Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
उपमुख्यमंत्री @KumariDiya जी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में सीतावाली फाटक पर ₹14.37 करोड़ की लागत से नवनिर्मित RUB का लोकार्पण किया।
इससे रेलवे फाटक पर जाम से राहत तथा आमजन का आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित।
@RajCMO
@DIPRRajasthan
@manjubaghmar @DrPremBairwa
#PWDRajasthan
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
PWD द्वारा CRIF योजना के तहत बनास नदी पर राजस्थान का सबसे लंबा हाई-लेवल ब्रिज।
लागत- ₹134.74 करोड़
कुल लंबाई- 3.340 कि.मी
-पीपलू, मालपुरा, टोडारायसिंह, फागी एवं अजमेर क्षेत्र में आवागमन सुगम।
@RajCMO @KumariDiya @DIPRRajasthan @DrPremBairwa @manjubaghmar
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
"From Source to Tap, Every Water Scheme Will Be Digitally Tracked."- AS&MD-NJJM
Aligning with Hon'ble Prime Minister Sh. @narendramodi's vision of leveraging AI and data for better governance, Sh. Kamal Kishore Soan-AS&MD outlines how #SujalamBharat DPI & Jal Seva Aankalan...1/3
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
Replying to @rpsc_engineers
आपकी स्नेहिल शुभकामनाओं के लिए आत्मीय आभार!
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
👧📚💧 पानी ढोने की मजबूरी से पढ़ाई तक का सफर
आज देश के 9 लाख से अधिक विद्यालयों और 9 लाख से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों में नल से जल उपलब्ध है।
हर घर जल, हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव।
#HarGharJal #JalJeevanMission
@PMOIndia @CRPaatil @EduMinOfIndia @MinistryWCD
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
⏳💧 पानी लाने में नहीं, सपने सँजोने में बीत रहा है समय
प्रतिदिन बच रहे करोड़ों घंटे अब शिक्षा, आजीविका, परिवार और सामुदायिक विकास में लग रहे हैं।
समय की आज़ादी, विकास की नई रफ्तार।
#HarGharJal #JalJeevanMission
@PMOIndia @CRPaatil @VSOMANNA_BJP @ashokkmeena @PIB_India
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
On #IndependenceDay, we also celebrate the people behind the power system.
It is our endeavour to recognise good work across every level SEs, XEns AEns, JEns, accounts and personnel staff, technical staff, ministerial staff from our teams working in the field every day.
Some of our award winners from 15 August 2026.
No list of awards can ever capture all the good stories from the field ,the everyday initiative, responsibility and commitment that often goes unseen.
Each recognition, however, represents the larger spirit of dedication and public service that runs through our teams across #JVVNL .
#TeamJVVNL #Rajasthan
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
मारपीट की घटनाओं पर राज्य सरकार को सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए,दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।अभियंता राज्य के विकास की रीढ़ है, उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए सख्त क़ानून की आवश्यकता है।सरकार से अनुरोध है कि अभियंता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें और हमारे हितों का संरक्षण करें।
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
अवैद्य कार्य करने वाले, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले और कानून को अपने हाथ लेने वाले इन असामाजिक लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
पुत्र की पीड़ा और मां की परिस्थिति पर मुख्यमंत्री का मर्म
बांसवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत चुड़ादा में प्रातः भ्रमण के दौरान एक भावुक क्षण देखने को मिला। सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित अपने पुत्र की पीड़ा और परिस्थितियों को लेकर महिला रोशनी कलाल ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से संवाद करते हुए अपने पति हेमेंद्र कुमार कलाल (सहायक अभियंता) का जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय सागवाड़ा से बांसवाड़ा स्थानांतरण करने का आग्रह किया।
एक मां की व्यथा और परिवार की परिस्थितियों को गंभीरता से समझते हुए मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय दिया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए।
यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि संवेदनाओं से भरे सुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
भारी दबाव और जनाक्रोश के बाद आखिरकार दलित इंजिनियर श्री जगनलाल बैरवा के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा विधायक श्री जयदीप बिहानी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। तकरीबन एक हफ्ता लग गया पुलिस को विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने में जबकि श्री बैरवा के खिलाफ तो तुरंत ही पुलिस एक्शन हो गया था। न्याय कब तक होगा, दूध का दूध पानी का पानी कब तक होगा यह अब बड़ा सवाल है।
मुख्यमंत्री जी से मेरी मांग है कि जांच निष्पक्ष और पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए, चूंकि मामले में सत्ताधारी पार्टी के विधायक का नाम है तो कोई दबाव न हो, श्री बैरवा की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
Replying to @rpsc_engineers @RcdeRaj
आवाज़ दो, हम एक हैं।
इंजीनियर्स एकता जिंदाबाद
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
श्रीगंगानगर में अभियंताओं पर हमला शर्मनाक। अब तक FIR नहीं—क्या दोषियों को बचाया जा रहा है? न्याय नहीं मिला तो कोर्ट जाएंगे, व बड़ा धरना होगा। @RajCMO @BhajanlalBjp @PoliceRajasthan @Rajeev_ips @DIPRRajasthan @aajtak @ANI @News18Rajasthan #JusticeForEngineers #RajasthanEngineers
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
बीजेपी विधायक होने का फायदा भरपूर उठाया जयदीप बियानी ने... अधिकारियों को पीट भी लिया और आरोप लगाकर जेल भी भेज दिया... जमानत के बाद अधिकारी चोट दिखा रहे हैं...सच्चाई भी बता रहे हैं
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला क्यूँ लुटा,
मुझे रहज़नों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है।
पत्रकारिता का पहला नियम है दोनों पक्षों को सुनो। दूसरा नियम है जो पहले से सत्य मान लिया हो, उसे भी प्रमाण की कसौटी पर रखो। और तीसरा नियम, जो शायद सबसे कठिन है जब आपका राजनीतिक सहानुभूति-केंद्र किसी एक तरफ हो, तब और भी सतर्क रहो।
पानी के संकट से उठा विवाद अब ‘किसने किसे पीटा’ की लड़ाई बना
श्रीगंगानगर में सात दिन से पानी की किल्लत झेल रहे इलाकों की शिकायत पर शुरू हुई एक बैठक अब श्रीगंगानगर की सबसे गरम प्रशासनिक-राजनीतिक भिड़ंत में बदल गई है। गुरुवार को भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी ने आरोप लगाया था कि आरयूआईडीपी और एलएंडटी से जुड़े अधिकारियों ने विधायक सेवा केंद्र में उनके साथ मारपीट की, उनका चश्मा तोड़ा और आंख के नीचे चोट पहुंचाई। विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने आरयूआईडीपी के एईएन जगनलाल बैरवा, एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज हसन और एक अन्य अधिकारी को गिरफ्तार किया था।
लेकिन शुक्रवार को जमानत पर बाहर आने के बाद कहानी ने बिल्कुल दूसरा मोड़ ले लिया। RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा फटी बनियान में मीडिया के सामने आए और दावा किया कि हमला उन्होंने नहीं, विधायक और उनके समर्थकों ने किया। बैरवा ने आरोप लगाया कि उन्हें बैठक के नाम पर बुलाया गया, पहुंचते ही थप्पड़ मारे गए, जमीन पर गिराकर लातों और पाइप से पीटा गया और बाद में नई शर्ट पहनाकर पुलिस को सौंप दिया गया, ताकि मारपीट के निशान छिप सकें। उन्होंने आंख में चोट और शरीर पर निशान दिखाते हुए कहा कि अब एक आंख से ठीक से दिखाई भी नहीं दे रहा।
