Dharmendra Singh (@dharmendra135) header
Dharmendra Singh (@dharmendra135) profile picture

Journalist & Election Analyst,Author of 2 books-Brand Modi Ka Tilism & Vijaypath, Also done Social& Market Researh, Views personal,Retweets not endorsement

My new Book-Vijaypath_Modi
Joined July 2010
Photo by Dharmendra Singh (@dharmendra135)Photo by Dharmendra Singh (@dharmendra135)Photo by Dharmendra Singh (@dharmendra135)Photo by Dharmendra Singh (@dharmendra135)Photo by Dharmendra Singh (@dharmendra135)Photo by Dharmendra Singh (@dharmendra135)Photo by Dharmendra Singh (@dharmendra135)Photo by Dharmendra Singh (@dharmendra135)Photo by Dharmendra Singh (@dharmendra135)Photo by Dharmendra Singh (@dharmendra135)
Dharmendra Singh retweeted
कुंडा में राजा भैया द्वारा आयोजित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में शामिल प्रमुख राजनीतिक और चर्चित हस्तियां 1. केशव प्रसाद मौर्य 2. मनोज तिवारी 3. निशिकांत दुबे 4. बाबा रामदेव 5. पवन सिंह 6. संजीव बालियान 7. टी. राजा सिंह 8. स्वामी रविंद्र पुरी 9. अश्विनी उपाध्याय 10. अदिति सिंह 11. रोमी साहनी 12. दीपक पटेल 13. हर्षवर्धन वाजपेयी 14. अशोक कोरी 15. कृष्णा पासवान 16. फैज खान 17. बृजभूषण शरण सिंह 18. धनंजय सिंह 19. रविंद्र सिंह भाटी 20. दिनेश प्रताप सिंह 21. राकेश प्रताप सिंह 22. अभय सिंह 23. बृजेश सिंह 24 500 पाकिस्तानी हिंदू
कुंडा में राजा भैया यानि रघुराज प्रताप "सिंह" के यहाँ कथा में आए लोगों के नाम देखिए। बृजभूषण शरण "सिंह" धनंजय "सिंह" पवन "सिंह" रविंद्र "सिंह" भाटी दिनेश प्रताप "सिंह" राकेश प्रताप "सिंह" अभय "सिंह" बृजेश "सिंह" विनीत "सिंह" शैलेन्द्र "सिंह" और आप कहते हो कि हमारे देश में जातिवाद ख़त्म हो जाएगा? आख़िर आप ऐसा सोच भी कैसे सकते हो?
5
36
1
217
19,197
Dharmendra Singh retweeted
अखिलेश यादव के सामने कैमरामैन ने नेता को खींचा । समाजवादी पार्टी के दो नेता रथ पर थे मौजूद, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना! पार्टी के कैमरामैन की हरकत का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर चर्चा!
4
8
2
42
12,721
Dharmendra Singh retweeted
ये भीड़ क्या कहती है, किधर जाएगी, इतना तो नेताओं की रैली में भीड़ नहीं होती है?
प्रतापगढ़ कुंडा के इतिहास में पहली बार “जन सुनामी” | Kunda, Pratapgarh (U.P) #shriramkatha #bageshwardhamsarkar #kundapratapgarh #ramkathalive #bageshwardham #shriram #JaiShriRam #SanatanDharma #livekatha #UttarPradesh #HinduDharma #pujyasarkar #kunda #bageshwar_dham_sarkar #bageshwarbalaji #ramkatha #pratapgarh
9
47
465
12,414
Dharmendra Singh retweeted
गजब की दोहरी नीति है! विपक्ष यही सवाल उठाए तो लोकतंत्र की रक्षा, सत्ता पक्ष सवाल उठाए तो धर्म के आंकड़ों का हिसाब मांगने लगते हैं। बिहार में वोट कटे तो कोहराम, यूपी में वोट कटे तो सवालों पर सवाल! बंगाल में मुस्लिम वोटरों के नाम कटने की बात हो तो चिंता की बौछार, यूपी में हिंदू वोटरों के नाम कटने की बात हो तो तीखी कटार! बिहार और बंगाल में चुनाव आयोग पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन यूपी में सवाल उठते ही आयोग की निष्पक्षता और आंकड़ों की परिभाषा याद आने लगती है? सवाल आंकड़ों का नहीं, सवाल दोहरे मापदंडों का है। लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार सबको है, या फिर सवाल पूछने के लिए भी सत्ता और विपक्ष का चश्मा अलग-अलग होना चाहिए? पहले अपना पैमाना तय कीजिए, फिर दूसरों से जवाब मांगिए!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि उनके पास धर्म से जुड़े आंकड़े कहाँ से आए? 1.27 करोड़ हिन्दू वोटर के नाम कटने की बात उन्होंने कैसे कही? यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कहते हैं कि हमारे पास धर्म के आँकड़े नहीं हैं। चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ के इस बयान से जुड़ी ख़बरों का फैक्ट चेक क्यों नहीं किया? MISLEADING क्यों नहीं लिखा?
