
MLA Candidate Baloda Bazar 2023, Ex. Chairman CG Text Book Corporation, Ex. Chairman Media Publicity Deptt. @INCChhattisgarh जनसेवक छत्तीसगढ़ महतारी बलौदाबाजार
Raipur, India
Joined July 2009
- Tweets24.9K
- Following395
- Followers21.8K
- Likes43.8K
Pinned Tweet
प्रिय साथियों
जब इस चुनावी महासंग्राम की तैयारी हो रही थी, तो मैंने सोचा भी नहीं था कि बलौदा बाज़ार के इस एक सामान्य कांग्रेसी कार्यकर्ता को आप अपना एक जुझारू और ईमानदार साथी मानकर इस हद तक साथ देंगें।
इस निर्वाचन युद्ध में मेरे साथ चला मेरा हर एक साथी मेरे लिए खास है । हर दोस्त, हर भाई, हर बहन और हर उस मां के आशीर्वाद के साथ मुझमें शक्ति आयी कि मैं इस चुनाव में आपके बीच सेवा भावना से दावेदारी प्रस्तुत कर सका और इस चुनाव को लड़ पाया ।
मैं बलौदा बाज़ार के लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे साथ हर छोटे कंकर से लेकर हर पानी पत्थर को नापा।
बलौदा बाज़ार में विकास की चाह रखने वाले हर इंसान के लिए मेरे घर के दरवाज़े हमेशा खुले रहेंगे।
मुझे मेरे जीवन के पहले चुनाव में आपने हज़ारों मतों का उपहार देकर मुझे सदैव के लिए ऋणी बना दिया है ।
मैं अब और मेहनत, निष्ठा और समर्पण के साथ आपकी सेवा करना चाहूंगा।
प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह सुमन जी की इन पंक्तियों से मैं भी सहमत हूं कि :
यह हार एक संग्राम है ,
जीवन महासंग्राम है
क्या हार में क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
संधर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही
वरदान मांगूंगा नहीं।
लघुता न अब मेरी छुओ
तुम हो महान बने रहो
अपने हृदय की वेदना मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं
वरदान मांगूंगा नहीं।
चाहे हृदय को ताप दो
चाहे मुझे अभिशाप दो
कुछ भी करो कर्तव्य पथ से किंतु भागूंगा नहीं
वरदान मांगूंगा नहीं।
जय हिंद, जय भारत, जय छत्तीसगढ़
सादर
सदैव आपका अपना
शैलेश नितिन त्रिवेदी
सिख धर्म के संस्थापक एवं महान आध्यात्मिक गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व पर कोटि-कोटि नमन एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
1
62
प्रकृति, गौमाता एवं अन्न के प्रति कृतज्ञता और समर्पण के प्रतीक पावन पर्व गोवर्धन पूजा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।
जय श्रीकृष्ण!
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔
हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।
शुभ दीपावली ✨
नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता लेकर आये, यही मंगलकामना है।
108
धन, आरोग्य एवं समृद्धि के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को शुभकामनाएँ।
भगवान श्री धन्वंतरि एवं माता लक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, वैभव एवं खुशहाली लेकर आए तथा प्रत्येक घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
93
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
जय छत्तीसगढ़! जय छत्तीसगढ़ महतारी!🙏
6
161
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री टीएस सिंहदेव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
@TS_SinghDeo
शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि सदैव बनी रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं झारखंड की लोहरदगा लोकसभा से सांसद माननीय श्री सुखदेव भगत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हैं।
भिलाई स्टील प्लांट को आधुनिक भारत का तीर्थ कहते थे पंडित जवाहरलाल नेहरू
youtu.be/9ycTNPMOzWQ
पूरा वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
3
170
आदिशक्ति माँ भगवती की आराधना एवं उपासना के पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
जगतजननी माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें।
जय माता दी! 🚩
'जय जवान - जय किसान' के उद्घोषक, सादा जीवन-उच्च विचार को चरितार्थ करने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
सत्य और अहिंसा को जनशक्ति बनाकर विश्व को शांति, सद्भाव और मानवता का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
बापू के सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के शाश्वत विचार सदैव हमें मानवता और राष्ट्रसेवा के पथ पर प्रेरित करते रहेंगे।
छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल जी के नाम पर स्थापित छत्तीसगढ़ का प्रथम स्कूल तक शिवनाथ की बाढ़ में डूब गया।
youtu.be/QzdERrvQZKE
पूरा वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
सवालों से कौन डरता है ???
मोदी और चुनाव आयोग दोनों को सवालों से परहेज क्यों है???
"मैं समझता हूं कि पीएम मोदी और चुनाव आयोग में बहुत गहरा संबंध है कि PM मोदी जी मन की बात करते हैं, प्रेस वार्ता नहीं करते हैं और चुनाव आयोग प्रेस नोट जारी करती है, प्रेस वार्ता नहीं करती है। दोनों का क्या प्रवाह है ये नजर आता है... जब चोरी पकड़ी जाती है तो एक सच को छिपाने के लिए 100 झूठ बोलने पड़ते हैं। इसी आपूर्ति में अब चुनाव आयोग और भाजपा की सरकार काम कर रही है..."
@kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @kcvenugopalmp @INCIndia



















