
Editor [email protected] https://xitter.gq/t.co/9YwBeh9Xw2
Noida
Joined June 2009
- Tweets8.6K
- Following2.6K
- Followers3.3K
- Likes12.2K
नया अध्याय: धोनी के खिलाड़ी रूप से कितनी अलग होगी गुरु की जिम्मेदारी
आईपीएल मैचों में अब धोनी पीली जर्सी पहनकर मैदान पर बल्लेबाजी करते, विकेट के पीछे दस्ताने पहने बल्लेबाजों को स्टंप आउट करते या आखिरी ओवरों में मैच का पासा पलटते नहीं दिखाई देंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2027 से टीम मेंटर की जिम्मेदारी सौंपी है.
पूरी खबर intdy.in/e413lx
#MSDhoni #CSK #IPL2027 #ChennaiSuperKings #Thala #IPL @beSANYAMit
Sanyam Srivastava retweeted
The biggest reward for a reporter is seeing their inputs valued, respected and given the prominence they deserve. Three of my stories featured prominently on a single page of today’s #AajTak e-paper. Moments like these make the hard work worthwhile.
#Grateful. 🙏
Do read, pasting the link tinyurl.com/5b3fvnvz
Sanyam Srivastava retweeted
आजतक ई-पेपर: नई पत्रकारिता की दस्तक
आमतौर पर किसी संस्थान, उत्पाद या व्यवस्था के लिए एक साल का समय उसकी शैशव अवस्था ही माना जाता है. इस दौरान वह अपनी पहचान बनाने, अपनी कार्यशैली विकसित करने और लोगों के बीच जगह बनाने की कोशिश करता है. आजतक मीडिया हाउस के ई-पेपर ने भी गुरुवार को अपनी यात्रा का एक साल पूरा कर लिया. उम्र के लिहाज से यह भले ही एक छोटी अवधि हो, लेकिन इस दौरान डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में इसने कुछ ऐसे प्रयोग किए हैं, जो इसे परंपरागत अखबारों के ई-पेपर से अलग खड़ा करते हैं. पहली वर्षगांठ का यह अवसर इन प्रयोगों और उपलब्धियों को देखने-समझने के साथ यह विचार करने का भी है कि आने वाले समय में इस सफर को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाए.
अखबार की दुनिया में डिजिटल माध्यम का विस्तार कोई नई बात नहीं है. लगभग सभी बड़े समाचार संस्थानों ने अपने प्रिंट संस्करणों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है. लेकिन सवाल सिर्फ अखबार के पन्नों को मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाने का नहीं है. असली चुनौती यह है कि डिजिटल माध्यम की क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए पाठकों को ऐसा अनुभव दिया जाए, जो उन्हें पारंपरिक अखबार से कुछ अधिक दे सके. आजतक ई-पेपर ने इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयोग किया है.
इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक खबरों का विस्तृत स्वरूप है. आमतौर पर प्रिंट अखबार में किसी खबर को यदि सिंगल कॉलम में जगह मिली है तो पाठक को उसी सीमित स्थान में उपलब्ध जानकारी से संतोष करना पड़ता है. दूसरे अखबारों के ई-पेपर में भी अक्सर यही व्यवस्था दिखाई देती है. लेकिन आजतक ई-पेपर में पाठक किसी खबर पर क्लिक करके उससे जुड़ी विस्तृत जानकारी तक पहुंच सकता है. यानि कि अखबार के पन्ने पर जगह की सीमा खबर की जानकारी की सीमा नहीं बनती. एक छोटी खबर के पीछे की पूरी कहानी, उसके संदर्भ और उससे जुड़े दूसरे पहलुओं को जानने का अवसर मिलता है. यह सुविधा ई-पेपर को केवल प्रिंट संस्करण का डिजिटल प्रतिरूप नहीं रहने देती, बल्कि उसे प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता के बीच एक प्रभावी सेतु बनाती है. पाठक के लिए एक क्लिक में खबर का विस्तार उपलब्ध होना आज के व्यस्त समय में बड़ी सुविधा है.
