Sanjay Singh (@singhsanjay27) header
Sanjay Singh (@singhsanjay27) profile picture

Political Journalist Ex- ABP News। Zee News। News24। India News

नई दिल्ली, भारत
Joined January 2016
Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)
ये मेरा लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तरप्रदेश की सीटों को लेकर अनुमान था, जब लोग NDA को 80 में से 78 सीट दे रहे थे।
UP FINAL EXIT POLL SEAT - 80 NDA - 39 INDIA- 29 फंसी सीट- 12 फंसी हुई सीट - मेरठ,फतेहपुर सीकरी, मोहनलालगंज,इटावा,अकबरपुर,गोंडा, प्रतापगढ़,चंदौली,फतेहपुर,फुलपूर,इलाहाबाद,बलिया #loksabhelection #loksabapoll #ElectionResults #result2024 @INCIndia @samajwadiparty @BJP4India
31
46
3
933
249,561
कांग्रेस को कितनी सीट मिलेगी? 23 नवंबर से कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे की पहली बैठक होगी। जगह अभी तय नहीं है। लेकिन ये तय है कि बैठक के पहले दिन कांग्रेस अपना प्रस्ताव सपा के सामने रखेगी। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ने सीटों की डिमांड लिस्ट में कटौती की है। ये कटौती नाम मात्र की है। लेकिन संदेश ये है कि कांग्रेस झुकने को तैयार है। वैसे भी कांग्रेस को झुकना ही पड़ेगा। 181 का आंकड़ा राजेंद्र पाल गौतम की देन है। वो खुद को टफ नेगोशिएटर समझते हैं। ये सोचकर 181 की लिस्ट बनाई कि घटकर बात 100-110 तक तो आ ही जाएगी। लेकिन ऐसा होना भी मुश्किल दिख रहा है। सूत्र बताते हैं कि सपा बातचीत की शुरुआत सीट के आंकड़ों से नहीं करेगी। वो कांग्रेस की लिस्ट में काट-छांट करेगी। 2022 के नतीजों को देखा जाएगा। सपा की कमेटी में 2 डेटा एक्सपर्ट भी हैं। वो अपने साथ डेटा लेकर पहुंचेंगे। पूछा जाएगा कि कांग्रेस किस आधार पर ये सीट मांग रही है? कांग्रेस ने सपा से उसकी जीती हुई 17 सीट भी मांगी है। इसपर सपा सहमत नहीं है। सपा इस बात पर खुले मन से विचार कर रही है जो सीट RLD और सुभासपा ने 2022 में जीती थी, वो कांग्रेस को दी जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस की 181 वाली लिस्ट को काटकर सपा 56 के आसपास ले आएगी। पहला प्रस्ताव ये होगा 2022 में सपा ने जो सीट सहयोगियों के लिए छोड़ी थी। कांग्रेस उसी पर चुनाव लड़ ले। मतलब बातचीत 56 से शुरू होगी। इसके बाद धीरे-धीरे बात बढ़ेगी। एक-एक सीटों पर चर्चा होगी। आखिरी में ये आंकड़ा 80 से 85 के बीच ठहर सकता है। उससे ऊपर जाने की गुंजाइश फिलहाल नजर नहीं आ रही है।
9
4
1
60
4,811
पूर्वांचल में कितनी सीट चाहती है कांग्रेस? पूर्वांचल में विधानसभा की 130 सीट है। कांग्रेस इसमें से 54 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। सपा के सामने कांग्रेस ने जो पहली लिस्ट रखी है उसमें हर जिले की कम से कम एक सीट है। मतलब कांग्रेस की प्लानिंग पूर्वांचल के हर जिले में चुनाव लड़ने की है। इन 54 सीटों में से कांग्रेस ने सपा की जीती हुई 3 सीट भी मांगी है। वहीं अब्बास अंसारी की सीट को छोड़कर वो सभी 5 सीट भी मांगी है जहां पिछली बार ओपी राजभर की पार्टी चुनाव जीती थी। देवरिया- 7 में से 6 सीट मांगी रुद्रपुर,देवरिया,पथरदेवा,रामपुर कारखाना,सलेमपुर,बरहज प्रयागराज- 12 में से 6 सीट मांगी करछना,उत्तरी,दक्षिणी,बारां,कोरांव,फूलपुर महराजगंज- 5 में से 4 सीट मांगी फरेंदा,महराजगंज,नौतवना,पनियरा वाराणसी- 8 में से 4 सीट मांगी पिंडरा,रोहनिया,वाराणसी उत्तरी,वाराणसी कैंट फतेहपुर- 6 में से 4 सीट मांगी बिंदकी,जहानाबाद,आयाह शाह,हुसैनगंज प्रतापगढ़- 7 में से 3 सीट मांगी रामपुर खास,विश्वनाथगंज,प्रतापगढ़ सदर गोरखपुर- 9 में से 3 सीट मांगी गोरखपुर