Surendra nitharwal (@Surendra_41) header
Surendra nitharwal (@Surendra_41) profile picture

राजस्थान विश्विद्यालय - छात्र प्रतिनिधि

jaipur (ridhi Sidhi)
Joined June 2015
Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)
प्रदेश की राजधानी में दिनदहाड़े, बीच चौराहे पर कत्लेआम की घटना अत्यंत शर्मनाक एवं निंदनीय हैं। सरेआम हुई इस गैंगवार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राजस्थान अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आखिर पुलिस-प्रशासन का इकबाल कहां चला गया? जब राजधानी में ही वर्दी का खौफ खत्म हो गया है, तो दूर-दराज के जिलों में आम आदमी की सुरक्षा का क्या हाल होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। आज हालत यह है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और जनता भय के साये में जीने को मजबूर है। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, प्रदेश को माफियाओं का नहीं, कानून का राज चाहिए। झोटवाड़ा के विधायक जी जो माफियाओं को नाश्ते में निगलने का दम भरते थे, आज खुद उन्हीं माफियाओं के साथ मेज साझा कर रहे हैं। लेकिन आप तो हमारी पड़ोसी विधानसभा से विधायक हैं, झोटवाड़ा आपके सरकारी आवास से महज एक कोस की दूरी पर है। यहां गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं और आप एवं आपके मंत्रीजी गहरी नींद में हैं। प्रदेश में सुशासन दम तोड़ चुका है और जंगलराज अपने चरम पर है।
20
62
1,374
आभार।
15
81
10
454
15,203
Surendra nitharwal retweeted
राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर अभिषेक चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। साथ ही, नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौपड़ा जी, उपाध्यक्ष राजकुमार परसवाल जी एवं सभी डेलीगेट्स को भी हार्दिक बधाई। अभिषेक जी, मुझे पूर्ण विश्वास है कि महादेव की कृपा और युवाओं के विश्वास से आपके संघर्षशील नेतृत्व में राजस्थान युवा कांग्रेस युवाओं के हक, रोजगार और बेहतर भविष्य की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करेगी।
20
183
2
1,519
30,092
Surendra nitharwal retweeted
राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी जी ने निर्वाचित होने के बाद मुलाकात की। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश युवा कांग्रेस नई ऊर्जा, नए उत्साह और नई बुलंदियों के साथ आगे बढ़ेगी। आप युवाओं की आकांक्षाओं और आवाज़ को मजबूती देंगे, उनके हक़ और मुद्दों की लड़ाई लड़ेंगे एवं कांग्रेस की विचारधारा को युवा शक्ति के माध्यम से प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाएंगे। युवाओं की उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरते हुए आप नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं, यही मंगलकामना है। आपको सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। @withabhinsui
14
154
4
1,025
14,950
बहन रितु बराला के लिए इंसाफ की आवाज बुलंद कर रहे साथियों और निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों पर किया गया बर्बर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। यह घटना साफ तौर पर भाजपा सरकार के तानाशाही और जनविरोधी चरित्र को उजागर करती है। एक बेटी को न्याय देने की जगह जो लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, उन पर लाठियां बरसाना बताता है कि सरकार सच्चाई से कितनी डरी हुई है। भाजपा सरकार यह समझ ले कि लाठी-डंडे के जोर पर न तो राजस्थान की जनता की आवाज को कुचला जा सकता है और न ही अन्याय के खिलाफ हमारे संघर्ष को रोका जा सकता है। हमारी स्पष्ट मांग है कि इस अलोकतांत्रिक लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई हो और उनकी जवाबदेही तय की जाए। साथ ही, बहन रितु बराला के प्रकरण में बिना किसी दबाव के नियमानुसार FIR दर्ज कर त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। @RajGovOfficial @RajCMO @PoliceRajasthan @ajaydara01
29
1
125
2,141
जयपुर के वैशाली नगर (सारथी मार्ग) स्थित मकान में आग लगने की घटना अत्यंत व्यथित करने वाली है। सबसे ज्यादा पीड़ादायक और गैर-जिम्मेदाराना पहलू यह है कि प्रदेश की राजधानी में सूचना के आधे घंटे बाद तक दमकल की गाड़ियाँ मौके पर नहीं पहुँच सकीं। आपातकालीन सेवाओं में यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। हमारे क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के साथ यह खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रशासन अविलंब इस लेट-लतीफी की जवाबदेही तय करे और क्षेत्र में फायर ब्रिगेड व आपदा प्रबंधन तंत्र को दुरुस्त करे। महादेव से प्रार्थना है कि सभी परिवारजन सुरक्षित और सकुशल हों। @RajCMO
14
72
1,623
आभार राजस्थान। #IYCRAJASTHAN
154
416
50
3,459
32,348
लोक आस्था, सामाजिक समरसता के प्रतीक, आराध्य लोकदेवता बाबा रामदेव जी की दशमी पर आप सभी को शुभकामनाएँ। रामसा पीर की कृपा सभी पर बनी रहे वीरता, वचनबद्धता, गौरक्षा और जनकल्याण के प्रतीक वीर महाराज तेजाजी के बलिदान दिवस “तेजा दशमी” की सभी को शुभकामनाएँ। तेजाजी महाराज का जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम के इतिहास में अद्वितीय मिसाल कायम करने वाली मां अमृता देवी बिश्नोई सहित 363 प्रकृति प्रेमियों की शहादत को नमन।
2
23
304
3,122
नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बौखलाहट अब तानाशाही में बदल रही है। विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के अंतर्गत जयपुर नगर निगम के वार्ड नं. 25 और 34 में जहाँ सुबह 3 बूथों पर पुनर्मतदान होना है, वहाँ मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रशासन के दम पर डराया-धमकाया जा रहा है, जो घोर निंदनीय है। प्रशासन द्वारा कांग्रेस एवं अन्य प्रत्याशियों और उनके परिवारजनों को बेवजह प्रताड़ित करना, लोकतंत्र का गला घोंटने का शर्मनाक प्रयास है। भाजपा सरकार जितनी तानाशाही करेगी, जनता का प्रतिरोध उतना ही प्रचंड होगा। राजस्थान की जनता भाजपा के इस लोकतंत्र-विरोधी चरित्र को देख रही है। भाजपा सरकार कान खोलकर सुनले पुलिस और प्रशासन के दम पर आमजन को डराने-धमकाने की कायराना राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। @RajCMO @RajGovOfficial @INCIndia @INCRajasthan