आजतक ई-पेपर की एक और खासियत इसका मिला-जुला स्वरूप है. इसे टीवी, डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता के संगम के रूप में विकसित करने की कोशिश की गई है. टेलीविजन की सबसे बड़ी ताकत दृश्य माध्यम है. इसी को ध्यान में रखते हुए अखबार में हर दिन की प्रमुख खबरों के साथ वीडियो उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है. पाठक खबर को पढ़ने के साथ उसका वीडियो भी देख सकता है. दूसरी ओर, डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में वायरल और ट्रेंड करने वाली खबरों के लिए अलग पेज की व्यवस्था है. इससे सोशल मीडिया और इंटरनेट पर चर्चा में रहने वाले विषयों को भी अखबार में उचित स्थान मिलता है. वहीं प्रिंट पत्रकारिता की असली ताकत यानी खबरों का विश्लेषण, पृष्ठभूमि और गंभीर रिपोर्टिंग भी इस संस्करण का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस तरह पाठक को एक ही प्लेटफॉर्म पर खबर, उसका दृश्य रूप, डिजिटल ट्रेंड और उसका विश्लेषण उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है.
आज के भारत में धर्म और धार्मिक गतिविधियां सार्वजनिक विमर्श का एक बड़ा हिस्सा बन चुकी हैं. धार्मिक आयोजन, परंपराएं, तीर्थस्थल, त्योहार और उनसे जुड़े सामाजिक-सांस्कृतिक सवाल लगातार खबरों में रहते हैं. पाठकों की इसी रुचि और बदलते सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए आजतक ई-पेपर में प्रतिदिन एक पूरा पेज धर्म और धार्मिक विषयों के लिए समर्पित किया गया है. इस पेज को पाठकों का लगातार स्नेह मिलना बताता है कि अखबार ने उनकी रुचियों और जरूरतों को समझने की कोशिश की है. हालांकि, इस तरह की सामग्री में जानकारी, संदर्भ और तथ्यपरकता का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है. धार्मिक विषयों को केवल आस्था के नजरिये से नहीं, बल्कि उनके सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ प्रस्तुत करना पत्रकारिता की जिम्मेदारी है.
ई-पेपर का संपादकीय पेज भी उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार बना है. आमतौर पर प्रिंट मीडिया में किसी बड़ी घटना पर विस्तृत विश्लेषण और ओपिनियन आने में थोड़ा समय लग जाता है. खबर के तत्काल प्रभाव के बाद उसके विभिन्न पहलुओं को समझने और उस पर विचार प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में समय लगता है. लेकिन डिजिटल माध्यम की गति का लाभ उठाते हुए आजतक ई-पेपर में कोशिश की गई है कि किसी महत्वपूर्ण घटना का विश्लेषण उसी दिन पाठकों तक पहुंचे. समसामयिक घटनाओं, राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और देश-दुनिया के ज्वलंत सवालों पर नियमित ओपिनियन और विश्लेषण इसी सोच का हिस्सा हैं. इसका उद्देश्य केवल यह बताना नहीं है कि क्या हुआ, बल्कि यह भी समझाना है कि क्यों हुआ और उसका व्यापक असर क्या हो सकता है.
इस ई-पेपर की एक उल्लेखनीय विशेषता 365 दिन का प्रकाशन भी है. भारत में अखबारों के सामने त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों पर प्रकाशन को लेकर लंबे समय से व्यावहारिक चुनौतियां रही हैं. कई शहरों में इन दिनों अखबार प्रकाशित नहीं होते. लखनऊ जैसे बड़े शहर में भी साल भर में छह से अधिक दिन अखबारों का प्रकाशन बाधित रहता है. ऐसे अवसरों पर पाठकों को सुबह अखबार नहीं मिल पाता. डिजिटल युग में भी कई अखबारों के ई-पेपर अपने प्रिंट संस्करण की छुट्टियों के साथ ही बंद रहते हैं. आजतक ई-पेपर ने इस परंपरा से अलग रास्ता चुना है. उसका प्रयास है कि होली, दीपावली, ईद, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या किसी अन्य महत्वपूर्ण अवसर पर भी पाठकों तक खबरें पहुंचती रहें. साल के सभी 365 दिन प्रकाशन की यह प्रतिबद्धता सिर्फ तकनीकी व्यवस्था नहीं, बल्कि पाठकों के प्रति जवाबदेही का भी परिचायक है. खबरों की दुनिया में घटनाएं किसी कैलेंडर या अवकाश की प्रतीक्षा नहीं करतीं, इसलिए पाठकों को भी हर दिन सूचनाओं से जुड़े रहने का अवसर मिलना चाहिए.