मामले की जड़ शहर की पेयजल व्यवस्था है। विधायक बिहाणी का कहना है कि RUIDP और एलएंडटी की अधूरी कार्यशैली ने पुरानी आबादी और करणपुर रोड जैसे इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित कर दी है। उनके अनुसार, लोगों को बाथरूम जाने तक का पानी नहीं मिल रहा, जबकि RUIDP और कंपनी अपनी जिम्मेदारी PHED पर डाल रहे हैं। विधायक का दावा है कि इसी समस्या पर मीटिंग बुलाई गई थी, लेकिन अधिकारी समय पर नहीं आए और बाद में सवाल पूछने पर AEN ने उन पर हमला कर दिया।
दूसरी ओर, इंजीनियरों का पक्ष है कि वे बुलावे पर विधायक सेवा केंद्र पहुंचे थे और वहां आते ही माहौल बिगड़ गया। राजस्थान कौंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि बैरवा को न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार और आंदोलन किया जाएगा।
अब यह मामला केवल एक विधायक और एक इंजीनियर की झड़प नहीं रह गया है। इसके केंद्र में तीन सवाल हैं।
पहला, 550 करोड़ की जल योजना समय पर पूरी क्यों नहीं हुई? दूसरा, शहर की पानी सप्लाई के संकट की वास्तविक जिम्मेदारी किसकी है? और तीसरा, विधायक सेवा केंद्र में उस दिन सचमुच पहले हाथ किसने उठाया? जांच अब चश्मे, चोट, फटी बनियान, मोबाइल जब्ती, कॉल रिकॉर्ड, मेडिकल रिपोर्ट और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों के बीच सच तलाशेगी। लेकिन श्रीगंगानगर के नागरिकों के लिए असली सवाल अभी भी खुद पानी ही पूछ रहा है कि जब नेता और अफसर एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगा रहे हैं, तब लोगों के घरों में वह किन नलों से जाए? वह कह रहा है कि जब सबका पानी उतर गया है तो वह ऊपर कैसे चढ़े?
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
कल श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक द्वारा RUIDP के अधिकारियों पर मारपीट के आरोप लगाए गए थे, परन्तु आज उन अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विधायक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं और अपने शरीर पर लगी चोटें भी मीडिया को दिखाई हैं। यह एक गंभीर घटना है एवं दलित वर्ग से आने वाले अधिकारी के साथ ऐसी घटना इस मामले को और संगीन बनाती है।
राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए, जिससे असलियत का पता चले एवं दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।
@RajCMO
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
गंगानगर में पानी के संकट के बीच विधायक–इंजीनियर प्रकरण में ‘किसने किसे पीटा’ की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
कल गंगानगर में भाजपा विधायक श्री जयदीप बिहाणी जी और इंजीनियरों के बीच हुई मारपीट को लेकर जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे बेहद उलझन भरी स्थिति पैदा कर रहे हैं। एक दिन पहले खबर आई कि इंजीनियरों ने विधायक के साथ मारपीट की, जबकि अब इंजीनियर यह आरोप लगा रहे हैं कि विधायक ने उनके साथ मारपीट की। AEN श्री जगनलाल बैरवा जी की आंख सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। उनके फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें यह साफ़ दिखाई दे रहा हैं l
माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए AEN श्री जगनलाल बैरवा जी की चोटों की मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। @RajCMO @BhajanlalBjp @INCRajasthan
Rajasthan State Engineering Services Association retweeted
#श्रीगंगानगर से बीजेपी विधायक #जयदीप_बियानी ने पीटा AEN जगनलाल बैरवा को।
न कि बैरवा ने विधायक को।
बैरवा के आंख से लेकर शरीर पर कई चोटें।
बैरवा का आरोप शर्ट पर खून के धब्बे लगे और शर्ट फटी तो मुझे नई शर्ट पहना दी फिर पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करवा दिया।
बैरवा ने कहा विधायक के साथ 20-25 लोग थे मैं कैसे मार सकता..सभी ने मुझे पटक कर पीटा।
अब मेडिकल बोर्ड से चोटों की जांच की मांग।




































