आसमोहम्मद कैफ़ । Aas mohd kaif 🇮🇳 (@journoaas) header
आसमोहम्मद कैफ़ । Aas mohd kaif 🇮🇳 (@journoaas) profile picture

Managing Editor @inquilabhindi | Political sage | Thousands of grassroots scoops | Voice for the silenced । Started at 15

New Delhi, India
Joined July 2013
Photo by आसमोहम्मद कैफ़ । Aas mohd kaif 🇮🇳 (@journoaas)Photo by आसमोहम्मद कैफ़ । Aas mohd kaif 🇮🇳 (@journoaas)Photo by आसमोहम्मद कैफ़ । Aas mohd kaif 🇮🇳 (@journoaas)Photo by आसमोहम्मद कैफ़ । Aas mohd kaif 🇮🇳 (@journoaas)Photo by आसमोहम्मद कैफ़ । Aas mohd kaif 🇮🇳 (@journoaas)Photo by आसमोहम्मद कैफ़ । Aas mohd kaif 🇮🇳 (@journoaas)Photo by आसमोहम्मद कैफ़ । Aas mohd kaif 🇮🇳 (@journoaas)
जानसठ के ऐतिहासिक सय्यद घराने के लाल दानिश अली खान ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की है। दानिश अली खान औपचारिक तौर पर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दानिश जानसठ के प्रतिष्ठित सय्यद ब्रदर्स परिवार से है। इतिहास की किताबों में इन्हें किंग मेकर कहा गया है। इन सय्यद ब्रदर्स ने मुग़ल बादशाह शाहआलम को दिल्ली की गद्दी पर बैठाया था। दानिश अली खान की क्षेत्र में काफी लोकप्रियता है। एक बड़े घराने से होने के बाद भी उनके तमाम राजनीतिक घरानों से सम्बंध है मगर वो किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नही हुए थे। इस बार उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्णय लेते हुए अपनी राजनीतिक पारी का आगाज़ किया है। @yadavakhilesh @samajwadiparty #SamajwadiParty
12
37
428
9,042
नींद भी क्या है ! आ जाए तो सब कुछ भुलाना सिखा देती है ! और ना आए तो बीता हुआ कल याद दिला देती है। आजकल जिंदगी में ऐसी हो गई है आंख कहीं भी लग जाती है ! #lifeisstrange
3
3
53
1,211
फिरोजशाह रोड पर एक बंगला है। एक सांसद महोदय का, वहां से एक संस्था का दफ्तर संचालित होता है! इसके ठीक पीछे कुछ गरीबों की बस्ती है! ग़रीबों के घोंसले कुछ गरीब से अमीर लोगों को ज्यादा चुभते है, खानदानी रईसों को कम ! व्यवस्था परिवर्तन की आहट के साथ एक सांसद को यह चुभने लगे, उन्होंने कहा गरीबों की बस्ती की गदंगी ने तंग कर दिया है, अब यहां पॉवर सेंटर बन रहा है, सब हटा देंगे, कहा कि यहां से एक बड़े राज्य में टिकट बाँटे जाएंगे!