालय में इस भूमिका में लौटना स्वाभाविक रूप से अनेक पुरानी यादें ताज़ा कर गया। जीवन में आगे बढ़ते हुए जो कुछ भी सीखा और हासिल किया, उसकी नींव इन्हीं कक्षाओं और इसी विद्यालय के वातावरण में पड़ी थी।
विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षकों और पूरी प्रबंधन टीम का विशेष आभार, जो विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं, बल्कि प्रश्न पूछने, अपने विचार रखने, असहमति का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।
2047 का भारत आज की कक्षाओं में आकार ले रहा है। इन बच्चों को केवल बड़े सपने देखने की शिक्षा ही नहीं, बल्कि उन सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास, अवसर और सही संस्कार देना भी हमारी जिम्मेदारी है।
इस आत्मीय आमंत्रण, सम्मान और अपनत्व के लिए इन्फैंट जीसस स्कूल का हृदय से धन्यवाद।
Always an IJSian! ❤️
आज पटना सिटी में शादाब भाई एवं इरशाद भाई के ‘ग्रैंड बिरयानी महल’ के मालसलामी स्थित दूसरे आउटलेट के शुभारंभ के मौके पर शामिल होकर उन्हें इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उनके इस नए प्रतिष्ठान की सफलता, तरक्की और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
Shashant Shekhar retweeted
Respected PM Sir,
Not a single paisa from Union Government given for this project.
This bridge was inaugurated 1 year 5 months ago by then CM Sh. Nitish Kumar
This bridge has been operational for last 17 months. I’ll so it’s beyond understanding of people of Bihar that why you are inaugurating it again? Is it because you wish to have a plaque installed bearing your name, that too without any contribution from central government.
So Please refrain from arrogating credit for this endeavour and engaging in unwarranted self-aggrandizement.
Shashant Shekhar retweeted
Dear @RahulGandhi,
I think we are of a similar age, so I hope you won’t mind my calling you by your first name.
I just heard you speak and felt immense affection for you and your sister. What a loved, beautiful life you belonged to.
I say this because I have seen my parents share a remarkable relationship, filled with love, admiration and mutual respect, even now in their late 70s. It’s very special. Both very different people, but they simply belong to one another. It is rare, it is special, and all the more reason to celebrate such relationships and belonging.
Your honesty is what makes you stand out. And a breath of fresh air, especially when a politician speaks. But here, it was both a son and a politician speaking to his fellow colleagues. Your speech itself has laid an enviable path for many young people starting out in life, who hopefully will find love like your parents did.
Let the world see you through whatever lens it chooses, politically right or wrong. But this particular conversation makes one see the very human person behind the public figure. Someone whose honesty, vulnerability and capacity to feel are qualities we should all aspire to.
You belong to each one of us who knows that love, truth, courage and feelings are all that make us human.
And that little anecdote you shared, with the twinkle in your eye ..unfiltered, straight from the heart ..almost created a magic around two young lovers. What a life they must have imagined together, and what a life was lost. How difficult it must have been for your mother and you children to pick up the shards of belonging to one another through an unimaginable crisis.
In today’s day and age, when people use filters and AI to fix their speeches, make them politically correct, hide their emotions and say things only after worrying about being trolled, an unfiltered moment straight from the heart is truly refreshing.
Perhaps the world would be a kinder place if only we could speak more often from the heart and from a place of love.
Move hearts and minds towards a warmer, more tolerant and loving Bharat.
My respects and wishes for good health to your Mamma.
Regards,
🩵
Ruchika
@SoniaGandhi
#Belonging #Human #Love #Bharat #Honesty #PersonBeforePolitics
#WATCH | Delhi: At the launch event of Sonia Gandhi's memoir, 'Belonging: A Journey of Love', Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "I see Amrinder Singh Ji here... We saw them (Rajiv Gandhi and Sonia Gandhi) argue, but we only saw them fight once. The coincidence of coincidences, my father was speaking to Amrinder Singh on the phone when it happened... That was the only time we ever saw them fight. I've never seen this in another house. Every meal, there would be Papa, and on Papa's lap, there would be Mamma. I thought this was a normal thing, so I would go to my friend's house, and they wouldn't be sitting in each other's laps. I'd ask my friends, "Guys, what is going on? Why is your mother not sitting on your father's lap?" At lunchtime, dinnertime, Mamma was sitting on Papa's lap..."
