Editor [email protected] https://xitter.gq/t.co/9YwBeh9Xw2
Noida
Joined June 2009
- Tweets8.6K
- Following2.6K
- Followers3.3K
- Likes12.2K
मर्द को भी दर्द होता है
19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस आया और निकल गया. न तो सोशल मीडिया पर वैसा जश्न दिखा जैसा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर साल देखने को मिलता है, न ही ब्रांड्स ने बड़े-बड़े कैंपेन चलाए. महिला दिवस अब एक बड़े इवेंट में बदल चुका है सेमिनार, डिस्काउंट, सशक्तिकरण के भाषण और हैशटैग इस दिवस के लिए आम हो चुके हैं. पुरुष दिवस पर ज्यादातर जगहों पर चुप्पी रही. यह फर्क बताता है कि जिस वर्ग में लिंग समानता की बात जोर-शोर से होती है, वहां पुरुषों की समस्याओं को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है.
यह सही है कि भारतीय समाज अभी भी कई मायनों में पुरुषवादी है. दहेज, घरेलू हिंसा, उत्तराधिकार में भेदभाव और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा जैसी समस्याएं वास्तविक हैं और इन्हें हल करने की जरूरत है. लेकिन यही वर्ग जो महिला दिवस मनाता है और बराबरी की बात करता है, उसमें भारतीय पुरुषों की मुश्किलें भी कम नहीं हैं. विशेषकर शहरी और मध्यवर्गीय तबके में, जहां महिला सशक्तिकरण की चर्चा होती है, वहां पुरुषों को अक्सर दोषी मानने की प्रवृत्ति दिखती है.
अगर पिछले 2 वर्षों की तुलना करें तो महिलाओं से अधिक पुरुषों के उत्पीड़न की खबरें आईं हैं. नीला ड्रम कांड इस सोच का प्रतीक बन गया. मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने की. शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया गया. अदालत ने दोनों को दोषी ठहराया और मृत्युदंड सुनाया. यह मामला याद दिलाता है कि अबला या पीड़ित का लेबल महिलाओं पर लगाना गलत भी हो सकता है. पुलिस और अदालत ने साजिश को उजागर किया. पिछले 24 महीनों ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां प्रेमिका या पत्नी ने प्रेमी/पति की हत्या की साजिश रची. ये अपवाद नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि अपराध का लिंग नहीं होता.
NCRB के आंकड़े भी एक और पक्ष उजागर करते हैं. देश में आत्महत्या करने वालों में करीब 70-73 प्रतिशत पुरुष हैं. शादी से जुड़े मुद्दों पर आत्महत्या करने वाले पुरुषों की संख्या 2015 से लगभग दोगुनी हो चुकी है. हाल के वर्षों में ऐसे मामलों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज्यादा हो गई है. परिवारिक समस्याएं और शादी का निपटारा न होना जैसे कारण पुरुषों को ज्यादा प्रभावित करते हैं. कई मामले ऐसे आए हैं जहां पत्नी के साथ तनाव, झूठे आरोप या पारिवारिक दबाव से तंग आकर पतियों ने जान दे दी. तलाक के मामले बढ़ रहे हैं. इसमें कई बार पुरुषों को बिना पर्याप्त जांच के दोषी माना जाता है, जबकि वास्तविकता में जिम्मेदारी दोनों तरफ हो सकती है.अतुल सुभाष का सुसाइड केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया.
पुरुष केवल अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के मामलों में ही पीड़ित नहीं है. कई बार यह उत्पीड़न मां और बहनों की ओर से आ रहा है. हाल ही में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक परिवार के पांच सदस्यों (पति-पत्नी और तीन बच्चे) की मौत हुई. पुलिस जांच में आत्महत्या का संदेह है. मृतक महेश ने वॉइस नोट में अपनी बहनों और बहनोई को जिम्मेदार ठहराया. आरोप है कि मां ने उस मकान को बेटियों के नाम कर दिया जहां महेश परिवार के साथ रहता था. रिश्तेदारों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. यह घटना बताती है कि कई परिवारों में बेटियों को तरजीह देने या संपत्ति बेटियों के नाम करने से बेटे और उनकी पत्नी-बच्चे दबाव में आ जाते हैं. पुरुष अपने घर में भी दूसरे दर्जे का अनुभव करने लगते हैं.
