Pinned Tweet
बह चली बयार
लुट न जाये सिंगार
उड़ा न ले कहीं
बेताब वो तैयार
बांध लो आंचल
कहीं छूट न जाये
शीशे की दीवार
चलना हुआ दुश्वार
संभलना जरा
गिरे हो हर बार
थाम लो जिगर
कहीं टूट न जाय
हर गली में तैयार
बैठे हैं चितचोर
बिखरे हैं इधर
तार-तार बेजार
बेदर्द जमाना है यह
कहीं लूट न जाय...
कुछ दीप निर्वापित हुए हैं,
कुछ प्रतीक्षाएँ स्वयं ही राख हो गईं,
और कुछ स्वप्नों ने
अपना अस्तित्व मौन को समर्पित कर दिया।
3
77
अनुरक्ति और विरक्ति के मध्य,
किसी अनाम अनुभूति के अवसान पर,
तुम्हारी विस्मय-विमुग्ध दृष्टि में
जब मेरा अस्तित्व प्रतिबिंबित होगा,
तुम्हारे अधरों पर
कोई अव्यक्त स्मित थरथराएगी,
और हृदयांतःस्थल में
उन्मुक्त स्पंदनों की अनुगूँज से
एक अनाम चेतना जागृत होगी।
तुम्हारी यादों के विस्तर पर
प्यार की चादर में सिलवटें पड़ी हैं
आहों की तकिया लिए
मेरी प्यासी नींद
तुम्हारी चाह में उच्चाटित हो गई है
आओ कि ले जाओ अपनी यादें
दे जाओ कोई दर्द
और टूट जाएं सांसों की लडी
अनुरक्ति जब अनुभूतियों में अनुपस्थित रहती है, तब वह केवल एक शून्य नहीं, बल्कि एक सूक्ष्म और गूढ़ मौन बन जाती है। जहाँ स्पर्श की ऊष्मा नहीं पहुँचती, जहाँ संवेदनाओं की आहट थम जाती है, वहीं यह एक अनाम, अछूती और अव्यक्त स्थिति में ठहर जाती है।
1
43
तुमको देखने के बाद
ऐसे लगा
जैसे अस्फुट स्वरों में
स्पंदन का ज्वालामुखी
फूटा
.......!
आओ देखो
फिर वही बहार
वही बयार
और
निस्तब्धता
तुम्हारी चीख में
और भी गहराती गई है
.........!
जब लगा कि इस अँधेरे का कोई अंत नहीं,
ज़िंदगी का अब कोई भी ख़ास पंथ नहीं।
तभी सीने के किसी कोने में हलचल सी हुई,
राख के नीचे दबी इक आँच रोशन सी हुई।
सभी अपने अपने अनुभव साझा करने में लगे हुए हैं।
लगे रहो लगे रहो...
#ठसक_सबा_की
ये राहों की धूप, ये मरु का विस्तार,
ये प्यास मेरी, ये छलावा तेरा।
ये शंका का विष, ये विश्वास की धार,
ये जीवन का राग, ये बुलावा तेरा।
#सुन_लो_सबा
तुम्हारी आँखों की पुतली पर
मेरे नाम का अटक जाना
बस, वहीं से टूटता है सन्नाटा।
जैसे किसी ठंडे पहाड़ की छाती पर
सूरज का पहला डंक लगता है
और बर्फ़ के भीतर
पिघलती हुई चीख़
एक झरना बन जाती है।



