परिव्राजक retweeted
कुछ रिश्तों की सबसे हसीन बात यही है कि
दुनिया तो उन्हें पढ़ती है मगर
उनका मतलब
सिर्फ़ दो ख़ामोश दिल ही जानते हैं...
#सुप्रभात_जिंदगी
#सुगंधा
परिव्राजक retweeted
मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा की यह प्रथम चन्द्रकला... रात्रि के विस्तृत व्योम में अपनी कोमल रजत आभा बिखेरती हुई कैसी विरहाकुल प्रतीत होती है... नवोदित चन्द्रमा की क्षीण ज्योत्स्ना, शीतल समीर और कुहासे से आवृत्त दिशाएँ...
परिव्राजक retweeted
कितना प्रामाणिक था उसका दुख
लड़की को दान में देते वक़्त
जैसे वही उसकी अंतिम पूंजी हो
लड़की अभी सयानी नहीं थी
अभी इतनी भोली सरल थी
कि उसे सुख का आभास होता था
लेकिन दुख बाँचना नहीं आता था
पाठिका थी वह धुंधले प्रकाश की
कुछ तुकों और लयबद्ध पंक्तियों की
(क्रमश..)
परिव्राजक retweeted
बहुत ही ज़्यादा अक्सर हम
मन में
चिंतन करते हैं
संबंधों पर इतना अधिक
जो हम
मंथन करते हैं
लिपट कर रह जाती है आत्मा
जिनसे
फिर क्या कहना
नहीं खलता फिर मन का
मन से
आलिंगन करना....
#मणिका
परिव्राजक retweeted
सिलवटें हैं किसी के चेहरे पर
तो इसमें...
हैरत क्या
ज़िंदगी ने उन्हें आप से
ज़्यादा परखा होगा
और क्या..... 🦨
परिव्राजक retweeted
A Sacred Self-Reflection......💌
अपने हृदयस्थ शिवालय के अन्तःपुर में अनुरक्ति को नित्योपासना की भाँति चिरप्रतिष्ठित रखना..... प्रेम ऋतुजन्य सौन्दर्यानुभूति नहीं, आत्मचेतना का सनातन अनुबन्ध है, प्राणों का अनादि संकल्प और अन्तःस्थित शिवतत्त्व की परम अनुभूति....🙌
परिव्राजक retweeted
सुबह की भोर सुनहरी चादर ओढ़कर मुस्कुरा रही है।
प्यारी-प्यारी हवाएँ मधुर गीत गुनगुना रही हैं।
-------------
पहाड़ों के पीछे से सूरज की किरणें झाँक रही हैं।
ओस की बूँदें फूलों पर मोतियों-सी चमक रही हैं।
------------------------
पेड़ों की डालियाँ मंद पवन के संग झूम रही हैं।
पक्षियों की मीठी चहचहाहट वातावरण को सजा रही है।
-------------------------------------
सूरज की सुनहरी रोशनी धरती को जगमगा रही है।
#डॉ_अनामिका #हिंदी_काव्य
#हिंदी_का_विकास #हिंदी_का_विस्तार
#flowers #trendingreels #vairalvideo #viralreels #बज्म़
परिव्राजक retweeted
लगता है, इस उजली रात में तुम्हारे साथ नदी के किनारे कुछ दूर चलें, जल में उतरती चाँदनी को देखते रहें और चन्द्रमा की इस उजली साक्षी में अपने प्रेम को प्रकृति की अनन्त लय के साथ अनुभूत करें....
