सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio) header
सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio) profile picture

आधिकारिक अकाउंट / जनपद बागपत में विभिन्न प्रशासनिक अपडेट के लिए फॉलो करे। / @BagpatDm @CDOBaghpat सूचना सेतु ऐप का उपयोग करे: https://xitter.gq/t.co/zTpFsZ2oYO

Joined July 2021
Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)
सूचना विभाग, बागपत retweeted
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना सुनिश्चित करें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। निर्वाचन प्रक्रिया में सभी का सहयोग अपेक्षित है। @CommissionerMe3
1
1
22
1,383
सूचना विभाग, बागपत retweeted
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत आज मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। @CommissionerMe3 @baghpatpolice
1
13
873
सूचना विभाग, बागपत retweeted
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत आज #बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र- एमजी इंटर कॉलेज, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालय नं0 2 गौरीपुर जवाहरनगर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #Baghpat #ECI #SVEEP #Inspection निर्वाचन संबंधी सुविधाओं के लिए स्वीप बागपत एप से जुड़ें: linktr.ee/SveepBaghpat⁠ @ECISVEEP @ceoup @ChiefSecyUP @CommissionerMe3 @DComm_sre @DEO_Baghpat @sveepbaghpat
1
12
794
सूचना विभाग, बागपत retweeted
आज संविधान दिवस के अवसर पर #बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की उद्देशिका का पाठ किया तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। #Constitution #Baghpat @mpa_india
1
9
482
सूचना विभाग, बागपत retweeted
आज #बागपत कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में आयोजित #जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का अनुश्रवण किया। फरियादियों से सीधे #संवाद कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के #निर्देश दिए। #Baghpat #Jansunwai #SamadhanDiwas @baghpatpolice @CommissionerMe3
1
6
416
सूचना विभाग, बागपत retweeted
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत आज #छपरौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #Baghpat #ECI #SVEEP #Inspection निर्वाचन संबंधी सुविधाओं के लिए स्वीप बागपत एप से जुड़ें: linktr.ee/SveepBaghpat⁠ @ECISVEEP @ceoup @ChiefSecyUP @CommissionerMe3 @DComm_sre @DEO_Baghpat @sveepbaghpat
1
2
17
866
सूचना विभाग, बागपत retweeted
आज #बिनौली विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय दोघट नंबर 1 का निरीक्षण कर जनगणना अभियान एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 के संबंध में जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #Baghpat @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
1
1
14
626
सूचना विभाग, बागपत retweeted
आज श्री शिव गोरखनाथ मठ, बागपत में माननीय #UPCM श्री @myogiadityanath जी की पूज्य माताजी के स्वर्गवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मठ परिसर एवं आश्रम का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। #Baghpat
1
13
764
सूचना विभाग, बागपत retweeted
कोई मतदाता न छूटे उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के अंतर्गत आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 28 नवंबर 2026 (शनिवार) एवं 29 नवंबर 2026 (रविवार) को भी प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
2
27
1
35
3,679
सूचना विभाग, बागपत retweeted
आज विशेष अभियान दिवस पर EROs गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संगोष्ठी के माध्यम से #SVEEP मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं। नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटियों में संशोधन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया जा रहा है। @ceoup
1
3
1
11
734
सूचना विभाग, बागपत retweeted
#Census2027: आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में किसानों को जनगणना 2027 अभियान के अंतर्गत संचालित स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी एवं अभियान से जुडने के लिए प्रेरित किया। स्वगणना पोर्टल लिंक: se.census.gov.in @CensusIndia2027 @DCO_UP @CommissionerMe3 @ChiefSecyUP
2
5
729
सूचना विभाग, बागपत retweeted