(Source: Congress)
LIVE: Book Launch - 'Belonging: A Journey Of Love' by Sonia Gandhi | New Delhi
xitter.gq/i/broadcasts/2WXPoBaNl…
Shashant Shekhar retweeted
डूबते सूरज देवता की पूजा और उसके बाद उदीयमान सूरज देवता की पूजा लोगों की आस्था और गौरवशाली रिवाज की एक ऐसी भावना है,जो भारत की अद्भुत संस्कृति को दर्शाता है।
छठ के इस विधान में बहुत बड़ा संदेश छुपा हुआ है । संदेश ये कि जीवन में समभाव रहो, सुख-दुख दोनों के साथी बनो, मौसम और मौका देखकर अपना रंग मत बदलो !
समस्त देशवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
Shashant Shekhar retweeted
LIVE: Bharat Summit | Hyderabad, Telangana
xitter.gq/i/broadcasts/2nQJrkvWl…
खुला पत्र - पटना साहिब के माननीय विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा जी के नाम
एक नागरिक की ओर से अपने विधायक को
विधायक जी, आपने अपने एक साल का हिसाब दिया।
हमने भी एक हिसाब बनाया - आपके ही फेसबुक पेज से, आपकी ही पोस्टों से, आपके ही शब्दों से। कुल 1,667 पोस्ट, 1 फरवरी 2026 से 7 नवंबर 2026 तक, एक-एक पढ़ी गई।
पहले यह बता देना ज़रूरी है कि हमने नवंबर, दिसंबर और जनवरी की पोस्टें जानबूझकर छोड़ दीं। नया जनप्रतिनिधि आता है तो उसे क्षेत्र का भूगोल समझने, लोगों को जानने, और समस्याओं को पहचानकर अपनी प्राथमिकताएँ तय करने में दो-तीन महीने लगते हैं। यह हक़ हम आपको देते हैं। इसलिए हिसाब फरवरी से शुरू होता है - जब आप मैदान समझ चुके थे और काम शुरू करने की स्थिति में थे।
उसके बाद के नौ महीने का हिसाब यह है।
1. नौ महीने, 1,667 पोस्ट - और पटना साहिब में अपना काम सिर्फ़ 54 में
• शादी, तिलक, वर्षगाँठ - 88
• श्राद्धकर्म, शोक, अंतिम संस्कार - 100
• जन्मदिन की शुभकामनाएँ - 62
• त्योहारों की शुभकामनाएँ - 145
• जयंती और पुण्यतिथि - 169
• पार्टी संगठन, बैठकें, अभियान, पदयात्राएँ - 348
• विपक्ष पर हमले - 79
और पटना साहिब में आपने स्वयं कुछ किया, ऐसी पोस्टें - 54। कुल का 3.2%।
जन्मदिन-श्राद्ध-शादी मिलाकर 250। अपना काम 54।
विधायक जी, शादी और श्राद्ध में जाना बुरा नहीं है - यह भी आपका धर्म है। लेकिन जब नौ महीने में सामाजिक उपस्थिति की 250 पोस्ट हों और अपने काम की 54, तो जनता को यह सोचना पड़ता है कि उसने विधायक चुना था या बाराती।
और विपक्ष पर हमले की 79 पोस्टें आपके अपने विकास कार्य की 54 पोस्टों से ज़्यादा हैं।
2. उन 54 पोस्टों में भी काम कहाँ है?