ये उदाहरण यह नहीं कहते कि महिलाओं की समस्याएं कम हैं या पुरुष हमेशा निर्दोष हैं. बल्कि ये बताते हैं कि समानता का मतलब चुनिंदा आक्रोश नहीं हो सकता. जब महिला दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों की बात होती है, तो पुरुष दिवस पर पुरुषों की मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या के बढ़ते मामले, झूठे मुकदमों का दबाव और संपत्ति संबंधी भेदभाव पर भी चर्चा होनी चाहिए. कई देशों में पुरुषों के लिए हेल्पलाइन और काउंसलिंग की मांग बढ़ रही है क्योंकि मर्द को दर्द नहीं होता वाली सोच उन्हें मदद मांगने से रोकती है.
असली समानता तभी आएगी जब दोनों पक्षों की पीड़ा को स्वीकार किया जाए. कानून लिंग-तटस्थ हों, जांच निष्पक्ष हो और समाज दोनों की समस्याओं पर नजर रखे. पुरुष दिवस की चुप्पी और महिला दिवस का उत्साह यह संकेत देता है कि चर्चा अभी संतुलित नहीं है. अगर हम वाकई बराबरी चाहते हैं, तो पुरुषों की चुप्पी को भी सुनना होगा.
नया अध्याय: धोनी के खिलाड़ी रूप से कितनी अलग होगी गुरु की जिम्मेदारी
आईपीएल मैचों में अब धोनी पीली जर्सी पहनकर मैदान पर बल्लेबाजी करते, विकेट के पीछे दस्ताने पहने बल्लेबाजों को स्टंप आउट करते या आखिरी ओवरों में मैच का पासा पलटते नहीं दिखाई देंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2027 से टीम मेंटर की जिम्मेदारी सौंपी है.
पूरी खबर intdy.in/e413lx
#MSDhoni #CSK #IPL2027 #ChennaiSuperKings #Thala #IPL @beSANYAMit
एक भाई की अपने बहन को इंसाफ़ दिलाने की लड़ाई रंग ला रही है. सुनने में आया की जीएमसी कमिश्नर का ट्रांसफ़र हो गया है. पर इससे पीड़िता को क्या मिलेगा ? पीड़िता के परिवार के रोज़ी रोटी की व्यवस्था कुछ करनी होगी. @shalabhmani जी आपसे बहुत उम्मीद है. कुछ करिए इस मुद्दे पर. youtube.com/watch?v=0qAuIz-w…
Sanyam Srivastava retweeted
The biggest reward for a reporter is seeing their inputs valued, respected and given the prominence they deserve. Three of my stories featured prominently on a single page of today’s #AajTak e-paper. Moments like these make the hard work worthwhile.
#Grateful. 🙏
Do read, pasting the link tinyurl.com/5b3fvnvz
Sanyam Srivastava retweeted
आजतक ई-पेपर: नई पत्रकारिता की दस्तक
आमतौर पर किसी संस्थान, उत्पाद या व्यवस्था के लिए एक साल का समय उसकी शैशव अवस्था ही माना जाता है. इस दौरान वह अपनी पहचान बनाने, अपनी कार्यशैली विकसित करने और लोगों के बीच जगह बनाने की कोशिश करता है. आजतक मीडिया हाउस के ई-पेपर ने भी गुरुवार को अपनी यात्रा का एक साल पूरा कर लिया. उम्र के लिहाज से यह भले ही एक छोटी अवधि हो, लेकिन इस दौरान डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में इसने कुछ ऐसे प्रयोग किए हैं, जो इसे परंपरागत अखबारों के ई-पेपर से अलग खड़ा करते हैं. पहली वर्षगांठ का यह अवसर इन प्रयोगों और उपलब्धियों को देखने-समझने के साथ यह विचार करने का भी है कि आने वाले समय में इस सफर को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाए.
अखबार की दुनिया में डिजिटल माध्यम का विस्तार कोई नई बात नहीं है. लगभग सभी बड़े समाचार संस्थानों ने अपने प्रिंट संस्करणों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है. लेकिन सवाल सिर्फ अखबार के पन्नों को मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाने का नहीं है. असली चुनौती यह है कि डिजिटल माध्यम की क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए पाठकों को ऐसा अनुभव दिया जाए, जो उन्हें पारंपरिक अखबार से कुछ अधिक दे सके. आजतक ई-पेपर ने इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयोग किया है.
इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक खबरों का विस्तृत स्वरूप है. आमतौर पर प्रिंट अखबार में किसी खबर को यदि सिंगल कॉलम में जगह मिली है तो पाठक को उसी सीमित स्थान में उपलब्ध जानकारी से संतोष करना पड़ता है. दूसरे अखबारों के ई-पेपर में भी अक्सर यही व्यवस्था दिखाई देती है. लेकिन आजतक ई-पेपर में पाठक किसी खबर पर क्लिक करके उससे जुड़ी विस्तृत जानकारी तक पहुंच सकता है. यानि कि अखबार के पन्ने पर जगह की सीमा खबर की जानकारी की सीमा नहीं बनती. एक छोटी खबर के पीछे की पूरी कहानी, उसके संदर्भ और उससे जुड़े दूसरे पहलुओं को जानने का अवसर मिलता है. यह सुविधा ई-पेपर को केवल प्रिंट संस्करण का डिजिटल प्रतिरूप नहीं रहने देती, बल्कि उसे प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता के बीच एक प्रभावी सेतु बनाती है. पाठक के लिए एक क्लिक में खबर का विस्तार उपलब्ध होना आज के व्यस्त समय में बड़ी सुविधा है.
आजतक ई-पेपर की एक और खासियत इसका मिला-जुला स्वरूप है. इसे टीवी, डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता के संगम के रूप में विकसित करने की कोशिश की गई है. टेलीविजन की सबसे बड़ी ताकत दृश्य माध्यम है. इसी को ध्यान में रखते हुए अखबार में हर दिन की प्रमुख खबरों के साथ वीडियो उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है. पाठक खबर को पढ़ने के साथ उसका वीडियो भी देख सकता है. दूसरी ओर, डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में वायरल और ट्रेंड करने वाली खबरों के लिए अलग पेज की व्यवस्था है. इससे सोशल मीडिया और इंटरनेट पर चर्चा में रहने वाले विषयों को भी अखबार में उचित स्थान मिलता है. वहीं प्रिंट पत्रकारिता की असली ताकत यानी खबरों का विश्लेषण, पृष्ठभूमि और गंभीर रिपोर्टिंग भी इस संस्करण का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस तरह पाठक को एक ही प्लेटफॉर्म पर खबर, उसका दृश्य रूप, डिजिटल ट्रेंड और उसका विश्लेषण उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है.
आज के भारत में धर्म और धार्मिक गतिविधियां सार्वजनिक विमर्श का एक बड़ा हिस्सा बन चुकी हैं. धार्मिक आयोजन, परंपराएं, तीर्थस्थल, त्योहार और उनसे जुड़े सामाजिक-सांस्कृतिक सवाल लगातार खबरों में रहते हैं. पाठकों की इसी रुचि और बदलते सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए आजतक ई-पेपर में प्रतिदिन एक पूरा पेज धर्म और धार्मिक विषयों के लिए समर्पित किया गया है. इस पेज को पाठकों का लगातार स्नेह मिलना बताता है कि अखबार ने उनकी रुचियों और जरूरतों को समझने की कोशिश की है. हालांकि, इस तरह की सामग्री में जानकारी, संदर्भ और तथ्यपरकता का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है. धार्मिक विषयों को केवल आस्था के नजरिये से नहीं, बल्कि उनके सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ प्रस्तुत करना पत्रकारिता की जिम्मेदारी है.
ई-पेपर का संपादकीय पेज भी उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार बना है. आमतौर पर प्रिंट मीडिया में किसी बड़ी घटना पर विस्तृत विश्लेषण और ओपिनियन आने में थोड़ा समय लग जाता है. खबर के तत्काल प्रभाव के बाद उसके विभिन्न पहलुओं को समझने और उस पर विचार प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में समय लगता है. लेकिन डिजिटल माध्यम की गति का लाभ उठाते हुए आजतक ई-पेपर में कोशिश की गई है कि किसी महत्वपूर्ण घटना का विश्लेषण उसी दिन पाठकों तक पहुंचे. समसामयिक घटनाओं, राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और देश-दुनिया के ज्वलंत सवालों पर नियमित ओपिनियन और विश्लेषण इसी सोच का हिस्सा हैं. इसका उद्देश्य केवल यह बताना नहीं है कि क्या हुआ, बल्कि यह भी समझाना है कि क्यों हुआ और उसका व्यापक असर क्या हो सकता है.