ग्रामीण,बासगांव,चिल्लूपार जौनपुर- 9 में से 3 सीट मांगी जौनपुर,जाफराबाद,बदलापुर मिर्जापुर- 5 में से 3 सीट मांगी मझवां,मड़िहान,छानबे कुशीनगर- 7 में से 2 सीट मांगी फाजिलनगर और खड्डा बलिया- 7 में से 2 सीट मांगी बेल्थरा रोडऔर बलिया नगर बस्ती- 5 में से 2 सीट मांगी महादेवा और हरैया गाजीपुर- 7 में से 2 सीट मांगी जखनिया और जहूराबाद संत कबीर नगर- 3 में से 2 सीट मांगी ज्ञानपुर और औराई सोनभद्र- 4 में से 2 सीट मांगी रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी कौशांबी- 3 में से 1 सीट मांगी चायल सिद्धार्थनगर- 5 में से 1 सीट मांगी शोहरतगढ़ संत कबीर नगर- 3 में से 1 सीट मांगी खलीलाबाद आजमगढ़- 10 में से 1 सीट मांगी निजामाबाद मऊ-4 में से 1 सीट मांगी मधुबन चंदौली- 4 में से 1 सीट मांगी मुगलसराय
4
1
34
5,584
बुंदेलखंड में कांग्रेस ने क्या-क्या मांगा? बुंदेलखंड के 7 जिलों में विधानसभा की 19 सीट है। इसमें से 9 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ना चाहती है। इन 9 में से वो कालपी सीट भी है, जिसे सपा ने 2022 में जीता था। इसके अलावा करीबी अंतर से हारी हुई कुछ विधानसभा सीट भी कांग्रेस अपने हिस्से में चाहती है। कांग्रेस ने 7 में से 6 जिलों में सीटें मांगी हैं। सिर्फ महोबा को छोड़ा है। जालौन- 3 में से 2 सीट मांगी कालपी और उरई झांसी- 4 में से 2 सीट मांगी झांसी नगर और मऊरानीपुर ललितपुर- 2 में से 1 सीट मांगी महरौनी हमीरपुर- 2 में से 2 सीट मांगी हमीरपुर और राठ बांदा- 4 में से 1 सीट मांगी नरैनी चित्रकूट- 2 में से 1 सीट मांगी मानिकपुर
2
1
2
39
4,533
अवध में कांग्रेस ने कौन-कौन सी सीट मांगी? अवध में विधानसभा की 118 सीट है। कांग्रेस इसमें से 51 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। इन 51 सीटों में से 7 पर सपा के विधायक हैं। रायबरेली और अमेठी की सभी सीट पर कांग्रेस की नजर है। लखनऊ,कानपुर,सीतापुर,सुल्तानपुर और बाराबंकी में कांग्रेस ने आधी से ज्यादा सीट मांगी है। अब ये अखिलेश यादव पर निर्भर है कि वो कितनी सीट छोड़ेंगे। तीन जिले, श्रावस्ती, इटावा और कन्नौज में कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं मांगी है। लखनऊ- 9 में से 5 सीट मांगी मोहनलालगंज,मलिहाबाद,बख्शी का तालाब,लखनऊ पूर्वी,सरोजनी नगर कानपुर नगर- 10 में से 5 सीट मांगी गोविंदनगर,कानपुर कैंट,किदवई नगर,बिल्हौर,बिठूर, घाटमपुर कानपुर देहात- 4 में से 1 सीट मांगी अकबरपुर रनिया सीतापुर- 9 में से 6 सीट मांगी सीतापुर,लहरपुर,बिसवां,सेवता,महमूदाबाद,सिधौली बाराबंकी- 6 में से 4 सीट मांगी कुर्सी, जैदपुर, हैदरगढ़,दरियाबाद लखीमपुर खीरी- 8 में से 3 सीट मांगी गोला गोकर्णनाथ, पलिया, मोहम्मदी हरदोई- 8 में से 2 सीट मांगी शाहाबाद और बिलग्राम मल्लावां उन्नाव- 6 में से 1 सीट मांगी बांगरमऊ सुल्तानपुर- 5 में से 3 सीट मांगी सदर,सुल्तानपुर,लंभुआ फरुर्खाबाद- 4 में से 1 सीट मांगी फरुर्खाबाद औरैया- 3 में से 1 सीट मांगी औरैया बहराइच- 7 में से 3 सीट मांगी बलहा, नानपारा, महसी बलरामपुर- 4 में से 2 सीट मांगी बलरामपुर और उतरौला अयोध्या- 5 में से 1 सीट मांगी बीकापुर अंबेडकर नगर- 5 में से 1 सीट मांगी कटेहरी गोंडा- 7 में से 1 सीट मांगी गौरा
3
5
29
3,201
पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की सीटों वाली डिमांड! कांग्रेस ने सपा को जिन 181 सीटों की लिस्ट सौंपी है उसमें पश्चिमी यूपी की 67 सीट है। पश्चिमी यूपी में विधनसभा सीटों की संख्या 130 है। इसमें 26 जिले आते हैं। यहां की कासगंज, हाथरस, एटा और मैनपुरी को छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस ने बाकी के 22 जिलों में से 67 सीट मांगी है। बड़ी बात ये है कि इसमें 7 विधानसभा सीट ऐसी है जहां 2022 में सपा जीती थी। 7 सीट ऐसी भी है जहां 2022 में सपा के गठबंधन के साथ रहने वाली RLD जीती थी। कांग्रेस की इस डिमांड लिस्ट में लगभग वो सभी सीट शामिल हैं, जो 2022 में अखिलेश यादव ने RLD को दी थी। सहारनपुर- 7 में से 6 मांगी बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारन, गंगोह शामली- 3 में से 2 मांगी थाना भवन और शामली मुजफ्फरनगर- 6 में से 4 मांगी बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, चरथावल बिजनौर- 8 में से 4 मांगी बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर, बिजनौर मुरादाबाद- 6 में से 3 मांगी मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद ग्रामीण, कुंदरकी संभल - 4 में से 1 मांगी चंदौसी रामपुर- 5 में से 3 मांगी स्वार, बिलासपुर, मिलक अमरोहा- 4 में से 3 मांगी धनौरा, हसनपुर, नौगावां सादात मेरठ- 7 में से 3 मांगी सिवालखास, हस्तिनापुर, मेरठ दक्षिण बागपत- 3 में से 2 मांगी बागपत, छपरौली गाजियाबाद - 5 में से 2 मांगी लोनी, मोदी नगर हापुड़- 3 में से 3 मांगी धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर गौतमबुद्ध नगर- 3 में से 2 मांगी दादरी, जेवर बुलंदशहर- 7 में से 6 मांगी बुलंदशहर, शिकारपुर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, खुर्जा अलीगढ़- 7 में से 3 मांगी कोल, इगलास, खैर मथुरा- 5 में से 3 मांगी मांट, मथुरा, बलदेव आगरा- 9 में से 4 मांगी आगरा ग्रामीण,फतेहपुर सीकरी,खैरागढ़, बाह फिरोजाबाद - 9 में 2 मांगी टूंडला, फिरोजाबाद बदायूं- 6 में से 2 मांगी बदायूं, दातागंज कुल सीट - 6 कांग्रेस ने मांगी- 2 बरेली- 9 में से 5 मांगी नवाबगंज, फरीदपुर,मीरगंज,बरेली कैंट,आंवला पीलीभीत- 4 में से 2 मांगी पीलीभीत , पूरनपुर शाहजहांपुर- 6 में से 2 मांगी तिलहर, शाहजहांपुर
3
4
102
11,023
BJP के कई विधायक इस बार SIR की चपेट में आ सकते हैं। क्योंकि उनकी सीट पर जितने वोटों की कटौती हुई वो उनकी जीत के अंतर से काफी ज्यादा है। हालांकि कटने वाले सारे वोट BJP के नहीं हैं। लेकिन CM योगी ने जिस तल्खी से हिंदुओं के वोट कटने की बात कही है, वो काफी गंभीर है। 1. राजेश्वर सिंह विधानसभा सीट- सरोजिनी नगर (लखनऊ) 2022 में मिले वोट - 1,60,626 जीत का अंतर-56,186 SIR के बाद वोट कटे - 1,42,122 2. पंकज सिंह विधानसभा सीट- नोएडा 2022 में मिले वोट- 2,44,319 जीत का अंतर-1,81,513 SIR के बाद वोट कटे-1,83,887 3. ओपी श्रीवास्तव विधानसभा सीट- लखनऊ पूर्वी 2022 में मिले वोट - 1,42,948 जीत का अंतर-53,887 SIR के बाद वोट कटे -1,43,478 4. नीरज बोरा विधानसभा सीट- लखनऊ उत्तर 2022 में मिले वोट - 1,39,159 जीत का अंतर-33,953 SIR के बाद वोट कटे -1,54,710 5. हर्षवर्धन बाजपेयी विधानसभा सीट- प्रयागराज उत्तर 2022 में मिले वोट- 96,890 जीत का अंतर-54,883 SIR के बाद वोट कटे -1,45,810 6. जी.एस. धर्मेश विधानसभा सीट- आगरा कैंट 2022 में मिले वोट -1,17,796 जीत का अंतर- 48,697 SIR के बाद वोट कटे - 1,47,182 7. पुरुषोत्तम खंडेलवाल विधानसभा सीट- आगरा उत्तर 2022 में मिले वोट -1,53,817 जीत का अंतर-1,12,370 SIR के बाद वोट कटे -1,20,736 8. अमित अग्रवाल विधानसभा सीट- मेरठ कैंट 2022 में मिले वोट -1,62,032 जीत का अंतर-1,18,072 SIR के बाद वोट कटे - 1,21,727 9. संजीव अग्रवाल विधानसभा सीट- बरेली कैंट 2022 में मिले वोट -98,931 जीत का अंतर-10,768 SIR के बाद वोट कटे -99,379 10. नीलिमा कटियार विधानसभा सीट- कल्याणपुर (कानपुर नगर) 2022 में मिले वोट -98,997 जीत का अंतर-21,535 SIR के बाद वोट कटे - 1,03,063 11. सुनील दत्त द्विवेदी विधानसभा सीट- फर्रुखाबाद 2022 में मिले वोट -1,12,314 जीत का अंतर-39,316 SIR के बाद वोट कटे -91,425