हालांकि, एक साल की उपलब्धियां भविष्य की चुनौतियों को कम नहीं करतीं. डिजिटल माध्यम में पाठकों की अपेक्षाएं लगातार बदल रही हैं. मोबाइल पर बेहतर पठनीयता, पेजों की सहज उपलब्धता, वीडियो और खबरों के बीच बेहतर तालमेल, डेटा आधारित प्रस्तुतियां और पाठकों की प्रतिक्रिया को समझना आने वाले समय की प्राथमिकताएं होनी चाहिए. यह भी जरूरी है कि खबरों की गति के बीच तथ्यों की विश्वसनीयता, भाषा की शुद्धता और संपादकीय संतुलन से कोई समझौता न हो.
एक साल का सफर पूरा होना उत्सव का अवसर जरूर है, लेकिन इससे अधिक यह अपनी क्षमताओं को पहचानने और आगे की दिशा तय करने का समय है. आजतक ई-पेपर ने पहले साल में यह संकेत दिया है कि डिजिटल अखबार केवल छपे हुए पन्नों का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण नहीं होना चाहिए. वह खबरों का विस्तार भी हो सकता है, वीडियो का माध्यम भी, विश्लेषण का मंच भी और पाठकों से हर दिन जुड़ने का जरिया भी. इसी को देखते हुए और पिछले एक साल के अनुभव और पाठकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आजतक ई-पेपर अब अपने विस्तार की नई शुरुआत कर रहा है. आज से अखबार में चार नए पेज जुड़ रहे हैं. विज्ञान, रक्षा और प्रकृति से जुड़ी जानकारियों के लिए अलग पेज होंगे, ताकि युवा पीढ़ी को इन क्षेत्रों के नए शोध, बदलावों और उपलब्धियों से जोड़ा जा सके. इसके अलावा लाइफस्टाइल, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी अलग पेज शुरू किए जा रहे हैं. जेन G को देश की संस्कृति साहित्य और नई किताबों की जानकारी और किसी खास विषय पर एक्सप्लेनर भी पढ़ने को मिले इसकी भी व्यवस्था की जा रही है. स्थानीय खबरों की बढ़ती अहमियत को देखते हुए राज्यों की खबरों के पेज भी एक से बढ़ाकर दो किए जा रहे हैं. यह विस्तार केवल पन्नों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि पाठकों की बदलती रुचियों और जरूरतों के अनुरूप एक अधिक व्यापक, उपयोगी और समृद्ध अखबार देने का संकल्प है. यही संकल्प आजतक ई-पेपर के दूसरे साल की नई पहचान बनेगा.
Sanyam Srivastava retweeted
Replying to @AgrawalRMD @AmitShah
डॉक्टर साहब आप जो कह रहे हैं वह सही है. पर यह बात अगर अखिलेश यादव लिखते तो अच्छा लगता . आप भारतीय जनता पार्टी के एक जिम्मेदार नेता हैं. आप ने साबित कर दिया कि बीजेपी में 2 कैंप चल रहे हैं, और एक कैंप में आप अपने को खुद को रखे हुए हैं. जिस तरह आप प्रदेश के मुख्यमंत्री को टार्गेट कर रहे हैं, उससे बीजेपी का भला नहीं होने वाला है. बीजेपी में कल्याण सिंह के साथ भी एक बार ऐसा हुआ था. उसके बाद बीजेपी की क्या दुर्गति हुई थी आप से बेहतर कौन जानता है. पार्टियों में गुटबाजी होती है यह सही है. पर इस तरह की गुटबाजी नहीं होनी चाहिए कि पब्लिक फोरम पर एक सम्मानित नेता की टांग खींची जाए.