आओ न, वाराणसी के दशाश्वमेध घाट, गंगा के तीर मिलो🪔
परिव्राजक retweeted
तुम्हारी यादों के विस्तर पर
प्यार की चादर में सिलवटें पड़ी हैं
आहों की तकिया लिए
मेरी प्यासी नींद
तुम्हारी चाह में उच्चाटित हो गई है
आओ कि ले जाओ अपनी यादें
दे जाओ कोई दर्द
और टूट जाएं सांसों की लडी
परिव्राजक retweeted
सुनो,
क्या तुम जानते हो
कि तुम्हारी ख़ामोशियाँ भी
कहीं ज़्यादा रूमानी हैं
मेरे लफ़्ज़ों से
कि तुम्हारे होने की महक ही
काफ़ी है किसी इश्क़ से बढ़कर।
#सुप्रभात_जिंदगी
#सुगंधा
परिव्राजक retweeted
कहीं दूर निकल आयी हूं,
कुछ पल खुद के नाम करने।
आसमान की ऊँचाई और
ख्यालों की गहराई… दोनों बेइंतहा हैं।🩷🩷
#सुप्रभात_जिंदगी
#सुगंधा
#हर_हर_महादेव
#वंदे_मातरम्
परिव्राजक retweeted
"मुझे जंगल उगाने हैं
मानवीय सभ्यता की देह पर,
मेरी याद में कुछ पँछी,
गिलहरी, तिलचट्टे,
झिंगुरो की आवाजें हैं,
बीती रात मेरे सपने में
ढ़ेर सारे जुगनू
अंधेरी छत से सट कर
देर तकटिमटिमाते रहे!"
© नयानिम
परिव्राजक retweeted
जब तक तुम रहे मुझमें
बाहर का बसंत
और भीतर का बसंत
एक जैसा रहा
तुम गए तो
पतझड़
हर क्षण है!
परिव्राजक retweeted
लो, फिर हुआ विप्लव
अनुभूतियों का
भिड़ गये सब के सब
और
निस्तब्धता का शोर
दंगल में बदल दिया
परिव्राजक retweeted
दिल में आस थी
एक ज़रा-सी बात थी
कुछ शब्द अड़े थे
संशय में पड़े थे
मन बिफर गया
दिल उलझ गया
शब्द मचल गए
बोल बिगड़ गए
वो रूठ गए
दिल टूट गए.... ✍️
#kavyakshra
परिव्राजक retweeted
हृदय पुनीत स्वरूप था
क्यों दुराग्रह से बाँधा
संबंध आत्माओं का था
क्यों न हृदयस्थल से साधा...
~काव्याक्षरा🖊️
_________________________
परिव्राजक retweeted
कुछ लोग मिलते ही
भीतर ठहर जाते हैं
उम्रभर को मन में ही
घर कर जाते हैं
हक़ नहीं होता फिर भी
शिकवे किए जाते हैं
ख़ुद ही अपराधी
खुद ही गवाह बन जाते हैं... 🖊️
परिव्राजक retweeted
!! चाहत की दहलीज़ !!
मैंने
चाहत की हर
दहलीज़ लांघ कर,
तुझे अपना मुकद्दर माना है,
इस खोए खोए से दिल ने, बस तेरा
ही आशियाना जाना है..!!
भुला
दिया मैंने सारा
जहाँ, जब तूने प्यार से
गले लगाया है, मेरी हर एक
धड़कन पर अब, सिर्फ़ तेरा ही खुमार
छाया है..!!
तेरी
मदहोश निगाहों
में डूबकर, मैंने शर्म का
आँचल सरकाया है, तेरी एक
मीठी सी छुअन में,मैंने जन्नत का
हर सुख पाया है..!!
तुझको
अपनी साँसों में
बसाने को, मैंने खुद को
तुझमें पिरोया है, तेरे सीने से
लग कर मैंने, अपने हर एक ग़म
को धोया है..!!
तूने
हाथ थाम कर
मेरा, मेरी हर खामोशी
को पढ़ लिया, मेरे काँपते होंठों
को चूम कर, मुझे अपने इश्क़ से जोड़
लिया..!!
मैं तेरी
बाहों में पिघलने
लगी, सारी दुनिया से
बेख़बर होकर, तूने मुझे अपना
बना लिया,मेरी सूनी रातों की सहर
होकर..!!
जिसे
दुआओं में माँग
कर मैंने, अपनी पलकों पर
बिठाया है, उस हसीन हमसफ़र
ने आकर, मेरी ज़िंदगी को महकाया है..!!
आज
देखा जब तुझे
इतने करीब से,तो ये
एहसास मुस्कुराया है, तू
सिर्फ़ मेरे जिस्म का नहीं, मेरी
रूह का सच्चा हमसाया है..!!
मैंने
चाहत की हर
दहलीज़ लांघ कर,
तुझे अपना मुकद्दर माना है,
इस खोए खोए से दिल ने, बस तेरा
ही आशियाना जाना है..!!
#Khusboosingh #ख़ुशबू_सिंह