उन 54 में से 29 पोस्टें केवल “निरीक्षण”, “समीक्षा”, “जायज़ा” और “बैठक” की हैं।
निरीक्षण नतीजा नहीं होता। नौ महीने में सात स्कूलों का निरीक्षण हुआ - एक भी स्कूल बनकर तैयार हुआ, इसकी एक पोस्ट नहीं।
3. सिलीगुड़ी 24, पटना सिटी का जाम 1
फरवरी से अप्रैल के बीच आपने पश्चिम बंगाल और सिलीगुड़ी के चुनाव से 24 पोस्टें कीं। एक पोस्ट बांग्ला में।
पटना साहिब के ट्रैफिक जाम पर आपकी अपनी पोस्ट - एक। 10 जुलाई, यातायात एसपी के साथ एक बैठक। उसके बाद चार महीने में एक भी फ़ॉलो-अप नहीं। पटना सिटी के कितने चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी बहाली हुई? कितनी जगह ट्रैफिक सिग्नल लगे?
4. दीदारगंज डूबा, आप पानी उतरने के बाद आए
सितंबर में दीदारगंज, कटरा बाज़ार और वार्ड 72 में सैकड़ों परिवार बाढ़ में थे। आपकी राहत सामग्री वितरण की पोस्ट 19 सितंबर की है।
लोग पानी में थे, और आप पानी उतरने के बाद कैमरा लेकर आए। राशन बाँटना राहत है, समाधान नहीं। अगले साल फिर वही वार्ड डूबेगा, आप फिर राशन बाँटेंगे, और फिर पोस्ट करेंगे।
5. बाड़े की गली - दो वादे, दोनों झूठे
यह सबसे शर्मनाक है, क्योंकि गवाह आपकी ही दो पोस्टें हैं।
पहला वादा - बरसात से पहले। आपने नगर निगम के कार्यपालक अभियंता के साथ वार्ड 66 की बाड़े की गली, पुआ गली, कचौरी गली और दरीबा बाज बहादुर की गली का निरीक्षण किया और लिखा - “आने वाले बरसात से पूर्व आम जनता को जलजमाव की समस्या से मुक्त कराने हेतु”।
दूसरा वादा - बरसात के बाद। 19 सितंबर को आपने उन्हीं गलियों पर गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी और नगर निगम के साथ बैठक की और लिखा - “स्थायी एवं प्रभावी समाधान को लेकर”। अगले दिन अख़बार की कटिंग भी पोस्ट की।
बरसात से पहले वादा। बरसात के बाद वादा। और आज, दो महीने बाद, बाड़े की गली में पानी आज भी खड़ा है। छठ व्रती उसी पानी में से चलकर जा रहे हैं - यह अत्यंत शर्मनाक बात है।
तख्त श्री हरिमंदिर जी साहिब की परिक्रमा की गलियाँ हैं ये। देश-दुनिया से संगत आती है। आप उन्हीं गलियों में दो बार वादा करके चले गए।
6. जेपी पथ पर हादसे हो रहे हैं, आपको दिखे नहीं
जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर आपकी पोस्ट है। पुण्यतिथि पर भी। जेपी गोलंबर से पदयात्रा की भी।
जेपी पथ पर हो रही दुर्घटनाओं पर - एक भी नहीं। समाधान के लिए भी पिछले एक साल में कुछ नहीं हुआ है।
श्रद्धांजलि देना आसान है। जिस पथ पर उनका नाम लिखा है, उस पर मर रहे लोगों की सुध लेना मुश्किल।
7. बुडको का काम अधूरा - फ़ॉलो-अप क्यों नहीं?
22 जुलाई को आपने घाटों का लोकार्पण मुख्यमंत्री जी के साथ किया। ₹46.26 करोड़, 565 मीटर प्रोमेनेड, हाई मास्ट लाइट।
आज जाकर देखिए। काम आधा-अधूरा पड़ा है।
लोकार्पण की पाँच पोस्टें कीं। उसके बाद अधूरे काम पर एक भी पोस्ट नहीं, एक भी समीक्षा बैठक नहीं। फीता काटना काम नहीं है, विधायक जी। काम पूरा कराना काम है।
8. पूरे शहर में पानी की पाइप टूटी पड़ी हैं
12 अगस्त को आपने कंगन घाट के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पोस्ट किया - 56 जल मीनारें, 1200 किमी पाइपलाइन, “हर घर जल”। इसका काम कब शुरू होगा?