2
3
383
Dharmendra Singh retweeted
ये तरीका गलत है, झंडा क्यों पैर के नीचे रखा जाता है, QUAD के नेताओं की फोटो के लिए जमीन पर हर नेता की पोजिशन के सामने उसके देश के झंडे की फोटो लगी थी। पीएम मोदी ने सबसे पहले तिरंगे को जमीन पर से उठाकर अपनी जेब में रखा। झंडा का सम्मान तो करना ही चाहिए, चाहे भारत का हो या दूसरे देश का हो
3
2
163
Dharmendra Singh retweeted
अबकी बारी राधे राधे, राधे राधे कमल खिला दे का नारा दिया, पंकज चौधरी ने कहा कि बैठक जैसे शुरू हुई सारे लोग ने राधे राधे कमल खिला दे के नाम से उद्धोष किया
1
10
1
43
10,096
Dharmendra Singh retweeted
कर लो बात, बीजेपी के विधायक भी बाबा बागेश्वर का कथा कराएंगे, राजेश्वर सिंह ने घोषणा की है कि प्रभु श्रीराम की कृपा और आप सभी के स्नेह व सहयोग से, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 21 से 25 दिसंबर 2026 तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, लखनऊ में पाँच दिवसीय भव्य एवं दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है।
3
13
1
56
3,382
Dharmendra Singh retweeted
मथुरा में बीजेपी की बैठक का क्या मतलब है, इसका अंदाज़ा इस बयान से लगाया जा सकता है “अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है।” कारसेवक कब आएँगे, इसकी तारीख तो नहीं बता रहे हैं, लेकिन इरादे साफ़ नज़र आ रहे हैं।
4
10
883
Dharmendra Singh retweeted
पिक्चर अभी बाकी है! चुनाव में समय खूब करवटें बदलता है। सियासी मुकाबले में ऐसे उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं कि कभी लगता है खेल सामने वाले के पाले में चला गया है, तो अगले ही पल तस्वीर बदल जाती है। एक चैनल ने खबर चला दी कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बीजेपी नेतृत्व को 209 लोगों की सूची भेजी है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष को बयान जारी कर इस खबर का खंडन करना पड़ा। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 181 उम्मीदवारों की सूची थमा दी है। सपा इतनी बड़ी संख्या में सीटें देने को तैयार होगी, इसकी संभावना कम दिखती है, लेकिन आखिर कितनी सीटों पर सहमति बनेगी, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है।वहीं, रामगोपाल यादव ने आगरा में दलितों के सम्मेलन के दौरान दलितों को ही मूर्ख कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया। दोनों तरफ से सियासी खींचतान और बयानबाजी जारी है। अखिलेश यादव के लिए यह करो या मरो जैसी स्थिति है, वहीं बीजेपी के सामने भी सबसे बड़ा सवाल यूपी जीतने का है, क्योंकि दिल्ली की सत्ता का सियासी किला काफी हद तक उत्तर प्रदेश की राजनीतिक जमीन पर टिका हुआ है। फिलहाल इतना तय है कि सियासी बिसात पर अभी कई चालें बाकी हैं और तस्वीर पूरी तरह साफ होने में वक्त लगेगा। क्योंकि चुनाव में... पिक्चर अभी बाकी है! जंग बाकी है, उम्मीदवार बाकी है, मैनिफेस्टो बाकी है, प्रचार बाकी है... #UPElections #YogiAdityanath #AkhileshYadav
यूपी चुनाव- 6 इधर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को यूपी चुनाव के लिए 181 उम्मीदवारों की सूची सौंपी,उधर सपा ने कांग्रेस की यूपी में जमीनी हकीकत बया करती हुई ग्राउंड रिपोर्ट भेज दी है। खबर है कि सपा ने पहले पन्ने पर कांग्रेस को उसकी जगह बताने के लिए 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए बताया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश में 399 प्रत्याशी उतारे थे और कांग्रेस को सिर्फ 21.51 लाख वोट मिले थे,जो सिर्फ वोट प्रतिशत का सिर्फ 2.33% था। सपा ने कांग्रेस को याद दिलाया है कि 387 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी और पार्टी 12 सीटों पर ही जमानत बचा पाई थी।  