माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों ने महादलित टोला पहुंचकर स्थानीय परिवारों एवं बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। बच्चों संग दीप प्रज्वलित किए, मिठाइयाँ एवं छुड़छुड़ी-पटाखे वितरित किए। 🪔✨
आज जिलाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोदाम, किसान पंजीकरण व धान अधिप्राप्ति के 72 घंटे के भीतर भुगतान से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण का निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 07.11.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों एवं सेवा शिकायत निवारण अंतर्गत प्रथम अपील आवेदन पर सुनवाई के दौरान आठ मामलों का निस्तारण किया गया।
@IPRDBihar
‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत आज 07.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान 12 लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिए गए।
@IPRDBihar
आज दिनांक 07.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति एवं जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के 06, PDS अनुज्ञप्ति के 09 तथा संविदा नियोजन एवं अवधि विस्तार के 08 मामलों का निष्पादन किया गया।
@IPRDBihar
भारत स्काउट एवं गाइड, बिहार के 77वें स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा आपदा प्रबंधन में सराहनीय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स को सम्मानित किया गया तथा युवाओं को समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम के बौलिया मोड़ स्थित महादलित टोले में बच्चों एवं परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाया गया। वहीं, जिले के विभिन्न महादलित टोलों में भी प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पहुंचकर खुशियां साझा कीं और स्थानीय परिवारों के साथ दीपावली मनायी।
छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
लोकआस्था के महापर्व छठ के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर जिले के विभिन्न छठ घाटों का पदाधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
घाटों पर सफाई सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा कमियों को समयबद्ध दूर करने का निर्देश दिया गया।