इस ई-पेपर की एक उल्लेखनीय विशेषता 365 दिन का प्रकाशन भी है. भारत में अखबारों के सामने त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों पर प्रकाशन को लेकर लंबे समय से व्यावहारिक चुनौतियां रही हैं. कई शहरों में इन दिनों अखबार प्रकाशित नहीं होते. लखनऊ जैसे बड़े शहर में भी साल भर में छह से अधिक दिन अखबारों का प्रकाशन बाधित रहता है. ऐसे अवसरों पर पाठकों को सुबह अखबार नहीं मिल पाता. डिजिटल युग में भी कई अखबारों के ई-पेपर अपने प्रिंट संस्करण की छुट्टियों के साथ ही बंद रहते हैं. आजतक ई-पेपर ने इस परंपरा से अलग रास्ता चुना है. उसका प्रयास है कि होली, दीपावली, ईद, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या किसी अन्य महत्वपूर्ण अवसर पर भी पाठकों तक खबरें पहुंचती रहें. साल के सभी 365 दिन प्रकाशन की यह प्रतिबद्धता सिर्फ तकनीकी व्यवस्था नहीं, बल्कि पाठकों के प्रति जवाबदेही का भी परिचायक है. खबरों की दुनिया में घटनाएं किसी कैलेंडर या अवकाश की प्रतीक्षा नहीं करतीं, इसलिए पाठकों को भी हर दिन सूचनाओं से जुड़े रहने का अवसर मिलना चाहिए.
हालांकि, एक साल की उपलब्धियां भविष्य की चुनौतियों को कम नहीं करतीं. डिजिटल माध्यम में पाठकों की अपेक्षाएं लगातार बदल रही हैं. मोबाइल पर बेहतर पठनीयता, पेजों की सहज उपलब्धता, वीडियो और खबरों के बीच बेहतर तालमेल, डेटा आधारित प्रस्तुतियां और पाठकों की प्रतिक्रिया को समझना आने वाले समय की प्राथमिकताएं होनी चाहिए. यह भी जरूरी है कि खबरों की गति के बीच तथ्यों की विश्वसनीयता, भाषा की शुद्धता और संपादकीय संतुलन से कोई समझौता न हो.
एक साल का सफर पूरा होना उत्सव का अवसर जरूर है, लेकिन इससे अधिक यह अपनी क्षमताओं को पहचानने और आगे की दिशा तय करने का समय है. आजतक ई-पेपर ने पहले साल में यह संकेत दिया है कि डिजिटल अखबार केवल छपे हुए पन्नों का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण नहीं होना चाहिए. वह खबरों का विस्तार भी हो सकता है, वीडियो का माध्यम भी, विश्लेषण का मंच भी और पाठकों से हर दिन जुड़ने का जरिया भी. इसी को देखते हुए और पिछले एक साल के अनुभव और पाठकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आजतक ई-पेपर अब अपने विस्तार की नई शुरुआत कर रहा है. आज से अखबार में चार नए पेज जुड़ रहे हैं. विज्ञान, रक्षा और प्रकृति से जुड़ी जानकारियों के लिए अलग पेज होंगे, ताकि युवा पीढ़ी को इन क्षेत्रों के नए शोध, बदलावों और उपलब्धियों से जोड़ा जा सके. इसके अलावा लाइफस्टाइल, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी अलग पेज शुरू किए जा रहे हैं. जेन G को देश की संस्कृति साहित्य और नई किताबों की जानकारी और किसी खास विषय पर एक्सप्लेनर भी पढ़ने को मिले इसकी भी व्यवस्था की जा रही है. स्थानीय खबरों की बढ़ती अहमियत को देखते हुए राज्यों की खबरों के पेज भी एक से बढ़ाकर दो किए जा रहे हैं. यह विस्तार केवल पन्नों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि पाठकों की बदलती रुचियों और जरूरतों के अनुरूप एक अधिक व्यापक, उपयोगी और समृद्ध अखबार देने का संकल्प है. यही संकल्प आजतक ई-पेपर के दूसरे साल की नई पहचान बनेगा.

Replying to @AgrawalRMD @AmitShah
डॉक्टर साहब आप जो कह रहे हैं वह सही है. पर यह बात अगर अखिलेश यादव लिखते तो अच्छा लगता . आप भारतीय जनता पार्टी के एक जिम्मेदार नेता हैं. आप ने साबित कर दिया कि बीजेपी में 2 कैंप चल रहे हैं, और एक कैंप में आप अपने को खुद को रखे हुए हैं. जिस तरह आप प्रदेश के मुख्यमंत्री को टार्गेट कर रहे हैं, उससे बीजेपी का भला नहीं होने वाला है. बीजेपी में कल्याण सिंह के साथ भी एक बार ऐसा हुआ था. उसके बाद बीजेपी की क्या दुर्गति हुई थी आप से बेहतर कौन जानता है. पार्टियों में गुटबाजी होती है यह सही है. पर इस तरह की गुटबाजी नहीं होनी चाहिए कि पब्लिक फोरम पर एक सम्मानित नेता की टांग खींची जाए.
