⚠️ मौसम चेतावनी | जनपद हाथरस, उत्तर प्रदेश
भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 29-30 अक्टूबर को जनपद हाथरस में मेघगर्जन, वज्रपात एवं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
📌 नागरिकों हेतु आवश्यक सावधानियां:
▪️ खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर रहें।
▪️ पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं के नीचे आश्रय न लें।
▪️ वज्रपात के दौरान खुले मैदान एवं जलस्रोतों से दूर रहें।
▪️ जलभराव वाली सड़कों, नालों एवं उफनते पानी को पार न करें।
▪️ किसान फसलों में जल निकासी सुनिश्चित करें तथा मौसम को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करें।
जनपद हाथरस के समस्त नागरिकों से अपील है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें तथा मौसम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक चेतावनियों एवं निर्देशों का पालन करें।
@CMOfficeUP @UPGovt @rahat_up @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69
#Hathras #WeatherAlert #IMD #UPWeather
30 नवंबर तक चलेगा जिले में स्वगणना कार्य|
@CensusIndia2027
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69
#Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
दिव्यांगजनों को वितरित किए गए 352 सहायक उपकरण |
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69
#Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा बनेंगे मतदाता|
@ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69
#ECI #ECISVEEP #Hathras #hathrasnews #news #DMHathras
#Hathras #मतदाता_जागरूकता
जनपद हाथरस में दिव्यांगजनों को वितरित किए गए 352 सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़े कदम।
मा० विधायक सदर/महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति श्रीमती अंजुला सिंह माहौर की अध्यक्षता एवं मा० विधायक सिकंदराराऊ श्री वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में 140 हस्तचालित ट्राईसाइकिल, 21 व्हीलचेयर, 38 कान की मशीन, 02 ब्लाइंड स्टिक, 128 बैसाखी, 23 एमआर किट एवं 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल सहित कुल 352 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी तथा उनकी कार्यक्षमता, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग का भाव रखने तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने पर जोर दिया।
जिला प्रशासन, हाथरस दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं उनके सम्मानजनक जीवन के लिए प्रतिबद्ध है।
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69
#Hathras #हाथरस #DivyangjanSashaktikaran #जिलाप्रशासन #dmhathras
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी @sppatel69 की अध्यक्षता में आज दिनांक 26.10.2026 को वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक कर प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा उपलब्ध कराये गये सुझावों के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है।
@ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69
#eci #ecisveep #hathras #हाथरस
25 अक्टूबर, 2026 को 11:30 बजे IST (भारतीय मानक समय) की स्थिति पर आधारित राष्ट्रीय बुलेटिन संख्या 5: पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ' गहन अवदाब (डीप डिप्रेशन)' [आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए चक्रवात अलर्ट - ऑरेंज संदेश]
पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना 'अवदाब (डिप्रेशन)' पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ा है। यह और अधिक तीव्र होकर ' गहन अवदाब (डीप डिप्रेशन)' में बदल गया है। आज, 25 अक्टूबर, 2026 को 11:30 बजे IST पर, यह उसी क्षेत्र में (लगभग 15.1° उत्तरी अक्षांश और 91.0° पूर्वी देशांतर पर) केंद्रित था। यह श्री विजय पुरम (अंडमान द्वीप समूह) से लगभग 420 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 870 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 960 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 1060 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और बापटला (आंध्र प्रदेश) से 1130 किमी पूर्व में स्थित है।
इसके दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 अक्टूबर की सुबह तक पूर्वी-मध्य तथा उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक 'चक्रवाती तूफान' (साइक्लोनिक स्टॉर्म) में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में जाने और 27 अक्टूबर, 2026 की सुबह के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ‘प्रचंड चक्रवाती तूफान(सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म)’ में बदलने की संभावना है।
इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, और अधिक तीव्र होकर एक ‘अति प्रचंड चक्रवाती तूफान' (वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म)’ में बदलने और 28 अक्टूबर, 2026 की सुबह के आसपास आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की प्रबल संभावना है। 28 अक्टूबर, 2026 की दोपहर से पहले, इसके बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है। उस समय यह एक 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में होगा, जिसमें हवा की निरंतर गति 115-125 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @rahat_up @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69
#weather #hathras #weatherupate #हाथरस
जिलाधिकारी @sppatel69 ने PET-2026 की प्रथम दिवस की प्रथम पाली में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने CCTV कंट्रोल रूम पहुंचकर परीक्षा कक्षों में लगे कैमरों के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया का अवलोकन किया और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बायोमेट्रिक टीम से संवाद कर अभ्यर्थियों के सत्यापन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा प्रत्येक अभ्यर्थी का अनिवार्य बायोमेट्रिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि PET-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP
#Hathras #PET2026 #DistrictAdministrationHathras #हाथरस #dmhathras
एसडीएम ने एमडीएम खाकर परखी शुद्धता और स्वाद|
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69
#Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
