#OPINION: MLC चुनावः बैलेट पेपर के नतीजों से गरमाई सियासत
#MLCElection #MLCElectionResults #BallotPaper #ElectionResults #IndianPolitics | @beSANYAMit
aajtak.in/opinion-analysis-/…
Sanyam Srivastava retweeted
ना लेफ्ट, ना राइट, बंदर की साइड। ये कहना आसान है पर निभाना मुश्किल। मैं लेफ्ट के गुस्से और व्यापक असंतुष्टि को जायज़ मानता हूँ। हाँ, मेरी सहानुभूति लेफ्ट के साथ है और वह उपरोक्त सिद्धांत के अनुसार ही है।
आंकड़े बताते हैं कि इस देश में लेफ्ट संख्या में राइट से कम नहीं है पर बल में बराबरी नहीं कर पाया। क्योंकि लेनदेन इसका मुद्दा नहीं रहा, धन की पूजा राइट ने की, लेफ्ट ने छुआ भी तो कान पकड़ कर। सांस्कृतिक और सामाजिक कारणों से भी राइट का वर्चस्व रहा है। धार्मिक गतिविधियों में भी राइट आगे रहा है। राइट सबसे बड़ा कंज्यूमर वर्ग भी है, दोस्ती हो या रिश्ता, सब में राइट का एक गठजोड़ रहा है जबकि लेफ्ट को कम आंका गया है।
सबसे स्याह हक़ीक़त ये है कि राइट उपभोक्ता है और लेफ्ट उसके मवाद को साफ करने के लिए बना है। कहने को दोनों हाथ बराबर हैं पर लेफ्ट को कौन आगे बढ़ाता है। गियर बदलना लेफ्ट का कम और स्टीयरिंग राइट के पास। पैरों में लेफ्ट के हिस्से ब्रेक ही आया है। रफ़्तार का सारा क्रेडिट राइट ले जाता है, लेफ्ट क्लच दबाता रह जाता है। खाए, पिए राइट, और धोने के लिए लेफ्ट। अभी भी मोबाइल होल्ड कर रहा है चुपचाप जबकि ये सब बकवास राइट टाइप कर रहा है। लेफ्ट को उचित सम्मान दीजिए। बराबरी का संघर्ष जारी रहेगा।
Sanyam Srivastava retweeted
हर चीज़ में सोरोस को लाना ठीक नहीं। प्रशांत भूषण पर सोरोस का एजेंट होने का आरोप बेतुका और हास्यास्पद है। प्रभू के पास स्वयं का कितना पैसा है, ये उनके सपनों के विस्तार में स्पष्ट दिखता है। पैसे से अगर सत्ता परिवर्तन आता तो वो देश को कल उपहार में दे दें। पर संविधान आड़े आ जाता है।
Sanyam Srivastava retweeted
I agree with SIR every 10 years but I have only one objection: why remove the dead from the electoral rolls? They are not going to come back to vote. To disenfranchise the departed is a grave injustice.
Sanyam Srivastava retweeted
Never thought I'd see the day the Indian opposition will RT Shri Elon Musk Ji Ki. Our opposition is Left. Musk is as Right as it gets. Hor dus kinne achchhe din chahida tainu!
The same people called Starlink a national security risk last year. Was his entry the scandal or the delay is the scandal? Ek hi sahi hoga na.
Tesla drove in on his conditions because Trump Chachu forced India's hand. Starlink is different. Cars need showrooms, satellite links need security clearance. India will set conditions, Starlink will negotiate, and that's how it works everywhere. China hasn't let him in. Sovereignty is not a monthly internet subscription plan.
Yes, the government is in a tight spot at home ATM. It has seen how a Meta algorithm can feed the fire of dissent. It would want X on its side. Smart of Elon to press the crony nerve at this crucial moment. The government better be equally smart to equal.
My guess is Starlink will eventually be in, once India finalises the framework for this new comm compounder. Even the Indian telcos are still waiting for the final go-ahead. It's natural for Starlink to eye the first-mover advantage. For the government, it should always be Advantage India. No matter which party is in power, some things remain non-negotiable and this issue is not even in that category. Outside the conditions of guardrails, everything else will be negotiated. India is not China. India is not Ghana either.
Like Tesla, Starlink would find few takers though if prices remain in that zone. India remains a value for money and price-sensitive market. Jai ho!
Sanyam Srivastava retweeted
नरेंद्र मोदी को ऐसे हराएं.
@narendramodi ने देश के लिए अपना दस साल का प्लान पिछले दो दिन में रख दिया है. उनके भाषण की हर लाइन को सुनना चाहिए. उन्होंने 2036 तक का देश का प्लान बना लिया है. 2047 तक का प्लान भी आएगा.
अब विपक्ष, खासकर @RahulGandhi को बताना चाहिए कि रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रा, रेल, विदेश, आंतरिक सुरक्षा, वित्त, एनर्जी, टेलीकॉम, खेल, महिला कल्याण, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर आदि पर उनका अल्टरनेट प्लान क्या है. रिफॉर्म पर कांग्रेस की नीति क्या है?