सपा ने अपनी इस रिपोर्ट में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बताया है कि कांग्रेस 2022 के चुनाव में 73 सीटों पर ही 5 हजार से ज्यादा वोट पा सकी थी और सिर्फ 4 सीटों पर ही दूसरे नंबर पर रही थी।इसमें भी वह एकमात्र जगदीशपुर सीट पर ही कांटे की टक्कर दे पाई थी।अन्य सीटों पर हार का अंतर बहुत बड़ा था।और दो सीटें  रामपुर खास से आराधना मिश्रा मोना और महाराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट से वीरेंद्र चौधरी ने जीत दर्ज की थी। इसी रिपोर्ट में सपा ने कांग्रेस के 2024 के लोकसभा चुनाव का विश्लेषण कर बताया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़कर 6 सीटों पर जीती थी और इन 17 लोकसभा क्षेत्रों में आने वाली 85 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ 39 सीटों पर ही बढ़त ले पाई थी।इनमें भी 12 से अधिक सीटें सपा के कब्जे में हैं।सपा का दावा है कि इन सीटों पर बढ़त उसके वोट बैंक के चलते कांग्रेस को मिली थी।  सपा ने कांग्रेस की तुलना अपने प्रदर्शन से करते हुए कहा है कि सपा ने 62 सीटों पर चुनाव लड़कर 37 सीटों पर जीत दर्ज की।ऐसे में साफ़ है कि चुनाव में सपा की जीत का स्ट्राइक रेट कांग्रेस से काफी बेहतर था। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से सीट के साथ उम्मीदवार का नाम और उसका राजनीतिक बायोडाटा भी देने का आग्रह किया है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को जमीनी हकीकत को स्वीकार करने,ज़िद छोड़ने और सपा के साथ व्यावहारिक गठबंधन कर चुनाव लड़ने की अपील की है। सपा ने कांग्रेस को इस चुनाव को अभी नहीं यो कभी नहीं की तर्ज पर लड़ने,बीजेपी को हारने के लिए सपा का साथ देने और अखिलेश का हाथ मजबूत करने की सलाह दी है। #SameerTalksElections
3
3
1,156
Dharmendra Singh retweeted
मामला फंस गया है! कांग्रेस ने सपा से 181 सीटों की मांग की है। सवाल यह है कि क्या सपा इतनी सीटें देने को तैयार होगी? सपा इतनी सीटें कभी नहीं देगी, क्योंकि अगर वह कांग्रेस को इतनी बड़ी संख्या में सीटें देती है, तो यह चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार करने जैसा होगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगियों से पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में सीटों की मांग नहीं की है। 1996 में बसपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ था। उस समय बसपा ने 296 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस 126 सीटों पर मैदान में उतरी थी। कांग्रेस ने 33 और बसपा ने 66 सीटें जीती थीं। वहीं, 2017 में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ था। सपा ने 298 सीटों पर चुनाव लड़कर 47 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 105 सीटों पर चुनाव लड़कर महज 7 सीटें हासिल की थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन था। कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा और 6 सीटें जीतीं। उसका सक्सेस रेट लगभग 35 फीसदी रहा। वहीं, सपा ने 62 सीटों पर चुनाव लड़कर 37 सीटें जीतीं और उसका सक्सेस रेट लगभग 60 फीसदी रहा। कांग्रेस को लगता है कि हाल के दिनों में उसका राजनीतिक कद बढ़ा है, लेकिन उत्तर प्रदेश में उसका जमीनी वजूद अभी भी एक बड़ा सवाल है। दूसरी तरफ, सपा के पास गठबंधन को लेकर विकल्प सीमित हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अखिलेश यादव कांग्रेस की हर मांग मान लेंगे। अब सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव कांग्रेस की 181 सीटों की मांग स्वीकार करेंगे? क्या कांग्रेस अपनी मांग से पीछे हटेगी या फिर सीटों के बंटवारे पर गठबंधन में पेच फंसेगा? फिलहाल इतना तय है कि 181 सीटों की मांग ने यूपी की सियासत में नया सस्पेंस पैदा कर दिया है।