पटना सिटी की गलियों में आज टूटी पाइपों से गंदा पानी बह रहा है। घरों में दूषित पानी आ रहा है।
1,667 पोस्ट में टूटी पाइपलाइन, दूषित जलापूर्ति या लीकेज पर एक भी पोस्ट नहीं। योजना की पोस्ट है, ज़मीनी हकीकत की नहीं।
9. जालान स्कूल “मॉडल स्कूल” है - तो एक शाम हमारे साथ चलिए
आज आपने जालान उच्च विद्यालय को मॉडल स्कूल बताया। आपकी ही पोस्ट कहती है कि लोकार्पण मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल किया, सात निश्चय-3 के तहत, और आपका ही हैशटैग है #SaatNishchay3 #BiharGovernment। 20 अगस्त की आपकी पोस्ट बताती है कि राज्य में ऐसे 551 स्कूल बने। पटना साहिब को 551 में से 2 मिले।
लेकिन मुद्दा वह भी नहीं है।
विधायक जी, समय निकालिए। किसी दिन शाम को हमारे साथ चलिए। उसी “मॉडल स्कूल” के परिसर में आपको बच्चे और युवा नशा करते मिलेंगे - सिरिंज, शराब की बोतलें और गांजे की पुड़िया, सब पड़े मिल जाएँगे। आधे स्कूलों का यही हाल है।
10. दफ़्तर खोलने में साढ़े तीन महीने, और नौ महीने में करीब 50 दिन बैठे
आपका विधानसभा कार्यालय 6 मार्च 2026 को खुला। चुनाव 14 नवंबर 2025 को जीते थे। जनता तक पहुँचने का दरवाज़ा खोलने में आपको 3 महीने 20 दिन लगे।
आपकी ही उद्घाटन पोस्ट कहती है कि कार्यालय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा - यानी दिन के चार घंटे।
और उसके बाद आठ महीनों में कार्यालय में बैठने की आपकी कुल पोस्टें - 49। मार्च में 8, मई में 1, जून में 2, जुलाई में 7, अगस्त में 7, सितंबर में 6, अक्टूबर में 7, नवंबर में 1।
आपके ही सोशल मीडिया के हिसाब से आप पूरे साल में करीब 50 दिन उस कुर्सी पर बैठे। हफ़्ते में एक दिन, चार घंटे। पार्टी की बैठकों की 348 पोस्टें हैं। जनता की सुनवाई की 49।
11. रोज़गार, उच्च शिक्षा, व्यापारी - तीन सवाल जिनका जवाब नहीं है
रोज़गार: एक साल में पटना साहिब में रोज़गार के लिए क्या हुआ?
उच्च शिक्षा: पटना साहिब के कॉलेजों, छात्रों और पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर करने के लिए क्या हुआ?
व्यापारी: पटना सिटी के कारोबारी आपकी पोस्टों में सिर्फ़ दो जगह मिलते हैं - श्राद्ध में और शादी में। व्यापारियों के साथ आपने जो एकमात्र बैठक पोस्ट की, वह बाँकीपुर में थी, उपचुनाव के लिए। पटना साहिब के व्यापारी के लिए नौ महीने में एक बैठक भी नहीं।
12. मंगल तालाब - बीरबल की खिचड़ी
मंगल तालाब से आपकी 11 पोस्टें हैं। ताइक्वांडो चैंपियनशिप, जन्माष्टमी शोभायात्रा, रामनवमी, रक्तदान शिविर, पुस्तकालय का वार्षिकोत्सव, सड़क का नामकरण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय का गृह प्रवेश।
और मंगल तालाब के अपने अधूरे काम पर - एक भी पोस्ट नहीं।
हर साल पैसा आता है, हर साल काम शुरू होता है, कोई काम पूरा नहीं होता। यह विकास नहीं, बीरबल की खिचड़ी है - जो वर्षों से पक रही है और कभी तैयार नहीं होती। सरकारी पैसा हर साल की तरह इस साल भी बर्बाद।
13. उसी के बग़ल में सिटी स्कूल का मैदान
जाकर देखिए। महीनों से पानी भरा है।
पहले वहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम होते थे। आज वहाँ सिर्फ़ मच्छरों का कार्यक्रम होता है।