जैसे ब्रिटेन में हर मंत्री के सामने विपक्ष एक शैडो मिनिस्टर उतारता है और मंत्रालय की हर पॉलिसी और कमजोरी पर बात करता है, वैसे ही भारत में भी हर नीति पर विपक्ष अपना पक्ष और प्लान रखे.
राष्ट्र जानना चाहेगा कि कांग्रेस की पॉलिसी क्या है.
फिर जनता अपना पक्ष चुन लेगी. कांग्रेस की तो कई राज्यों में सरकारें हैं. वे अपना मॉडल लागू करके भी दिखा सकती है.
बीजेपी को हराने का ये तरीका है.
राहुल जी को ध्यान देना चाहिए.
दिल्ली में 5 हजार लोगों को सड़क पर उतारकर कुछ नहीं मिलेगा. सिर्फ रील बनेगी. और नेता को एक्साइटमेंट आएगा कि देखो हमने मोदी का मजाक उड़ा दिया.
राष्ट्र ने वो लंबा दौर देखा है जब समाजवादी, कम्युनिस्ट और जनसंघ दिल्ली में पांच-पांच लाख लोगों की रैलियां करते थे और चुनाव में 10-12 सीटें लाते थे.
पिछले 13 साल में तो विपक्ष ने अभी तक दिल्ली का रामलीला मैदान भी नहीं भरा है, जिसमें 50 हजार लोग आ सकते हैं.
अन्ना हजार के बाद रामलीला मैदान कभी नहीं भरा.
5 हजार लोग तो पंचायत का मुखिया या नगर पार्षद भी जुटा लेता है. वो तो हर पार्टी के नेता जुटा सकते हैं. मेरा एमएलए दस हजार लोगों की भीड़ की ताकत रखता है.
Sanyam Srivastava retweeted
समाजवादी पार्टी से निर्विरोध राज्य सभा सदस्य की घोषणा का इंतजार कर रहे उद्योगपति धनराज नथवानी ने प्रधान मंत्री के 25 साल के सेवा संकल्प की बधाई दी, उनका एक एक शब्द पीएम के प्रति समर्पित है...मुस्लिम भाइयों का एक वर्ग अगर चाहें तो गूगल से उनकी पोस्ट का अनुवाद कर सकते हैं !!!
#''गुजारत अंडर द मोदी''
25 years of leadership. 25 years of dedication. 25 years of Seva ka Sankalp.
Since taking oath as the Chief Minister of Gujarat in 2001, Shri Narendra Modi has travelled a remarkable journey—from serving Gujarat to leading India as Prime Minister.
Through changing times and evolving challenges, his unwavering conviction, perseverance, and commitment to nation-building have remained constant.
Today, as we mark 25 years of public service, we celebrate a journey driven by one enduring spirit — Seva ka Sankalp, Rashtriya Kartavya and an unwavering commitment to a rising India.
Wishing Shri Narendra Modi ji continued strength and success in the service of the nation.
@narendramodi @PMOIndia
#SevaKaSankalp #25YearsOfSeva #PMModi #NarendraModi
Sanyam Srivastava retweeted
Thinking Gyanesh Kumar successfully rigged an election is giving him way too much credit. The living embodiment of failing upward would struggle to rig a game of Ludo.
He should go for compromising India's biggest flex ⬇️ indiatoday.in/opinion/story/…
Sanyam Srivastava retweeted
نہیں کھیل اے داغؔ یاروں سے کہہ دو
کہ آتی ہے اردو زباں آتے آتے
Janaab-e-Leonidas Noidavi critiquing Dagh on a Sunday
Sanyam Srivastava retweeted
राहुल गांधी बीजेपी से बेकार नाराज हैं. कांग्रेस को बीजेपी ने नहीं, मुलायम सिंह-लालू यादव ने फिनिश किया है.
कांग्रेस का कोर वोट बीजेपी में नहीं गया है. जा भी नहीं सकता. यूपी-बिहार का हिसाब देखिए, जहां तब 139 लोकसभा सीटें थीं.
1984 लोकसभा - कांग्रेस को 139 में 131 सीट
1989 लोकसभा - कांग्रेस को 139 में 19 सीट.
1989 में कांग्रेस की सीटें किसने छीन लीं? बीजेपी तो छोटी पार्टी थी. उसे यूपी-बिहार मिलाकर सिर्फ 16 सीटें मिली थीं. बीएसपी को 2 सीटें मिली थी.
