आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनपद में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के अंतिम सम्भाजन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकतम 1,200 मतदाताओं की सीमा, मतदेय स्थलों की भौतिक स्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं मतदाताओं की सुगमता को ध्यान में रखते हुए सम्भाजन की कार्यवाही पूर्ण की गई।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के अनुसार सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों एवं शांति एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए महिला एवं बाल अपराध, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
संबंधित अधिकारियों को न्यायालयों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, समयबद्ध दोषसिद्धि हेतु आवश्यक कार्रवाई करने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील मामलों की नियमित निगरानी एवं जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
तहसील शामली में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, ताकि जनगणना कार्य को सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जा सके।
कलेक्ट्रेट सभागार शामली में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक कर योजनाओं की प्रगति एवं सड़क पुनर्स्थापन कार्यों की समीक्षा की गई।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्स्थापन 31 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं तथा जिन योजनाओं में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ नहीं हुई है, उनमें कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कर जलापूर्ति सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के अंतर्गत आज आयोजित लिखित परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विकास खण्ड शामली के ग्राम सिम्भालका स्थित विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। साथ ही विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज, शामली स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
जनपद में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों एवं युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु आज दिनांक 24-10-2026 को सभी बूथों पर विशेष अभियान आयोजित किया गया।
इस दौरान विभिन्न बूथों का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। अभियान में पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा नाम हटाने, संशोधन कराने और निवास स्थान बदलने पर पता अपडेट कराने के लिए भी आवेदन किए जा सकेंगे।
DM Shamli retweeted
उत्तर प्रदेश के सभी बूथों पर दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान का किया जाएगा आयोजन। समस्त नागरिकों विशेषकर युवा साथियों एवं महिलाओं से अनुरोध है कि कैंप में अवश्य पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं।
#SpecialCamps
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
DM Shamli retweeted
24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प
छूटे हुए एवं पहली बार मतदाता बनने वाले पात्र नागरिकों को कैम्प में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का मिलेगा अवसर
जिला निर्वाचन अधिकारियों को बीएलओ की समय से उपस्थिति और फॉर्म-6 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
लखनऊ, 23 अक्टूबर, 2026।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के उपरांत मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित कराने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए गये हैं। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कैम्प का आयोजन व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
निर्देश दिए गये हैं कि 24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। सभी बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध होने चाहिए, ताकि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के इच्छुक पात्र नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्प डेस्क भी सक्रिय रखी जाएगी, जिससे नागरिकों को पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक सहायता मिल सके।
विशेष कैम्प के आयोजन का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसकी जानकारी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों को भी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस अभियान का लाभ उठा सकें।
ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गये हैं। ऑफलाइन फार्म-6 भरने हेतु इच्छुक पात्र नागरिकों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ जन्म एवं निवास संबंधी आवश्यक अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां तथा परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या (यदि उपलब्ध है तो) बूथ पर लेकर आने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अभियान के सघन पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई। इस पहल के माध्यम से मतदाताओं को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मिली, जिससे मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनी।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारु, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। जनपद में मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है।
DM Shamli retweeted
*कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश*
(प्रेस विज्ञप्ति)
*विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदाता सूची में लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा*
*मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने पर मतदान कराने के निर्देश*
लखनऊ, 21 अक्टूबर, 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर, 2026 को होने वाले मतदान के दिन मतदाता सूची में मतदाता के विवरण में आंशिक लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियां होने के आधार पर किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। इस संबंध में समस्त संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यदि कोई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचता है और पीठासीन अधिकारी अथवा मतदान अधिकारी को मतदाता सूची में उसके विवरण में लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी अशुद्धियां दिखाई देती हैं, तो ऐसी स्थिति में मतदाता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। यदि मतदान अधिकारी मतदाता द्वारा प्रस्तुत अनुमन्य दस्तावेजों अथवा मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरणों के आधार पर इस बात से संतुष्ट हो जाता है कि संबंधित व्यक्ति वही मतदाता है, जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो ऐसी लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों को नज़रअंदाज़ करते हुए उसे मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान इन निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि केवल मामूली लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण किसी पात्र मतदाता को मतदान से वंचित न होना पड़े। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान दिनांक 23-10-2026 को पूर्वाहन 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक संबंधित मतदान स्थलों पर सम्पन्न कराया जायेगा। उक्त निर्वाचन हेतु कलक्ट्रेट, शामली में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का नम्बर 01398-270078 है। मेरठ खण्ड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या व समाधान हेतु उक्त टेलीफोन नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।
@ceoup @ECISVEEP



