1
6
40
2,872
यूपी में BJP के लिए घातक होगा SIR? यूपी में BJP के नेताओं के भीतर जबरदस्त खलबली मची हुई है। इसकी वजह SIR है। CM योगी ने तो अपनी बात कह दी। लेकिन BJP के किसी भी दूसरे बड़े नेता ने खुलकर SIR का विरोध नहीं किया। क्योंकि फैसला दिल्ली का है। SIR का विरोध दिल्ली का विरोध माना जाएगा, इसलिए सब चुप हैं। लेकिन हकीकत ये है कि ये बड़े नेता भी घबराए हुए हैं। इसकी वजह देखिए- 1. ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम विधानसभा सीट-लखनऊ कैंट 2022 में मिले वोट - 1,24,962 जीत का अंतर- 39,512 SIR के बाद वोट कटे - 1,08,147 2. सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री विधानसभा सीट- शाहजहांपुर 2022 में मिले वोट - 1,09,942 जीत का अंतर- 9,313 SIR के बाद वोट कटे - 1,06,061 3. नंद गोपाल 'नंदी', मंत्री विधानसभा सीट- प्रयागराज दक्षिण 2022 में मिले वोट - 97,864 जीत का अंतर- 26,182 SIR के बाद वोट कटे - 99,059 4. योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री विधानसभा सीट- आगरा दक्षिण 2022 में मिले वोट - 1,09,262 जीत का अंतर- 56,640 SIR के बाद वोट कटे - 95,030 5. दयाशंकर सिंह, मंत्री विधानसभा सीट- बलिया नगर 2022 में मिले वोट - 1,03,873 जीत का अंतर- 26,239 SIR के बाद वोट कटे - 63,868 6. राकेश सचान, मंत्री विधानसभा सीट- भोगनीपुर (कानपुर देहात) 2022 में मिले वोट - 87,809 जीत का अंतर- 11,893 SIR के बाद वोट कटे - 40,086 7. अनिल राजभर, मंत्री विधानसभा सीट- शिवपुर (वाराणसी) 2022 में मिले वोट - 1,15,231 जीत का अंतर- 27,687 SIR के बाद वोट कटे - 35,961 8. सुनील कुमार शर्मा, मंत्री विधानसभा सीट- साहिबाबाद (गाजियाबाद) 2022 में मिले वोट - 3,22,882 जीत का अंतर- 2,14,835 SIR के बाद वोट कटे - 3,16,484 9. अरुण कुमार सक्सेना, मंत्री विधानसभा सीट- बरेली 2022 में मिले वोट - 1,29,014 जीत का अंतर- 32,320 SIR के बाद वोट कटे - 1,17,657 ये सिर्फ मंत्रियों की सीट की जानकारी है। इसी तरह BJP के कई विधायकों की सीट पर भी आंकड़े बदल गए हैं। कल उसकी भी जानकारी साझा करूंगा। हालांकि इसमें मृत वोटर और पलायन करने वाले वोटर के भी आंकड़े हैं। लेकिन मूल सवाल 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स का है।
5
6
64
5,441
यूपी में BJP के लिए घातक होगा SIR? यूपी में BJP के नेताओं के भीतर जबरदस्त खलबली मची हुई है। इसकी वजह SIR है। CM योगी ने तो अपनी बात कह दी। लेकिन BJP के किसी भी दूसरे बड़े नेता ने खुलकर SIR का विरोध नहीं किया। क्योंकि फैसला दिल्ली का है। SIR का विरोध दिल्ली का विरोध माना जाएगा, इसलिए सब चुप हैं। लेकिन हकीकत ये है कि ये बड़े नेता भी घबराए हुए हैं। इसकी वजह देखिए- 1. ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम विधानसभा सीट-लखनऊ कैंट 2022 में मिले वोट - 1,24,962 जीत का अंतर- 39,512 SIR के बाद वोट कटे - 1,08,147 2. सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री विधानसभा सीट- शाहजहांपुर 2022 में मिले वोट - 1,09,942 जीत का अंतर- 9,313 SIR के बाद वोट कटे - 1,06,061 3. नंद गोपाल 'नंदी', मंत्री विधानसभा सीट- प्रयागराज दक्षिण 2022 में मिले वोट - 97,864 जीत का अंतर- 26,182 SIR के बाद वोट कटे - 99,059 4. योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री विधानसभा सीट- आगरा दक्षिण 2022 में मिले वोट - 1,09,262 जीत का अंतर- 56,640 SIR के बाद वोट कटे - 95,030 5. दयाशंकर सिंह, मंत्री विधानसभा सीट- बलिया नगर 2022 