4
10
688
Dharmendra Singh retweeted
मामला फंस गया है! कांग्रेस ने सपा से 181 सीटों की मांग की है। सवाल यह है कि क्या सपा इतनी सीटें देने को तैयार होगी? सपा इतनी सीटें कभी नहीं देगी, क्योंकि अगर वह कांग्रेस को इतनी बड़ी संख्या में सीटें देती है, तो यह चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार करने जैसा होगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगियों से पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में सीटों की मांग नहीं की है। 1996 में बसपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ था। उस समय बसपा ने 296 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस 126 सीटों पर मैदान में उतरी थी। कांग्रेस ने 33 और बसपा ने 66 सीटें जीती थीं। वहीं, 2017 में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ था। सपा ने 298 सीटों पर चुनाव लड़कर 47 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 105 सीटों पर चुनाव लड़कर महज 7 सीटें हासिल की थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन था। कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा और 6 सीटें जीतीं। उसका सक्सेस रेट लगभग 35 फीसदी रहा। वहीं, सपा ने 62 सीटों पर चुनाव लड़कर 37 सीटें जीतीं और उसका सक्सेस रेट लगभग 60 फीसदी रहा। कांग्रेस को लगता है कि हाल के दिनों में उसका राजनीतिक कद बढ़ा है, लेकिन उत्तर प्रदेश में उसका जमीनी वजूद अभी भी एक बड़ा सवाल है। दूसरी तरफ, सपा के पास गठबंधन को लेकर विकल्प सीमित हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अखिलेश यादव कांग्रेस की हर मांग मान लेंगे। अब सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव कांग्रेस की 181 सीटों की मांग स्वीकार करेंगे? क्या कांग्रेस अपनी मांग से पीछे हटेगी या फिर सीटों के बंटवारे पर गठबंधन में पेच फंसेगा? फिलहाल इतना तय है कि 181 सीटों की मांग ने यूपी की सियासत में नया सस्पेंस पैदा कर दिया है।
2
2
12
1,421
Dharmendra Singh retweeted
अखिलेश यादव 2027 के चुनाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वही रामगोपाल यादव भतीजे की उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं, दलित वोट के लिए अखिलेश यादव चाल,चेहरा और सोच बदल चुके हैं लेकिन चाचा दलितों को मूर्ख कह रहें हैं, सुनिए कितने गुस्से में है प्रोफेसर सर, आगरा में दलित महासम्मेलन' कार्यक्रम के भरे मंच से रामगोपाल यादव ने देश के दलित भाइयों को 'मूर्ख' कहकर अपमानित किया! #UPElection2027 @samajwadiparty @BJP4India
2
2
151
Dharmendra Singh retweeted
Significant development! Congress is divided and fighting within its own government over the dam issue. Message is loud clear state first , party is second priority? @INCIndia @DKShivakumar