22
1
261
20,437
नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का हाथ, जनता के साथ! 🇮🇳 नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत देकर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और वार्ड के विकास, उन्नति एवं खुशहाली के संकल्प को मजबूती प्रदान करें। जनता की आवाज़, विकास का संकल्प और हर वर्ग के सम्मान के लिए कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाएं। जनता का विश्वास, कांग्रेस के साथ — विकास की नई शुरुआत! #निकाय_चुनाव2026
2
22
134
2,665
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। पिछले ढाई साल में विकास के नाम पर सिर्फ कमीशनखोरी, ठेकेदारी और भाई-भतीजावाद हुआ है। सड़कें टूटी हैं, नालियां जाम हैं, पानी की सप्लाई ठप है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधियों की जेबें भरी हैं। गरीब को पट्टा नहीं मिल रहा, आम आदमी को अपने हक के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अब वक्त आ गया है इस कुशासन को उखाड़ फेंकने का, जनता जाग चुकी है और वोट की चोट से जवाब देने को तैयार है। आप सभी से अपील है - भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए, अपने शहर को साफ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए आगे आइए। नगर निकाय चुनाव 2026 में हाथ के निशान पर बटन दबाकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाइए। आपका एक वोट, आपके शहर का भविष्य बदलेगा। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस! #निकाय_चुनाव2026
1
26
165
2,558
नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत जोबनेर नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर देवतुल्य महानुभावों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। तत्पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित किया, जयपुर ग्रामीण पश्चिम जिलाध्यक्ष श्री विद्याधर सिंह चौधरी जी एवं सभी प्रत्याशियों के साथ आमजन से संवाद कर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। भाजपा के झूठे वादों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता वोट की चोट से जवाब देगी और कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी। #निकाय_चुनाव2026
25
1
176
2,730
विद्या संबल योजना को आगामी आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है। राजस्थान के अधिकतर जिला शिक्षा अधिकारियों ने सीबीईओ को पत्र लिख निरस्त के आदेश दिए है। #नहीं_चाहिए_विद्या_संबल #अस्थाई_नहीं_स्थाई_चाहिए
42
2
104
2,548
Surendra nitharwal retweeted
मोदी जी, हर ज़ोर आज़मा लो, सारी ताकत लगा लो - छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी।
1,935
17,218
599
63,194
946,188
हमारे क्षेत्र की सदियों पुरानी सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द की अमूल्य परंपरा को सुदृढ़ करने तथा शांति, सद्भाव एवं संवैधानिक मूल्यों के समर्थन में, सर्व समाज के तत्वावधान में फलोदी जिला मुख्यालय पर "सर्व धर्म सम्मेलन" का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर शांति, सद्भाव, भाईचारे और संविधान के सम्मान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। दिनांक- 08/07/2026 समय- प्रात: 10:00 बजे स्थान- मेजर श्री शैतान सिंह स्टेडियम, फलोदी
3
28
2
222
3,696
Surendra nitharwal retweeted
आज शाम 5 -7 बजे तक लगातार लिखना ना भूलें ✌️ #चतुर्थ_श्रेणी_मांगे_नियुक्ति_पत्र
25
338
7
284
19,881
"नरेंद्र मोदी वीक हैं, तभी तो पेपर लीक हैं!" पेपर लीक, भर्ती घोटालों और शिक्षा व्यवस्था की विफलता ने लाखों युवाओं के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। इस अन्याय के खिलाफ ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आज युवा साथियों के साथ जयपुर में सीएम आवास घेराव कर युवाओं के अधिकारों की आवाज़ बुलंद की। युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगना और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ अब बंद होना चाहिए। पारदर्शी भर्ती, निष्पक्ष परीक्षाएं और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था हर विद्यार्थी का अधिकार है। जब तक पेपर लीक पर प्रभावी रोक नहीं लगती और भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। #ChhatronKiGoonj
1
28
1
170
2,795
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत IYC अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस साथियों के साथ राजघाट, दिल्ली में BJP के संरक्षण में चल रहे पेपर लीक, NTA की विफलताओं और शिक्षा व्यवस्था के गहराते संकट पर विरोध प्रदर्शन कर युवाओं की आवाज़ बुलंद की। देश की शिक्षा व्यवस्था को ICU में पहुंचाने वाले लीक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो! हमारी मांगें: * धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो। * पेपर लीक माफिया पर कठोर कार्रवाई करो। * परीक्षा व भर्ती व्यवस्था में पारदर्शी सुधार करो। * वार्षिक परीक्षा एवं भर्ती कैलेंडर जारी करो। @IYC @UdayBhanuIYC @ManishSharmaIYC @INCIndia @RahulGandhi
25
209
3,008
देशवासियों की बुलंद आवाज, संघर्ष के पर्याय, गांधीवादी मूल्यों के साथ अन्याय के विरुद्ध लड़ाई के वाहक, नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। देशहित, समाजहित और जनहित में आपकी मुखरता हमारी प्रेरणा है। #HappyBirthdayRahulGandhi @RahulGandhi
9
45
1
512
3,272