में मिले वोट - 1,03,873 जीत का अंतर- 26,239 SIR के बाद वोट कटे - 63,868 6. राकेश सचान, मंत्री विधानसभा सीट- भोगनीपुर (कानपुर देहात) 2022 में मिले वोट - 87,809 जीत का अंतर- 11,893 SIR के बाद वोट कटे - 40,086 7. अनिल राजभर, मंत्री विधानसभा सीट- शिवपुर (वाराणसी) 2022 में मिले वोट - 1,15,231 जीत का अंतर- 27,687 SIR के बाद वोट कटे - 35,961 8. सुनील कुमार शर्मा, मंत्री विधानसभा सीट- साहिबाबाद (गाजियाबाद) 2022 में मिले वोट - 3,22,882 जीत का अंतर- 2,14,835 SIR के बाद वोट कटे - 3,16,484 9. अरुण कुमार सक्सेना, मंत्री विधानसभा सीट- बरेली 2022 में मिले वोट - 1,29,014 जीत का अंतर- 32,320 SIR के बाद वोट कटे - 1,17,657 ये सिर्फ मंत्रियों की सीट की जानकारी है। इसी तरह BJP के कई विधायकों की सीट पर भी आंकड़े बदल गए हैं। कल उसकी भी जानकारी साझा करूंगा। हालांकि इसमें मृत वोटर और पलायन करने वाले वोटर के भी आंकड़े हैं। लेकिन मूल सवाल 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स का है।
1
9
50
3,914
राहुल गांधी की बात मानेंगी प्रियंका? उत्तर प्रदेश को लेकर प्रियंका गांधी एक बार फिर एक्टिव हो गई हैं। लगातार बैठक कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि यूपी चुनाव से जुड़े हर फैसले पर प्रियंका गांधी की ही मुहर लग रही है। आराधना मिश्रा को अध्यक्ष बनाना और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सूत्र बता रहे हैं कि राहुल ने प्रियंका से एक बड़ी बात कही है। राहुल चाहते हैं कि प्रियंका विधानसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस की प्रभारी बनें। हालांकि प्रियंका गांधी ने अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया है। प्रियंका अभी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तो हैं लेकिन उनके पास किसी राज्य के प्रभारी पद का पोर्टफोलियो नहीं है। राहुल चाहते हैं कि अब प्रियंका एक बार फिर यूपी की जिम्मेदारी संभालें। इससे पहले 2022 विधानसभा चुनाव के वक्त भी प्रियंका यूपी कांग्रेस की प्रभारी थीं। लेकिन चुनाव में हार के बाद प्रियंका ने प्रभारी पद छोड़ दिया था। इस बार राहुल गांधी को लग रहा है कि गठबंधन चुनाव जीत जाएगा। कांग्रेस जितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी उसमें से आधी से ज़्यादा सीट पर राहुल गांधी को चुनाव जीतने की उम्मीद है। अगर प्रियंका प्रभारी बनती हैं तो दो काम हो जाएंगे। पहला- 2022 की नाकामी का दाग प्रियंका के करियर से उतर जाएगा। दूसरा- राजेंद्र पाल गौतम की जगह ख़ुद प्रियंका आएंगी तो कोई विवाद नहीं होगा। सूत्र बताते हैं अगर राजेंद्र पाल गौतम को प्रभारी पद से हटाया गया तो उन्हें किसी कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
3
34
2
304
17,495
हारी हुई सीट लेकर क्या करेंगे संजय निषाद? संजय निषाद दिल्ली पहुंचे। BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात हुई। मुलाकात का एजेंडा पहले से तय था। सीट शेयरिंग। सूत्र बताते हैं कि संजय निषाद ने नितिन नवीन को करीब 30 सीटों की लिस्ट सौंपी है। चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें ज्यादातर वो सीटें हैं जहां 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP हार गई थी। इन सीटों पर NDA का जीतना इस बार भी मुश्किल है। फिर संजय निषाद ने ये सीट BJP से क्यों मांगी? टिकट बेचने के लिए? ओपी राजभर हों या संजय निषाद, इनपर आरोप लगता रहा है कि ये लोग पैसे लेकर टिकट बेचते हैं। रसूखदार नेताओं को मोटी रकम के बदले पार्टी का टिकट देते हैं। क्या संजय निषाद इसी मंशा से हारी हुई सीटों की मांग कर रहे हैं?