மைசூருவில் பிரதமர் நரேந்திர மோடி முன்னிலையில் கர்நாடக முதலமைச்சர் டி.கே. சிவக்குமார் அவர்கள், "மேகதாதுவில் அணை கட்டுவதை யாராலும் தடுக்க முடியாது" என்றும், மத்திய அரசு இதற்கு இறுதி ஒப்புதல் வழங்க வேண்டும் என்றும் பேசியிருப்பது வன்மையாகக் கண்டிக்கத்தக்கது. உச்ச நீதிமன்றத் தீர்ப்பையும், காவிரி நடுவர் மன்ற இறுதி ஆணையையும் அப்பட்டமாக மீறும் வகையில் கர்நாடக முதலமைச்சர் தொடர்ந்து பிடிவாதப் போக்கைக் கையாண்டு வருகிறார். கூட்டாட்சித் தத்துவத்திற்கு எதிராகவும், தமிழ்நாட்டு விவசாயிகளின் வாழ்வாதாரத்தை அழிக்கும் வகையிலும் அமைந்துள்ள இந்தப் பேச்சை ஒருபோதும் ஏற்றுக்கொள்ள முடியாது. காவிரி நதிநீர் பங்கீட்டில் தமிழ்நாடு ஒரு கீழ்படுகை மாநிலம் என்பதால், நமது உரிமைகளைப் பாதிக்கும் எந்தவொரு திட்டத்தையும் கர்நாடகா தன்னிச்சையாகச் செயல்படுத்த முடியாது. கீழ்படுகை மாநிலங்களின் முழுமையான ஒப்புதல் இன்றி மேகதாது அணை கட்டுவதற்கு மத்திய அரசு எவ்வித அனுமதியும் வழங்கக்கூடாது. தமிழ்நாட்டின் அனுமதியின்றி மேகதாது திட்டத்திற்கு ஒப்புதல் அளிப்பது சட்டவிரோதமானது மட்டுமல்ல, அது டெல்டா மாவட்ட விவசாயிகளின் வாழ்வில் கடும் பாதிப்பை ஏற்படுத்தும் செயலாகும். மேகதாதுவில் கர்நாடகாவால் ஒரு செங்கல்லைக் கூட எடுத்து வைக்க விடாமல் தடுப்பது மத்திய மோடி அரசின் கடமை. தமிழ்நாடு காங்கிரஸ் சார்பில் இந்தத் திட்டத்தை நாங்கள் ஒருபோதும் அனுமதிக்க மாட்டோம்; நமது மாநில உரிமைகளைப் பாதுகாக்க எந்த எல்லைக்கும் சென்று போராடுவோம். இன்று நான் தஞ்சாவூர் செல்லவிருக்கிறேன்; அங்கு இந்த விவகாரம் குறித்து விரிவாகப் பேச உள்ளேன். காவிரி உரிமைக்காகத் தமிழ்நாடு எப்போதும் ஒன்றுபட்டு நிற்கும். தமிழ்நாட்டின் நலனையும், நமது விவசாயிகளின் உரிமையையும் விட்டுக்கொடுக்காமல் பாதுகாக்க எங்களது குரல் தொடர்ந்து ஓங்கி ஒலிக்கும். #TNCongress #Mekedatu
3
1
215
Dharmendra Singh retweeted
आप सर्वे को शायद गलत समझ गये? जब सवाल पूछा जाता है कि कौन जीतेगा, तो वह फाइनल नहीं होता है। मुख्यमंत्री के लिए कौन पसंदीदा चेहरा है, यह भी अंतिम मापदंड नहीं होता है। सबसे महत्वपूर्ण पैमाना यह होता है कि किसको वोट दे रहे हैं। यही सर्वे कहता है कि बीजेपी गठबंधन को 41.9 फीसदी और सपा को 39.1 फीसदी वोट मिलेंगे। योगी की लोकप्रियता भी अखिलेश से ज्यादा है, लेकिन यह भी फाइनल नहीं है। भारत की राजनीति बदल गई है। आखिरी पल में भी बदलाव होते हैं, क्योंकि उम्मीदवार, मैनिफेस्टो, चुनावी कैंपेन और बूथ लेवल मैनेजमेंट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चुनाव से पहले 15-20 फीसदी Undecided वोटर भी होते हैं, जो पूरा गेम बदल सकते हैं। यूपी का चुनाव रोचक है। कुछ भी हो सकता है, क्योंकि प्री-पोल और एग्जिट पोल भी हमेशा सटीक नहीं होते हैं। Exact and Exit में फर्क हो सकता है, अभी बहुत पानी बहना है #UPElection2027 #UPElection
Vote vibes के इस सर्वे पर नज़र डालते हुए ये ज़रूर ख़्याल रखिएगा कि सर्वे करने वाले के बीजेपी और आरएसएस नेताओं से बेहद अच्छे ताल्लुकात हैं, और उसके बावजूद आने वाले चुनावों में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी की स्पष्ट हार की ये पिक्चर निकलकर सामने आई है!! इसी से समझ लीजिए कि आकंठ जातिवाद और प्रचंड भ्रष्टाचार के मामलों में डूबी योगी आदित्यनाथ की सरकार के ख़िलाफ़ actual wave कितनी प्रचंड होगी?
3
3
315
Dharmendra Singh retweeted
Vote vibes के इस सर्वे पर नज़र डालते हुए ये ज़रूर ख़्याल रखिएगा कि सर्वे करने वाले के बीजेपी और आरएसएस नेताओं से बेहद अच्छे ताल्लुकात हैं, और उसके बावजूद आने वाले चुनावों में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी की स्पष्ट हार की ये पिक्चर निकलकर सामने आई है!! इसी से समझ लीजिए कि आकंठ जातिवाद और प्रचंड भ्रष्टाचार के मामलों में डूबी योगी आदित्यनाथ की सरकार के ख़िलाफ़ actual wave कितनी प्रचंड होगी?