कांग्रेस का किला मुलायम सिंह-लालू यादव ने तोड़ा.
कांग्रेस आज भी इन दो राज्यों में चौथे या पांचवें नंबर की पार्टी है. एक चुनाव तो ऐसा भी हुआ जिसमें कांग्रेस यूपी में एक भी एमपी सीट नहीं जीत पाई.
इन दो नेताओं के उभार के बाद कांग्रेस को लोकसभा में कभी बहुमत नहीं मिला. मुलायम सिंह 1989 में और लालू प्रसाद 1990 में मुख्यमंत्री बन गए. इनको फिनिश करने के लिए टीएन शेषन और सीबीआई को लगाया गया.
उसके बाद का आप लोगों को सब मालूम है. शेषन कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने चले गए. लालू यादव और मुलायम सिंह केस-मुकदमों में फंस गए.
Sanyam Srivastava retweeted
Maybe it is because India has been a victim of terrorist attacks, including hijackings and the loss of Indian lives in such incidents
Sanyam Srivastava retweeted
तेरा ध्यान किधर है, #TTstaff दुकान इधर है 👉 itgstore.in/
#Opinion | दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए ढेरों पाबंदियां, पर मजदूरों की रोजी का क्या?
#DelhiPollution #DelhiAirPollution #ConstructionBan #DelhiNCR #PollutionControl #ConstructionWorkers | @beSANYAMit
aajtak.in/opinion-analysis-/…
Sanyam Srivastava retweeted
संपादक रहीं मृणाल पांडे जी अपनी जाति को कोस रही हैं. सोमनाथ के पतन के लिए पुजारियों को इतिहास का अपराधी बता रही हैं. मैं उनको बताना चाहता हूं कि उन्हें अपनी ब्राह्मण जाति पर गर्व क्यों करना चाहिए.
तो मृणाल जी,
सबसे पहले मैं खुद से शुरू करता हूं. मैंने अपने माता-पिता, पुरखों, अपनी जाति, वंश, राष्ट्र के खिलाफ पूरे जीवन में एक शब्द न बोला, न लिखा, न लिखूंगा. हमेशा प्रशंसा की है.
हमारे वंश का गौरवशाली अतीत रहा है और ये बात हमें बचपन में ही परिवार के बुजुर्गों द्वारा सिखा दी जाती है. इसलिए हमारे परिवार में लोग अपनी जाति का अपमान कभी नहीं करते.
मुझे तो गर्व है अपने पुरखों और वंश पर.
आपको अपनी जाति पर गर्व क्यों नहीं है?
मृणाल जी, दरअसल आप दया की पात्र हैं. जिनमें भी अपनी सभ्यता-संस्कृति-पुरखों की अच्छी बातों को लेकर गौरव-बोध नहीं है, वह दया व करुणा का पात्र है.
कहीं आप लेफ्ट-इस्लामिस्ट-पोस्ट मॉडर्निस्ट-डिकंस्ट्रक्शन वालों के प्रभाव में तो नहीं फंस गई हैं?
आपकी सबसे बड़ी समस्या ये है कि आप पढ़ती नहीं हैं, सिर्फ लिखती हैं. डॉ. आंबेडकर की पुस्तक रिवोल्यूशन एंड काउंटर रिवोल्यूशन पढ़िए.
बाबा साहब की थीसिस है कि "इस्लाम के हमले से हिंदू धर्म को पुरोहितों ने बचाया." ये ऐतिहासिक तथ्य है. दुखद है कि आपको इसका गर्व नहीं है.
बाबा साहब आगे बताते हैं कि इस्लाम के हमले में भारत में बौद्ध धम्म खत्म हुआ क्योंकि उनमें हिंदुओं जैसा मजबूत और सहज जन्म-आधारित पुजारी सिस्टम नहीं था. भिक्खु बनना कठिन था.
इस्लामिक शासन में भिक्खुओं की चुन-चुन कर हत्या की गई. विहार जला दिए गए. नए भिक्खु नहीं बन पाए. बौद्ध धम्म की जड़ें सूख गईं.
जबकि एक समग्र हिंदू जाति ही पुजारियों की जाति थी तो सबको मार डालना मुसलमानों के लिए संभव नहीं हो पाया. ग्रंथ जब जला दिए गए, तो पुजारी परिवारों ने रटकर याद से उनको जिंदा रखा. जंगलों में रहे, हिमालय चले गए, गुफाओं में रहे पर धर्म ग्रंथों को जिंदा रखा.