इनमें से एक ग़रीब व्यक्ति ज्यादा डर गया, वो अपने भाई के पास गया, उसका एक भाई एक लोकप्रिय महिला सांसद के बंग्ला में सेवक था, उसने यह यह बात 'पश्चिम' की अनुभवी सांसद को रोते हुए बता दी, कि सांसद साहब ने हमारी बस्ती को जमींदोज कराने की धमकी दी है, महिला सांसद बहुत मुखर है। जलवा है उसका , उसने तुंरत फ़ोन उठाया और देश के युवा नेता को मिला दिया! तो टिकट बांटने का ठेका लेने वाले नेता को जमकर फटकार पड़ी,आज यह हुआ कि रायता फैलने के ताजा प्रकरण में आज एक बड़ी कार्रवाई मीटिंग हुई, जिसमें जानकारी के अनुसार प्रभारी महोदय की पॉवर सीज कर दी गई है। अब स्वंतत्र रूप से वो एक भी टिकट नहीं कर पाएंगे और ना ही दूसरी राजनीतिक पार्टी के साथ समझौते की प्रकिया में निर्णय लेने की क्षमता में रहेंगे,मतलब पावर सीज। वैसे यह भी बता दूं कि एक ताजातरीन मेल आज भी आया है जिसमें वीडियो एविडेंस, सीसीटीवी फुटेज और अकाउंट स्टेटमेंट की चर्चा की गई है। #यूपीकीराजनीति
8
17
1
191
13,969
यह वो सभी नेता है जिन्हें मेल किया गया है! पहले मेल पब्लिक डोमेन में आ गया है , कुल 3 मेल है ! पहले मेल में आरोप भ्रष्टाचार के है ! जोकि अब नए और दुर्भाग्य से गंभीर प्रवत्ति के नहीं माने जाते क्योंकि राजनीतिक पार्टियों ने इसे नॉर्मल बना दिया है। इसमें जो ब्लंडर है, वो सर पकड़कर बैठने को मजबूर करता है ! दरअसल प्रभारी महोदय ने पार्टी के सिस्टम में अपने लोग इंस्टॉल कर दिए, जोकि उस पार्टी की विचारधारा के साथ कभी थे ही नहीं, उन्हें पार्टी के सारे एक्सेस मिले, सारी रणनीति उनके सामने साझा हुई, वो महत्वपूर्ण मीटिंग में पहुंचे, उन्होंने सारा डाटा जोड़ा और एक समानांतर व्यवस्था बना ली, बिजली की तेजी से ! बना दिया शक्ति का नया केंद्र! इस केंद्र ने अपने लोगों को यह बताना शुरू किया कि हमारे पास पॉवर है, जिसे हम आपको ट्रांसफर कर देंगे, इसकी कीमत देनी होगी। इस तरह उस पार्टी का सिस्टम हैक करने की साज़िश की गई। आश्चर्य चकित करने वाली बात यह लोग एक बाहरी संस्था से डिप्लॉय किए गए, अचानक से ये लोग उस राष्ट्रीय पार्टी में सालों से चप्पल घिस रहे कार्यकर्ताओं के बॉस बन गए ! इससे पार्टी में असंतोष गहरा हो गया। नाराजगी में जानकारियां बाहर आने लगी। रायता ऐसा फैला कि अब समेटा नहीं जा रहा। वैसे बता दें समांतर शक्ति तंत्र बनाने वालों का इलाज तो भारत के इतिहास में मात्र बहनजी ने किया है। #राजनीति
22
19
4
155
19,286
एक राष्ट्रीय पार्टी के एक बड़े राज्य के प्रभारी के कारनामे को Exposed करते हुए, कांग्रेस के 250 बड़े नेताओं को एक गोपनीय मेल किया गया है। जिससे उस पार्टी में हड़कंप मच गया है। आरोप बहुत संगीन है ! प्रभारी की तुलना भस्मासुर से की गई है ! पार्टी परेशान है ! मेल की कॉपी हमारे पास है। मामला बड़ा है। #राजनीति
36
71
8
548
125,717
समय मिलते ही पूरा लिख दूंगा ! साक्षात् प्रमाण के साथ !
