
Secretary (Organization) @INCIndia / Former National President @mahilacongress / Alumnus @StateDept / Former Secretary @IYC / Former Nat. Head Training @NSUI
Joined April 2015
- Tweets30.3K
- Following1.5K
- Followers12K
- Likes12.3K
महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट तहस-नहस कर दिया है, लेकिन सरकार की जवाबदेही कहीं नजर नहीं आती!
6 महीने में प्याज 126% और चीनी 31% महंगी हो गई। दाल, दूध, तेल, घी और सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार आखिर घर कैसे चलाएं? थाली छोटी होती जा रही है और सरकार के दावे बड़े!
सवाल है, अच्छे दिनों का वादा करने वाली सरकार आम आदमी को महंगाई से राहत कब देगी?
जनता को भाषण नहीं, सस्ती रसोई और महंगाई से राहत चाहिए!
Inflation has completely shattered the common man's household budget, yet the government seems to have no answers!
In just six months, onion prices have surged by 126% and sugar by 31%. Pulses, milk, cooking oil, ghee and vegetables have also become increasingly expensive.
How are poor and middle-class families supposed to make ends meet? People's plates are getting smaller while the government's claims keep getting bigger!
The question is simple: When will the government that promised “Acche Din” finally provide relief from rising prices?
People need affordable food and relief from inflation, not empty speeches and hollow promises!
नोटबंदी को लेकर श्री राहुल गांधी जी ने पहले ही कहा था कि “मुझे लाइन में सिर्फ गरीब लोग, छोटे दुकानदार और सरकारी कर्मचारी ही दिखाई दे रहे हैं। क्या ये सब चोर हैं?”
अब आपकी बारी है मोदी जी। नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी की खुली बहस की चुनौती स्वीकार करके देश को बताइये आखिर, दस साल पहले आप द्वारा थोपी गई नोटबंदी से ग़रीब, मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी को क्या फायदा हुआ?
Some books are just too exciting to wait for!
My pre-ordered copies of Belonging from Crossword are still awaited, but I just couldn’t wait any longer. So, I made a spontaneous stop at the iconic Faqir Chand Bookstore and picked up a copy of Belonging by Smt. @SoniaGandhi ji .
A little personal excitement, a special book and the joy of bringing it home!
#Belonging #SoniaGandhi
बीजेपी सरकार स्कूल मर्जिग के नाम पर देशभर में हजारों स्कूल बंद करके लाखों छात्रों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर रही है।
बीजेपी सरकार की “कथनी और करनी” में अंतर देखिए एक ओर स्कूल बंद कर रही है दूसरी तरफ भारत को “विश्व गुरु” बनाने की बात कर रही है।
मोदी जी स्कूल बंद करके भारत “विश्व गुरु” कैसे बनेगा? असल में शिक्षा देना बीजेपी की “नीति और नीयत” में है ही नहीं।
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने शुरुआत से ही प्रमाणिक साक्ष्यों के साथ देश को बताया है कि भाजपा ने चुनाव में जनादेश हासिल करने के बजाय कथित तौर पर ‘वोट चोरी’ के जरिए सत्ता प्राप्त की है।
“वोट चोरी” का सवाल देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, चुनावी पारदर्शिता और जनता के विश्वास से जुड़ा सवाल है। चुनाव आयोग को लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए, अपनी साख़ बचाए रखने के लिए मतदाता की हर आशंका का निष्पक्ष और प्रमाण आधारित समाधान सुनिश्चित करना पड़ेगा।
“वोट चोरी” में शामिल लोगों को देश कभी माफ़ नहीं करेगा। बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए “जनमत” के साथ किए खिलवाड़ के लिए “चुनाव आयोग” के “देशद्रोही” लोगों को किसी क़ीमत पर बख़्शा नहीं जायेगा।
नोटबंदी के 10 साल बाद भी देश जवाब मांग रहा है!
जिस नोटबंदी के जरिए काला धन खत्म करने, नकली नोटों पर लगाम लगाने और देश को कैशलेस बनाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, उसके नतीजे क्या निकले?
• 99.3% प्रतिबंधित नोट वापस बैंकों में आ गए।
• नकदी का चलन घटने के बजाय रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
• नए ₹500 के नकली नोटों की संख्या बढ़ गई।
• आम जनता, किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों ने लंबी कतारों में खड़े होकर भारी कीमत चुकाई।
सवाल सिर्फ नोटबंदी का नहीं, बल्कि उन बड़े-बड़े दावों और वादों का है, जिनकी कीमत देश की जनता ने चुकाई।
10 साल बाद भी सरकार बताए, क्या नोटबंदी अपने घोषित उद्देश्यों में सफल हुई या देश को सिर्फ एक ऐतिहासिक आर्थिक झटका मिला?
जनता जवाबदेही मांगती है, जुमले नहीं!
#DemonetisationDisaster