6
42
3
187
9,323
Dharmendra Singh retweeted
बीजेपी कभी नहीं चाहेगी कि उत्तर प्रदेश उसके हाथ से निकल जाए, भले ही पार्टी में कई मतभेद और मनभेद हों, क्योंकि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है। अगर यूपी हाथ से निकल गया तो दिल्ली को संभालना मुश्किल होगा। यह सिर्फ हार नहीं होगी, बल्कि उल्टी गिनती भी शुरू हो सकती है। जहाँ दूसरे राज्यों के संगठन मंत्रियों को लगाने की बात है, तो यह कोई नई बात नहीं है। बीजेपी हमेशा दूसरे राज्यों के संगठन मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों में जिम्मेदारी देती रही है। जैसा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में गुजरात के रत्नाकर को काशी क्षेत्र में लगाया गया था। राजस्थान के चंद्रशेखर, झारखंड के धर्मपाल और मध्य प्रदेश के हितानंद को भी जिम्मेदारी दी गई थी। बीजेपी को मालूम है कि मुस्लिम वोट उसे मिलने वाला नहीं है। इसीलिए योगी जी ने एक बड़ी चाल चली कि 1.27 करोड़ हिंदू वोट कट गए। ऐसा करके योगी ने दिल्ली से लेकर यूपी तक पार्टी और कार्यकर्ताओं को जगा दिया। अब देखना है कि बीजेपी इस मुहिम में कितनी आगे बढ़ती है और कितनी सफलता हासिल करती है। दिल्ली को जगाने का मतलब पूरी पार्टी को सक्रिय करना है। साथ ही, जो लोग गुटबाजी कर रहे हैं, उन्हें भी संदेश देने की कवायद है कि अपने मतभेद और मनभेद गंगा और गोमती में डुबो दें और मिल-जुलकर काम करें, ताकि तीसरी बार फिर बीजेपी यूपी में सरकार बनाने में सफल हो सके। जितनी हायतौबा एक्सपर्ट और पत्रकार मचाते हैं कि हालात बहुत खराब हैं, यही लोग 2019 में बीजेपी को 25-30 सीटों से ज्यादा नहीं दे रहे थे। 2014 के बारे में किसी को अंदाजा नहीं था कि बीजेपी को 73 सीटें मिल जाएंगी। 2022 में अलग कहानी गढ़ी गई, हालांकि 2024 में बीजेपी को जितनी कम सीटें मिलीं, उसका भी सही आकलन कोई नहीं कर पाया। दरअसल, 2024 का चुनाव अलग था। यूपी में बीजेपी को ज्यादा नुकसान हुआ, लेकिन राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार और बंगाल में भी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि, उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में स्थिति सुधरी है, लेकिन यूपी का सस्पेंस बरकरार है। सत्ता स्थायी नहीं होती, इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आखिरकार, यह सब जनता के मूड पर निर्भर करता है। #UPElection2027 #UPElection
#UttarPradesh : उत्तर प्रदेश में गजब हो रहा है? योगी ने आज पार्टी संगठन को क्या मैसेज दिया ? ज़िलाध्यक्ष …जिला प्रभारी को क्या अल्टीमेटम दिया गया ? रातों रात यूपी के संगठन महामंत्री को दिल्ली क्यों बुलाया गया ? बीजेपी की मीटिंग में कैसा पन्ना बांटा गया ? और उस पन्ने पर क्या लिखा है? अब एक एक वोट जोड़ने के लिए कौन सा WhatsApp ग्रुप बन रहा है? Admin कौन है ? 