4
7
80
21,734
कांग्रेस अपने प्रभारी RP गौतम से तंग आ चुकी है ! विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में गैर जरूरी परिवर्तन किया गया, कांग्रेस आसमान से गिर कर खजूर में अटक गई है ! अखिलेश यादव के बिना कांग्रेस की दिल्ली वाली रैली की बैंड बज जाती ,उनका शुक्रिया कहने और साथ देने की बजाय उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी RP गौतम स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ रणनीति बना रहे हैं। यह वही स्वामी प्रसाद मौर्य है जिनकी जिव्हा उनके नियंत्रण से अक्सर बाहर हो जाती है। जिन्होंने हाल के दिनों में अखिलेश यादव को निशाना बनाया था, अब क्या कहें , कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी बर्बादियों पर खुद ही दस्तखत कर रही है। @RahulGandhi @yadavakhilesh @priyankagandhi #UttarPradesh
51
57
10
444
24,337
ED सपा के संस्थापक सदस्य आज़म खान के बारे में सूचना दे रही है। @samajwadiparty
ED, Lucknow has arrested Mohammad Azam Khan, founder of Maulana Mohammad Ali Jauhar Trust and Chancellor of Mohammad Ali Jauhar University, Rampur, on 31.10.2026 under the provisions of the PMLA, 2002, in the Money Laundering case. He has been sent to judicial custody for 14 days by the Hon’ble Special PMLA Court, Ghaziabad.
1
2
63
2,873
अखिलेश यादव ने अपने सभी कार्यकर्ताओं नेताओं को यह निर्देश दिया था कि वो इंडिया गठबंधन की रैली में जरूर पहुंचे , पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरएक जनपद को 30 बसें रैली में भेजने की बात कही गई, तय यह हुआ कि टिकट मांगने वाला एक नेता एक बस जरूर लेकर जाएगा ! अखिलेश यादव ने यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी पार्टी के कई सांसदों को मंच पर जगह मिले, जोकि उनके लिए बहुत बड़ी बात है ! - रैली की कामयाबी में समाजवादी पार्टी का बहुत बड़ा हाथ है, राहुल गांधी के ठीक बराबर में अखिलेश यादव बैठे और खरगे जी के बाद उन्हें बोलने का मौका मिला जोकि उनके अत्यधिक सम्मान की बात है। अखिलेश यादव आज की रैली के 'मैन ऑफ द मैच 'है। राहुल गांधी टीम के कप्तान थे , उन्हें अखिलेश यादव का शुक्रगुजार होना चाहिए। दिल्ली में आज बेतहाशा भीड़ थी। राहुल का मार्च वाला आइडिया सबसे असरदार रहा, जानकार मान रहे हैं कि तमाम आशंकाओं के बावूजद ज्ञानेश कुमार अब भी इस्तीफा नही देंगे। @RahulGandhi @yadavakhilesh #RamlilaMaidan #RamLilaGround
11
77
1
572
21,263
एक ज्ञानेश कुमार जाएगा, दूसरा ज्ञानेश कुमार आयेगा! व्यवस्था परिवर्तन विकल्प है। #RamlilaMaidan
2
6
111
1,924
LS चुनाव 2024 से पहले रामलीला मैदान में 'तानाशाही हटाओ -लोकतंत्र बचाओ' रैली का आयोजन किया गया था। यह वो समय था जब राहुल गांधी कह रहे थे कि उनकी पार्टी के नेताओं केचुनाव प्रचार में फ्लाइट टिकट तक के पैसे की दिक्कत आ रही है, चुनाव से पहले कांग्रेस के फंड सीज कर दिए गए हैं ! अखिलेश यादव कह रहे थे कि व्यापारी चुनाव में समाजवादी पार्टी की मदद करते हुए बहाने बना रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जेल में थे, हेमन्त सोरेन जेल में थे, तब इस रैली को बुलाया गया, मंच पर अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी मौजूद थी। उस दिन विपक्ष के नेताओं के भाषणों में निराशा थी, तब इस रैली में 2 सबसे खास बात हुई ,तेजस्वी यादव का भाषण और सोनिया गांधी का आगमन , तेजस्वी के उस यादगार भाषण ने उदास चेहरों को हिम्मत दी थी , उस दमदार भाषण की एक -एक लाइन सुनिए ! तेजस्वी उस दिन अपने 'पिता' के जैसे बोल रहे थे। इस रैली के बाद इंडिया गठबंधन का आत्मविश्वास लौट आया था। आज फिर रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली की रैली है ! अब फिर कुछ होने वाला है ! तेजस्वी का उस दिन का यादगार भाषण सुनिए ! @yadavtejashwi @TejashwiOffice #ramleelamaidan