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा द्वारा प्रदेश में होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में प्रेसवार्ता... 🗓️ दिनांक- 17 नवम्बर, 2026 (मंगलवार) 🕛 समय- मध्यान्ह 12:00 बजे से..... 📍 स्थान- लोकभवन सभागार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश Live On YouTube- youtube.com/live/GWUFgtNCEa0…
4
56
60
5,804
सूचना विभाग, बागपत retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत नाज़ुक (क्रिटिकल) मतदेय स्थलों के चिन्हीकरण एवं सुभेद्य (वल्नरेबिलिटी) मैपिंग की कार्यवाही प्रारम्भ करने के निर्देश प्रत्येक मतदाता को भयमुक्त वातावरण में मतदान का अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता – मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ: 16 नवम्बर, 2026 आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य प्रदेश के पुलिस आयुक्तों, समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को नाज़ुक (क्रिटिकल) मतदेय स्थलों के चिन्हीकरण एवं सुभेद्य (वल्नरेबिलिटी) मैपिंग की कार्यवाही प्रारम्भ करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नाज़ुक (क्रिटिकल) मतदेय स्थलों का चिन्हीकरण गंभीरता एवं सतर्कता के साथ किया जाए। आयोग द्वारा इसके लिए सात प्रमुख मानक निर्धारित किए गए हैं। इनमें ऐसे मतदेय स्थल शामिल हैं, जो वल्नरेबल पॉकेट अथवा वल्नरेबल क्षेत्र में आते हैं, जहां पिछले निर्वाचन में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ हो और 75 प्रतिशत से अधिक मत किसी एक प्रत्याशी को प्राप्त हुए हों अथवा जहां 10 प्रतिशत से कम मतदान हुआ हो। इसके अतिरिक्त पिछले लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन में पुनर्मतदान की स्थिति, मतदान प्रक्रिया में अनियमितता अथवा बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाएं, अनुपस्थित, शिफ्टेड एवं मृतक मतदाताओं का प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र के औसत से अधिक होना तथा संबंधित क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की असामान्य स्थिति भी क्रिटिकल मतदेय स्थल के चिन्हीकरण के आधार होंगे। सुभेद्य (वल्नरेबिलिटी) मैपिंग का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों एवं मतदाताओं की पहचान करना है, जहां किसी व्यक्ति अथवा समूह द्वारा मतदाताओं को मतदान करने से रोकने, डराने-धमकाने या प्रभावित करने की आशंका हो सकती है। इसके लिए ग्राम, मजरा एवं क्षेत्रवार ऐसे मतदाताओं अथवा मतदाता समूहों को चिन्हित किया जाएगा, जिन्हें मतदान के दौरान भय, दबाव अथवा किसी अन्य प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मतदाताओं को प्रभावित करने अथवा भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि क्रिटिकल मतदेय स्थलों के चिन्हीकरण एवं वल्नरेबिलिटी मैपिंग की कार्यवाही में स्थानीय परिस्थितियों, पूर्व निर्वाचन के अनुभवों तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं का समुचित विश्लेषण किया जाए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करते हुए समयबद्ध ढंग से आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्रिटिकल मतदेय स्थलों का चिन्हीकरण एवं वल्नरेबिलिटी मैपिंग इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित किया जा सकेगा। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
5
35
47
9,502
सूचना विभाग, बागपत retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर को 75 जनपदों में जिला निर्वाचन अधिकारियों की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी आलेख्य मतदाता सूची हर बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगी आलेख्य मतदाता सूची लखनऊ: 16 नवम्बर, 2026 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों की 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी। इसके साथ ही आम नागरिकों की सुविधा एवं जानकारी के लिए आलेख्य मतदाता सूची संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) द्वारा भी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इन बैठकों में प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति किए जाने का अनुरोध भी किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में राजनैतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके। 1,73,730 मतदेय स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के पास आमजन को दिखाने हेतु प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। जिसका उनके द्वारा 17 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक टेबल टॉप एक्सरसाइज कर त्रुटियाँ को चिन्हित कर नियमानुसार अग्रतर कार्यवाही भी की जाएगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के साथ ही सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना है। इस कार्य में राजनैतिक दलों एवं आम नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