2
26
1
337
21,910
राहुल गांधी से इतना डर क्यों है? पिछले कुछ दिनों से BJP ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है। अब पूरी BJP के टारगेट पर सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी हैं। कोई दूसरा नाम नहीं। ये वही राहुल गांधी हैं जिनपर तंज कसते हुए PM मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था 'कौन राहुल?'। अब उसी राहुल गांधी पर हमला करने के लिए पूरी BJP सड़क पर उतर आई है। उत्तरप्रदेश में BJP कभी कांग्रेस को भाव नहीं देती थी। क्योंकि यहां BJP की लड़ाई समाजवादी पार्टी से होती है। लेकिन अब अखिलेश यादव को छोड़कर राहुल गांधी पर सियासी हमले हो रहे हैं। BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पदयात्रा करने गोरखपुर पहुंचे तो अधिकतर बार राहुल गांधी का ही नाम लिया। योगी आदित्यनाथ भी राहुल गांधी पर भी हमला करते दिखाई दिए। उत्तराखंड से हरियाणा। गुजरात से मध्यप्रदेश। BJP जहां-जहां कार्यक्रम कर रही है हर जगह राहुल गांधी पर हमले कर रही है। ना तो कांग्रेस का नाम ले रही है और ना ही राज्य में कांग्रेस के किसी बड़े नेता का। पूरा फोकस राहुल गांधी पर है। आखिर क्यों? जिस राहुल गांधी को BJP कभी पप्पू साबित करने पर तुली हुई थी। जिस राहुल गांधी की बुद्धि पर कई बार मजाक बनाया गया। जिस राहुल गांधी की इमेज खराब करने के लिए इतना बड़ा प्रचार हुआ। क्या वो सब फेल हो गया है? आज भी BJP कहती है कि राहुल गांधी की लॉन्चिंग कई बार फेल हो चुकी है। तो फिर राहुल गांधी से इतना डर क्यों है? क्या ये सही बात है कि राहुल गांधी के भाषण और उनकी सक्रियता BJP के बड़े नेताओं को चैन की नींद नहीं सोने दे रही है?
4
36
2
213
18,130
बाबू सिंह कुशवाहा का क्या होगा? बाबू सिंह कुशवाहा की NHRM वाली फाइल खुल गई है। 2019 में ED ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। अब करीब 7 साल बाद यूपी की राज्यपाल ने मुकदमा चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति दे दी है। चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले। हालांकि बाबू सिंह कुशवाहा इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे हैं। राज्यपाल की अभियोजन स्वीकृति को चुनौती दी है। 2 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी।
2
41
3
368
19,805
प्रियंका गांधी को एक्शन लेना ही होगा! तस्वीर लखनऊ कांग्रेस दफ्तर की है। राजेंद्र पाल गौतम पैर पर पैर चढ़ाकर बैठे हैं। बगल में यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा बैठी हैं। राजेंद्र पाल गौतम के जूते का मुंह आराधना मिश्रा के मुंह की तरफ है। बेशक आराधना मिश्रा को राजेंद्र पाल गौतम का ये बर्ताव बुरा लगा होगा। लेकिन उनसे कोई कुछ कह भी तो नहीं सकता। क्योंकि अगर कोई समझाएगा तो उससे चिढ़ जाएंगे। दिल्ली में उसके खिलाफ कानाफूसी करेंगे। दिल्ली ने जो ताकत दी है उसका बेजा इस्तेमाल करेंगे। हर राज्य में कांग्रेस के प्रभारी हैं। लेकिन यूपी में राजेंद्र पाल गौतम जो कर रहे हैं वो इस बात का उदाहरण बनेगा कि मूर्छित पड़ी पार्टी को और कितना बर्बाद किया जा सकता है। राजेंद्र पाल गौतम ना तो गठबंधन के लिए ठीक हैं ना कांग्रेस के लिए। वो मौकापरस्त हैं। वैसे भी दूसरी पार्टी से आए नेता को इतनी जल्दी बड़ा पद देना बाद में घातक ही साबित होता है। बार-बार चोट लगने के बाद भी कांग्रेस ये बात नहीं सीख रही है। अभी कांग्रेस को ये समझ नहीं आ रहा है कि राजेंद्र पाल गौतम पार्टी को नहीं, खुद को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस से फायदा उठाएंगे। कल को कहीं और चले जाएंगे। उनका इतिहास यही है। दरअसल राजेंद्र पाल गौतम को बीमारी लग गई है। ताकतवर होने की बीमारी। वो किसी को कुछ नहीं समझते। उन्हें लगता है कि वही शहंशाह हैं। जो कहेंगे वही होगा। उनके इशारे पर पार्टी चलेगी। प्रदेश के नेता भी डरते हैं। क्योंकि दिल्ली से एक्शन करवा देंगे। इसपर कांग्रेस को विचार करना चाहिए। खासकर प्रियंका गांधी को एक्शन लेना चाहिए।