आपको इसका भी गर्व नहीं है? धिक्कार है.
धर्म पौधे की तरह है. इसमें लगातार पानी डालना पड़ता है. ये काम तमाम धर्मों में पुजारी, भंते, इमाम और प्रिस्ट आदि करते हैं.
मेरे मां-पिताजी ने हमें गौरवशाली अतीत और किसी जमाने में राजा होने की बात बताई थी. इसलिए हममें स्कूल जाने से पहले ही गौरव-बोध आ चुका था.
आपके माता-पिता ने आपको गर्व करना सिखाया था या नहीं?
आपने अपने बच्चों को क्या सिखाया?
सोचिए और पश्चाताप कीजिए.
मेरी सलाह - हजारों साल की यात्रा में बहुत कुछ गैर-जरूरी सामान जमा हो जाता है. जो त्याज्य है, उसे छोड़ें, अच्छी चीजों पर गर्व करें. अहंकार नहीं करना चाहिए, लेकिन गौरव-बोध आवश्यक है. दूसरे को नीचा मानना बीमारी है. पर खुद को नीचा मानना उससे भी बड़ी बीमारी है, जो आपको हो गई है.
दूसरी सलाह - फ्रांस के पोस्ट-मॉडर्निस्ट थिंकर्स की किताबों को अंतिम सत्य मत मानिए. न समझ आए तो मेरे साथ उन पर शास्त्रार्थ कीजिए. क्रिटिकल थ्योरी में समस्याएं हैं. मुझसे समझिए.
तीसरी सलाह- इस्लामिक हमलावरों को 'गजनी के सैनिक' कह कर भौगोलिक पहचान मत दीजिए. वे जिहादी हमलावर थे और काफिरों को मिटाने आए थे.
@MrinalPande1
Sanyam Srivastava retweeted
कमला पसंद ग्रुप और उसका पहरूआ
उत्पाद एवं सेवा कर खुफिया महा-निदेशालय के पूर्व-अधिकारी रविंदर सिंह सांगवान ने किस तरह रिटायर होते ही अट्ठारह दिन में तीन लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनर्शिप बना डाली और फिर कमला पसंद ग्रुप के लिए 278.29 करोड़ रुपये घुमाये। सांगवान और उनके परिवार ने आठ वर्षों के भीतर राजधानी दिल्ली समेत चार राज्यों में 50.87 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ खरीदी। इनमें 5.25 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ तब खरीदी गईं जब सांगवान केन्द्रीय सरकार के कर-राजस्व प्रशासन के एक महत्वपूर्ण अंग में वरिष्ठ अधिकारी के बतौर कार्यरत थे!
पूरी खबर कोबरापोस्ट पर! खोजी पत्रकार अनिरुद्ध बहल को बधाई, खुलासा करने के लिए!
#KamlaPasand #kobrapost #aniruddhbahal
Sanyam Srivastava retweeted
कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ आवश्यक दवाएं ऐसी हैं, जिनका अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) ₹27,000 है, जबकि उनका प्राइस टू रिटेलर (PTR), यानी निर्माता द्वारा खुदरा विक्रेता को दी जाने वाली कीमत, केवल ₹2,700 है। यह तो मरीजों के साथ खुलेआम लूट और अत्यंत गंभीर शोषण है।
जिस दवा को निर्माता खुदरा विक्रेता को ₹2,700 में बेचता है, उसके लिए किसी मरीज से ₹27,000 कैसे वसूले जा सकते हैं? यह बेहद आश्चर्यजनक है कि जिन प्राधिकरणों को इस मामले में निर्णय लेना चाहिए, वे पूरी तरह मौन हैं। इसके कारणों को बताने की हमें आवश्यकता नहीं है।”
- सुप्रीम कोर्ट
There are essential medicines for cancer for which MRP is ₹27000 and PTR (price to retailer) is ₹2700. That’s absolute rampage and carnage and broad day light dacoity with the patients. How can a patient be cheated for a medicine which the manufacturer sells to the retailer at ₹2700 and MRP is printed at ₹27000? It is surprising that the authorities who are supposed to take a decision on this are absolutely silent. We need not spell out the reasons for that: Supreme Court



