3
51
67
16,681
सूचना विभाग, बागपत retweeted
*जनगणना–2027* अब अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें, जनगणना में भागीदार बनें! se.census.gov.in स्व-गणना: 16 से 30 नवंबर 2026 जनसंख्या गणना: 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 इस अवधि में प्रगणक आपके घर आकर जनगणना का कार्य करेंगे। कृपया उन्हें सही जानकारी देकर सहयोग करे।
1
14
46
2,470
सूचना विभाग, बागपत retweeted
5
142
208
40,171
सूचना विभाग, बागपत retweeted
आज दिनांक-:13-11-2026 को ADG UPF&ES महोदया के आदेशानुसार एवं श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी बागपत महोदय के निर्देशन में जनपद बागपत में सप्ताहिक फायर ड्रिल कराईं गई।@BagpatDm @baghpatpolice @fireserviceup @Uppolice
1
3
120
सूचना विभाग, बागपत retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में नगदी, शराब, मादक पदार्थों एवं प्रलोभनकारी वस्तुओं के वितरण पर रहेगी कड़ी नजर व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों के चिन्हांकन की प्रक्रिया तेज, प्रवर्तन एजेंसियों को सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की 23 प्रवर्तन एजेंसियां करेंगी निगरानी प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दलों की 9-9 टीमें रहेंगी सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट के माध्यम से होगी सघन निगरानी, नगदी एवं संदिग्ध लेन-देन पर भी रहेगी नजर लखनऊ, 12 नवम्बर, 2026 आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश में व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों (Expenditure Sensitive Constituencies-ESCs) के चिन्हांकन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को योजना भवन, लखनऊ में केन्द्र एवं राज्य सरकार की 23 प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रवर्तन एजेंसियों को निर्वाचन के दृष्टिगत अभी से सक्रिय एवं सतर्क रहते हुए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निर्वाचन प्रक्रिया को धनबल एवं प्रलोभन से मुक्त रखना भारत निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए नगदी, शराब, मादक पदार्थों, बहुमूल्य धातुओं तथा मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से वितरित की जाने वाली वस्तुओं के अवैध परिवहन एवं वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए। अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित चेक पोस्टों पर सघन जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाने तथा बैंक खातों में असामान्य रूप से बड़ी धनराशि जमा होने एवं निकासी तथा अन्य संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की भी प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए गए। आगामी विधानसभा निर्वाचन में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की कुल 23 प्रवर्तन एजेंसियां निर्वाचन व्यय की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनकम टैक्स, प्रवर्तन निदेशालय (ED), राज्य जीएसटी, केन्द्रीय जीएसटी, कस्टम, राज्य नागरिक उड्डयन, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया, राज्य स्तरीय बैंकर समिति, सशस्त्र सीमा बल, पुलिस, आबकारी, फॉरेस्ट, परिवहन, रेलवे, राजस्व अभिसूचना निदेशालय, सहकारिता सहित सभी संबंधित विभाग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें। व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों के चिन्हांकन के लिए वर्ष 2022 के विधानसभा सामान्य निर्वाचन एवं वर्ष 2024 के लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान हुई जब्ती तथा पिछले छह माह की गैर-निर्वाचन अवधि की गतिविधियों से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों का वर्गीकरण कर आवश्यक निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में निर्वाचन के दौरान जब्ती की कार्यवाही को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित Election Seizure Management System (ESMS) वेब पोर्टल के संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत राज्य नोडल अधिकारियों, जिला नोडल अधिकारियों तथा उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दलों (FST/SST) की ऑनबोर्डिंग और लॉगिन तैयार करने की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पोर्टल पर जब्ती से संबंधित आंकड़े दर्ज करते समय मात्रा, माप की इकाई एवं जब्त सामग्री के मूल्य