
Bharat Coking Coal Limited is a Miniratna Company & a subsidiary of @CoalIndiaHQ. It is a store house of prime coking coal.
Dhanbad, India
Joined August 2016
- Tweets20.4K
- Following335
- Followers16.8K
- Likes7.7K
दिनांक 11.11.2026 को मानसरोवर छठ तालाब के लोकार्पण समारोह के पश्चात बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह एवं निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) श्री राजेश कुमार के साथ छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने तथा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए बीसीसीएल द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
#BCCL #ChhathPuja2026 #ManasarovarTalab #CoalIndia #Festival
Where auction meets action, India's mineral wealth begins to move.
Under the Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2026, mines moving from allocation to operation are turning policy into production and progress for the nation.
Auctioned. Operational. Delivering.
#MMDR2026
1
104
दिनांक 11.11.2026 को बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा कोयला नगर स्थित नवनिर्मित एवं नवीनीकृत मानसरोवर छठ तालाब का विधिवत लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) श्री राजेश कुमार, दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना सिंह एवं श्रीमती नीता कुमार तथा मंडल की अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं।
मानसरोवर छठ तालाब का नवीनीकरण एवं विकास छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में बीसीसीएल का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह परिसर स्थानीय नागरिकों के लिए भी उपयोगी साबित होगा और लोक आस्था से जुड़े इस स्थल को एक नया स्वरूप प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सिविल) श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यालय के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, बीसीसीएल की केंद्रीय सलाहकार समिति, कल्याण एवं सुरक्षा बोर्ड के सदस्य, महिला कल्याण समिति तथा बीसीसीएल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
बीसीसीएल की ओर से जनसुविधाओं के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक और सार्थक कदम।
#BCCL #ManasarovarChhathTalab #ChhathPuja #PublicConvenience #CoalIndia
4
169
भाई दूज का पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति मंगलकामना का प्रतीक है। यह पर्व पारिवारिक रिश्तों की आत्मीयता और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है।
बीसीसीएल परिवार की ओर से आप सभी को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#BhaiDooj #BhaiyaDooj #IndianFestivals #BCCL #CoalIndia
131
Every major mining project is built on a clear and predictable framework.
The Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2026 strengthens this framework in the mining sector, supporting greater certainty in investment decisions and project planning.
Clarity builds confidence.
#MMDR2026
1
117
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर हम शिक्षा को ज्ञान, समान अवसर और सशक्त समाज के निर्माण का आधार मानते हैं।
बीसीसीएल अपनी सीएसआर के अंतर्गत शैक्षणिक पहलों के माध्यम से शिक्षा के प्रसार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में योगदान दे रहा है।
आइए, शिक्षा के अवसरों को हर बच्चे तक पहुँचाने का संकल्प लें।
#NationalEducationDay #EducationForAll #BCCL #CoalIndia
117
Every mineral block holds value. The journey that follows is what brings it to the nation.
The Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2026 supports this journey with a stronger, more purposeful framework.
Potential. Progress. Prosperity.
#MMDR2026
124
गोवर्धन पूजा प्रकृति, आस्था और कृतज्ञता का पर्व है। यह हमें धरती के उपहारों का सम्मान करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है।
आइए, प्रकृति के संरक्षण और समृद्ध भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाएँ।
बीसीसीएल परिवार की ओर से सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#BCCL #CoalIndia #GovardhanPuja #NatureConservation #Environment
The Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2026 strengthens the path from allocation to production.
Auctioned today. Operational tomorrow.
#MMDR2026
189
अध्यक्ष, कोल इंडिया श्री बी. साईराम का दिवाली संदेश...
#Diwali2026 #HappyDiwali #ChairmanMessage #BCCL #Coallndia
Bharat Coking Coal Limited retweeted
अध्यक्ष, कोल इंडिया का दिवाली संदेश…
#CoalIndia
@kishanreddybjp| @satishdubeyy| @CoalMinistry| @KishanreddyOfc| @PIB_Coal| @easterncoal| @BCCLofficial | @NCL_SINGRAULI | @CCLRanchi | @cmpdil | @secl_cil| @TeamWCL | @mahanadicoal
Where vision meets execution, results appear.
The Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2026 keeps India's mineral sector moving forward.