14. जो चार समस्याएँ आपके हिसाब से गायब हैं
• जाम - 1,667 पोस्ट, एक बैठक।
• जलजमाव - 19 पोस्टें, और हर एक निरीक्षण या बैठक। वार्ड 53, 56, 61, 62, 66, 68, 72 - दो मानसून, वही वार्ड, वही निरीक्षण। 17 मार्च को आपने संप हाउस को 30 अप्रैल तक चालू करने का आदेश दिया था। 4 जुलाई को वह केवल “ट्रायल” पर था। अपनी तय की हुई तारीख़, अपने ही रिकॉर्ड से फेल।
• कचरा और सफ़ाई - पटना सिटी के कचरे पर आपकी एक भी अपनी पोस्ट नहीं। नगर निगम की सफ़ाई व्यवस्था की एक समीक्षा बैठक भी नौ महीने में नहीं।
• सड़क और गड्ढे - आपकी 1,667 पोस्टों में “गड्ढा” शब्द एक बार भी नहीं आया। एक सड़क बनी, एक गली की मरम्मत हुई - कोई दावा नहीं। सड़क के नाम पर पूरे साल में एक चीज़ है: पथ निर्माण मंत्री से एक “शिष्टाचार मुलाकात”।
विधायक जी, पटना सिटी की कोई एक सड़क बताइए जिसके 200-300 मीटर बिना गड्ढे, बिना टूट-फूट के हों। एक सड़क। हम वहाँ जाकर खड़े होंगे, और आपको भी बुलाएँगे।
12 महीने के 12 सवाल - अपने विधायक से
1. पटना सिटी की गलियाँ कब ठीक होंगी? कितने साल लगेंगे?
2. बाड़े की गली में बरसात से पहले भी वादा किया, बरसात के बाद भी। आज पानी खड़ा है। कब ठीक होगा?
3. जनता का दरवाज़ा खोलने में साढ़े तीन महीने क्यों लगे, और नौ महीनों में आप उस कार्यालय में कुल कितने दिन बैठे?
4. पटना सिटी के जाम पर नौ महीने में एक बैठक। समाधान करने में कितने साल लगेंगे?
5. जेपी पथ पर इस साल कितनी दुर्घटनाएँ हुईं, और उन्हें कम करने के लिए आपने क्या किया?
6. ₹46.26 करोड़ का घाट लोकार्पण जुलाई में हुआ। आज काम अधूरा है। चार महीनों में बुडको के साथ आपकी कितनी समीक्षा बैठकें हुईं?
7. टूटी पाइपलाइन और दूषित पेयजल पर नौ महीनों में आपकी एक भी पोस्ट, एक भी बैठक क्यों नहीं? यह कब ठीक होगा?
8. जालान स्कूल को आप मॉडल स्कूल कहते हैं। किसी शाम वहाँ चलने का समय कब देंगे?
9. मंगल तालाब का काम कब पूरा होगा, और मंगल तालाब के नाम पर सरकारी फंड का कितना दुरुपयोग होगा?
10. सिटी स्कूल के मैदान से पानी निकालने में कितने महीने और लगेंगे?
11. पटना साहिब के बेरोज़गार युवक के लिए क्या काम होगा? उच्च शिक्षा के लिए क्या? पटना सिटी के व्यापारी के लिए क्या?
12. पटना सिटी की कोई एक सड़क, 200-300 मीटर, बिना गड्ढे - नाम बताइए।
@RatneshKBJP @BJP4Bihar
🤖 Made with AI
Shashant Shekhar retweeted
A good reflection of what my father taught me: treat every living being with ❤️ and respect.
It may seem extraordinary if you’ve never read a book in your life.
For the rest of us, it’s perfectly normal.
Maths says this deserves a world record! 😂
- Book received: Yesterday, 2:45 PM
- Book completed: Today, 6:30 PM
- Total pages: 544
- Total time: 27 hours 45 minutes
- Average reading speed: 19.6 pages per hour
- One page every 3 minutes!
Even if she didn't sleep, eat or take breaks, that's some extraordinary reading speed!
Chitti the Robot from Rajinikanth's Robo movie has competition! 🤖








