का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आंकड़ों में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति न रहे। किसी भी जब्ती की दोहरी प्रविष्टि से बचने के भी निर्देश दिए गए। यदि किसी एक प्रवर्तन एजेंसी द्वारा कोई जब्ती की जाती है तो इसकी सूचना ESMS पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभाग को तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। इससे सभी एजेंसियां आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर सकेंगी। उन्होंने सभी विभागों को अपने पूर्व के जब्ती संबंधी आंकड़ों, सीमावर्ती क्षेत्रों में गतिविधियों एवं जांच के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों के आधार पर व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारी वरिष्ठतम स्तर के अधिकारी ही नामित किए जाएं तथा बैठकों में संबंधित नोडल अधिकारी की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य होगी। किसी अन्य कनिष्ठ अधिकारी को प्रतिनिधि के रूप में भेजने की व्यवस्था स्वीकार्य नहीं होगी। सभी विभाग आगामी बैठकों में अपने कार्यक्षेत्र, अब तक की गई जब्ती की कार्यवाही, उपलब्धियों एवं निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर प्रस्तुतीकरण भी देंगे। यदि किसी विभाग को भारत निर्वाचन आयोग से किसी विषय पर स्पष्टीकरण अथवा मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो वह अपने प्रश्न एवं सुझाव लिखित रूप में उपलब्ध करा सकता है। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रलोभनकारी वस्तुओं एवं मुफ्त वितरण (Freebies) से संबंधित आंकड़ों का वर्गीकरण निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए। परिवहन, जीएसटी, कस्टम एवं रेलवे विभागों के अधिकारियों के साथ ट्रांजिट के दौरान जांच, सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तथा विभिन्न एजेंसियों के कार्यक्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में उड़नदस्ता दल (Flying Squad Teams-FST) एवं स्थैतिक निगरानी दल (Static Surveillance Teams-SST) तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एफएसटी एवं एसएसटी की 9-9 टीमें सक्रिय रहेंगी, जो निर्वाचन व्यय को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सतत निगरानी रखेंगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक आंकड़े एवं रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों का चिन्हांकन, व्यय प्रेक्षकों (Expenditure Observers) की तैनाती तथा निर्वाचन संबंधी अन्य तैयारियां समय से पूर्ण की जा सकें। बैठक में ईडी के उपनिदेशक श्री पीयूष, संयुक्त आयुक्त आयकर भारत सरकार श्री अमित कुमार सिंह चौहान, नॉरकोटिक्स क्षेत्रीय निदेशक श्री श्रीपत पाण्डेय, राजस्व अभिसूचना निदेशालय के अपर निदेशक श्री संदीप कुमार सिंह, सीजीएसटी अपर आयुक्त श्री पीयूष कटियार, अपर आयुक्त कस्टम श्री जितेन्द्र सिंह, सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट श्री अरविंद कुमार वर्मा, महाप्रबंधक रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया श्री परिमल बाजपेई, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे) श्री अरुण त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक राजस्व अभिसूचना इकाई जीएसटी निवेदिता भट्टाचार्य जी तथा पुलिस महानिरीक्षक श्री एल. आर. कुमार, आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह, राज्यकर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, परिवहन आयुक्त श्री आशुतोष निरंजन, मुख्य वन संरक्षक श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, सहकारिता आयुक्त श्री कुमार प्रशांत, राज्य नागरिक उड्डयन संयुक्त निदेशक श्री मनोज तिवारी आदि सहित विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
9
54
1
70
14,197
सूचना विभाग, बागपत retweeted
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश में व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों (Expenditure Sensitive Constituencies) के चिन्हांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में आज योजना भवन, लखनऊ में 23 प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
3
40
44
5,050
सूचना विभाग, बागपत retweeted
आज #बागपत के मवीकलां (खेकड़ा) स्थित स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टेडियम को PPP मॉडल पर विकसित कर शूटिंग रेंज, रनिंग ट्रैक जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आधुनिकीकरण के निर्देश दिए, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन मिल सकें।#SportsInfrastructure
3
26
1,199