#MMDR2026
250
A significant step towards clarity in the mineral sector.
The Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2026 provides a clear framework for taxes and levies on mineral rights and mineral-bearing lands.
Powers with clarity.
#MMDR2026
दिनांक 08.11.2026 को मुनीडीह प्रोजेक्ट, पश्चिमी झरिया क्षेत्र के श्री श्री वैष्णवी काली मंदिर में बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान, हवन, पूर्णाहुति एवं महाआरती संपन्न हुई।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) श्री राजेश कुमार, दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना अग्रवाल एवं उपाध्यक्षा श्रीमती नीता कुमार, महाप्रबंधक (पश्चिमी झरिया) श्री वी. विजय कुमार, मुनीडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी डॉ. सनी राव सहित दीक्षा महिला मंडल की अन्य सदस्याएं, बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा मुनीडीह प्रोजेक्ट में नवनिर्मित शिशुगृह (क्रेच) का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य पश्चिमी झरिया क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों के बच्चों की देखभाल एवं समुचित रखरखाव की सुविधा प्रदान करना है।
साथ ही, आज के शुभ अवसर पर सीएमडी द्वारा XV सीम लॉन्गवॉल सिस्टम की कमीशनिंग भी की गई। यह आधुनिक प्रणाली भूमिगत खनन में मशीनीकरण, सुरक्षित कोयला उत्पादन एवं परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने में सहायक होगी।
दीपावली के शुभ अवसर पर मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के साथ-साथ शिशुगृह एवं आधुनिक लॉन्गवॉल सिस्टम का उद्घाटन धार्मिक आस्था, कर्मचारी कल्याण और सुरक्षित एवं आधुनिक खनन व्यवस्था के प्रति बीसीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#BCCL #CoalIndia #MoonidihProject #EmployeeWelfare #LongwallTechnology #SafeMining #Dhanbad
Reforms that reach the ground are the ones that count.
The Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2026 carries forward the spirit of cooperative federalism, keeping states at the heart of India's mineral journey.
#MMDR2026
2
221
Transparent auctions are building trust in India's mineral sector.
The Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2026 keeps this momentum going for a stronger mineral future.
#MMDR2026
दीपावली के पावन अवसर पर बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने अपने संदेश के माध्यम से कंपनी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, पूर्व कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं समस्त हितधारकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
अपने संदेश में उन्होंने बीसीसीएल की विकास यात्रा में कर्मचारियों एवं हितधारकों के योगदान की सराहना करते हुए देश की ऊर्जा सुरक्षा एवं इस्पात उद्योग की आवश्यकताओं की पूर्ति में कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने सुरक्षा, गुणवत्ता, पारदर्शिता, नवाचार एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी को कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
#Diwali2026 #HappyDiwali #CMDMessage #BCCL #CoalIndia #BCCLFamily
दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, ऊर्जा और नई उम्मीदों का उत्सव भी है। देश की प्रगति में ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ, यह पर्व हमें उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश देता है।
बीसीसीएल परिवार की ओर से सभी को सुख, समृद्धि और खुशियों भरी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#BCCL #HappyDiwali #Diwali2026 #FestivalOfLights #Dhanbad #CoalIndia
दिनांक 07.11.2026 को कोयला भवन मुख्यालय में कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री कुमार मनोज ने की। बैठक में जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के दौरान बीसीसीएल के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में राजभाषा कार्यान्वयन एवं हिंदी के प्रगामी प्रयोग की स्थिति की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (राजभाषा) श्री मनीष मिश्रा सहित मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 80 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पिछली तिमाही की बैठक में लिए गए निर्णयों पर अनुपालन की स्थिति, विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों से प्राप्त हिंदी प्रगति रिपोर्ट तथा राजभाषा संबंधी निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। साथ ही, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने, राजभाषा संबंधी प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन तथा कार्यान्वयन में आ रही चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर वाशरी डिवीजन तथा मुख्यालय स्तर पर वीआईपी सेल को राजभाषा चल वैजयंती शील्ड से सम्मानित किया गया।
बैठक में राजभाषा कार्यान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को निरंतर प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।
#BCCL #CoalIndia #Rajbhasha #OfficialLanguage #Dhanbad #TeamBCCL
203



