#OPINION: MLC चुनावः बैलेट पेपर के नतीजों से गरमाई सियासत
#MLCElection #MLCElectionResults #BallotPaper #ElectionResults #IndianPolitics | @beSANYAMit
aajtak.in/opinion-analysis-/…
Sanyam Srivastava retweeted
ना लेफ्ट, ना राइट, बंदर की साइड। ये कहना आसान है पर निभाना मुश्किल। मैं लेफ्ट के गुस्से और व्यापक असंतुष्टि को जायज़ मानता हूँ। हाँ, मेरी सहानुभूति लेफ्ट के साथ है और वह उपरोक्त सिद्धांत के अनुसार ही है।
आंकड़े बताते हैं कि इस देश में लेफ्ट संख्या में राइट से कम नहीं है पर बल में बराबरी नहीं कर पाया। क्योंकि लेनदेन इसका मुद्दा नहीं रहा, धन की पूजा राइट ने की, लेफ्ट ने छुआ भी तो कान पकड़ कर। सांस्कृतिक और सामाजिक कारणों से भी राइट का वर्चस्व रहा है। धार्मिक गतिविधियों में भी राइट आगे रहा है। राइट सबसे बड़ा कंज्यूमर वर्ग भी है, दोस्ती हो या रिश्ता, सब में राइट का एक गठजोड़ रहा है जबकि लेफ्ट को कम आंका गया है।
सबसे स्याह हक़ीक़त ये है कि राइट उपभोक्ता है और लेफ्ट उसके मवाद को साफ करने के लिए बना है। कहने को दोनों हाथ बराबर हैं पर लेफ्ट को कौन आगे बढ़ाता है। गियर बदलना लेफ्ट का कम और स्टीयरिंग राइट के पास। पैरों में लेफ्ट के हिस्से ब्रेक ही आया है। रफ़्तार का सारा क्रेडिट राइट ले जाता है, लेफ्ट क्लच दबाता रह जाता है। खाए, पिए राइट, और धोने के लिए लेफ्ट। अभी भी मोबाइल होल्ड कर रहा है चुपचाप जबकि ये सब बकवास राइट टाइप कर रहा है। लेफ्ट को उचित सम्मान दीजिए। बराबरी का संघर्ष जारी रहेगा।
Sanyam Srivastava retweeted
हर चीज़ में सोरोस को लाना ठीक नहीं। प्रशांत भूषण पर सोरोस का एजेंट होने का आरोप बेतुका और हास्यास्पद है। प्रभू के पास स्वयं का कितना पैसा है, ये उनके सपनों के विस्तार में स्पष्ट दिखता है। पैसे से अगर सत्ता परिवर्तन आता तो वो देश को कल उपहार में दे दें। पर संविधान आड़े आ जाता है।
Sanyam Srivastava retweeted
I agree with SIR every 10 years but I have only one objection: why remove the dead from the electoral rolls? They are not going to come back to vote. To disenfranchise the departed is a grave injustice.
Sanyam Srivastava retweeted
Never thought I'd see the day the Indian opposition will RT Shri Elon Musk Ji Ki. Our opposition is Left. Musk is as Right as it gets. Hor dus kinne achchhe din chahida tainu!
The same people called Starlink a national security risk last year. Was his entry the scandal or the delay is the scandal? Ek hi sahi hoga na.
Tesla drove in on his conditions because Trump Chachu forced India's hand. Starlink is different. Cars need showrooms, satellite links need security clearance. India will set conditions, Starlink will negotiate, and that's how it works everywhere. China hasn't let him in. Sovereignty is not a monthly internet subscription plan.
Yes, the government is in a tight spot at home ATM. It has seen how a Meta algorithm can feed the fire of dissent. It would want X on its side. Smart of Elon to press the crony nerve at this crucial moment. The government better be equally smart to equal.
My guess is Starlink will eventually be in, once India finalises the framework for this new comm compounder. Even the Indian telcos are still waiting for the final go-ahead. It's natural for Starlink to eye the first-mover advantage. For the government, it should always be Advantage India. No matter which party is in power, some things remain non-negotiable and this issue is not even in that category. Outside the conditions of guardrails, everything else will be negotiated. India is not China. India is not Ghana either.
Like Tesla, Starlink would find few takers though if prices remain in that zone. India remains a value for money and price-sensitive market. Jai ho!
