जिला प्रशासन रोहतास retweeted
प्रकाश एवं समृद्धि के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं - श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार
#HappyDiwali2026
#samratchoudhary
#CMSamrat
जिला प्रशासन रोहतास retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएँ।
#samratChoudhary
#CMsamrat
जिला प्रशासन रोहतास retweeted
शुभ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
रोशनी का यह पावन त्योहार 'दीपावली' सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशियों का उजाला लाए।
#HappyDiwali2026
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों ने महादलित टोला पहुंचकर स्थानीय परिवारों एवं बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। बच्चों संग दीप प्रज्वलित किए, मिठाइयाँ एवं छुड़छुड़ी-पटाखे वितरित किए। 🪔✨
जिला प्रशासन रोहतास retweeted
प्रकाश, उल्लास और समृद्धि का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और अनंत खुशियां लेकर आए।
दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
#HappyDiwali2026
#samratchoudhary
#CMSamrat
जिला प्रशासन रोहतास retweeted
महादलित टोलों में मनी खुशियों वाली दीपावली
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देश पर दीपावली के पावन अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों के महादलित टोलों में हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने महादलित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मिठाइयों एवं उपहारों का वितरण कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
#DiwaliCelebration
#HappyDiwali
#CMSamrat
#SamratChoudhary
@Dm_Motihari
जिला प्रशासन रोहतास retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएँ।
जिला प्रशासन रोहतास retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
मा. ने कहा है कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है।
आज जिलाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोदाम, किसान पंजीकरण व धान अधिप्राप्ति के 72 घंटे के भीतर भुगतान से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण का निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 07.11.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों एवं सेवा शिकायत निवारण अंतर्गत प्रथम अपील आवेदन पर सुनवाई के दौरान आठ मामलों का निस्तारण किया गया।
@IPRDBihar
‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत आज 07.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान 12 लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिए गए।
@IPRDBihar
जिला प्रशासन रोहतास retweeted
फ्रांस से आए 12 तीर्थयात्रियों ने औरंगाबाद स्थित ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर का भ्रमण कर इसकी समृद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को करीब से जाना। इस दौरान उन्होंने मंदिर के इतिहास, परंपराओं और धार्मिक महत्व से जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त कीं।
@samrat4bjp
@ArngDistrict
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
आज दिनांक 07.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति एवं जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के 06, PDS अनुज्ञप्ति के 09 तथा संविदा नियोजन एवं अवधि विस्तार के 08 मामलों का निष्पादन किया गया।
@IPRDBihar
भारत स्काउट एवं गाइड, बिहार के 77वें स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा आपदा प्रबंधन में सराहनीय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स को सम्मानित किया गया तथा युवाओं को समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम के बौलिया मोड़ स्थित महादलित टोले में बच्चों एवं परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाया गया। वहीं, जिले के विभिन्न महादलित टोलों में भी प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पहुंचकर खुशियां साझा कीं और स्थानीय परिवारों के साथ दीपावली मनायी।
जिला प्रशासन रोहतास retweeted
छठ और दीपावली की रौनक को अपनी कला और हुनर से रोशन कर रहे हैं कुम्हारों के हाथ। मिट्टी के दीये और पारंपरिक बर्तन न केवल त्योहारों की खुशियों को आकार दे रहे हैं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और आस्था की खूबसूरत पहचान भी बन रहे हैं।
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
लोकआस्था के महापर्व छठ के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर जिले के विभिन्न छठ घाटों का पदाधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
घाटों पर सफाई सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा कमियों को समयबद्ध दूर करने का निर्देश दिया गया।
आज उप विकास आयुक्त, रोहतास सुश्री आकांक्षा आनंद द्वारा सासाराम के रसूलपुर-मुसहेपुर में वृक्षारोपण कार्यों एवं श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, करगहर के सोनी गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए गए।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ VC के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में छठ पूजा एवं दीपावली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक आवश्यक निर्देश दिए गए।
(1/2)




