1. योगी रोको मोर्चा में लगे कुछ पूर्व पत्रकार और यूट्यूबर्स झूठ बता रहे थे । आज योगी आदित्यनाथ ने संगठन के लोगों से सीधी बात की है । योगी ने अपनी बात दोहराई और कहा : ‘सवा करोड़ से ज़्यादा हिंदू वोटर का नाम कट गया है । हर हाल में इनका वोट जोड़िए । पूरी ताकत से जुटिए । कोई दिक्कत आए फ़ौरन बताइए । बस एक महीने का वक्त है’ 2. लखनऊ में संगठन की सबसे अहम बैठक से पहले संगठन महामंत्री धर्मपाल को दिल्ली बुलाया गया है । दिल्ली में नंबर टू से उनकी मुलाकात हुई है । जो लोग मनगढ़ंत बातें बताते हैं कि यूपी और दिल्ली में लड़ाई है वो सही नहीं है । संगठन को सही करने के लिए एक मीटिंग दिल्ली में हुई । यूपी के पूरे संगठन का ज़िम्मा 6 लोगों को दिया जा रहा है । एक एक सीट के लिए प्वाइंट पर्सन बनाया जा रहा है । कहने को तो बीजेपी के पास सपा से ज़्यादा BLA हैं , लेकिन काम के कितने हैं , ये कलई खुल गई है । पन्ना प्रमुख सिर्फ़ पन्ने पर तो नहीं रह गए , ये बात पता चल रही है 3. लखनऊ की मीटिंग में संगठन महामंत्री नहीं थे लेकिन उनके नाम से पर्चे बाँटे गए हैं । इस पर हिदायत है : A. एक WhatsApp ग्रुप बनाया जा रहा है . अब हर दिन मोनिटरिंग होगी B. जिला मंडल शक्ति केंद्र बूथ चार लेवल पर रोज बताना होगा किसने कितना वोट बनाया कौन कौन वोटर अभी छूट गया है C. आज की मीटिंग के बाद अगले तीन दिन पूरी तैयारी के लिए दिया गया है । पूरा सिस्टम दुरुस्त किया जाएगा । जो BLA काम नहीं कर रहे हैं उनकी जगह नए लोग रखे जाएंगे । 17 तारीख को नई लिस्ट आ जाएगी । उसके बाद संगठन को जुटने के लिए आदेश दिया गया है । Note : मीटिंग में बंटे पन्ने को यहां नीचे देखिए
7
7
2
70
6,746
Dharmendra Singh retweeted
ये तो महाराष्ट्र से सीखना चाहिए, निजी रिश्ते में राजनीति आड़े हाथ नहीं आती है, मरनी, हरनी और शादी विवाह में अलग अलग व्यवस्था थोड़े ही होती है
बिहार की राजनीति की अपनी ख़ासियत है। प्रणाम-पांती, दुआ-सलाम बंद नहीं होता है।
2
3
182
Dharmendra Singh retweeted
ये तो बिल्कुल अलग ही बात हो गई, और पहली बार ऐसी बात आई है ! तेज़ पढ़ना, हौले-हौले पढ़ना या इत्मीनान से पढ़ना, यह सबकी अपनी-अपनी इच्छा है। कोई YouTube चैनल, न्यूज़ चैनल या अख़बार चलाता है तो खबरों की प्राथमिकता के हिसाब से जल्द से जल्द खबर प्रकाशित करना, वीडियो बनाना उसकी प्राथमिकता होती है। देर करेंगे तो खबर बासी हो जाएगी। वैसे भी सोशल मीडिया का ज़माना है, फटाफट और खटाखट का माहौल हो गया है। हाँ, मुकेश जी को अगर किसी पर निशाना साधने की मंशा है तो बात अलग है?
मुकेश जी आप आराम से एक साल में पढ़िये लेकिन अगर किसी ने जल्दी पढ़ ली या पढ़ने में जुट गया तो क्या गलत किया ? सबके जिज्ञासा का अपना विस्तार होता है . सबकी अपनी रफ्तार होती है . अपना तरीका होता है . मैंने पढ़ ली ... मैंने पढ़ ली... कोई नहीं कह रहा है . जिसने पढ़ी, उसने कुछ हिस्से का जिक्र किया . ये सहज मानवीय स्वभाव है .