Sanyam Srivastava retweeted
नरेंद्र मोदी को ऐसे हराएं.
@narendramodi ने देश के लिए अपना दस साल का प्लान पिछले दो दिन में रख दिया है. उनके भाषण की हर लाइन को सुनना चाहिए. उन्होंने 2036 तक का देश का प्लान बना लिया है. 2047 तक का प्लान भी आएगा.
अब विपक्ष, खासकर @RahulGandhi को बताना चाहिए कि रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रा, रेल, विदेश, आंतरिक सुरक्षा, वित्त, एनर्जी, टेलीकॉम, खेल, महिला कल्याण, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर आदि पर उनका अल्टरनेट प्लान क्या है. रिफॉर्म पर कांग्रेस की नीति क्या है?
जैसे ब्रिटेन में हर मंत्री के सामने विपक्ष एक शैडो मिनिस्टर उतारता है और मंत्रालय की हर पॉलिसी और कमजोरी पर बात करता है, वैसे ही भारत में भी हर नीति पर विपक्ष अपना पक्ष और प्लान रखे.
राष्ट्र जानना चाहेगा कि कांग्रेस की पॉलिसी क्या है.
फिर जनता अपना पक्ष चुन लेगी. कांग्रेस की तो कई राज्यों में सरकारें हैं. वे अपना मॉडल लागू करके भी दिखा सकती है.
बीजेपी को हराने का ये तरीका है.
राहुल जी को ध्यान देना चाहिए.
दिल्ली में 5 हजार लोगों को सड़क पर उतारकर कुछ नहीं मिलेगा. सिर्फ रील बनेगी. और नेता को एक्साइटमेंट आएगा कि देखो हमने मोदी का मजाक उड़ा दिया.
राष्ट्र ने वो लंबा दौर देखा है जब समाजवादी, कम्युनिस्ट और जनसंघ दिल्ली में पांच-पांच लाख लोगों की रैलियां करते थे और चुनाव में 10-12 सीटें लाते थे.
पिछले 13 साल में तो विपक्ष ने अभी तक दिल्ली का रामलीला मैदान भी नहीं भरा है, जिसमें 50 हजार लोग आ सकते हैं.
अन्ना हजार के बाद रामलीला मैदान कभी नहीं भरा.
5 हजार लोग तो पंचायत का मुखिया या नगर पार्षद भी जुटा लेता है. वो तो हर पार्टी के नेता जुटा सकते हैं. मेरा एमएलए दस हजार लोगों की भीड़ की ताकत रखता है.
Sanyam Srivastava retweeted
समाजवादी पार्टी से निर्विरोध राज्य सभा सदस्य की घोषणा का इंतजार कर रहे उद्योगपति धनराज नथवानी ने प्रधान मंत्री के 25 साल के सेवा संकल्प की बधाई दी, उनका एक एक शब्द पीएम के प्रति समर्पित है...मुस्लिम भाइयों का एक वर्ग अगर चाहें तो गूगल से उनकी पोस्ट का अनुवाद कर सकते हैं !!!
#''गुजारत अंडर द मोदी''
25 years of leadership. 25 years of dedication. 25 years of Seva ka Sankalp.
Since taking oath as the Chief Minister of Gujarat in 2001, Shri Narendra Modi has travelled a remarkable journey—from serving Gujarat to leading India as Prime Minister.
Through changing times and evolving challenges, his unwavering conviction, perseverance, and commitment to nation-building have remained constant.
Today, as we mark 25 years of public service, we celebrate a journey driven by one enduring spirit — Seva ka Sankalp, Rashtriya Kartavya and an unwavering commitment to a rising India.
Wishing Shri Narendra Modi ji continued strength and success in the service of the nation.
@narendramodi @PMOIndia
#SevaKaSankalp #25YearsOfSeva #PMModi #NarendraModi
Sanyam Srivastava retweeted
Thinking Gyanesh Kumar successfully rigged an election is giving him way too much credit. The living embodiment of failing upward would struggle to rig a game of Ludo.
He should go for compromising India's biggest flex ⬇️ indiatoday.in/opinion/story/…
Sanyam Srivastava retweeted
نہیں کھیل اے داغؔ یاروں سے کہہ دو
کہ آتی ہے اردو زباں آتے آتے
Janaab-e-Leonidas Noidavi critiquing Dagh on a Sunday
बढ़ता फ्लैट कल्चर, घटती रिश्तों की गहराई — AajTak ePaper आज का संपादकीय epaper.aajtak.in/2026-10-05/…
1
90