40
58
16
489
79,550
केशव प्रसाद मौर्य को नया झटका! यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुरी तरह फंस गए हैं। 2027 का विधानसभा चुनाव वो किस सीट से लड़ेंगे ये अभी तक तय नहीं हो पा रहा है। सिराथू से वो पहले ही तौबा कर चुके हैं। अब प्रयागराज की उत्तरी सीट से भी उम्मीद टूटती हुई दिख रही है। सूत्र बता रहे हैं कि केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में अपनी फाइल लगाई है। वो हर हाल में प्रयागराज उत्तरी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। ये भाजपा के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है। संभव है कि यहां से कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसलिए केशव प्रसाद मौर्य को यहां से जीत की उम्मीद नजर आ रही है। लेकिन अब खबर है कि प्रयागराज उत्तरी के विधायक ने केशव प्रसाद मौर्य के लिए लाल झंडी दिखा दी है। हर्षवर्धन वाजेपयी यहां से BJP के विधायक हैं। BJP हर्षवर्धन वाजपेयी को नाराज नहीं करना चाहेगी। क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो ब्राह्मणों के भीतर नया गुस्सा पैदा होने का डर है।
15
132
1,064
69,986
गोरखपुर में अखिलेश की बड़ी तैयारी! गोरखपुर सदर सीट पर सीएम योगी के खिलाफ इस बार सपा का प्रत्याशी कौन होगा? क्या वो संजयन त्रिपाठी होंगे? क्या अखिलेश यादव ने संजयन त्रिपाठी को विधानसभा चुनाव लड़ाने का वादा कर दिया है? सूत्र बता रहे हैं कि इसको लेकर अंदरखाने बातचीत भी शुरू हो गई है। संजयन त्रिपाठी को अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में भरोसा भी दे दिया है। सीट गोरखपुर सदर ही होगी। गोरखपुर सदर सीट से अखिलेश यादव को ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने में कोई संकोच नहीं होगा। पिछली बार भी ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा था। तब पूर्व BJP नेता उपेंद्र शुक्ला की पत्नी शुभवती शुक्ला सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ी थीं। लेकिन शुभवती शुक्ला कमजोर प्रत्याशी थीं। सपा की करारी हार हुई। अब अखिलेश यादव ऐसे ब्राह्मण चेहरे की तलाश में थे जो सीधे योगी पर आक्रामक हो सके। अखिलेश यादव की कोशिश साफ है। वो योगी Vs ब्राह्मण वाला मुद्दा बड़ा करना चाहते हैं। पहले पवन पांडेय के सामने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया। अब संजयन त्रिपाठी को योगी के सामने उतारने की तैयारी कर रहे हैं। इस दांव से गोरखपुर सदर सीट पर भले ही नतीजे ना बदले। लेकिन अखिलेश यादव को उम्मीद है कि पूर्वांचल में इस दांव का असर हो सकता है।
5
50
616
25,330
यूपी में MLC चुनाव के नतीजे भाजपा को क्यों परेशान कर रहे हैं, उसकी वजह देखिए। इस चुनाव में सपा ने सिर्फ 5 सीट नहीं जीती, बल्कि जीत का अंतर बहुत कुछ कह रहा है। MLC चुनाव में सवर्ण वोटर की हिस्सेदारी काफी ज्यादा होती है। विश्लेषण ये कहता है कि भाजपा का कोर वोटर भी छिटक गया है। इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट मान सिंह यादव 2020 - 4,333 वोट से जीते 2026 - 27,663 वोट से जीते वाराणसी शिक्षक सीट लाल बिहारी यादव 2020 - 936 वोट से जीते 2026 - 5,015 वोट से जीते वाराणसी स्नातक सीट आशुतोष सिन्हा 2020 - 3,850 वोट से जीते 2026 - 19,932 वोट से जीते लखनऊ स्नातक सीट कांति सिंह पटेल 2020 - 6,403 वोट से हारीं (निर्दलीय) 2026 - 17,127 वोट से जीतीं आगरा शिक्षक सीट आकाश अग्रवाल 2020- 2,376 वोट से जीते (निर्दलीय) 2026 - 4,263 वोट से जीते
3
42
1,775