6
109
2
723
34,986
दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली के लिए मार्च निकल रहा है, इस बार इंडिया गठबंधन ने सुनिश्चित किया है कि गठबंधन की एकता पूरी तरह से प्रदर्शित की जाए। मार्च और रैली स्थल में गठबंधन और उससे जुड़ी सभी राजनीतिक दलों के झंडे बखूबी दिख रहे हैं। आपको याद होगा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले रामलीला मैदान की रैली ने माहौल बदलने का काम किया था। आज विपक्ष के एकता के लिए काफी योजनाबद्व तरीके से काम किया गया है। @kharge
30
179
2,390
आज़म खान को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ! मेडीकल के लिए देर रात अस्पताल पहुंचे आज़म खान के चेहरे की यह तकलीफ़ पढ़ लीजिए, मुश्किल बड़ी बहुत है ! #AzamKhan
4
48
2
312
4,910
IPS अनुकीर्ति शर्मा की जितनी तारीफ की जाए कम है ! अनुकीर्ति को दक्ष पदक मिलने जा रहा है, जिसके तौर पर निश्चित तौर पर डिजर्व करती है ! ,जिस समय संभल में जामा मस्जिद और अनुज चौधरी में सब उलझे हुए थे ,उसी समय अनुकीर्ति ने एक बेहद बड़ा अपराध तंत्र ध्वस्त कर दिया था जो संभवतः देश मे पहली बार हुआ था। क्या किया था अनुकीर्ति ने ? अनुकीर्ति संभल में उस समय एएसपी के तौर पर तैनात थी, उन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा का घोटाला खोल दिया था और 50 से ज्यादा लोगों को जेल भेज दिया था, यह सिंडिकेट बीमा की राशि फर्जी तरीके से हड़पते थे, महंगे बीमा कराकर ,हत्या करके या सामान्य मौत को एक्सीडेंट में दिखाकर पैसा हड़प कर जाते थे। अनुकीर्ति कागज़ और कलम की ताकत से पूरा सिस्टम उखाड़ दिया। सम्भल में इस बेहद सराहनीय काम पर विवाद के बीच अनुकीर्ति को वो तारीफ नही मिली ,जिसकी वो हकदार थी। नासा में काम कर चुकी अनुकीर्ति इससे पहले एक बूढ़ी महिला के घर मे रोशनी करने को लेकर चर्चा में आई थी। संवेदनशीलता और क़ाबलियत की आइडेंटिटी अनुकीर्ति को दक्ष पदक के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं ! @Rajeevkrishna69 @ipsanukriti14 @Uppolice
2
13
93
2,698
रामपुर जेल से बाहर आते ही आजम खान को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है! इसका साफ संदेश है आजम खान दिल्ली दरबार के निर्देशों के आधार पर जेल में है। यूपी तो मात्र आदेश का पालन करती है। #azamkhan
27
104
9
442
49,910
2016 में टीवी पर एक शो आता था, Rising Star दिलजीत उसमें जज था। मेरी वाइफ एक दूसरे सीरियल के लिए रिमोट मुझे नहीं देती थी, मै जिद करके लेता था, मैं दिलजीत का फैन बन चुका था, मुझे वाइब्स आती थी, यह लड़का बहुत आगे जाएगा! यह जो भी बोलता था, इसके दिल से निकलता था, मै कहता था,यह बहुत आगे जाएगा, दिलजीत बहुत आगे निकल गया। अब करोड़ो दिलों पर राज करता है, नाम ही 'दिल - जीत ' है। मुझे सही साबित करने के लिए शुक्रिया! @diljitdosanjh
1
4
54
2,287
@grok दिलजीत के शो rising star के बारे कुछ बता दीजिए, दोस्तों को आप !
1
2
283