3
4
257
Dharmendra Singh retweeted
ये कहना बेहद मुश्किल है। राजनीतिक हवा का रुख पकड़ना आसान नहीं होता। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि प्रदेश में राजनीतिक समीकरण क्या हैं। राजनीति में हमेशा 1+1=2 नहीं होता और न ही 1-1=शून्य होता है। राजनीति कला भी है, गणित भी और केमिस्ट्री भी। भले ही छोटी पार्टियाँ सरकार बनाने की स्थिति में न हों, लेकिन वे किसी का खेल जरूर बिगाड़ सकती हैं। किसका खेल बिगड़ेगा, यह भी कहना मुश्किल है। कैसे होता है खेल? 1. जब किसी एक पार्टी की जबरदस्त लहर होती है, तो राजनीतिक मैदान की छोटी मछलियाँ कमजोर पड़ जाती हैं। 2. जब दो पार्टियों के बीच काँटे की टक्कर होती है, तब छोटी मछलियों में भी जान आ जाती है। 3. जब सत्ता पक्ष से मतदाता परेशान हों और विपक्ष के पक्ष में भी कोई स्पष्ट हवा न हो, तब छोटी राजनीतिक पार्टियाँ मजबूत हो जाती हैं। 4. 1989 में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था और करीब 40 निर्दलीय विधायक जीतकर आए थे, जबकि मोटे तौर पर चार प्रमुख पार्टियाँ मजबूत स्थिति में थीं। 5. 1991 से 2007 तक किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। छोटी पार्टियों, निर्दलीय विधायकों और बाहुबलियों को सरकार में शामिल कराने के लिए राजनीतिक दलों को उनकी जरूरत पड़ती थी। 6. चुनाव से पहले बंदरकूद की बहुत संभावना होती है, बीएसपी-कांग्रेस के बीच कभी गठबंधन था, अगर कांग्रेस को ज्यादा सीट सपा नहीं देती है तो कांग्रेस के लिए दरवाजा खुला है हालांकि मायावती दरवाजा खोलती है बंद रखती है कहना मुश्किल है 7., ये भी संभव है कि चुनाव के पहले बीजेपी के घटक दल रंग बदल ले, तो कोई अचरज नहीं है 8. अखिलेश के अयोध्या जाने के बाद क्या समीकरण बनते हैं वो भी नई कहानी लिख सकता है 9 . कौन जानता था कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बन जाएगी, कौन जानता था कि तमिलनाडु में डीएमके की बाजी पलट जाएगी, मतलब खुला खेल है,हर पार्टी और हर विकल्प चुनाव के पहले Probability रहता है #UPPolitics #UPElection2027 @asadowaisi @BhimArmyChief
यूपी चुनाव -4 ओवैसी और चंद्रशेखर ने आपस में चार बार मुलाकात की।दो बार दिल्ली में और दो बार हैदराबाद में और 45 दिन के अंदर गठबंधन करने की सार्वजनिक घोषणा भी कर दी। उत्तर प्रदेश में जिनकी कोई बड़ी राजनीतिक हैसियत नहीं है,वह गंभीरता से गठबंधन कर चुनौती देने की दिन रात कोशिश कर रहे हैं,और जिनकी उत्तर प्रदेश में ठीक ठाक राजनीतिक हैसियत है,जिनका सब कुछ दांव पर लगा हुआ है,वह चैन की बाँसुरी बजा रहे हैं।ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन अखिलेश यादव के लिए चुनौती है, बीजेपी के लिए नहीं। अभी तक अखिलेश यादव और राहुल गांधी को सीटों पर सहमति बना लेनी चाहिए थी।10 साल सत्ता से बाहर नेता और दलों के लिए एक एक मिनिट महत्व का होना चाहिए। अखिलेश यादव के लिए यह चुनाव अभी नहीं तो कभी नहीं का है।उनका सबकुछ दांव पर है।उनका राजनीतिक भविष्य,उनकी पार्टी सब तलवार की धार पर है।2024 लोकसभा चुनाव में सपा को अभूतपूर्व सफलता मिली है,उसे सपा ने एमएलसी चुनाव में बरकरार रखा है।अब विधानसभा चुनाव में भी परचम लहराने के लिए अखिलेश को ही पत्ते फेटने होंगे,चौसर की बिसात भी अखिलेश को बिछानी पड़ेगी।चुनावी हार का खामियाजा अखिलेश ही भुगतेंगे कोई और नहीं।पार्टी तभी बचेगी,जब सत्ता मिलेगी,वरना टीएमसी जैसी हालत के लिए तैयार रहे।सेमीफाइनल तक लगातार जीत का कोई मायने नहीं है,यदि फाइनल मुकाबले में हार मिले। अपने राजनीतिक जीवन के सबसे बेहतर दौर में अखिलेश है।बस अखिलेश को सब सही साधना है।सब सही साधना ही सबसे बड़ी तपस्या है।यह तपस्या सिर्फ राम मंदिर दर्शन से पूरी नहीं होगी,बल्कि सहयोगी को सही से समझाने,ख़ुद भी समझने और विरोधी दल पर सटीक तीर चलाने से होगी।  अखिलेश यादव कितने जल्दी यह कर पाएंगे,कैसे करेंगे,यही अखिलेश यादव के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। #SameerTalksElections
1
8
23
2,683
Dharmendra Singh retweeted
अखिलेश यादव की धमकी का राजा भैया पर कोई असर नहीं, कहा कि हिंदू की नींद बहुत गहरी होती है, जाति में बंटा हिंदू नही चाहता कि हिंदू में कोई एकता हो।
5
124
4
613
9,154