तो मोदी वाराणसी से चुनाव हार जाते! MLC चुनाव के नतीजों को देखकर आज राहुल गांधी की एक पुरानी बात याद आ गई। 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद की बात है। उत्तर प्रदेश की सीटों पर चर्चा चल रही थी। वाराणसी का ज़िक्र हुआ। तभी राहुल गांधी में कुछ ऐसा कहा कि सब शांत हो गए। राहुल गांधी ने कहा था कि वाराणसी में हमने एक-दो गलती कर दी, नहीं तो मोदी भी चुनाव हार जाते। तब वहां मौजूद कई लोगों को लगा कि राहुल कुछ ज़्यादा ही बोल गए हैं। लेकिन अब लोगों को समझ आ रहा है कि राहुल सही कह रहे थे। अगर कांग्रेस ने रणनीति बदली होती तो वाराणसी का नतीजा भी अयोध्या जैसा हो सकता था। कांग्रेस की एक बड़ी गलती अजय राय को चुनाव लड़ाना था। अजय राय का व्यक्तिगत वोट बहुत सीमित है। काशी में कई ऐसे बड़े नेता हैं जिनका व्यक्तिगत वोट अजय राय से बहुत ज़्यादा है। कांग्रेस ने यहीं गलती कर दी। ज़बरदस्ती अजय राय को लड़ा दिया और एक बड़ा मौक़ा छोड़ दिया। मोदी के सामने अजय राय की जाति वाला कार्ड भी बेअसर हुआ। अधिकतर वोट मोदी के पक्ष में गए। ऐसा 2014 से होता आ रहा था लेकिन कांग्रेस ने अपनी ग़लतियों से कोई सीख नहीं ली। अगर कांग्रेस वाराणसी से चुनाव लड़ने की ज़िद छोड़ देती। सपा को ये सीट देकर कोई दूसरी सीट ले लेती, तो भी बेहतर होता। अखिलेश यादव वाराणसी से पटेल प्रत्याशी के पक्ष में थे। उन्होंने तो सुरेंद्र पटेल का नाम घोषित भी कर दिया था। लेकिन गठबंधन के एलान के बाद सपा ने प्रत्याशी वापस ले लिया था। बाद में राहुल गांधी को भी एहसास हुआ कि अखिलेश यादव का प्लान ज़्यादा बेहतर था।
8
18
145
5,030
यूपी में बड़ा बदलाव कर रही है कांग्रेस! अगले कुछ दिनों में यूपी कांग्रेस में संगठन विस्तार वाली चिट्ठी जारी हो जाएगी। ज्यादा से ज्यादा 4 दिन लगेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि सबसे पहले जिला अध्यक्षों वाली लिस्ट जारी होगी। उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। करीब 80 फीसदी जिला अध्यक्ष बदले जाने की सूचना है। नए चेहरों को जगह दी जाएगी। जिला अध्यक्षों की लिस्ट में कांग्रेस का एजेंडा दिख सकता है। दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण। इसी वर्ग के नेताओं को ज्यादा जगह मिलेगी। एक नवंबर के बाद से प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की कवायद शुरू होगी। नवंबर में ही यूपी कांग्रेस की नई टीम का ऐलान संभव है। सूत्र बता रहे हैं कि जिस तरह का बदलाव जिला अध्यक्षों की लिस्ट में दिखेगा। उसी तरह का बदलाव प्रदेश कार्यकारिणी की टीम में भी नजर आएगा।
1
18
186
7,175
ओपी राजभर की डिमांड बहुत हाई है! ओमप्रकाश राजभर ने BJP नेतृत्व से 33 सीट मांगी है। सूत्र बता रहे हैं कि इसकी सूची उन्होंने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तक पहुंचाई है। अधिकतर सीट पूर्वांचल की है। कुछ सीटें अवध की भी हैं। एक सीट पश्चिमी यूपी की भी है। मऊ-सदर, घोसी बलिया-रसड़ा, सिकंदरपुर, बेल्थरा रोड आजमगढ़- मेहनगर, दीदारगंज, अतरौलिया चंदौली-सकलडीहा वाराणसी- शिवपुर, अजगरा जौनपुर- केराकत, जाफराबाद गाजीपुर- जखनिया,जहूराबाद मिर्जापुर-मझवां संतकबीर नगर-धनघटा देवरिया-रामपुर कारखाना कुशीनगर- रामकोला, खड्डा महाराजगंज- फरेंदा सिद्धार्थनगर-डुमरियागंज, इटवा बलरामपुर-उतरौला बाराबंकी-रामनगर सुल्तानपुर-इसौली अंबेडकर नगर-अकबरपुर सीतापुर-महोली बस्ती-महादेवा, रुधौली बहराइच-बेलहा हरदोई-संडीला मुरादाबाद- ग्रामीण इन 33 सीटों में से 9 सीट पर BJP के विधायक हैं। 2 सीट पर निषाद पार्टी के विधायक हैं। ओपी राजभर ने वाराणसी की जो शिवपुर सीट मांगी है, वहां से BJP के अनिल राजभर विधायक हैं। मंत्री भी हैं। 2022 में ओपी राजभर अखिलेश यादव के साथ थे। अखिलेश यादव ने 17 सीट दी थी। मतलब पिछली बार से 16 सीट ज्यादा मांग रहे हैं।
6
25
4
427
45,690