Official Twitter account of District Administration, Patna. We will keep you abreast of developments and activities of District Administration, Patna.

Patna, India
Joined May 2017
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा बांकीपुर विधान सभा उप निर्वाचन, 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी 21 कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने, निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखने, विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने सहित भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया गया। 3 फ्लाईंग स्क्वायड, 3 पालियों में 3 प्वायंट्स पर 9 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 3 वीडियो सर्विलांस टीम तथा 3 वीडियो व्यूईंग टीम आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए तत्पर है। अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के निर्वाचन व्यय पर निर्वाचन व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग पैनी नजर रखे हुए है। डिस्ट्रिक्ट इन्टेलिजेंस कमिटि अनुश्रवण कर रही है। लगभग 20 इन्फोर्समेंट एजेंसी पैसों के ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रान्जैक्शन तथा मूवमेंट पर नजर रख रही है। मतदाताओं की सहायता हेतु #Voter #Helpline 1950 कार्यरत है जिसपर निर्वाचकों को हर तरह की सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ हैं। संविधान द्वारा प्रदत्त वयस्क मताधिकार बहुमूल्य है एवं इस अधिकार का प्रयोग एक नागरिक के लिए अत्यावश्यक है। चुनाव में उच्च मतदान प्रतिशत हमारे प्रजातंत्र को एक नया आयाम देगा। सभी निर्वाचकों से अपील है कि वे इस विधानसभा उप चुनाव में वोट जरूर दें। इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और प्रस्फुटित होगा तथा इसे एक नया आयाम मिलेगा। #Bankipur #Byepoll @ECISVEEP @SpokespersonECI @CEOBihar
16
5
1
30
26,081
कायाकल्प अभियान से बदल रही स्वास्थ्य केंद्रों की सूरत... @IPRDBihar @BiharHealthDept
19
6
22
7,944
स्वास्थ्य उपकेंद्र देवरिया मसौढ़ी की आज ली गयी geo-tagged तस्वीर
2
195
सेवा संकल्प -सह - कायाकल्प अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों में हो रहा सुधार @IPRDBihar @BiharHealthDept
4
2
9
2,594
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, पटना के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित 'कौमुदी महोत्सव' में आपका हार्दिक स्वागत है। दिनांक: 25 अक्टूबर, 2026 स्थान: गुलजारबाग स्टेडियम, पटना सिटी @IPRDBihar @ArtCultureBihar
3
2,351
खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर, पटना में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, पटना श्री शुभम कुमार ने किया। प्रतियोगिता में नौ प्रमंडलो की अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की चयनित बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन बिहार की राज्य टीम के लिए किया जाएगा, जो आगामी राष्ट्रीय विद्यालय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। @IPRDBihar @BSSABihar
2
11
1,823
पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने बाँकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटना में स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा आगामी 27 अक्टूबर 2026 को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी तंत्र का अवलोकन किया। साथ ही, मतगणना के दिन आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 मतगणना टेबल तथा पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 7 मतगणना टेबल निर्धारित किए गए हैं. @IPRDBihar @CEOBihar @PatnaPolice24x7
1
12
9,776
पटना जिला में सड़क एवं स्ट्रीट लाइटों की मरम्मति का अभियान तेजी से जारी है। दीपावली से पूर्व सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर लेने के लक्ष्य के आलोक में संबंधित विभागों के द्वारा दिन रात काम किये जा रहे हैँ स्ट्रीट लाइट मरम्मति अभियान की प्रगति: जिले में कुल स्थापित स्ट्रीट लाइटें: 1,55,984 सर्वे के दौरान खराब पाई गईं स्ट्रीट लाइटें: 32,519 अब तक मरम्मत की गई स्ट्रीट लाइटें: 18,629 शेष खराब स्ट्रीट लाइटों की भी मरम्मति का कार्य तेजी से जारी है। सर्वे के दौरान चिह्नित खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मति के अतिरिक्त आम नागरिकों से प्राप्त फीडबैक, CM QRT एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में भी त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है ताकि नागरिकों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित आवागमन एवं अधिकतम सुविधा उपलब्ध हो सके। @IPRDBihar @BiharEnergy
1
9
7,728
जे.पी. गंगा पथ: गंगा की लहरों के साथ, प्रगति का नया पथ #CMSamrat #SamratChoudhary @IPRDBihar @RCD_Bihar
1
2
21
4,303
पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 के अवसर पर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के शर्मा @IPRDBihar @CEOBihar @PatnaPolice24x7
13
8,755
पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान की प्रशासनिक तैयारी पूरी @IPRDBihar @CEOBihar @PatnaPolice24x7
4
21
10,048
पटना के बिहटा (परेव) की जीविका दीदी सोनी देवी ने पीतल के बर्तन निर्माण के पारंपरिक हुनर को अपनाकर न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति बदली, बल्कि अपने पूरे परिवार को आत्मनिर्भर बनाया। जीविका के सहयोग से अब बिहार की महिलाएं स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं। #samratchoudhary #CMSamrat
पटना के बिहटा (परेव) की जीविका दीदी सोनी देवी ने पीतल के बर्तन निर्माण के पारंपरिक हुनर को अपनाकर न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति बदली, बल्कि अपने पूरे परिवार को आत्मनिर्भर बनाया। जीविका के सहयोग से अब बिहार की महिलाएं स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं। #Jeevika #samratchoudhary #CMSamrat
1
5
7,084
दुर्गा पूजा के अवसर पर गाँधी मैदान पटना में आयोजित रावण वध कार्यक्रम के अवसर पर यातायात व्यवस्था. @IPRDBihar @PatnaPolice24x7 @patna_traffic
1
10
8,350
गाँधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. दर्शकों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है. कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा तथा भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वारों के लिए अलग-अलग व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसके तहत गेट नम्बर 1 से मुख्य अथितिगण,गेट नंबर-4 से वीआईपी, गेट नंबर-12 से वीवीआईपी एवं मीडिया प्रतिनिधि तथा गेट नंबर-13 से दशहरा कमेटी के सदस्यों का प्रवेश होगा। अन्य निर्धारित प्रवेश द्वारों से आमजन गांधी मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए मैदान के अंदर 2 महिला दीर्घा की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने सभी दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे शाम 4 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें. कार्यक्रम के दौरान किसी अफवाह पर ध्यान न दें. गाँधी मैदान में प्रवेश एवं निकास के समय धैर्य पूर्वक अपनी बारी का इंतजार करें एवं तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश का पालन करें आवश्यकता पड़ने पर जिला नियंत्रण कक्ष के निम्नलिखित नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.. जिला नियंत्रण कक्ष... 2219810/2219234 पुलिस नियंत्रण कक्ष.. 9031825979 एवं डायल 112 साथ ही गाँधी मैदान में बनाये गये हेल्प डेस्क से भी जरुरी मदद ली जा सकती है. @IPRDBihar @PatnaPolice24x7
1
2
32
4,983
पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। . उड़नदस्ता टीम द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत निगरानी। . अवांछित गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सघन वाहन जाँच अभियान। . नकदी, प्रतिबंधित सामग्री एवं अवैध अग्निशस्त्रों के परिवहन पर विशेष नजर। . शहर के सभी प्रवेश बिंदुओं पर सतर्कता तथा आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई। जिलाधिकारी-सह-सहायक निर्वाची पदाधिकारी, पटना, श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने संबंधित पदाधिकारियों को जाँच अभियान और सघन करने तथा निर्वाचन की शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। @IPRDBihar @CEOBihar @PatnaPolice24x7
1
2
15
6,884
सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्रवार मतपत्रों के विखंडन कार्य एवं मतदान सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मतपत्रों के पूरी सतर्कता से पृथक्करण करने तथा प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए निर्धारित सूची के अनुसार मतदान सामग्री का मिलान एवं सत्यापन सुनिश्चित कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों में अत्यंत सावधानी बरतने तथा किसी भी स्तर पर त्रुटि की गुंजाइश नहीं रहने देने पर जोर दिया। @IPRDBihar @CEOBihar @PatnaPolice24x7
3
25
7,631
गांधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी मुस्तैदी एवं तत्परता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गये.
30
3,413
पटना जिला में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम मिशन मोड में जारी.विभिन्न विभागों द्वारा जिला में संस्थापित कुल 1,55,984 स्ट्रीट लाइटों में तकनीकी कारणों से खराब पाए गए 32,988 स्ट्रीट लाइट में से 16,864 को आज तक कर लिया गया ठीक. दीपावली से पूर्व सभी स्ट्रीट लाइट को ठीक कर लेने का लक्ष्य
6
5
2
65
5,036
पटना जिला में मिशन मोड में सड़कों की चल रही मरम्मति अभियान अंतर्गत चिन्हित 1220 स्थलों में से 747 स्थलों (कुल लम्बाई -159 किमी ) की मरम्मति की जा चुकी है. सड़कों के बाकी क्षतिग्रस्त स्थलों की भी मरम्मति दिनरात जारी है.
7
5
48
6,854
पटना जिला में खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का काम मिशन मोड़ में शुरू. जिलाधिकारी ने दीपावलो से पहले पूरे जिले में किसी भी वजह से काम नहीं कर रहे स्ट्रीट लाइट को शत प्रतिशत ठीक कर लेने का सभी संबंधित विभागों को दिया निदेश.
7
4
56
5,065